Archive | लखनऊ.

रेशम उत्पादन को बढ़ाने के लिए माडल सिल्क ग्राम विकसित किये जायेंगे

Posted on 20 September 2018 by admin

रेशम उत्पादन में वृद्धि और गुणवत्ता में सुधार हेतु अत्याधुनिक तकनीकी अपनाई जाय

किसानों को कीटपालन से संबंधित नवीनतम जानकारियां देने के लिए
संचार माध्यमों से जोड़ा जाय
-सत्यदेव पचैरी
लखनऊ: 20 सितम्बर, 2018
प्रदेश के रेशम उद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेशम उत्पादन को बढ़ाने के लिए राजकीय रेशम फार्मों के समीप स्थित गांवों के शत-प्रतिशत किसानों को कीटपालन से जोड़ते हुए उन ग्रामों को माडल सिल्क ग्राम के रूप में विकसित किया जाय। इन सिल्क ग्रामों में वृक्षारोपण का कार्य मनरेगा से तथा उपकरण एवं कीटपालन गृह आदि की व्यवस्था विभाग द्वारा कराई जाय। उन्होंने कहा कि कृफको किसान संचार लिमिटेड से समन्वय स्थापित कर किसानों को मोबाइल सिम उपलब्ध कराया जाय, ताकि किसानों को समय-समय पर कीटपालन से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त हो सकें।
श्री पचैरी आज रेशम निदेशालय के सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्हें परम्परागत खेती के साथ रेशम उद्योग से भी जोड़ा जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि रेशम उत्पादन में वृद्धि और गुणवत्ता में सुधार हेतु अत्याधुनिक तकनीकी अपनाई जाय। इसके साथ ही तराई क्षेत्रों में रेशम उत्पादन के लिए किसानों तथा महिलाओं को प्रेरित करने के लिए व्यापक स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाय। रेशम उद्योग मंत्री ने कहा कि 300 रेशम किसानों को कृषि कुम्भ भेजा जायेगा तथा 375 कृषकों को अन्तर्राज्जीय प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा सहायतित परियोजनान्तर्गत जनपद बहराइच, कुशीनगर, महराजगंज एवं सोनभद्र में कृषक गोष्ठियां एवं जनपद सोनभद्र में कृषक मेले का आयोजन होगा।
श्री पचैरी ने विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए शहतूती, एवं ऐरी सेक्टर में कीटपालन तथा कोया उत्पादन का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के सख्त निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने रेशम विकास कार्यक्रमों की वित्तीय एवं भौतिक समीक्षा भी की।
अपर प्रमुख सचिव, रेशम श्री रमा रमण ने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि आज समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही नम्बर आफ वर्क को बढ़ाने के लिए रिसर्च कराई जायेगी, ताकि किसान वर्ष भर रेशम उत्पादन के क्रिया कलापों से जुड़े रहें। विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रेशम की खेती से होने वाले फायदें को किसानों को बतायें। ग्राम सभा की भूमि पर फार्म स्थापित कराने पर विशेष बल दिया जाय। मार्केटिंग स्ट्रक्चर को डवलप किया जाय। उन्होंने कहा कि जो जिले प्रोडक्शन में अच्छी प्रगति प्राप्त करेंगे, वहां के अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
समीक्षा बैठक में मुख्यालय तथा मण्डलीय एवं जनपदीय स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

कड़ी निन्दा की

Posted on 20 September 2018 by admin

छत्तीसगढ़ के विलासपुर में कांग्रेस कार्यालय में घुसकर पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, यहां तक कि महिला कार्यकर्ताओं को भी मारने-पीटने की घटना की उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने कड़ी निन्दा की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की ़सरकार के इस तानाशाही रवैये की कड़ी भतर््सना करते हुए कहा कि देश मंे जहां भी भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं वे दम्भ और दर्प से भरी अलोकतांत्रिक एवं निरंकुश होकर मतवाले हाथी की भांति हमारे राज्य और समाज की सारी संवेदना को ध्वस्त कर देना चाहती हैं। उन्होने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस कार्यालय में घुसकर सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियों से मारा-पीटा गया है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी सरकारों के पास लाठी के अतिरिक्त सरकार चलाने का कोई भी सम्बल नहीं बचा है।

Comments (0)

दलित समाज शिक्षा और रोजगार से वंचित हेा रहा है

Posted on 20 September 2018 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज अनु0जाति विभाग की प्रदेश चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चैधरी पूर्व विधायक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अ0भा0 कंाग्रेस अनु0जाति विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री श्री नितिन राउत जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद एवं अनु0जाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-पूर्व सांसद श्री ब्रजलाल खाबरी जी मौजूद रहे। बैठक का शुभारम्भ बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप मंे श्री नितिन राउत ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता, हमारे पितामह, हमारे भाग्यदाता बोधिसत्व बाबा साहब का अभिवादन करते हैं और आप सभी पदाधिकारियों को मुझे स्नेह देने व स्वागत अभिनन्दन के लिए धन्यवाद देते हैं। आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर समन्वय बनाकर इस समाज को न्याय दिलाने व आगे ले जाने के लिए तैयार हो जायें। उन्होने कहा कि पूरे देश में अकेले श्री राहुल गांधी जी आपकी ताकत बनकर खड़े हैं और आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं। दलितों के हितों के लिए कांग्रेस ने हमेशा लड़ाई लड़ी। 17-18 साल पं0 नेहरू प्रधानमंत्री रहे तब भी आरएसएस कहती रही संविधान मंजूर नहीं, तिरंगा मंजूर नहीं है लेकिन नेहरू जी ने जमीन से जुड़कर काम किया। यूपीए की सरकार ने शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, भूमि अधिग्रहण कानून, मिड डे मील, मनरेगा संविधान के अनुसार ही दिया है। उन्होने कहा कि आप सभी को आज बहुत संभलकर आगे बढ़ना है स्वाभिमान और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। आपको वोटों का बंटवारा करके अच्छे दिन नहीं मिलने वाले हैं। आज दलित समाज शिक्षा और रोजगार से वंचित हेा रहा है। आरक्षण के नाम पर मजाक हो रहा है। उन्होने कहा कि दिल्ली में पांच सफाईकर्मियों की मृत्यु हो जाने पर सबसे पहले राहुल जी ने आवाज उठायी। एस.सी./एस.टी. कानून में संशोधन के लिए सबसे पहले राहुल जी ने आवाज उठायी। बीजेपी की दलितों के प्रति दोहरी मानसिकता उजागर हुई है। उन्होने कहा कि हमारा विभाग प्रदेश स्तरीय दलित सम्मान समारोह का आयेाजन करेगा। हर काम करने वाले दलित को सम्मानित किया जायेगा। मंडलवार देश बचाओ-संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके अन्त में एक बड़ी रैली आयोजित की जायेगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को आमंत्रित किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अनु0जाति विभाग की वाइस चेयरमैन एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती सिद्धिश्री ने बताया कि बैठक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने जो संदेश दिया है कि डरो मत, आगे बढ़ो। अपनी शक्ति को पहचानो। आप सभी को संगठित होकर संघर्ष करना है और अपने अधिकार को शब्दों से नहीं संघर्ष से प्राप्त करना है। इसीलिए वह ताकत आप सभी को देने के लिए महाराष्ट्र से श्री नितिन राउत जी को आपके पास भेजा है।

अनु0जाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ब्रजलाल खाबरी पूर्व सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बारे में गंभीरता से सोचना होगा। अपनी सीट लगन से तैयार करते रहें और आरक्षित सीटों के लिए कार्यकर्ता बनकर कार्य करें नेता बनकर नहीं।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में विभाग के चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चैधरी ने कहा कि अन्याय से लड़ने की रणनीति बनानी होगी। समय कम जरूर है किन्तु मूल्यवान एवं बलवान है। हमारे समाज ने पिछले हजारों सालों से जो यातना झेली है वो अब नहीं झेलनी है ऐसा प्रण लेकर संघर्ष करना है।
श्रीमती सिद्धिश्री ने बताया कि उ0प्र0 कंाग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा केरल में आयी भीषण आपदा से प्रभावितों को राहत देने के लिए आपदा राहत कोष में 64 हजार रूपये का बैंक ड्राफ्ट श्री राउत जी एवं श्री भगवती प्रसाद चैधरी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी को सौंपा गया।
बैठक में मुख्य रूप से डाॅ0 ओम प्रकाश, श्री घनश्याम सहाय, श्री के0के0 आनन्द, श्रीमती सिद्धिश्री, डाॅ0 लालती देवी, श्रीमती सरलेस रावत, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्री योगी जाटव, श्री संतराम नीलांचल, श्री तनुज पुनिया, श्री हनुमान प्रसाद, श्री विजय बहादुर, श्री हरिओम कठेरिया, डाॅ0 जगत, श्री दयानन्द दुसाद, श्रीमती स्नहेलता, श्रीमती निर्मला पासवान, डा0 अनिल कुमार, श्री इन्द्रजीत सिंह, श्री विषम सिंह, श्री सचिन रावत, श्री प्रदीप कनौजिया, श्रीमती मंजू संत, श्री अशोक कुमार, श्री सुशील बाल्मीकि, श्री संतोष भार्गव, श्री पी0पी0 वर्मा, डाॅ0 सुभाष गौतम, श्री आशीष रावत, श्रीमती नीलम अम्बेडकर, श्री गौरी शंकर कनौजिया, श्री सत्यदेव वर्मन, श्री आर0के0 सिंह, श्री रामबली राम, श्री संतोष कटायन, श्री सुरेन्द्र गौतम सहित सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)

‘प्रोजेक्ट शक्ति’

Posted on 20 September 2018 by admin

‘प्रोजेक्ट शक्ति’ नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच संवादहीनता की दीवार गिरा कांग्रेस और बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शक्ति, संवाद, पहुंच, पहचान, परामर्श, प्रोत्साहन और सक्रियता दे, भारत को शक्तिशाली बनाने वाली मोबाइल तकनीक आधारित कांग्रेस की नवोन्मेषी डाटा बेस योजना है। उ0प्र0 में इस प्रोजेक्ट शक्ति को प्रभावी और सफल बनाने के लिए श्री सरबजीत सिंह मक्कड़ को स्टेट कोआर्डिटर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने आज जारी बयान में कहा कि यह मिस्ड काल आधारित लोकप्रियता एवं संख्या बल का झूठा प्रदर्शन करने वाली नहीं बल्कि ठोस गुणवत्ता आधारित नेतृत्व-कार्यकर्ता संवाद की सच्ची योजना है। यह मोबाइल नम्बर का संख्या संकलन नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं को आवाज, अहमियत देने वाली योजना है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने अपने कार्यकर्ता सम्बोधन में ‘‘अंतिम पंक्ति’’ पर बैठे कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की शक्ति और प्रोजेक्ट शक्ति को उन कार्यकर्ताओं की शक्ति तथा कांग्रेस के जनाधार को कार्यकर्ताओं का सम्बल देने वाली योजना बताया।
अपने मोबाइल से अपने मतदाता पहचान पत्र संख्या को प्रोजेक्ट शक्ति द्वारा प्रत्येक प्रदेश को निर्धारित व निश्चित मोबाइल नम्बर पर मैसेज कर कार्यकर्ता अपना नामांकन रजिस्टर्ड कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र के सत्यापन के बाद जिसमें आपका नाम, बूथ संख्या, पता सहित सारा आंकड़ा प्रोजेक्ट शक्ति के डाटा आधार बेस में संग्रहीत और संकलित हो जायेगा।
‘‘प्रोजेक्ट शक्ति’’ प्रत्येक बूथ पर समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान करने, नये कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने, नियुक्त कार्यकर्ताओं को शक्ति रखने, बूथ स्तरीय रखने, बूथ स्तरीय समस्याओं, उनके समाधान एवं मुद्दों की पहचान करने एवं मतदान के दिन बूथ पर मतदाता की पहुंच सुनिश्चित करने व बूथ प्रबंधन की योजना है।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रत्येक नये रजिस्ट्रेशन पर कार्यकर्ताओं को प्वाइन्ट और क्रेडिट मिलेगा। राज्य इकाई दैनिक स्तर पर इसे ट्रैक करेगी।
कोई भी कार्यकर्ता अगर 50 नये सदस्यों को ब्लाक स्तर, 200 से अधिक सदस्यों को जनपद स्तर और 500 से अधिक सदस्यों को प्रदेश स्तर पर नामांकित करता है तो कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी उस कार्यकर्ता से दिल्ली में मिल उसके योगदान की सराहना कर स्वीकृति देंगे।
प्रोजेक्ट शक्ति से प्राप्त आंकड़े प्रत्याशी का चुनाव करने, उसकी जीत की संभाव्यता तथा कार्यकर्ताओं में उसकी पकड़ परखने तथा जनसमर्थन को वोट में रूपान्तरित करने में मदद करेगी। कार्यकर्ताओं की आवाज को संगठन और संगठन के निर्देशों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने में यह योजना द्विआयामी तरीके से काम करेगी।
मतदाता, मुद्दा, कार्यकर्ता और नेतृत्व के बीच समझ और संवाद स्थापित करने वाली यह योजना कार्यकर्ताओं की आवाज एवं देश की जनता की पीड़ा की अभिव्यक्ति बन आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगी।

Comments (0)

‘‘मोदी सरकार’’ की सुरक्षा नीति’’ फेल हुई है

Posted on 20 September 2018 by admin

कांगे्रस के वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी ने कहा है कि सांबा के ‘‘रामगढ़ सेक्टर’’ में सीमा पर तैनात बी. एस. एफ. के जवान नरेन्द्र कुमार, जो कला गांॅव, सोनीपत, हरियाणा के निवासी थे, उसे पाकिस्तान के सिपाही अपहरण करके ले गये, और नृृषंसता तथा बर्बरता की सारी सीमायें लांघ कर उसका गला काटकर निर्ममतापूर्वक उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को क्षति-विक्षत कर दिया । इस तरह एक बार फिर ‘‘मोदी सरकार’’ की सुरक्षा नीति’’ फेल हुई है ।
श्री तिवारी ने कहा है कि मोदी जी का वायदा था कि ‘‘एक सिर कटने पर 10 सिर काटेंगे’’ । आज शहीद जवान नरेन्द्र कुमार का परिवार और पूरा देष दुःखी मन से प्रधानमंत्री मोदी जी को याद दिला रहा है की उनका वायदा कहांॅ गया ? जो उन्होंने देषवासियों से किया था ।
इसी प्रकार से लंदन (ब्रिटेन) में भारतीय मूल के एक परिवार श्री मयूर कार्लेकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रात में सो रहे थे, उस वक्त उनके मकान में नफरत और जातीय घृृणा में रात में आग लगा दी गयी, जिसमें वे परिवार सहित किसी तरह से बाल- बाल बच गये ।
श्री तिवारी ने कहा है कि आज पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहासा वृृद्धि हो रही है, जिसकी वजह से रोजमर्रा की चीजों समेत सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं, सिंचाई, माल ढुलाई और यात्रा किराया सभी कुछ डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने की वजह से महंगे हो गये हैं ।
श्री तिवारी ने कहा है कि कांगे्रस सरकार के कार्यकाल में विदेष से 140 डाॅलर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीद कर लगभग 60 रुपये प्रति लीटर बेंचा जाता था और आज मोदी सरकार में विदेष से लगभग 69 डाॅलर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीद कर 90 रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल और लगभग 73- 74 रुपये प्रतिलीटर में डीजल बेंचा जा रहा है । मोदी जी ने बड़े बढ़- चढ़कर वायदे किये थे कि भारीय जनतापार्टी की सरकार आने पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम की जायेंगी, किन्तु कीमत कम होने की बजाय उनमें प्रति प्रतिदिन बेतहासा वृृद्धि हो रही है । इसके साथ ही साथ भारतीय रुपया आज अपने सबसे निम्न स्तर पर एक डाॅलर के मुकाबले 73 रुपया हो गया है, इससे देष का मान- सम्मान भी गिर रहा है और व्यापार भी ।
श्री तिवारी ने कहा है कि आज ‘‘भा0 ज0 पा0 राज’’ में किसान रात में घर में नहीं बल्कि अपने फसल की रखवाली करने के लिये खेतों सो रहे हैं, किसानों के खून- पसीने से कमाई खरीफ की फसल तैयारी की ओर बढ़ रही है- लेकिन सैकड़ों की तादात में छृट््टा जानवर एक रात में उनकी फसल को चर जाते हैं, और फसल को नष्ट कर देते हैं । - सुबह होने पर किसान को चरा हुआ खेत मिलता है । सरकार किसानों की फसल को सुरक्षा देने में पूरी तरह असमर्थ है ।
श्री तिवारी ने कहा है कि जिन किसानों की फसल छृट््टा जानवरों द्वारा चरी जाय या उनकी फसल को क्षति पहंुॅचे - उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाय, और किसानों की फसल को छृृट््टा जानवरों से बचाने के लिये न्याय पंचायत स्तर पर सरकारी गौषाला बनाकर किसानों की फसल की सुरक्षा की जाय, तथा सड़कों पर पशुओं को आने से रोका जाय, जिससे जहांॅ किसानों के फसल की सुरक्षा हो सके वहीं सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को भी रोका जा सके । सरकार को तत्काल इस बारे में ठोस और सकारात्मक कदम उठाने चाहिए ।

Comments (0)

आगामी 23 सितम्बर को कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा कायस्थ परिचय एवं सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ में

Posted on 20 September 2018 by admin

समारोह में देश एवं विदेश से कायस्थ वंशज लेंगे भाग: दिनेश चन्द्र खरे

कार्यक्रम में महान कायस्थ विभूतियों का किया जायेगा सम्मान

लखनऊ: 20 सितम्बर, 2018

कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा आगामी 23 सितम्बर, 2018 को गोमती नगर, लखनऊ स्थित अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में कायस्थ परिचय एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। सामाजिक, धार्मिक एवं गैर राजनीतिक समारोह में देश एवं विदेश से कायस्थ वंशज भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक श्री दिनेश चन्द्र खरे ने बताया कि समारोह में 07-08 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की सूचना प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कायस्थ समाज की महानविभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह समारोह पूर्णतः सामाजिक, धार्मिक एवं गैर राजनीतिक है।
श्री खरे ने यह भी बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कायस्थ समाज के बिखरे हुये लोगों को एकत्र कर समाज एवं देश की प्रगति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त का ब्रह्मलोक में अहम दायित्वों का उल्लेख वेदों में किया गया है। आज आवश्यकता है कि कायस्थ वर्ग को एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी और अधिक सुनिश्चित करायी जाये।

Comments (0)

विपक्षी सरकारों की तरह जनता के धन को ऐशोआराम में नहीं लुटाएगी भाजपा सरकार - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 20 September 2018 by admin

लखनऊ 20 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सरकारी खर्चे में कटौती करने का जो साहस माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने दिखाया है वह सराहनीय है। माननीय मुख्यमंत्री की मंशा को मूर्त रूप देता हुआ प्रदेश सरकार के मुख्यसचिव श्री अनूप चंद्र पांडेय की तरफ से जारी हुआ आदेश एक नई कार्यसंस्कृति की शुरुआत करेगा। इससे न केवल सरकारी कामकाज में सादगी की शुरुआत होगी बल्कि कई विभागों द्वारा वित्तीय सत्र के अंतिम महीनों में अचानक बड़ी रकम खर्च करने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगेगी।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि ‘‘मार्च लूट’’ के नाम से जानी जाने वाली इस प्रवृत्ति पर सीएजी भी समय-समय पर उंगली उठाती रही है। सरकारी खर्चे का दुरूपयोग बंद कर सरकार जनता के धन का जनकल्याण के लिए अधिकाधिक उपयोग करेगी। पिछली सपा और बसपा की सरकारों की पंचसितारा संस्कृति ने जनता के धन का उपयोग जनकल्याण के लिए न करके अपने ऐशोआराम के लिए किया था। मुख्यमंत्री रहते सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने सरकारी खर्च पर करोड़ो रूपये की लग्जरी मर्सिडीज गाड़ी न केवल खुद के लिए खरीदी थी बल्कि पिता मुलायम सिंह यादव को भी सरकारी खर्च पर करोड़ो रूपये की लग्जरी मर्सिडीज कार खरीद कर दी थी। बंगले पर फिजूलखर्ची में मायावती जी और अखिलेश यादव में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही है। महंगे इलेक्ट्रानिक स्विच और टोटिंया जनता के पैसों पर खर्च कर लगाई गई थी और जाते-जाते निकाल भी ली गई थी, जिसे पूरे देश ने देखा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश की बागडोर संभालते ही मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ ने मितव्ययता और सादगी की कार्यसंस्कृति की शुरुआत की थी। सरकार बदलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंत्रियों के बंगलों को संवारने में किसी भी तरह के फिजूलखर्च पर कठोरता से रोक लगाई और स्वयं अपने लिए मंहगी गाड़ी खरीदने से इंकार कर पुरानी गाड़ी से चलना स्वीकार किया। दूसरे जिलों की यात्रा पर जाने के दौरान महंगे होटलों में न रुककर मुख्यमंत्री जी ने सरकारी गेस्ट हाउस में रुकना शुरू किया। समारोहों में महंगे गुलदस्ते भेंट करने की परंपरा को रोका। महंगे निजी सभागारों में सरकारी आयोजनों को प्रतिबंधित किया।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे कदमों से प्रदेश सरकार ने फिजूलखर्ची को रोककर बचने वाले धन को अधिक से अधिक जनकल्याण कार्यक्रमों में लगाने का प्रयास शुरू किया है। इसी बदली कार्यसंस्कृति से सरकारी कामकाज की गति और प्रभावशीलता बढ़ी है। अधिक से अधिक धन जुटाकर उसे जनता के विकास के लिए लगाना ही भाजपा सरकार का ध्येय है और इसके लिए भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करने का संकल्प ले चुकी है।

Comments (0)

19 यू0पी0 कन्या वाहिनी एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रषिक्षण षिविर सी0ए0टी0सी0 -222 का प्रारंभ

Posted on 20 September 2018 by admin

1. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रषिक्षण संस्थान लखनऊ में आयोजित 19 यू0पी0 कन्या वाहिनी एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रषिक्षण षिविर सी0ए0टी0सी0-222 का सुभारम्भ कैम्प कमांडेंट कर्नल चिनमय वर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 20/09/2018 से संचालित किया जा रहा है।

2. प्रषिक्षण षिविर के दौरान कैडटों का रिपब्लिक डे परेड राजपथ दिल्ली के लिए चयन किया जाएगा व चयनित हुए कैडटों को प्रषिक्षित किया जाएगा। इस कैम्प में रायबरेली, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर एवं लखनऊ के 400 कैडेट्स प्रषिक्षित किये जाएंगे। जिसमें 250 गर्ल्स कैडेट्स और 150 ब्वायज कैडेट्स भाग लेंगे।

Comments (0)

उज्ज्वला योजना कार्यक्रम के अन्र्तगत चाय पर चर्चा

Posted on 19 September 2018 by admin

लखनऊ 19 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने आज प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह के साथ उज्ज्वला योजना कार्यक्रम के अन्र्तगत चाय पर चर्चा एवं संवाद कार्यक्रम में मटियारी, चिनहट के ढाबा गांव पहुंचकर वहां की उज्ज्वला की लाभार्थी बहनों के साथ चाय पीते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। लाभार्थी बहनों ने उनके साथ अपने अनुभव साझा किये की किस तरह पहले लकडी के चूल्हे पर खाना बनाते हुए बहुत दिक्कतों का सामना करना पडता था। परन्तु प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा उज्जवला योजना के अन्र्तगत गैस का चूल्हा मिलने से उन्हें सभी समस्याओं से निजात मिल गई है। धुएं से मुक्ति मिली और समय भी बचता है जिससे वे अन्य काम भी कर लेती है। 02
उज्जवला गैस की लाभार्थी बहनों ने गैस चूल्हे पर चाय एवं पकौडे बनाकर सभी को खिलाया और अत्यंत हर्ष व्यक्त किया। उन महिलाओं ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद दिया। यह कार्यक्रम सरोज सिंह द्वारा आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, राष्ट्रीयमंत्री ममता पलाडिया, पूजा कपिल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय, अलका मिश्रा, रश्मि रावल, सुनीता बंसल, कल्पना तिवारी, नीरज वर्मा, सुषमा खरर्कवाल, शीला सिंह, मीनाक्षी भराला, जया शुक्ला सहित सैंकडों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Comments (0)

अभियान चलाकर आगामी 15 अक्टूबर तक गड्ढायुक्त सड़कों की करायी जाये आवश्यक मरम्मत: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

Posted on 19 September 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ: 19 सितम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के आम नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने हेतु वर्षा के उपरान्त हुई क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त मार्गों को गड्ढामुक्त करने हेतु अभियान चलाकर आगामी 15 अक्टूबर तक सड़कों की गड्ढों की मरम्मत, 30 नवम्बर तक क्षतिग्रस्त सड़कों की आवश्यकतानुसार नवीनीकरण एवं रेस्टोरेशन का कार्य तथा आगामी 31 दिसम्बर तक निर्माणाधीन सड़क मार्गों को पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण, राष्ट्रीय मार्ग, मण्डी परिषद, ग्राम्य विकास, गन्ना तथा सिंचाई विभाग की कुल 71454 कि0मी0 सड़कों को गड्ढामुक्त, नवीनीकरण एवं रेस्टोरेशन तथ निर्माणाधीन मार्गों को पूर्ण कराये जाने का कार्य सम्बन्धित विभागों को कराना होगा। dsc_5269
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में प्रदेश के समस्त मार्गों को गड्ढामुक्त किये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समस्त विभागों के श्रेणीवार मार्गों का जनपदवार संकलन रोड डायरेक्ट्री तैयार करायी जाये। उन्होंने कहा कि रोड डायरेक्ट्री लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट ‘नचचूकण्हवअण्पद’ में लिंक ‘त्वंक क्पतमबजवतल’ पर उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने कहा कि रोड डायरेक्ट्री सम्पूर्ण रूप से आॅनलाइन होने के उपरान्त प्रदेश के किसी भी स्थान पर सामान्य नागरिक अपने जनपद को क्लिक कर विभागवार मार्ग का विवरण, संख्या, लम्बाई इत्यादि के बारे में जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गड्ढामुक्त लक्ष्य को आॅनलाइन कराने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा एक मोबाइल एप तैयार किया गया है, जिसका लिंक प्रत्येक निर्माण एजेन्सी को अवश्य उपलब्ध करा दिया जाये। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल लिंक के माध्यम से मार्ग से सम्बन्धित सहायक अभियंता अथवा अवर अभियन्ता को मार्ग का विवरण तीन श्रेणियों में-पैच/पाटहोल्स, मार्ग की सतह-संतोषजनक/असंतोषजनक तथा निर्माणाधीन कार्य- प्रगति पर है अथवा कोई कार्य नहीं चल रहा है को मोबाइल के माध्यम से लोड करना अनिवार्य होगा।
प्रमुख सचिव आवास एवं लोक निर्माण श्री नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की 41952 कि0मी0 सड़कों को गड्ढामुक्त, 18339 कि0मी0 सड़कों का नवीनीकरण/रेस्टोरेशन कार्य एवं 4041 कि0मी0 निर्माणाधीन सड़कों के कार्य को पूर्ण कराना होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार राष्ट्रीय मार्ग की 441 कि0मी0 सड़कों को गड्ढामुक्त, 73 कि0मी0 सड़कों की नवीनीकरण एवं रेस्टोरेशन तथा 142 कि0मी0 निर्माणाधीन सड़कों को पूर्ण कराने का कार्य कराया जाना है। उन्होंने बताया कि मण्डी परिषद की 2681 कि0मी0, ग्राम्य विकास की 158 कि0मी0, गन्ना विभाग की 264 कि0मी0 तथा सिंचाई विभाग की 1563 कि0मी0 सड़कों को गड्ढामुक्त, नवीनीकरण एवं निर्माणाधीन सड़कों की मरम्मत का कार्य सम्बन्धित विभागों को निर्धारित अवधि में कराया जाना है।
बैठक में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री अनुराग श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in