Archive | लखनऊ.

जिस देश में भ्रष्टाचार नहीं होता है वहां गरीबी भी नहीं होती - केशव मौर्य

Posted on 01 May 2019 by admin

जाति पर राजनीति करने वालों ने प्रदेश को जाति के आधार पर बांटा

पीएम मोदी अगले पांच साल में देश को ले जाएंगे 100 साल आगे

1लखनऊ 01 मई 2019, कौशाम्बी/फतेहपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपनी कर्मभूमि और जन्मभूमि कौशांबी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। मोदी जी आज कौशांबी में प्रत्याशी विनोद सोनकर और इलाहाबाद के प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के लिए विजय संकल्प रैली करने पहुंचें। पीएम मोदी का स्वागत करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज मैं विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता और प्रधानमंत्री जी का सभी तरफ से कौशांबी की ऐतिहासिक धरती पर अभिनंदन करता हूं।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह चुनाव अपने में ऐतिहासिक चुनाव है। एक तरफ जहां पूरा विपक्ष लगा हुआ है कि पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम न बनाया जाएं वहीं जनता चाहती है कि पीएम मोदी हर हाल में दोबारा पीएम बनें। फतेहपुर में प्रत्याशी निरंजन ज्योति के समर्थन में विशाल जनसभा में कहा कि अब 6 मई में सिर्फ चार दिन ही बचे हैं सब लोग पीएम मोदी को एक बार फिर पीएम बनाने के लिए जुट जायें। आप सबने 2014 में उत्तर प्रदेश से 73 सांसद भेजकर केन्द्र में मोदी सरकार और 2017 में 14 साल बाद प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनवाई थी। अब वही इतिहास दोहराना है। एक मई को श्रमिक दिवस पर मजदूरों को बधाई देते हुए जनसभा में मौजूद जनता को याद दिलाया कि मोदी जी ने इसी दिन लाल बत्ती कल्चर समाप्त किया था।
उन्होंने कहा कि कौशांबी से लेकर पूरे प्रदेश की जनता ने इनता प्यार दिया था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 73 सीटें मिली थी। इस बार प्रदेश की जनता 73 प्लस सीटों पर कमल खिलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज की रैली में कौशांबी के बूथ से लेकर सेक्टर और मंडल तक के लोग भाजपा को मजबूत करने के लिए आए है। यही नहीं हमें जिन पोलिंग बूथों से पिछले लोकसभा चुनाव में हमें वोट नहीं मिला था, उन सीटों से भी इस बार हमें वोट मिलने जा रहा है। उन्होंने फतेहपुर की जनता से कहा कि आप का एक एक वोट आतंक की फैक्ट्री पर हजार हजार किलो के बम गिराने का काम करेगा।
श्री मौर्य ने कहाकि फतेहपुर उनका पडोसी जिला है। उन्होंने फतेहपुर को करीब से देखा है। सपा-बसपा का सरकारों में यहां हर गरीब की समस्या हल की है पीएम ने। गरीबी में पला आदमी ही गरीबों के बारे में सोच सकता है। बिना छुटटी लिए18 घंटे काम करने वाले पीएम को हमेशा किसानों और गरीबों की चिंता रहती है। पीएम मोदी के कार्यों के बारे में जनता को बताते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनता की अपेक्षा पर खरा उतरते हुए देश को 5 साल में ही 55 साल आगे ले जाने का काम किया है। अगले पांच साल में पीएम मोदी देश को 100 साल आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कौशांबी का नाता देश की बहुत ही लड़ाईयों से रहा है। यहां के बहुत से लोगों ने देश के लिए लड़ाईयां लड़ी है। पीएम मोदी ने जिस तरीके से कश्मीर से धारा 370 हटाने का प्रण लिया है, उसका कौशांबी की जनता भी समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही पीएम मोदी कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम करेंगे।
फतेहपुर से प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में रैली करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की वजह से इस समय भ्रष्टाचारियों में खलबली मची हुई है। जिस तरह से वह भ्रष्टाचार रोकने का काम कर रहे हैं, उससे विपक्षी हताश है। मोदी जी की इस कार्रवाई से सब डर रहे हैं इसीलिए ये सब मोदी जी के खिलाफ हो गए है। 3
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अभी भ्रष्टाचार रोककर ही गरीबों के घर में खुशी ला दी है। जब भ्रष्टाचारियों से रिकवरी होगी तो गरीबों के घर में खुशियों की बहार आ जाएगी। जनसभा में उन्होंने कहा कि जिस देश में भ्रष्टाचार नहीं होता है, वहां पर गरीबी नहीं होती है। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार में सबको पूरा का पूरा एक रुपया मिल रहा है। अगर इन भ्रष्टाचारियों (सपा, बसपा और कांग्रेस) की सरकार होती तो महज 15 पैसा ही आपके खाते में आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं तो महज 15 पैसे ही पात्रों के पास पहुंच पाता है बाकि 85 पैसा रास्ते में ही खत्म हो जाता है।
उन्होंने कहा कि पहले बम धमाके आम बात हुआ करते थे, लेकिन मोदी सरकार में ये इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से पूरे देश में इस समय राष्ट्रवाद की लहर चल रही है। देश थल से लेकर आकाश तक अपने को सुरक्षित चाहता है और मोदी सरकार इसमें सफल भी रही है। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र देश से आंतकवाद का खात्मा चाहता है। इसकी वजह से अब पूरे देश में जातीय समीकरण नहीं बल्कि मोदी समीकरण हावी हो गया है। इस बार देश और प्रदेश की जनता इतने वोटों से जीताने जा रही है कि अबकि बार मोदी सरकार आते ही कांग्रेस, सपा और बसपा के ऑफिस में ताले लग जाएंगे।
मोदी जी जाति पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर डिप्टी सीएम ने जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी को पिछड़ा और अति पिछड़ा बताने वालों ने प्रदेश को इसी आधार पर बांटा है। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर प्रदेश में राजनीति करने वालों ने विकास के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। हमारे मोदी जी ने अगड़ी, पिछड़ी और दलित की त्रिवेणी को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने सभी जातियों का विकास किया है। उनके लाभ के लिए कई सारी योजनाएं भी चलाई है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी और योगी जी की वजह से अब प्रदेश में शहरों में 24 घंटे, तहसीलों पर 20 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली मिल रही है। प्रदेश की जनता मोदी जी के विकास की वजह से खुश है। उन्होंने कहा कि पहले के शहरों में ही महज 4 घंटे ही बिजली मिलती थी। अब वीआईपी और वीवीआईपी का कल्चर चला गया है। भ्रष्टाचार पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले भी सड़कों को बनने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते थे, लेकिन इसके बाद भी सड़कें गढ्ढे में तब्दील रहती थी, लेकिन अब हमारी सरकार में प्रदेश की पहचान गढ्ढों से मुक्त सड़कों के रुप में हो रही है। अब पूरे प्रदेश में हर जगह पर आपको चमचमाती हुई सड़के नजर आ रही है। उन्होने कहा कि पहले भी सरकारें रुपया खर्च करती थी, लेकिन वह पैसा ठेकेदारों के खाते में जाता था।

Comments (0)

केन्द्र की मोदी सरकार ने नामुमकिन को किया मुमकिन - डा. दिनेश शर्मा

Posted on 01 May 2019 by admin

भारत मोदी जी के नेतृत्व में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर

8लखनऊ 01 मई 2019, उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पांच साल में न्यूृ इंडिया की मजबूत नींव रख दी है। आज हिन्दुस्तान एक मजबूत, सशक्त राष्ट्र है जिसकी आवाज को दुनिया केे शक्तिशाली राष्ट्र भी महत्व देते हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर बढ चला है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत व भारतीयों का कद ऊँचा हुआ है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले सबने मिलकर भारत के विकास का सपना देखा था। जो चीजें कल तक नामुमकिन लगती थी उनको केन्द्र की मोदी सरकार ने मुमकिन किया है। आज एक बार फिर सब मिलकर विकसित भारत का एवं एक उन्नत भारत का सपना देख रहे हैं। राजधानी लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियों व भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पांच वर्ष पूर्व देश में पहली बार सुनियोजित विकास की रूपरेखा खींचने के साथ ही विकास व जनसरोकार के कार्यों को आगे बढाना आरंभ किया। देश के बैंकिंग सैक्टर को जन जन तक पहुचानें के लिए जन धन योजना के जरिये खाते खोलने की शुरुवात की गई जिसका परिणाम है कि आज 80 प्रतिशत बालिग भारतीयों के पास बैंक खाते है। यह योजना सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भ्रष्टाचार के जनता तक पहुंचानें में मील का पत्थर साबित हुई है। आज 50 करोड़ भारतीय आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों के कारण बीमारी से लडने में सक्षम है। इस योजना ने गरीब व सामान्य जन को अस्पताल के खर्च की चिन्ताओं से मुक्त किया है। स्वच्छ भारत अभियान ने जहां जनता को सफाई के प्रति जागरूक किया है वहीं शौचालय निर्माण के क्षेत्र में हुई क्रान्तिकारी प्रगति के चलते आज 99 प्रतिशत भारतीयों को इस सुविधा का लाभ मिला है। पूर्व में मात्र 38 प्रतिशत भारतीयों के पास ही यह सुविधा थी। मोदी सरकार के इस कदम ने महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित करने का काम किया है। आजादी के बाद करीब 70 साल तक अंधेरे में रहे 18000 गाँवों को केन्द्र सरकार ने रोशन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इन गांवों में 2 करोड़ 60 लाख घरों को रोशन किया गया हैं। गरीब के सिर पर छत का सपना पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने 2022 तक का लक्ष्य रखा है। इस अवधि में जो लोग कच्चे घरों में रहते है उन सबको पक्का घर मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी करने का न केवल खाका खींचा गया है बल्कि उस पर कार्य भी आरंभ हो गया है। भारतीय सेना की सुविधाओं में वृद्धि की गई है।
डा शर्मा ने कहा कि 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे है। आने वाले 5 सालों में सरकार जन सुझावों के अनुरूप 100 वर्ष बाद के भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में काम करेगी। भाजपा का यह संकल्प है कि गरीबों के कल्याण का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा। रोटी, कपड़ा और मकान जैसी जरूरतों का पुख्ता समाधान किया जाएगा। जनता सरकार से जुड़ सके एवं जनअपेक्षाएं सरकार के एजेन्डे में शामिल हो इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग और बढाया जाएगा। अवस्थापना सुविधाओं के विकास और हाईवे निर्माण में भी तेजी से काम किया गया है। केन्द्र सरकार की नमामी गंगे योजना के जरिये गंगा जी की धारा को अविरल और निर्मल बनाया गया है। भव्य कुंभ के आयोजन से देश की संस्कृति को भी विश्व जगत में एक नई पहचान मिली है। देश विदेश से आये 25 करोड़ व्यक्तियों ने पूरी आस्था के साथ कुंभ मेले में भाग लिया है। मोदी सरकार ने विरासत में मिली खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। भारत जल्द ही 5 ट्र्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। केन्द्र सरकार ने सरकारी क्षेत्र के रोजगार के अलावा उद्यमिता विकास पर भी जोर दिया है। सरकार का मानना है कि जितने नए व्यापार बढेंगे उतने ही रोजगार भी बढ़ेगे। रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मेक इन इंडिया महत्वपूर्ण कड़ी होगा। देश की आधी आबादी का सशक्तीकरण सरकार के लिए इस बार भी और आगे भी विशेष प्राथमिकता में होगा। मोदी जी का का मत है कि भारत को केवल महिलाओं के विकास की जरूरत ही नहीं बल्कि महिलाओं के नेतृत्व की भी जरूरत है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढने के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जायेगा। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सुधार आया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वसुधैव कुटुंबकम् के जरिये प्राचीन भारतीय दर्शन को केंद्र में रखेंगे। वैश्विक स्तर पर साझा हितो की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिये सतत कार्य करने के साथ ही आपदा राहत एवं मानवीय सहयोग के मामलों में पहल करने की अपनी भूमिका को और सुनियोजित बनाया जाएगा। आने वाली पीढी में राष्ट्र की भावना जागृत करने के लिए स्कूलों में सेना की उपलब्धियाँ पढ़ाई जाएंगी ताकि बच्चों को फौज में जाने की प्रेरणा मिले। बुद्धिजीवी सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, विधायक पंकज सिंह सहित तमाम चार्टड एकाउन्टेट मौजद रहे। उन्होंने आज राजधानी लखनऊ में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में चैक सर्राफा मार्केट में जनसम्पर्क करने के साथ ही अभिनव एन्कलेव सेक्टर, जानकीपुरम तथा मवैइया चैराहा चारबाग पर विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। इन कार्यक्रमों में विधायक नीरज वोरा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विधायक पंकज सिंह, युवा नेता नीरज सिंह, सुनील भराला, गौरव महेश्वरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

गढचिरौली के शहीदों को नमन - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 May 2019 by admin

लखनऊ 01 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने महाराष्ट्र के गढचिरौली में नक्सलियों द्वारा किये गये कायराना हमले में शहीद जवानों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। इस कायराना साजिश के पीछे जो लोग भी है उनको बक्शा नहीं जायेगा। डा0 पाण्डेय ने ईश्वर से शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Comments (0)

मसूद अजहर का अंर्तराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होना भारत की बड़ी कूटनीतिक विजय

Posted on 01 May 2019 by admin

लखनऊ 01 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आज मसूद अजहर को अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किये जाने को भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीत बताते हुए प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मसूद अजहर का अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरूद्ध बड़ी सफलता है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि मसूद अजहर के आतंकवादी घोषित करना भारत की कूटनीतिक सफलता तो है ही साथ ही आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह नया भारत है अब विश्व के सभी मंचों पर हमारी बात सुनी भी जाती है और मानी भी जाती है। उन्होंने कहा मसूद अजहर को अंर्तराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करना भारत की बड़ी कूटनीतिक विजय है।

Comments (0)

मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विजय संकल्प रैलियां

Posted on 30 April 2019 by admin

मोदी जी विजय संकल्प रैलियों से करेंगे विजय का शंखनाद

लखनऊ 30 अप्रैल 2019, प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी 01 मई को उत्तर प्रदेश में विजय संकल्प रैलियों से विजय का शंखनाद करेंगे। मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सुबह 09 बजे मया बाजार गोसाईगंज, अयोध्या में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगें। इसके बाद मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सुबह 11 बजे भवन्स मेहता महाविद्यालय प्रांगण, भरवारी, कौशाम्बी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

चुनावी जनसभाएं - योगी आदित्यनाथ जी

Posted on 30 April 2019 by admin

लखनऊ 30 अप्रैल 2019, प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी 01 मई को बस्ती, संतकबीरनबर, डुमरियागंज व सीतापुर लोकसभाओं मंे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी जी नया बाजार गोसाईगंज, अम्बेडकरनगर में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विजय संकल्प रैली में सम्मलित होंगे। जबकि दोपहर 12.30 बजे शिवनाथ पाण्डेय जनता इंटर कालेज, नगर बाजार, महादेवा, बस्ती में भाजपा प्रत्याशी श्री हरीश द्विवेदी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मा. मुख्यमंत्री जी दोपहर 1.30 बजे मान सिंह का बाग हैसर बाजार, संतकबीरनगर में भाजपा प्रत्याशी श्री प्रवीण निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा 02.30 बजे जीआईसी बालिका इंटर कालेज का मैदान, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर मंे भाजपा प्रत्याशी श्री जगदम्बिका पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मा. योगी जी सायं 04 बजे मेला मैदान, रामपुर मथुरा, सेवता, सीतापुर में भाजपा प्रत्याशी श्री राजेश वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

बसपा-समाजवादी पार्टी अस्तांचल में जाती हुई पार्टी - डा. दिनेश शर्मा

Posted on 29 April 2019 by admin

23 मई के बाद गठबंधन में आरंभ होगा खटटूटन

4लखनऊ 29 अप्रैल 2019, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में निवाजगंज, पारा, पत्रकारपुरम चैराहा, अवध चैराहा आदि की विशाल जनसभाओं में बसपा व समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि यह दोनों अस्तांचल में जाती हुई पार्टियां है सपा ने राजनैतिक स्वार्थ के लिए आत्मसम्मान को गिरवी रखकर बसपा से गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन भी अधिक दिन चलने वाला नहीं हैं तथा 23 मई इसका आखिरी दिन होगा। उसके बाद इस गठबंधन में खटबंधन (खटपट) आरंभ होगा। सपा में भाजपा का सामना करने की क्षमता नहीं रही है। राजधानी लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित सभाओं में उन्होंने सपा बसपा गठबंधन को जमकर निशाने पर लेते हुए कहा कि यह जनकल्याण के लिए नहीं बल्कि स्वार्थ एवं राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिए किया गया गठबंधन है। इसकी मियाद भी अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। पिछले चुनाव में जिस प्रकार से दोनों दलों का सफाया हुआ था उसके कारण ही दोनो साथ आए है।
डा. शर्मा ने कहा कि इस गठबंधन में सपा किस प्रकार से शरणागत हुई है इसकी मिसाल हाल की एक रैली में देखने को मिली थी। इस रैली में एक ओर जहां डिम्पल जी ने बसपा नेत्री का पैर छूकर आर्शीवाद लिया वहीं तेज प्रताप ने भी साष्टांग दंडवत किया, पर वहीं बुआ जी का भतीजा नेताजी को देखकर निकल गया पर अभिवादन करना भी जरूरी नहीं समझा। इससे साफ हैं कि सपा अपने राजनैतिक स्वास्थ्य को दुरूस्त करने के लिए न केवल बसपा से राजनीतिक हेल्थ टॉनिक ले रही है।बल्कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। इसके पहले 2017 में अखिलेश जी ने कांग्रेस का साथ लिया था जो राजनैतिक रूप से खुद एक कमजोर पार्टी थी। इसके परिणामस्वरूप विधानसभा चुनाव में दोनो बुरी तरह से पराजित हुए। अबकी बार जो पालिटिकल हेल्थ टॅानिक लिया वह बसपा से लिया जिसने खुद में लोकसभा चुनाव में जीरो पाया था। मुझे लगता है कि राजनैतिक स्वास्थ्य रक्षा के लिए किए गए अखिलेश जी के प्रयत्न असफल हो रहे हैं। इस साथ के लिए सपा कडवे घूंट भी पी रही है। एक तरह से समाजवादी पार्टी ने बसपा के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। यह वहीं पार्टी है जिसमे पार्टी के संस्थापक का ही तख्ता पलट कर दिया गया था। सपा के संरक्षक नेताजी का अपमान पार्टी के कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रहा है। इसके साथ ही बसपा अध्यक्ष से पडी डांट व बसपा के कार्यकर्ताओं से सीखने की नसीहत से भी पार्टी के कार्यकर्ता खासे खिन्न हैं। इन्ही कारणों के चलते बडी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं। इसी प्रकार से कांशीराम के मूल सिद्धान्तों को मायावती द्वारा तिलांजलि दिए जाने के कारण बसपा के कार्यकर्ता भी भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज हुआ चैथे चरण का मतदान भाजपा के लिए शुभंकर बना है। उन्होंने कहा कि अमेठी, रायबरेली, कन्नौज, आजमगढ कहने को तो वीआइपी प्रतिनिधित्व वाले जिले हैं पर विकास कार्यों से कोसो दूर हैं। इनमें वीआईपी क्षेत्र जैसा कोई काम नहीं हुआ है। इन क्षेत्रों के प्रतिनिधि जीतने के बाद क्षेत्र में झांकते ही नहीं है। वहां के लोगों को ऐसा वीआईपी चुनने का दंश झेलना पडता था। पर योगी सरकार के आने के बाद इन क्षेत्रों में विकास कार्य आरंभ हुए है। इन स्थानों पर सडक, बिजली, पानी के जो कुछ भी विकास दिखता है वह योगी सरकार के आने के बाद हुआ है। इसके विपरीत बनारस और लखनऊ अगर पीएम और गृहमंत्री के क्षेत्र हैं तो इनमें विकास के असीमित कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री स्वयं हर माह बनारस जाकर वहां के विकास कार्यों को देखते थे। इसी प्रकार से राजनाथ जी ने भी लखनऊ के लोगो से सतत संपर्क बनाकर काम किया।
उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं देने का कार्य मोदी योगी सरकार में हुआ है इसके बावजूद विरोधी कहते हैं कि अच्छे दिन नहीं आए। यही अच्छे दिन है जिसमें लोगों को उनकी जरूरत की सुविधाए मिली हैं। पहले के तीन चरण की तरह ही इस चरण में भी भाजपा ने स्वीप किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने अटल जी की कर्मभूमि में उनके सपनों को पूरा करने के लिए विकास कार्यों की झडी लगा दी है। उन्होंने कहा कि राजधानी के परिवहन को सुधारने के लिए व विश्वस्तरीय परिवहन सुविधा देने के लिए मेट्रो की शुरुवात की गई है। लखनऊ में अमृत योजना व स्मार्ट सिटी के जरिए आमूलचूल बदलाव की नींव रख दी गई है। विकास का नया इतिहास रचा जा रहा है। राजधानी को मुम्बई दिल्ली जैसे देश के विकसित शहरों की कतार में लाने के लिए कार्य आरंभ करा दिए गए हैं।

Comments (0)

बाटला हाउस एनकाउंटर में जब आतंकवादी मारे जा रहे थे, तब कांग्रेस का एक शाही परिवार आंसू बहा रहा था - योगी आदित्यनाथ

Posted on 29 April 2019 by admin

जिनसे अमेठी और रायबरेली का विकास नहीं हुआ, वह देश की बागडोर संभालने का सपना देख रहे हैं

39 सीटों पर सम्पन्न हुए चुनाव के आ रहे रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को 36 सीटें मिल रही हैं

आतंकवादियों को सही जवाब देने की दृढ़ इच्छाशक्ति प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी में ही है

लखनऊ 29 अप्रैल 2019, कौशांबी, रायबरेली, गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही योगी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में वोट देने की अपील भी की। कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुंडा कस्बे के एसपी इंटर कॉलेज में कांग्रेस पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि जिनसे अमेठी और रायबरेली का विकास नहीं हुआ, वह देश की बागडोर संभालने का सपना देख रहे हैं।
योगी जी ने कहा कि अब तक संपन्न हुए 39 सीटों के चुनाव के रुझान जो मिले हैं उसमें 36 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिल रही है। 23 मई को जब 80 सीटों के चुनाव परिणाम आएंगे तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 74 पार के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर चुकी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पाकिस्तान के साथ ही आतंकवाद की जड़ को सेना ने हिला दिया है, इस पर पूरा देश मोदी जी को समर्थन दे रहा है। सपा और बसपा पर वार करते हुए योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी थी। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत में सुधार हुआ है। अब अपराधियों की जगह या तो जेल है या उनका राम नाम सत्य हो रहा है, अपराधियों के लिए तीसरी कोई जगह नहीं है।
भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह के समर्थन में रायबरेली के लालगंज कस्बे के निकट कुम्हडौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब बाटला हाउस एनकाउंटर में देश के दुर्दांत आतंकवादियों को हमारे सुरक्षा बल मार गिरा रहे थे, तब कांग्रेस का एक शाही परिवार आतंकियों के लिए रात भर आंसू बहा रहा था। उन्होंने कहा कि इसी शाही परिवार की वजह से यहां की जनता को विकास से और बुनियाद सुविधाओं से वंचित होना पड़ा है। कांग्रेस के इस शाही परिवार की आंखों में देश के अंदर नौजवानों को रोजगार मिले, उन्हें आर्थिक स्वावलम्बन और सम्मानजनक जीवन यापन करने की सुविधाएं मिल सके इसके लिए कभी आंसू नहीं निकले। योगी जी ने कहा कि राजीव गांधी जी यहां आते थे, तब कहते थे कि मैं 100 रुपया भेजता हूं तो गरीबों तक 10 रुपये पहुंचते हैं। बाकि 90 रुपये इस शाही परिवार के दरबारी, चाटुकार खा जाते थे। उन्होंने कहा कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती, तो किसान सम्मान निधि के भेजे गए चार हजार रुपये में से किसानों को सिर्फ 400 मिलते बाकी 3600 रुपये शाही परिवार चाटुकार खा जाते।
गोंडा डुमरियाहीड कस्बे में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह और गोंडा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर हमला करते हुए कहा कि याद करिए आज से दो-तीन वर्ष पहले गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और आस-पास के सड़कों की कितनी बुरी दशा थी। लोगों को कहीं आने-जाने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुझे भी कभी-कभी मां मातेश्वरी के दर्शन करने आना पड़ता था और मैं देखता था कि गोंडा से तुलसीपुर जाने में तीन-तीन घंटे लग जाते थे। व्यापक अव्यवस्था थी, आराजकता की स्थिति थी, विकास के कार्य ठप पड़े हुए थे। किसानों की कोई सुनवाई नहीं थी। कांग्रेस पर वार करते हुए योगी ने कहा कि आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखना और जवानों की शहादत पर प्रश्न खड़ा करना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब आतंकवादियों को सही जवाब देने के लिए जिस दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय भारत के राजनीतिक नेतृत्व में दिखना चाहिए था, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करके दिखाया है।

Comments (0)

भ्रष्टाचार रोक कर गरीबों को मोदी सरकार ने दी सुविधाएं - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 29 April 2019 by admin

बिना दूल्हे के बारात लेकर चल रहे हैं महागठबंधन में कई हैं पीएम के दावेदार

मोदी सरकार आते ही कांग्रेस, सपा और बसपा के ऑफिस में लग जाएंगे ताले

प्रवासियों ने भी माना, मोदी जी की वजह से ही विश्व में बढ़ी है भारत की प्रतिष्ठा

18लखनऊ 29 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जौनपुर के लोकसभा प्रत्याशी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ केपी सिंह और भदोही के प्रत्याशी डॉ. रमेश चंद्र बिन्द के पक्ष में विजय संकल्प रैली की। जनसभा में आए हुए लोगों ने उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जीताकर संसद भेजा था, वैसे ही इस बार सांसदों को जीताकर मोदी जी को मजबूत करने का काम करना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश को तरक्की के रास्ते पर आगे के पांच साल तक ले जाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को सुविधाएं देने के लिए अभी सिर्फ भ्रष्टाचार को रोका है, तो देश में खुशहाली आने लगी है। जब देश में भ्रष्टाचारियों से रिकवरी होगी तो विकास के रास्ते और खुल जाएंगे। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार में सबको पूरा का पूरा एक रुपय मिल रहा है। अगर इन भ्रष्टाचारियों (सपा, बसपा और कांग्रेस) की सरकार होती तो महज 15 पैसा ही आपके खाते में आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं तो महज 15 पैसे ही पात्रों के पास पहुंच पाता है बाकि 85 पैसा रास्ते में ही खत्म हो जाता है।
श्री केशव मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को कम करने के लिए ऐसी नीति अपनाई है कि अब चाहे एक रुपये या फिर एक लाख रुपये पूरा पैसा अब गरीबों के खाते में पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि जितना काम कांग्रेस की 55 साल सरकार में नहीं हुआ, उतना काम महज 5 साल में मोदी सरकार ने किया है। यही नहीं यूपी में भी जितना काम पिछले 15 सालों में नहीं हुआ, तो उतना काम महज 2 साल में हुआ है। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रवाद का अभियान चल रहा है। अब देश से आंतकवाद का खत्मा करने का अभियान चल रहा है। अब पूरे देश में जातीय समीकरण नहीं बल्कि मोदी समीकरण हावी हो गया है। इस बार देश और प्रदेश की जनता इतने वोटों से जीताने जा रही है कि अबकि बार मोदी सरकार आते ही कांग्रेस, सपा और बसपा के ऑफिस में ताले लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता सिर्फ विकास चाहती है, भ्रष्टाचारियों की सरकार पंसद नहीं है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पाक और चीन को सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ‘भूत पिशाच निकट नहीं आवे, जब महावीर नाम सुनावे।’ उन्होंने कहा कि अब चीन-पाक निकट नहीं आवे, जब मोदी जी का नाम सुनावे। चीन और पाकिस्तान मोदी जी के नाम से डरे हुए है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले पाकिस्तान को सबक सिखाया गया है। इससे कुछ समय पहले मोदी सरकार ने चीन को भी सबक सिखाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता सब समझ रही है।
श्री मौर्य ने कहा कि मोदी जी की वजह से ही आज पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मोदी जी की वजह से ही आज दुनिया में भारत ने अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कि मोदी जी को जीतने के लिए हजारों प्रवासी अपना काम-धंधा छोड़ करके विदेशों से वोट डालने के लिए भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रवासियों से मोदी के इस जादू के बारे में हमने उनसे पूछा, तो उन्होंने बताया कि पहले विदेश में भारत की कोई प्रतिष्ठा नहीं थी। उन्होने बताया कि अब हम किसी भी विदेशी से बताते हैं कि हम भारत के रहने वाले हैं, तो लोग कहते हैं अच्छा आप मोदी जी के देश के हैं। अब हमारे सम्मान में रेस्टोरेंट में भी कुर्सियां खाली कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह सब मोदी जी की लोकप्रियता की वजह से ही विश्वभर में हमारे प्रवासी भारतियों को सम्मान मिल रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी और योगी जी की वजह से अब प्रदेश में शहरों में 24 घंटे, तहसीलों पर 20 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली मिल रही है। पहले के शहरों में ही महज 4 घंटे ही बिजली मिलती थी। अब वीआईपी और वीवीआईपी का कल्चर चला गया है। भ्रष्टाचार पर उन्होंने कहा कि पहले भी सड़कों को बनने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते थे, लेकिन इसके बाद भी सड़कें गढ्ढे में तब्दील रहती थी, लेकिन अब हमारी सरकार में प्रदेश की पहचान गढ्ढों से मुक्त सड़कों के रुप में हो रही है। अब पूरे प्रदेश में हर जगह पर आपको चमचमाती हुई सड़के नजर आ रही है। उन्होने कहा कि पहले भी सरकारें रुपया खर्च करती थी, लेकिन वह पैसा ठेकेदारों के खाते में जाता था।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारों की पहचान गुण्डागर्दी से होती है। अब हमारी सरकार में गुण्डों की खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि अब गुंडों द्वारा कब्जा की गई जमीन को खाली कराने का अभियान चल रहा है। यही नहीं अब जमीनों पर कोई कब्जा नहीं हो रहा है। यह सब भाजपा सरकार की वजह से यह सब संभव हुआ है। अब प्रदेश में गुंडों को उल्टा करके सीधा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबकी खुशहाली ही हमारी पार्टी का ध्येय है तभी तो प्रदेश की जनता हमें लगातार प्यार दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने ही हमें 73 सांसद और प्रदेश में 325 विधायक दिए है। सबकी वजह से ही हम लोग लगातार आगे बढ़ रहे हैं और देश को खुशहाली के पथ पर आगे ले जा रहे हैं।

Comments (0)

जमानत पर घूमने वाले लोग जाति के आधार पर मांग रहे वोटः केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 28 April 2019 by admin

देश की जनता पर चढ़ा मोदी जी का जादू,
विरोधी मोदी फैक्टर से हैं परेशान
भ्रष्टाचारियों ने जेल में जाने से बचने के लिए यूपी में किया गठबंधन
पोलिंग बूध पर जाकर दबाया गया कमल के फूल का बटन खत्म करेगा आतंकवाद
photo-11
लखनऊ 28 अप्रैल 2019, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने गृह जनपद कौशांबी और जन्मस्थली सिराथू पहुंचें। यहां पर उन्होंने लोक सभा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा में उन्हें एक बार फिर से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सब के सांसद विनोद सोनकर जी को एक बार फिर से जिताकर संसद भेजना है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सिराथू मेरा घर है और आप सबके बीच में ही निकलकर प्रदेश के डिप्टी सीएम तक पहुंचा हूं। आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया और मेरे कहने पर हर बार यहां से कमल का फूल खिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहे सिराथू कहूं या फिर कौशांबी यह मेरा अपना जिला है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने 2012, 2014 और 2017 में कमल का फूल खिलाने का काम किया है। इस बार भी यहां की जनता कमल का फूल खिलाएंगी।
उन्होंने कहा कि पिछली बार आपके यहां से 80,000 मत ही भाजपा को मिले थे, यह आंकड़ा इस बार एक लाख के पार पहुंचना चाहिए। आपका साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के साथ है और आपकी पार्टी के नेता विश्व के शक्तिशाली नेताओं में से एक नरेंद्र मोदी जी है जिन्हें एक बार फिर से भारत की जनता प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जमानत पर चल रहे लोग जेल जाने से बचने के लिए इस बार जाति धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्हें मालूम है कि मोदी जी इस बार छोड़ेंगे नहीं। वह लोग जाति समीकरण के आधार पर भी इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन मोदी फैक्टर के आगे उनका जातीय फैक्टर फेल हो गया ह। अब देश की जनता समझ चुकी है कि उनका आखिरकार कौन भला करेगा। उन्होंने कहा कि विरोधी इस वजह से भी परेशान है कि मोदी फैक्टर कैसे करके कम हो। पूरे देश में मोदी जी का जादू इस बार भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो कि यह चुनाव जाति और धर्म के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर लड़ रही है।
उन्होंने कहा आप अपने यहां से सांसद विनोद सोनकर को जिताने के साथ ही साथ मोदी सरकार को बनाने का भी काम करेंगे। आपका एक वोट ही देश को 100 साल आगे ले जाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आपका वोट साईकिल को पंचर करने का काम करेगा और हाथी को पूरी तरह से हटाने का काम करेगा। यही नहीं आईसीयू में पड़ी कांग्रेस को यूपी से पूरी तरह से खत्म करने का काम करेगा। उन्होंने लोकल के प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने की अपील जनता से की। उन्होंने कहा कि आंतकवाद को खत्म करने के लिए आपको सरहद पर जाने की जरुरत नहीं है। पोलिंग बूथ से दबाया गया आपका एक बटन आंतकवाद को खत्म करने का काम करेगा। कमल के फूल का बटन दबाते ही एक बार फिर से कमल का फूल खिल जाएगा और यह आंतकवाद को खत्म करने, भ्रष्टाचार को खत्म करने, बेरोजगारी को खत्म करने और गरीबी को खत्म करने का काम करेगा।
मोदी सरकार की तरफ से किए गए कार्यां को बताते हुए उन्होंने कहा कि कौशांबी में बहुत से गांवों में बिजली 40 साल पहले ही आ गई थी, लेकिन बिजली का बल्व गांवों में बहुत से घरों में नहीं जला था। मोदी सरकार ने हर गरीब के घर में बिजली का बल्व जलाने का काम किया है। यही नहीं पिछले पांच सालों में पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने शौचालय, घरों तक गैस देने का काम किया है। बैकों में खाता खुलवाकर भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी 2022 तक हर गरीब को पक्की छत देने के लिए संकल्पित है और उस पर वह लगातार काम भी कर रहे हैं। बस यही सब काम है जिसकी वजह से 23 मई को सत्ता में दोबारा आने से कोई नहीं रोक सकता है। 23 तारीख को फिर से भाजपा आएगी और सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
भ्रष्टाचारियों पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने मिलकर देश को लूटने का काम किया है। इन सरकारों ने पिछले 70 सालों में जमकर लूटा है। यही नहीं पिछले 15 सालों में यूपी को सपा और बसपा ने मिल-मिलकर लूटा है। अब सबका हिसाब हो रहा है। मायावती कौड़ियों के दाम में चीनी मिल बेचने पर सीबीआई के शिंकजे में आ गई हैं। अखिलेश यादव ने प्रदेश में जमकर खनन कराया है जिसकी जांच चल रही है, जल्द ही यह लोग सलाखों के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले से ही जमानत पर चल रहे हैं। मोदी सरकार की इतनी बड़ी कार्रवाई की वजह से ही अब सारे भ्रष्टाचारियों एक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आते ही सारे भ्रष्टाचारियों की जगह तिहाड़ जेल में होगी। किसानों के हित में मोदी सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दुगुनी करने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि आज से पांच साल पहले गेहूं महज 12 से 13 रुपये में बेजा जाता था। आज गेहूं 1840 रुपये में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि यही नहीं मोदी सरकार ने हर किसान के खाते में साल भर में 6 हजार रुपये भी देने का काम किया है, जिसकी दो किश्ते किसानों के खाते में आ भी गई हैं। इसके अलावा मोदी सरकार अब 60 साल से अधिक उम्र वाले किसानों को हर महीने पेंशन भी देने जा रही है। सरकार इतना ही नहीं बल्कि अब दोबारा सत्ता में आते ही किसान क्रेडिट कार्ड से 1 लाख रुपये से कम लोन लेने वाले किसानों को भी पांच साल तक ब्याज की छूट देने जा रही है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in