Archive | लखनऊ.

आतंकवादियों से कांग्रेस की सहानुभूति आखिर क्या साबित करती है - योगी आदित्यनाथ

Posted on 05 May 2019 by admin

हर बात पर सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले राहुल गाँधी अजहर मसूद पर चुप क्यों हैं

आज मोदी जी के भाषण पर इमरान खान को पाकिस्तान में पसीना छूटता है

आश्चर्य है कि विदेश में पढ़े समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष को डिजिटल पेमेंट की जानकारी ही नहीं है

पूरे देश के अंदर सिर्फ एक ही नारा गूँज रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार

कांग्रेस के यही संस्कार हैं कि बच्चों को गाली सिखाई जा रही है

लखनऊ 05 मई 2019, भदोई, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने आज भदोही में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए विपक्ष की अजहर मसूद पर खामोशी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारत की ऐतिहासिक सफलता पर जहां हर भारतीय खुश है वहीं विपक्ष चुप है। मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने पर भी विपक्ष को अच्छा नहीं लगा है, आपने देखा होगा हर एक बात को लेकर सरकार पर आरोप प्रत्यारोप लगाने वाले राहुल गाँधी का बयान तक नहीं आया है। हम कांग्रेस नेतृत्व से पूछना चाहते हैं कि इन आतंकवादियों से सहानुभूति आखिर क्या साबित करती है ?
आज हमने अपराध की कमर तोड़ दी है। खतरनाक आतंकवादी अजहर मसूद की संपत्ति दुनिया के अंदर जहाँ भी होगी जब्त होगी। किसी भी देश से वह चंदा प्राप्त नहीं कर सकता है। आप मान कर चलिए ओसामा बिन लादेन की तरह इसकी भी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और वह भी ओसामा बिन लादेन की तरह कुत्ते की मौत मारा जाएगा। योगी जी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई किसी व्यक्ति और किसी पार्टी की लड़ाई नहीं पूरे देश की लड़ाई है। एक तरफ वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ रहा है दूसरी तरफ भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत की जा रही है। आज मोदी जी के भाषण पर इमरान खान को पाकिस्तान में पसीना छूटता है यह है भारत की ताकत और भारत के इस ताकत की लोहा दुनिया मान रही है।
जन धन खातों पर अखिलेश को आड़े हाथों लेते हुए योगी ने कहा कि जब मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों के जनधन अकाउंट खोले जा रहे थे तब सपा, बसपा के लोग कहते थे इससे क्या होगा। मुझे तो सबसे ज्यादा अफसोस होता है जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष जिन्हें मुलायम सिंह जी ने विदेश पढ़ने भेजा था उनको पता ही नहीं है कि जमाना डिजिटल पेमेंट का है। योगी जी ने कहा कि राजीव गांधी बोला करते थे मैं जब 100 रूपये भेजता हूं तो गरीब के पास केवल 15 रूपये पहुँचते हैं। 50 रूपये तो कांग्रेस के दलाल खा जाते थे। लेकिन आज सूरत बदल गई है। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 2000 रूपये दिए जाते है तो सीधा किसान के खाते में जाता है। दो वर्ष पहले किसान को गेहूं का दाम देरी से मिलता था। आज आप क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल कराइए और 72 घंटे में आपके खाते में पैसा आ जाएगा।
योगी जी ने कहा कि कांग्रेस की शहजादी बच्चों को गाली सिखा रही हैं। मैंने उनसे कहा कि प्रियंका जी आप भारत के संस्कारों को मत छेड़िए। यह गाली इटली में चलती होगी। यदि आप भारत के बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं दे सकती तो कम से कम गाली तो मत सिखाओ। यही कांग्रेस के संस्कार हैं कि बच्चों को गाली सिखाई जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा पूरे देश के अंदर जो माहौल देखने को मिल रहा है, उसे देख कर ये कहा जा सकता है कि पूरे देश के अंदर सिर्फ एक ही नारा गूँज रहा है, और वह नारा है फिर एक बार मोदी सरकार।2014 में मोदी जी का सिर्फ नाम था 2019 में मोदी जी का नाम भी है और काम भी है जिसके बल पर पूरे देश के अंदर मोदी लहर है।

Comments (0)

भाजपा का डर दिखाकर अल्पसंख्यकों के वोट बटोरने का काम करता है विपक्ष - डा. दिनेश शर्मा

Posted on 04 May 2019 by admin

अस्तित्व की लडाई लड रहे हैं कांग्रेस सपा व बसपा

dinesh-sharmaलखनऊ 04 मई 2019, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विक्टोरिया स्ट्रीट लखनऊ लोकसभा क्षेत्र व मोहनलालगंज लोकसभा के बंथरा में आयोजित सभा में कहा कि विपक्षी दल अल्पसंख्यकों को भाजपा का भय दिखाकर वोट बटोरने का काम करते हैं। वे अल्पसंख्यकों को बताते हैं कि भाजपा उनका नुकसान करेगी जोकि हकीकत नहीं है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर काम करते हैं। सरकार की सभी योजनाए बिना किसी भेदभाव के चलाई गई हैं जिनका लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपा व बसपा की सरकारों ने मुसलमानों को वोट बैंक की तरह प्रयोग किया है व उनकी शौक्षिक स्थिति में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए। ये दल चाहते थे कि इस समुदाय का उत्थान न हो जिससे कि उनकी आंख में धूल झोंककर वोट हासिल करते रहें। इसके विपरीत भाजपा ने समाज की मजहबी शिक्षा में छेडछाड के बिना उन्हे आधुनिक शिक्षा भी देने के प्रयास किए। पार्टी का मत है कि समुदाय के लोगों के एक हाथ में पवित्र कुरान व एक हाथ में कम्प्यूटर होना चाहिए। इस समुदाय के लोग भी उच्च पदों पर पहुच सकें इसके लिए योग्यता जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के हुनर को बढावा देने के लिए लोन दिलाने की भी व्यवस्था की है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट कार्यक्रम चलाया है। प्रधानमंत्री जब भी देश के विकास की बात करते हैं तब वे देश के सवा सौ करोड देशवासियों को उसमें शामिल करने की बात करते हैं। पार्टी धर्म के आधार पर भेदभाव में यकीन नहीं करती है। आजादी के बाद देश में अगर किसी ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम किया है तो वह भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं में बडबोलापन बहुत अधिक है।कांग्रेस की बड़ी नेता ने मोदी जी के खिलाफ चुनाव लडने का ऐलान तो किया पर जब लगा कि दाल गलने वाली नहीं हैं तो मैदान छोडकर भाग गई। इसी प्रकार कांग्रेस के अध्यक्ष संसद ने कहा कि आज वह विशेष प्रेसवार्ता करेंगे जिससे तूफान आ जायेगा पर प्रेसवार्ता के बाद हवा भी नहीं चली। वही सब पुरानी बातें दोहराते रहे। इसीलिए जनता उनकी बातों में भरोसा नहीं करती है। कांग्रेस को करना कुछ नहीं है ये केवल बहाना बनाते हैं। लोकसभा चुनाव को देश बनाने का चुनाव बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस सभी आपस में मिले हुए हैं। ये 23 मई तक एक साथ है उसके बाद इनमें फूट पडनी तय है।
उन्होंने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए चुनाव लड रहे हैं। कांग्रेस को वोट कटवा पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन की मदद के लिए भाजपा के वोट काटने की जुगत में हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होने कहा कि आज देश बदल रहा है और पांच साल के लिए देश के भाग्य का फैसला हो रहा है। आज विपक्ष जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर क्षेत्र के नाम पर और मोदी जी को हराने के नाम पर वोट मांग रहा है। इसके विपरीत भाजपा अपने काम के आधार पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार लाल किले से अपने भाषण में जहां जनधन खाते खुलवाने की बात कही वही स्वच्छता को मिशन बनाने की भी घोषणा की थी। इसके पूर्व अन्य प्रधानमंत्री इस अवसर का उपयोग अपने राजनैतिक एजेन्डे के लिए करते थे। स्वच्छता मिशन का उद्देश्य कूडे को केवल हटना ही नहीं था बल्कि उससे होने वाली बीमारियों को रोकना व उसका बिजली बनाने व खाद बनाने आदि के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयोग करना था। प्रधानमंत्री मोदी ने राजनैतिक स्वार्थ साधने को तिलांजलि देते हुए देश बनाने की नई राजनीति की शुरुवात की है। देश को सही मायनें में बदलने की नींव रखी गई। देश में पूर्व में तमाम प्रकार की क्रान्तियां हुई पर पहली बार मोदी सरकार के समय में एक नई प्रकार की शौचालय क्रान्ति, बिजली क्रान्ति, गैस चूल्हा क्रान्ति का आगाज हुआ। उन्होंने कहा कि इस सरकार के आने के पूर्व महिलाओं को दैनिक क्रिया के लिए अंधेरा होने का इंतजार करना पडता था। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया कि अंधेरे में खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर महिलाओं को घर में शौचालय उपलब्ध कराकर उनके सम्मान को सुरक्षित किया जाए। इस संकल्प से आरंभ हुआ मिशन आज ऐसे मुकाम पर है जहां देश में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। मोदी सरकार के आने के पूर्व यह सुविधा मात्र 38 प्रतिशत लोगों के पास ही थी।
डा शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद सवा सौ करोड की जनसंख्या वाले देश में मात्र 13 लाख लोगों के पाय बैंक में खाता था पर जनधन योजना ने आम आदमी के लिए बैंक के दरवाजे को खोल दिया। आज 34 करोड से ऊपर लोगों के पास बैंक में खाता है। उन्होंने कहा कि इसके बाद विपक्ष ने खातों की उपयोगिता पर सवाल उठाया तो सरकार ने खातों में सीधे धनराशि भेजकर ऐसे लोगों को जवाब दिया। इसके पूर्व में कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री सरकारी पैसे के लाभार्थी तक पहुचने में होने वाले भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा था कि 100 में से मात्र 15 रूपए ही व्यक्ति तक पहुचता है। मोदी सरकार ने इन खातों में पूरी धनराशि भेजकर उस भ्रष्टाचार को भी जड से उखाड फेंका। यह डिजिटल इंडिया की शुरूआत थी।
उन्होंने कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन वाली यूपी सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद योजना के जरिए हर जिले के विशेष उत्पादों को उसकी पहचान से जोडने का काम आरंभ किया। सरकार ने छोटे उद्योगों को लोन दिलाने व गांव के लोगों को लोन दिलाने की व्यवस्था की। हर गांव में अनुसूचित जाति के दो लोगों को लोन देना अनिवार्य किया गया। मोदी सरकार ने 59 मिनट में एक करोड तक का लोन देने की योजना भी आरंभ की। सरकार की मंशा है कि नौजवानों को रोजगार मिले। राजधानी लखनऊ में हुए निवेशक सम्मेलन में आई कम्पनियां जब यहां निवेश करेंगी तो स्थानीय लोगों को रोजगार देंगी। व्यवस्था तो ऐसी कर दी है कि मेधावी छात्र अब ज्ञान अर्जन के साथ ही पैसा भी कमाएंगे। नौकरी देने के लिए शिक्षकों व पुलिस की भर्ती निकाली गईं है। कुछ शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां तक हो गई है। नौजवान को काम और किसान की आमदनी 2022 तक दोगुनी करना लक्ष्य है। किसान की आमदनी को बढाने के लिए लागत घटाते हुए समर्थन मूल्य बढाया है। आज किसान को खाद बीज के लिए लाठी नहीं खानी पडती है। धान गेंहू की खरीद से बिचैलिए दूर कर दिए है। गन्ना किसानों के बकाये का 62 हजार करोड का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने स्थानीय सांसद कौशल किशोर के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने राजधानी लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में नाका चैराहा, रानीगंज व पाण्डेयगंज में पदयात्रा करके जनसमर्थन भी जुटाया। इन कार्यक्रमों में पार्टी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, युवा नेता नीरज सिंह, अन्नू मिश्र, गौरव महेश्वरी, जयदेवी रावत विधायक, वीरेन्द्र तिवारी चेयरमैन लैकफेड, राजीव दीक्षित पार्षद, रजनीश गुप्ता पार्षद, मनीष गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

जनता की गरीबी देखकर खुश होते हैं सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 04 May 2019 by admin

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पास अब बचे सिर्फ फोटो खिंचाने वाले नेता

पांच साल में काम करके मोदी ने दिखाया ट्रेलर, पिक्चर अभी पूरी बाकी है

लखनऊ 04 मई 2019, श्रावस्ती/महराजगंज। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज श्रावस्ती और महराजगंज लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभायें की। उन्होंने कहा कि मोदी जी की वजह से ही आज मसूद अजहर पर वैश्विक आतंकवादी का ठप्पा लगा है। चीन को भी आखिरकार अपने पैर पीछे खींचने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप आतंकवाद से लेकर देश की बेहतर सुरक्षा चाहते हैं, तो एक बार फिर से मोदी सरकार को लाइए। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने सपा, बसपा और कांग्रेस का काम देखा। हमारे काम को भी आपने देखा है, यह तो अभी पिक्चर थी। दोबारा हम चुनाव जीतकर आएंगे तो देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाने का काम और तेजी से किया जाएगा। कांग्रेस, बसपा और सपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक देश में गरीबी रहेगी, तब तक उनकी पार्टी रहेगी। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा को मालूम है जब तक प्रदेश में गरीबी रहेगी और जातीय समीकरण रहेगा, तब तक इनकी दुकान चलती रहेगी। यह जानते हैं कि अगर देश से गरीबी और जातिवाद खत्म हो जाएगा, तो इनकी दुकान पर ताला लग जाएगा, इसलिए इन विरोधियों में खलबली मची हुई है। उन्होंने कहा कि यह विरोधी गांव-गांव जाकर किसानों और गरीबों को जातिवाद के नाम पर भड़का रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पास अब फोटो खिंचाने वाले नेताओं के अलावा कोई और नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बर्बाद मत कीजिएगा। उन्होंने जनता से अपील की आप लोगों को अब डरने की जरूरत नहीं है। इस बार पूरे देश में मोदी फैक्टर भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर गरीब को बिजली-पानी, सड़क और घर देने के लिये है प्रतिबद्ध। आज प्रदेश में हर गरीब, मजदूर, महिला, किसान, नौजवान के पसीने और श्रम का सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने इस बार भी यही संकल्प अपने इलेक्शन मेनिफेस्टो में फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार आते ही इस पर काम किया जाएगा। 2022 तक हर गरीब को पक्की छत देने के लिए मोदी जी संकल्पित है और इस तरफ काम भी चल रहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार जीतने के बाद कोई हमेशा के लिए इटली, तो कोई सेफैई तो कोई नोएडा चला जाएगा। यह लोकसभा चुनाव देश को 100 साल आगे ले जाने वाला चुनाव है।
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वह देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए भले ही ख्वाब देख रहे हो लेकिन उनके राजयोग में विपक्ष का नेता भी नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष का नेता भी होने के लिए 54 संसद होने चाहिए, लेकिन इस बार भी कांग्रेस के इससे भी कम सांसद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राहुल गांधी अमेठी से हार रहे हैं और उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से हार रही है। देश के अन्य सांसदों की बात तो बहुत दूर की है।
मोदी सरकार ने देश के सारे किसानों के लिए ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई है कि अब किसानों को कर्ज लेने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश का 13 करोड़ किसान खुश है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के किसानों को हर चार महीने पर 2-2 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यह ऐसी व्यवस्था है कि देश के किसानों को खेती करने के लिए कर्ज के रूप में रुपया लेने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। मोदी सरकार देश की जनता को रुपये देने के साथ ही साथ और भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब 60 साल से अधिक उम्र वाले किसानों को हर महीने पेंशन भी देने जा रही है। सरकार इतना ही नहीं बल्कि अब दोबारा सत्ता में आते ही किसान क्रेडिट कार्ड से 1 लाख रुपये से कम लोन लेने वाले किसानों को भी पांच साल तक ब्याज की छूट देने जा रही है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता सब समझ रही है कि देश को मजबूत पीएम चाहिए न कि मजबूर पीएम। उन्होंने कहा कि जनता ने 2014 में यूपी से ही 73 सीटें जीताकर देश को मजबूत पीएम देने का काम किया। यही नहीं पूरे देश से अच्छा समर्थन मिला। हम 282 सीटें जीतकर संसद में आएं और मजबूत सरकार बनाई। यही नहीं जनता ने 2017 में भी 325 के साथ हमें यूपी में जीताया। आज प्रदेश में भी मजबूत सरकार चल रही है। उन्होंने कहा जो महज 78 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं वह भी देश में सत्ता पर काबिज पर होने का ख्वाब देख रहे हैं। ऐसे लोग को अब प्रदेश की जनता नहीं जीताने वाली है।

Comments (0)

23 मई के बाद बुआ बोलेंगी “बबुआ गुंडों का सरताज” और बबुआ बोलेंगे “बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति” - योगी आदित्यनाथ

Posted on 04 May 2019 by admin

सपा-बसपा और कांग्रेस केवल वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा के साथ विश्वासघात कर रहे हैं

मौलाना मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किये जाने पर दुनियाभर में खुशी, लेकिन कांग्रेस सपा-बसपा खेमे में सन्नाटा क्यूं?

कांग्रेस अपने कुसंस्कार देश के बच्चों को न दे

हमारे लिए राष्ट्रवाद का मतलब गरीब को मकान, शौचालय, बिजली और भारत की 120 करोड़ जनता की सुरक्षा

लखनऊ 04 मई 2019, प्रतापगढ/फैजाबाद/कैसरगंज/मोहनलालगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक के बाद एक कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने आक्रामक तेवर दिखाते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि आज यह जो बुआ-बबुआ एक हो रहे हैं, देखना 23 मई के बाद बुआ बोलेंगी “बबुआ गुंडों का सरताज है” और बबुआ बोलेंगे “बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति हैं”। चुनाव परिणाम के बाद यह आपस में भिड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की पुलिस भी तैयार है, यह गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी।
मौलाना मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किये जाने के मुद्दे पर योगी जी ने विपक्ष पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि शान्ति के पक्ष पर दुनिया के देश प्रफुल्लित हैं। लेकिन भारत में कांग्रेस, सपा-बसपा के खेमें में संन्नाटा क्यों हैं, आप यह समझ ही सकते हैं।
प्रियंका वाड्रा गांधी के एक वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए योगी जी ने कहा कि मैने वीडियो में देखा, प्रियंका बच्चों को क्या सिखा रहीं थीं। प्रियंका के संस्कार देख कर मुझे कष्ट होता है कि वह छोटे बच्चों को गाली सीखा रही हैं। कांग्रेस अपने कुसंस्कार देश के बच्चों को न दे। उन्होंने प्रियंका के एक और वायरल वीडियो पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने एक और वीडियो देखा जिसमें कांग्रेस की शहजादी जहरीले सापों से खेल रही थीं। 55 वर्षों में कांग्रेस ने इस देश को आंतकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद जैसे कई जहरीले सांप ही दिए हैं। 55 वर्षों से यह जहरीले सांप देश को डसते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं सुधर सकती, अब इसको देश की जनता सुधारेगी।

योगी जी ने विपक्ष पर सवाल पूछते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस ने आतंकवाद को वोट बैंक के साथ जोड़ने का काम क्यों किया? इनकी मंशा स्पष्ट है। इन्हें देश की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं, इन्हें बस अपने वोट बैंक की चिंता है। यह लोग केवल वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि जिस प्रकार मोदी जी ने पुलवामा का मुंहतोड़ जवाब दिया है, क्या राहुल गांधी में ऐसी कार्रवाई करने की क्षमता है??
योगी जी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी में चुनाव हार रहे हैं और अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए अब केरल चले गए हैं। वहां चांद-सितारे वाले झंडे को ओढ़ कर घूम रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए दो टूक कहा कि राहुल गांधी रोज एक झूठ बोलते हैं और सुप्रीम कोर्ट में जाकर माफी मांग लेते हैं, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं, यह भाई-बहन किस-किस से कब तक माफी मांगेगे?
योगी जी ने कहा कि हमसे पूछा गया कि भाजपा राष्ट्रवाद की बात क्यों करती है, जवाब में हमने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रवाद का मतलब गरीब को मकान, शौचालय, विद्युत् कनेक्शन, रसोई गैस और भारत की 120 करोड़ जनता को सुरक्षा देना है।

Comments (0)

कार्यकर्ताओं से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की

Posted on 04 May 2019 by admin

लखनऊ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम जी के समर्थन में अब तक विभिन्न संगठनों ने अपना जनसमर्थन देने का लिखित पत्र देकर कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व के प्रति अपना भरोसा जताया है और उनके पक्ष में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव सतीश अजमानी पूर्व विधायक ने बताया कि आचार्य प्रमोद कृष्णम के पक्ष में अब तक अ0भा0 ब्राहमण महासंघ, पिछड़ा जन विकास सेवा संस्थान, उ0प्र0 शिक्षक महासभा, भागीदारी आन्देालन मंच, उ0प्र0 होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ तथा जननी सुरक्षा आशा बहू फाउण्डेशन सहित केन्द्रीय ब्राहमण महासभा ने अपना समर्थन पत्र दिया है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम के पक्ष में बढ़ते जनसमर्थन और उनकी कामयाब जनसभाओं को देखते हुए प्रतिपक्षी दलों की हिम्मत टूट रही है और वे किसी न किसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी के अभेद्य किले को भेजने का असफल प्रयास कर रहे हैं। कई और भी सामाजिक संगठनों द्वारा आचार्य प्रमोद कृष्णम के पक्ष में समर्थन देने के आश्वासन प्राप्त हो रहे हैं।

Comments (0)

जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाना चाहिए, कांग्रेस की शहजादी उन्हें गालियां सिखा रही हैं - योगी आदित्यनाथ

Posted on 03 May 2019 by admin

कांग्रेस के दलाल-चाटुकार गरीबों का हक खा जाते हैं, उन्हें सिर्फ दलाली से मतलब है

एक परिवार ने देश को बपौती मान लिया था, अब मोदी लहर से वो खुन्नस में हैं, कुंठित होकर गाली-गलौच पर उतर आए हैं

मसूद के वैश्विक आतंकी घोषित होने से आतंकियों के नाम के आगे जी लगाने वालों के घर में शोक की लहर है

कांग्रेस के पास न तो कोई मुद्दा है, न ही विकास के लिए कोई विजन है

गौ माता को कसाईयों के हवाले नहीं करने देंगे, ये हमारा संकल्प है, हमने गौवंश के रहने-चारे के लिए व्यवस्था की है

धनराशि मिलने के बाद जिन जिलों में गौशाला नहीं बनी है, वहां जवाबदेही भी मैं 23 मई के बाद तय करने वाला हूं कि क्यों नहीं बनी है

लखनऊ 03 मई 2019, रायबरेली/फतेहपुर/बांदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, इसमें कांग्रेस की शहजादी कमाल की एक्टिंग कर रही हैं। जिस उम्र के बच्चों को संस्कार सिखाए जाने चाहिए, कांग्रेस की शहजादी उस उम्र में बच्चों के मन में जहर घोल रही हैं। कांग्रेस की यह शहजादी बच्चों को गाली सिखा रही हैं। बच्चों को गाली सिखाना, कांग्रेस की वास्तविकता है, कांग्रेस के संस्कार हैं। कांग्रेस की शहजादी इस समय घूम-घूम कर के दिखाने का प्रयास कर रही है कि वह बहुत बड़ी हितैषी है, लेकिन जब भारत के लोगों पर कोई विपत्ति आती है तो इन्हें भारत नजर नहीं आता। तब इनको इटली और इंग्लैंड नजर आता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रायबरेली, फतेहपुर और बांदा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई मुद्दा है, न ही विकास के लिए कोई विजन है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कभी देश में कोई प्राकृतिक आपदा और लोग संकट में होते हैं, तो तो क्या आपने कभी राहुल गांधी को किसी की सहायता करते हुए देखा है? आप लोग इस शाही परिवार के बारे में कांग्रेस से पूछिए कि इन्होंने 55 सालों में क्या किया है। कांग्रेस ने सिर्फ युवाओं को बेरोजगार कर पलायन कराने को मजबूर किया। सोनिया गांधी, मनमोहन सरकार में कैसे पाकिस्तान और चीन हमारे सैनिकों के साथ बदसलूकी करता था। कांग्रेस न तो देश के सम्मान के लिए कुछ करती थी और न ही देश में गरीबों के लिए कुछ किया। कांग्रेस के दलाल और चाटुकार गरीबों का हक खा जाते थे इसलिए गरीबों को उनका हक नहीं मिलता था, उन्हें सिर्फ दलाली से मतलब था।
योगी जी ने कहा कि जब चुनाव आता है तो राहुल का पूरा परिवार अमेठी रायबरेली के घर घर के साथ अपना भावनात्मक रिश्ता दिखाने आता है। इसके बाद 5 साल तक कोई देखने नहीं आता है। पहचानता तक नहीं। जब वो आपको नहीं पहचानते तो चुनाव में आप उन्हें क्यों पहचानते हैं ?
योगी ने कहा कि सपा की सरकार में काशी के संकट मोचन मंदिर पर हमला होता है, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला होता है, लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद की कचहरियों पर हमला होता है, गोरखपुर में सीरियल ब्लास्ट होते हैं, लेकिन सपा इन आतंकवादियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने का कुत्सित प्रयास करती है। सपा को उत्तर प्रदेश के दलित, गरीब और पब्लिक की चिंता नहीं है, उन्हें आतंकवादियों की ज्यादा चिंता होती है।
योगी जी ने कहा कि बहन जी कह रही हैं कि असली आम्बेडकरवादी बसपा है, बाकी भाजपा और कांग्रेस फर्जी हैं। मैं कांग्रेस की गारंटी नहीं ले सकता, लेकिन मैं बहन जी से एक बात पूछना चाहता हूं कि बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले के लिए वोट मांगने रामपुर क्यों गई? बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर और दलित चेतना को जागरूक करने वाले महान पुरुषों के स्मारक को तोड़ने के आदेश जारी करने वाले अखिलेश यादव के साथ आखिरकार मायावती का क्या गठबंधन है। इसे मायावती को स्पष्ट करना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में गरीबों को घर मिल सका, बिजली मिल सकी है। किसानो को सम्मान मिला है। आयुष्मान योजना में स्वास्थ्य सुविधाएं मिली हैं। देश के हर घर में आज इज्जतघर बना है। महिलाओं को रसोई गैस सिलैंडर मिला है। क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। फतेहपुर वालों को बधाई मैं देता हूँ कि फतेहपुर में मेडिकल कॉलेज बनना प्रारंभ हो गया है।
बांदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आपने प्रयागराज कुम्भ देखा होगा 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे। हमने प्रयागराज सिटी में इतना बदलाव कर दिया है कि जितने बेईमान और भ्रष्टाचारी थे, वे सब यह सोचकर भाग खड़े हुए कि इस ईमानदारी में कैसे कार्य कर पाएंगे। आज प्रयागराज सिटी देश की सबसे अच्छी स्मार्ट सिटी है।
बेसहारा पशुओं के विषय में अपनी बात रखते हुए योगी ने कहा कि लोगों ने अपने जानवरों को सड़कों पर छोड़ा, तो हमने गौ आश्रय स्थल भी खोल दिया और मैं कह सकता हूं एक भी पशु या गौवंश किसी किसान की फसल को नुकसान नहीं पहुंचाएगा, एक एक गौवंश की सुरक्षा और उसके संरक्षण का दायित्व हमारी सरकार निभाएगी। हमने उसके लिए व्यवस्था की है, हम गौ माता को कसाईयों के हवाले नहीं करने देंगे, ये भी हमारा संकल्प है।
योगी जी ने कहा कि पहले चरण में गौ संरक्षण और उसके अगले चरण में गौशाला बन रही है। 54 हजार हेक्टेयर भूमि को हम लोगों ने भूमाफियाओं से मुक्त कराया है। पूरे उत्तर भारत में सपा और बसपा के गुंडों ने जिन सरकारी जमीनों पर कब्जा किया था, उसे कब्जे से मुक्त कराकर हर जिले को हमने पर्याप्त धनराशि दे दी है कि हर जिले में बड़ी से बड़ी गौशाला बन सके। जहां नहीं बनेगी वहां जवाबदेही भी मैं 23 मई के बाद तय करने वाला हूं कि क्यों नहीं बनी है।

Comments (0)

केन्द्र की मोदी सरकार ने नामुमकिन को किया मुमकिन-डा. दिनेश शर्मा

Posted on 03 May 2019 by admin

भारत मोदी जी के नेतृत्व में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर

लखनऊ 03 मई 2019, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पांच साल में न्यूृ इंडिया की मजबूत नींव रख दी है। आज हिन्दुस्तान एक मजबूत, सशक्त राष्ट्र है जिसकी आवाज को दुनिया केे शक्तिशाली राष्ट्र भी महत्व देते हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर बढ चला है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत व भारतीयों का कद ऊँचा हुआ है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले सबने मिलकर भारत के विकास के विकास का सपना देखा था। जो चीजें कल तक नामुमकिन लगती थी उनको केन्द्र की मोदी सरकार ने मुमकिन किया है। आज एक बार फिर सब मिलकर विकसित भारत का एवं एक उन्नत भारत का सपना देख रहे हैं।
राजधानी लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियों व भविष्य रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पांच वर्ष पूर्व देश में पहली बार सुनियोजित विकास की रूपरेखा खींचने के साथ ही विकास व जनसरोकार के कार्यों को आगे बढाना आरंभ किया। देश के बैंकिंग सैक्टर को जन जन तक पहुचानें के लिए जन धन योजना के जरिये खाते खोलने की शुरुवात की गई जिसका परिणाम है कि आज 80 प्रतिशत बालिग भारतीयों के पास बैंक खाते है। यह योजना सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भ्रष्टाचार के जनता तक पहुचानें में मील का पत्थर साबित हुई है। आज 50 करोड़ भारतीय आयुषमान भारत और जन औषधि केंद्रों के कारण बीमारी से लडने में सक्षम है। इस योजना ने गरीब व सामान्यजन को अस्पताल के खर्च की चिन्ताओं से मुक्त किया है। स्वच्छ भारत अभियान ने जहां जनता को सफाई के प्रति जागरूक किया है वहीं शौचालय निर्माण के क्षेत्र में हुई क्रान्तिकारी प्रगति के चलते आज 99 प्रतिशत भारतीयों को इस सुविधा का लाभ मिला है। पूर्व में मात्र 38 प्रतिशत भारतीयों के पास ही यह सुविधा थी। मोदी सरकार के इस कदम ने महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित करने का काम किया है। आजादी के बाद करीब 70 साल तक अंधेरे में रहे 18000 गाँवों को केन्द्र सरकार ने रोशन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इन गांवों में 2 करोड़ 60 लाख घरों को रोशन किया गया हैं। गरीब के सिर पर छत का सपना पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने 2022 तक का लक्ष्य रखा है। इस अवधि में जो लोग कच्चे घरों में रहते है उन सबको पक्का घर मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी करने का न केवल खाका खींचा गया है बल्कि उस पर कार्य भी आरंभ हो गया है। भारतीय सेना की सुविधाओं में वृद्धि की गई है।
डा शर्मा ने कहा कि 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे है। आने वाले 5 सालों में सरकार जन सुझावों के अनुरूप 100 वर्ष बाद के भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में काम करेगी। भाजपा का यह संकल्प है कि गरीबों के कल्याण का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा। रोटी, कपड़ा और मकान जैसी जरूरतों का पुख्ता समाधान किया जाएगा। जनता सरकार से जुड़ सके एवं जनअपेक्षाएं सरकार के एजेन्डे में शामिल हो इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग और बढाया जाएगा। अवस्थपना सुविधाओं के विकास और हाईवे निर्माण में भी तेजी से काम किया गया है। केन्द्र सरकार की नमामी गंगे योजना के जरिये गंगा जी की की धारा को अविरल और निर्मल बनाया गया है। भव्य कुंभ के आयोजन से देश की संस्कृति को भी विश्व जगत में एक नई पहचान मिली। देश विदेश से आये 25 करोड़ व्यक्तियों ने पूरी आस्था के साथ कुंभ मेले में भाग लिया है। मोदी सरकार ने विरासत में मिली खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। भारत जल्द ही 5 ट्र्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। केन्द्र सरकार ने सरकारी क्षेत्र के रोजगार के अलावा उद्यमिता विकास पर भी जोर दिया है। सरकार का मानना है कि जितने नए व्यापार बढेंगे उतने ही रोजगार भी बढ़ेगे। रोजगार के नए अवसर पैदा करने मेक इन इंडिया महत्वपूर्ण कडी होगा। देश की आधी आबादी का सशक्तीकरण सरकार के लिए इस बार भी ओर आगे भी विशेष प्राथमिकता में होगा। मोदी जी का का मत है कि भारत को केवल महिलाओं के विकास की जरूरत ही नहीं बल्कि महिलाओं के नेतृत्व की भी जरूरत है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढने के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जायेगा। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सुधार आया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वसुधैव कुटुंबकम के जरिये प्राचीन भारतीय दर्शन को केंद्र में रखेंगे। वैश्विक स्तर पर साझा हितो की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिये सतत कार्य करने के साथ ही आपदा राहत एवं मानवीय सहयोग के मामलों में पहल करने की अपनी भूमिका को और सुनियोजित बनाया जाएगा। आने वाली पीढी में राष्ट्र की भावना जागृत करने के लिए स्कूलों में सेना की उपलब्धियाँ पढ़ा ई जाएंगी ताकि बच्चों को फौज में जाने की प्रेरणा मिले। बुद्धिजीवी सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, विधायक पंकज सिंह सहित तमाम चार्टड एकाउन्टेट मौजद रहे। उन्होंने आज राजधानी लखनऊ में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में चैक सर्राफा मार्केट में जनसम्पर्क करने के साथ ही अभिनव एन्कलेव सेक्टर। जानकीपुरम तथा मवैइया चैराहा चारबाग पर विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। इन कार्यक्रमों में विधायक नीरज वोरा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विधायक पंकज सिंह, युवा नेता नीरज सिंह, सुनील भराला, गौरव महेश्वरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

भाजपा ने चुनाव आयोग से की मायावती की शिकायत

Posted on 03 May 2019 by admin

लखनऊ 03 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सुप्रीमो मायावती की शिकायत चुनाव आयोग से करते हुए उनकी रैली व सभाओं पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। भाजपा प्रत्याशी को धमकाने और भाजपा में आतंकवादी भरे होने की बात करने वाली मायावती की पार्टी की मान्यता निरस्त करने की भी मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर एवं प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत करते हुए कहा कि मायावती मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे आतंक फैलाने वालों का संरक्षण करती रही है और प्रदेश में तमाम गुण्डे, माफियाओं के साथ ही आतंक का पर्याय बने अपराधी हाथी की सवारी कर भी चुके है और हाथी पर सवार भी है। मायावती जी को चार चरणों के चुनाव से यह आभास हो चुका है कि उनके द्वारा बेचे गये टिकट 23 मई को रद्दी के टिकट बनने वाले है और यही कारण है कि मायावती जी ऊटपटांग बयानबाजी भी कर रही है और भाजपा के प्रत्याशियों को धमका रही है। भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए कहा कि मायावती जी द्वारा यह कहना कि भाजपा में आतंकवादी भरे हुए है तथा भाजपा प्रत्याशी को आतंकवादी व उसे देख लेने की धमकी देना आदर्श आचार संहिता के खिलाफ भी है और लोकतंत्र के विरूद्ध भी। मायावती जी पर कठोरत्त कार्यवाही आवश्यक है। चुनाव आयोग में शिकायत करते समय भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक अखिलेश कुमार अवस्थी भी साथ रहे।
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि कैसरगंज से भाजपा के प्रत्याशी ब्रजभूषण शरण सिंह को खुली जनसभा में धमकाना आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लघन है और यह अपराधिक कृत्य भी है। श्री सोनकर ने कहा कि इससे पूर्व भी मायावती जी देवबंद में मुसलमानों से वोट की अपील करने के मामले में चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंधित की जा चुकी है। लेकिन फिर भी वह आचार संहिता के नियमों को धता बताकर गैर कानूनी बयान दे रही है। मायावती जी का विश्वास कभी भी लोकतंत्र में नहीं रहा और न ही उनका विश्वास बाबा साहब आम्बेडकर के आदर्शो में रहा है। मायावती जी यदि बाबा साहब आम्बेडकर का सम्मान करती तो वह संविधान का भी सम्मान करती और इसके साथ ही संवैधानिक संस्थाओ का भी सम्मान करती। यहां तक ही मायावती जी ने बाबा साहब आम्बेडकर को भू-माफिया कहने वालों का प्रचार तक किया, उनका न संविधान पर विश्वास है और न ही संवैधानिक संस्थाओं पर और यही कारण है कि वह संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग की रोज धज्जियां उड़ा रही है।
श्री राठौर ने मायावती जी के बयान की सीडी और लिखित में बयान की प्रति चुनाव आयोग को सौंपते हुए कहा कि मायावती की सरकार में सत्ता संरक्षित अपराध और सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार का जन्म हुआ। प्रदेश के सारे गुण्डे, माफिया, अपराधियों को मायावती जी का संरक्षण मिला और आज माफियाओं को संरक्षण देने वाली वही मायावती भाजपा पर आरोप लगा रही है। चार चरणों के बाद आयी ग्राउण्ड रिपोर्ट यह साबित कर दिया है 2014 की तरह ही 2019 में बसपा का कुल जोड़ शून्य ही होगा और यही मायावती जी की बौखलाहट भी है। इस बार तो गठबंधन की आड़ मंे टिकटों की ब्रिकी से मायावती ने दौलत इक्कठी कर ली, लेकिन आगे टिकटों के खरीददार भी मिलना मुश्किल हैै। भाजपा चुनाव आयोग से मांग करती है कि बहुजन समाज पार्टी के विरूद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम तथा भारतीय दण्ड संहिता की समुचित धाराओं के अंर्तगत मुकदमा दर्ज कराया जाये। बहुजन समाज पार्टी की मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाये तथा मायावती जी की रैलियों व सभाओं पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया जाये।

Comments (0)

मसूद अजहर प्रकरण में पूरी दुनिया ने देखा 56 इंच का सीना - डा. दिनेश शर्मा

Posted on 02 May 2019 by admin

मोदी सरकार देश में लाई शौचालय, गैस चूल्हा व बिजली क्रान्ति

कांग्रेस यूपी में मात्र वोट काटने वाली पार्टी

लखनऊ 02 मई 2019, संयुक्त राष्ट्र द्वारा मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने को मोदी सरकार की बडी उपलब्धि बताते हुए उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि आज 56 इंच का सीना पूरी दुनिया ने देख लिया है। उन्होंने कहा कि मसूद अजहर की संस्कृति के पोषक व पैरोकारो के लिए यह दुखद समाचार अवश्य होगा पर पीएम मोदी की पहल पर लिया गया यह निर्णय दुनिया भर में आतंक से पीडित व शान्ति चाहने वालों के लिए सुखद एहसास की तरह है। उन्होंने कहा कि चीन जैसी महाशक्ति को भी पाकिस्तान का साथ छोडकर इस मसले पर अपने वीटो को वापस लेकर पीएम मोदी के सामने झुकना पडा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों व निर्णयों पर सवाल उठाने वालों को आज जवाब मिल गया है। आज पूरी दुनिया में मोदी जी का डंका बज रहा है। बडे बडे राष्ट्र उनकी बात को अहमियत देते हैं। आतंक की जडों पर यह एक करारा प्रहार है। इसी लिए भारत को आज मोदी जी के निर्णायक और मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। यह निर्णय पड़ौसी आतंक की पनाहगार पाकिस्तान के लिए भी कडे संदेश से कम नहीं हैं। आतंक के आका अब जान लें कि वे ज्यादा लम्बे समय तक छिप नहीं पाएंगे। आतंक को नासूर बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे निजात सिर्फ मोदी जी ही दिला सकते हैं।
डा. शर्मा ने कहा कि पूर्व में सामाजिक, आर्थिक व औद्योगिक क्रान्ति हुई हैं पर मोदी सरकार पहली बार देश में शौचालय, गैस चूल्हा और बिजली क्रान्ति लेकर आई है। यह वह क्रान्तियां है जिनसे महिलाओं के सुरक्षा सम्मान और स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया है। यह योजनाए दलित, पिछडे व गरीब लोगों के लिए वरदान साबित हुई हैं। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाने का नारा ही दिया जबकि मोदी सरकार ने गरीबी को हटाने व गरीब को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया है। देश में पहली बार शौचालय क्रान्ति हुई है जिसने महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के पूर्व तक मात्र 38 प्रतिशत लोगों को शौचालय की सुविधा प्राप्त थी। मोदी सरकार ने इस क्षेत्र में वह क्रान्तिकारी कार्य किया है जिससे आज साढ़े चार साल के बाद करीब 99 प्रतिशत लोगों को शौचालय की सुविधा प्राप्त है। यह न केवल बडी उपलब्धि है बल्कि सामाजिक क्षेत्र में बडा बदलाव भी है। दैनिक नित्य कर्म के लिए अंधेरा होने का इंतजार करने वाली महिलाओं को अब अपमानजनक स्थिति का सामना नहीं करना पडता है। उनके सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी है। इसी प्रकार से बिजली क्रान्ति से गांवों में 2 करोड़ 60 लाख घरों को रोशन किया गया हैं। ये लोग आजादी के 70 साल बाद भी अंधेरे में रहने को मजबूर थे। इसी प्रकार से मोदी सरकार गैस चूल्हा क्रान्ति भी लेकर आई है जिसने करोडों महिलाओं को चूल्हे के धुएं से निजात दिला दी है। यह धुआं खाना पकाने वाली माताओं-बहनों को बीमार कर रहा था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कांग्रेस द्वारा भाजपा के वोट काटने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यूपी में कहीं पर भी अस्तित्व नहीं हैं। यह पार्टी यूपी में मात्र वोट काटने की भूमिका तक सीमित हो चुकी है यह सत्य उनकी नेता ने भी स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस नेत्री को जान लेना चाहिए कि जिस प्रकार का स्नेह जनता मोदी जी से करती है उसके बाद भाजपा के वोट को काटने का वे केवल ख्याली पुलाव ही देख सकती है जो कभी हकीकत नहीं बदल सकता है, पर इस चुनाव के बाद कांग्रेस जरूर जड़ से कटने जा रही है।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने उद्योगों के विकास के लिए ठोस पहल की है। आने वाले समय में यूपी रोजगार देने के लिए जाना जाएगा। साफ्टवेयर के क्षेत्र में भी प्रदेश बंगलोर और हैदराबाद को चुनौती देने के लिए तैयार है। मोबाइल फोन निर्माण के क्षेत्र में आज यूपी की हिस्सेदारी सबसे अधिक हैं। आज देश का 65 प्रतिशत मोबाइल यूपी में बन रहा है। उन्होंने महागठबंधन पर धर्म और जाति की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि बुआ और बबुआ की जोडी को जनता चुनाव के आद अज्ञातवास में भेज देगी। डॉ दिनेश शर्मा ने आज चारबाग लोको वर्कशॉप, राजाजीपुरम, इको गार्डन, महानगर, लखनऊ आदि में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया।

Comments (0)

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 01 May 2019 by admin

लखनऊ 01 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतो से प्रेरित होकर आज विभिन्न दलों के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्तया ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं ने एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के संकल्प के साथ लोकसभा चुनाव में अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और सीतापुर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मुनेन्द्र अवस्थी (सीतापुर), कानपुर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी रहे प्रगतिशील पार्टी के राजीव मिश्रा, लोकदल के प्रदेश महासचिव मृगेन्द्र सिंह ‘शिव बाबा’ (जौनपुर) और यतीन्द्र अवस्थी पूर्व चैयरमैंन सहकारी गन्ना समिति (सीतापुर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।06
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। देश की जनता मा. नरेन्द्र मोदी जी को एक फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को एकजुट होकर वोट कर रही है। उन्होंने कहा चार चरणों के चुनाव के बाद विपक्षी दल हताश और निराश है। प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस के खाते में भी सिर्फ जीरो ही आने वाला है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए अपेक्षा की कि यह भाजपा विजय रथ को और गति प्रदान करने में अपना योगदान देंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा कि विपक्षी दल लगातार प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी को लेकर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे है। लेकिन जनता प्रधानमंत्री के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस की जातिवादी राजनीति को जनता ने नकार दिया है, पूरा देश एक बार फिर से अपने स्वप्नों एवं आकांक्षाओं के अनुरूप एक नये भारत के निर्माण के लिए मा. नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट दे रहा है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in