Archive | लखनऊ.

बूथ समिति सम्मान कार्यक्रम

Posted on 15 November 2018 by admin

लखनऊ 15 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए आयोजित किये जा रहे बूथ समिति अभिनंदन समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय हरदोई तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल रायबरेली में बूथ समिति अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए जबकि पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने आज भी पूरे प्रदेश में अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर बूथ समिति के सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया। img-20181115-wa0084
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हरदोई के ग्राम पचकोहरा में बूथ समिति अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए। बूथ समिति के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए डा. पाण्डेय ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति आज निर्णायक मोड़ पर है। कर्म और सेवा की राजनीति के विरोध में परिवारवाद, भष्टाचार और जातिवाद की राजनीति है। जो मोदी रोको अभियान में जुटी है। राम मनोहर लोहिया की बात करने वाले मुलायम सिंह यादव जब सत्ता में आये तो उनके परिवार के 67 सदस्य पाॅलिटिकल पोस्ट पर थे। गरीब और दलित की बात करके राजनीति में आगे बढ़ने वाली मायावती की दौलत से मुहब्बत जग जाहिर है। उनकी दौलत और राजनीति के लिए सबसे भरोसेमंद उनके भाई आनंद ही है। सोनिया गांधी भी सब जानते हुए अपने अयोग्य बेटे को राजनीति में दौड़ा रही है। हमारा सौभाग्य है कि हमारे पास नरेन्द्र मोदी जैसा त्यागी और तपस्वी नेता है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताआंें के बदौलत ही हम पहले लोकसभा चुनाव में फिर विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल रहे। डा. पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र देते हुए कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का रास्ता बूथों से होकर ही जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर पार्टी की विजय माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बूथ समिति अभिनंदन समारोह के तहत आज प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना हरचन्द्रपुर, चैधरी लक्ष्मी नारायण एवं सांसद हेमा मालिनी मथुरा, रणवेन्द्र प्रताप सिंह जोनिहारा, श्रीमती अर्चना पाण्डेय सतरावा, अनुपमा जायसवाल बहराइच, अनिल राजभर चंदौली, गिरीश चन्द्र यादव जौनपुर, सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा मानिकपुर, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति अलीगढ़ बूथ पर बूथ समिति सदस्यों के अभिनंदन एवं स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पार्टी के अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग बूथों पर बूथ समिति अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए।

Comments (0)

भोगवादी संस्कृति है कांग्रेस की और उसी कल्चर की उत्पत्ति है सुरजेवाला - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 15 November 2018 by admin

लखनऊ 15 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा योगी जी पर दिए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस की भोगवादी संस्कृति है, कांग्रेस को भोग के अलावा और कुछ भी नहीं सूझता है और उसी भोगवादी कल्चर की उत्पत्ति रणदीप सुरजेवाला है। सुरजेवाला का बयान अति निंदनीय है कांग्रेस को उनके बयान पर सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए। इस निंदनीय बयान के लिए यदि सुरजेवाला ने मांफी नहीं मांगी तो उनके उत्तर प्रदेश में घुसने पर भाजपा उनका कड़ा प्रतिवाद करेगी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के योगी जी पर दिए बयान की निंदा करते हुए कहा कि योगी, ऋषि, मुनि, यति हिन्दु संस्कृति के संवाहक है उनके साथ भोगी शब्द जोड़ना कांग्रेस का मानसिक दीवालियापन है। योगी आदित्यनाथ जी का जीवन सेवा, तपस्या, धर्म और राजनीति के क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शी और प्रेरणादायी है। उनके लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने के लिए कांग्रेस को क्षमा मांगनी चाहिए।
भाजपा की संस्कृति त्याग और परमार्थ की है जिसके मूल में अंत्योदय की जनकल्याणकारी भावना है तो दूसरी और इतिहास से लेकर वर्तमान तक कांग्रेस की भोगवादी, भ्रष्टाचारी तथा तुष्टिकरण की संस्कृति है जो भगवान श्रीराम के अस्तित्व तक को नकार देती है। हिन्दुओं को अपमानित करने वाली राजनीति के चलते ही जनता ने कांग्रेस को हाशिए पर धकेला है। फिर भी कांग्रेस अपनी भोगवादी, तुष्टिकरण और हिन्दुत्व को अपमानित करने वाली राजनीति से बाज नहीं आ रही है तो जल्द ही वह दिन भी आएगा जब कांग्रेस केवल इतिहास में होगी।

Comments (0)

कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में पूरी तरह अक्षम साबित हुई है

Posted on 15 November 2018 by admin

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर घिनौनी अलगाववाद की राजनीति कर रही है। मलिहाबाद के माल क्षेत्र में डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा को भाजपा के अनुषांगिक इकाई ने खण्डित कर दिया, जब उस क्षेत्र के लोगों ने इस कृत्य का विरोध कियाएवं स्थानीय थाने पर गये तो पुलिस ने उपद्रवियों के विरूद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं की, उल्टे शिकायतकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं तथा दो निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे साफ होता है कि भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा का चुनाव विकास नहीं बल्कि समाज में अलगाववाद करके चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़ी निन्दा करती है तथा मांग करती है कि प्रतिमा को खण्डित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें तथा डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को पुर्नस्थापित कराये।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में पूरी तरह अक्षम साबित हुई है। अधिकारियों के तबादलों को एक उद्योग बना लिया है जिसके चलते प्रतिदिन दर्जनों आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों को स्थानान्तरित किया जाता है। मुख्यमंत्री जी को कानून व्यवस्था और आम जनता के हितों की कोई चिन्ता नहीं है वह भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं विश्व हिन्दू परिषद के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने में व्यस्त हैं।
प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधी स्वतंत्र हैं तथा उनका मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह प्रदेश के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी के कार्यालय के सामने सरेआम फायरिंग करते हैं और असलहे लहराते हुए पैदल चहलकदमी करते हुए निकल जाते हैं और पुलिस तमाशबीन बनी रहती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने में अक्षम हैं और दूसरे राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।

Comments (0)

पारख महासंघ ने कैंडल मार्च निकालकर विरांगना ऊदा देवी पासी को दी श्रद्धांजलि

Posted on 15 November 2018 by admin

लखनऊ। पारख महासंघ ने गुरुवार को 1857ई. के स्वतंत्रता संग्राम की नायिका अमर शहीद वीरांगना उदा देवी पासी की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क से सिकंदर बाग चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर वीरांगना ऊदादेवी पासी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर की अगुवाई में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस कैंडल मार्च में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की, हाथों में मोमबत्ती लेकर वीरांगना ऊदा देवी पासी की जय कार लगाते हुए लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।

पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि 1857 ई. की क्रांति में वीरांगना उदा देवी पासी ने 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारकर शहीद हुई थीं। इस अवसर पर सांसद कौशल किशोर ने वीरांगना उदा देवी पासी के जीवन पर प्रकाश डाला।

पारख महासंघ ने इस वर्ष भी उनके शहीद होने की तिथि से एक दिन पूर्व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया। इस अवसर पर वीरांगना ऊदा देवी जी की परपौत्री राजेश्वरी दीदी, मलिहाबाद की विधायक जय देवी, पारख महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जैदपुर बाराबंकी के विधायक उपेंद्र सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा अवध के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी केके रघुवंशी, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा विकास किशोर, जितेंद्र कुमार, प्रवीण अवस्थी, गुड्डू लोधी, ज्ञानेंद्र शास्त्री, तेजी राम, सीएल पंकज, राम कुमार राही, श्याम लाल तूफानी, राजेंद्र लहरी, ओमप्रकाश साहू, जय गोविंद अवस्थी, राम सेवक साहू, मेवा लाल पाल, रामसुमेर, गुरु प्रसाद लोधी, वीरेंद्र ज्वेलर्स, बीजक प्रकाश, अभिषेक रावत, अमरीश रावत, कामता प्रसाद, माता प्रसाद पेंटर, बब्बू अग्निहोत्री लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

शिशिर निदेशक सूचना बने

Posted on 15 November 2018 by admin

shishirलखनऊ : पिछली सरकार से अभी तक निदेशक सूचना के पद पर आईएएस की तैनाती रही थी. लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से पीसीएस अफसर पर भरोसा जताते हुए उनको सरकार का अहम हिस्सा माने जाने वाले सूचना विभाग का निदेशक बनाया है.1997 बैच के पीसीएस अफसर शिशिर की गिनती काफी काबिल अफसरों में की जाती है. मजे की बात यह है कि जिस तरह से पीसीएस संघ के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह को सूडा का निदेशक बनाया गया और उसके कुछ ही महीने बाद वे आईएएस बन गए, ठीक इसी तरह शिशिर का भी अगले साल होने वाली डीपीसी में आईएएस में प्रमोशन संभावित है.गौरतलब है कि इसके पहले पीसीएस अफसर अजय उपाध्याय काफी दिनों तक निदेशक सूचना के चार्ज में रहे हैं.
बलिया के रहने वाले पीसीएस अफसर शिशिर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में डीसीओ, नोएडा में एडीएम और लखनऊ की तैनाती में हिंदी संस्थान के डायरेक्टर, सांस्कृतिक विभाग के डायरेक्टर और भाषा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात रहे है.

Comments (0)

गरीबों के सिर पर छत, पक्का मकान, बिजली, शौचालय, चिकित्सा की सुविधा यह सब सपा सरकार के मुखिया रहे श्री अखिलेश जी को और उनके सहयोगियों को नहीं सुहा रहा है - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 15 November 2018 by admin

लखनऊ 15 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान को सत्ता जाने के बाद भ्रष्टाचार करने का मौका गंवाने का दर्द बताया है। भाजपा ने कहा कि जिन लोगों ने जनता को लूटकर कंगाल और प्रदेश को खंडहर बना दिया था, उन्हें भी अब विकास की परिभाषा याद आने लगी है। दरअसल, सपा को अपने भ्रष्टाचार की परियोजनाओं के बंद होने से ‘कमीशन का खेल’ बिगड़ने की पीड़ा सता रही है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अखिलेश जी अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार, भाईभतीजावाद और कुनबे के विकास को ही विकास मानते थे। प्रदेश की जनता ने उनके लूटपाट, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति पर ठोकर मारते हुए सत्ता के गलियारे से दूर फेंक दिया। अखिलेश जी जो तस्वीर दिखाकर विकास के रास्ते बंद होने की बात कह रहे हैं, वह असल में कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार की परियोजना का नमूना है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश जी की असल दिक्कत यह हैं कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की योग्यता केवल यह थी। उन्होंने परिवारवाद के पोषक के यहां जन्म लिया था। इसीलिए विकास की असल तस्वीर उन्होंने अब तक नहीं देखी थी। अब प्रदेश में भाजपा की पूज्य योगी जी की सरकार आने के बाद पूरा प्रदेश विकास की राह पर चल पड़ा है तो उन्हें विकास कुछ-कुछ समझ आने लगा है, लेकिन भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी को संरक्षण देने की आदत के चलते वो प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास की पूरी तस्वीर देख पाने में सक्षम नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में रक्षा काॅरिडोर का रहा है। काशी के विकास की राह पर चलने के साथ ही पूर्वांचल विकास के नए पथ पर अग्रसर हो चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी जी की सरकार औद्योगिक नगरी कानपुर को रक्षा कॉरिडोर परियोजना का केंद्र बना रही है। यहां सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी रक्षा इकाइयों के साथ ही यहां निजी रक्षा इकाइयों की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। योगी सरकार ने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही न केवल 5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्राप्त किया, बल्कि अब तक करीब एक लाख करोड़ रुपए के निवेश धरातल पर उतार दिए है।
हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि योगी जी की सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना शुरू कर प्रदेश के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक पहुंचा दिया है। लेकिन पांच साल लखनऊ में बैठकर मोदी जी द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों में रोड़ा अटकाने, सपा के गुंडों द्वारा थाने चलवाने, विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार व कमीशनखोर गिरोहों को संरक्षण देने वाले सपा सरकार के मुखिया को असली विकास नहीं दिखेगा, गरीबों के सिर पर छत, पक्का मकान, बिजली, शौचालय, चिकित्सा की सुविधा यह सब सपा सरकार के मुखिया रहे श्री अखिलेश जी को और उनके सहयोगियों को नहीं सुहा रहा है। क्योंकि उनके लिए विकास का मतलब जनता को लूटकर, प्रदेश को दरिद्र बनाकर और सरकारी तंत्र को पंगु बनाकर प्रदेशवासियों का नहीं बल्कि कुनबा विशेष का घर भरना ही विकास है।

Comments (0)

अभिनन्दन पर्व का आयोजन किया गया

Posted on 14 November 2018 by admin

dsc_7360लखनऊ, 14 नवम्बर, 2018। उत्तर प्रदेष हिन्दी संस्थान के तत्त्वावधान में बाल दिवस, 14 नवम्बर, 2018 को अभिनन्दन पर्व का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि थे उत्तर प्रदेश शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष, डॉ0 सूर्य प्रसाद दीक्षित एवं समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ0 सदानन्द प्रसाद गुप्त जी ने की। मंचासीन अतिथियों का स्वागत उत्तरीय द्वारा डॉ0 सदानन्दप्रसाद गुप्त, मा0 कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाल साहित्य का प्रणयन करने वाले निम्नलिखित बाल साहित्यकारों का उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र व इक्यावन हजार की धनराशि भेंट कर सम्मानित किया गया - सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान से डॉ0 शोभा अग्रवाल ‘चिलबिल‘, सोहनलाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान से श्री अनन्त प्रसाद ‘रामभरोसे‘, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान से श्री दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश‘, शिक्षार्थी बाल चित्रकथा सम्मान से श्री किशोर श्रीवास्तव, डॉ0 रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान से सुश्री अंजू शर्मा, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान से डॉ0 अरविन्द दुबे एवं उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान से श्री शिवमोहन यादव।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे डॉ0 सूर्य प्रसाद दीक्षित ने हिन्दी बाल साहित्य के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संतोष प्रकट किया और उनके उत्तरोतर विकास की नई संभावनाओं की ओर संकेत किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ0 दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज प्रत्येक भारतीय भाषा के बाल साहित्य सृजन की बड़ी आवश्यकता है यह बच्चे ही भारत का भविष्य हैं। इन्हें सुयोग्य नागरिक बनाने के लिए श्रेष्ठ साहित्य के पठन पाठन की सुविधा प्रदान करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने इस दिशा में कई योजनाएँ चला रखी हैं।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ0 सदानन्दप्रसाद गुप्त, मा0 कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने पुरस्कृत रचनाकारां का अलंकरण करते हुए बाल और किशोर पाठकों के लिए उपर्युक्त साहित्य सृजन की सार्थकता पर प्रकाश डाला। डॉ0 गुप्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान बाल साहित्य के उत्तरोत्तर विकास के लिए बालवाणी पत्रिका का प्रकाशन, बाल साहित्य भारती सम्मान, बाल साहित्य की विभिन्न विधाओं में सम्मान, बाल साहित्य पुस्तकों का प्रकाशन एवं संगोष्ठी का आयोजन करता है।
अभ्यागतों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री शिशिर, निदेशक, उ0प्र0 हिन्दी संस्थान ने कहा - उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हिन्दी साहित्य के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं की श्रीवृद्धि करने में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश जो संस्थान के अध्यक्ष भी हैं के मार्गदर्शन में निरन्तर सक्रिय रहता है। हिन्दी संस्थान साहित्य साधना में जीवन पर्यन्त संलग्न रहने वाले साहित्यकारों का सम्मान कर गौरवान्वित होता है। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत संचालित विभिन्न विधाओं के बाल साहित्यकारां के सम्मान में आयोजित अभिनन्दन पर्व के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ0 दिनेश शर्मा जी, माननीय उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रति हिन्दी संस्थान परिवार हृदय से आभारी है। आपने अपने व्यस्ततम् समय में से कुछ क्षण प्रदान कर इस समारोह को गरिमा प्रदान की। हम वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 सूर्य प्रसाद दीक्षित जी के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं। इसी क्रम में डॉ0 सदानन्दप्रसाद गुप्त, माननीय कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का भी धन्यवाद जिन्होंने आज यह अवसर हमें प्रदान किया। सभी सम्मानित बाल साहित्यकारों को शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद आपने पुरस्कार ग्रहण कर हमारा गौरव बढ़ाया। हम पत्रकार बन्धुआें, मीडियाकर्मियों के प्रति भी आभार व्यक्त करना चाहते हैं जो निरन्तर हमारी उपलब्धियों को महत्व देते हुए उसे प्रकाशित और प्रसारित करते हैं। हमारे अनुरोध पर पधारे सभी साहित्यानुरागियों, हिन्दी सेवियों के प्रति भी हृदय से आभार।
समारोह का संचालन डॉ0 अमिता दुबे, सम्पादक, उ0प्र0 हिन्दी संस्थान ने किया।

Comments (0)

पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धान्त पर सोलर इरीगेशन पम्प के लिए किसानों का चयन-सूर्य प्रताप शाही

Posted on 14 November 2018 by admin

लखनऊ: 14 नवम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए सोलर फोटोवोल्टाइक इरीगेशन पम्प की स्थापना के लिए ‘पहले बैंक ड्राफ्ट जमा करो-पहले सोलर पम्प पाओ’ के सिद्धान्त पर कृषकों का चयन करने का निर्माण लिया है। वर्ष 2019-19 में 10,000 सोलर इरीगेशन पम्प स्थापित किए जाने का लक्ष्य है।
प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि सोलर पम्प की स्थापना के लिए किसान 15 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2018 के बीच कृषि विभाग के पोर्टल पर कृषक अपने अंश की धनराशि का बैंक ड्राफ्ट जमा कर पंजीकरण करा लें तथा ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की सुविधा का लाभ उठायें। उन्होंने बताया कि 2 से 3 हार्स पावर के सोलर पम्प पर 70 प्रतिशत का अनुदान तथा 5 हार्सपावर के सोलर पम्प पर 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 हार्सपावर के सोलर पम्प के लिए 50,820 रुपये अथवा 51,840 रुपये का बैंक ड्राफ्ट, 3 हार्स पावर के लिए 80,996 रुपये अथवा 77,700 रुपये तथा 5 हार्स पावर सोलर पम्प के लिए 2,05,200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट कृषक अंश के रूप में किसानों को जमा करना होगा।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी ने जिलों के नाम बदले थे तो क्या वह समाजवादी पार्टी के पिता श्री द्वारा बसाये गए थे ? - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 14 November 2018 by admin

लखनऊ 14 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि समाजवादी पार्टी अपने महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के वक्तव्य की निन्दा करे तथा सम्मानित मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए क्षमा मांगे। प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने समाजवादी नेता अबू आसिम आजमी द्वारा दिये गए वक्तव्य की कटु निन्दा करते हुए सवाल किया कि जब समाजवादी पार्टी ने जिलों के नाम बदले थे तो क्या वह जिले समाजवादी पार्टी के पिता श्री द्वारा बसाये गए थे ? उन्होंने कहा कि अबू आसिम आजमी भले ही ऐसे दल के नेता हो जो पार्टी एक परिवार द्वारा संचालित होती है परन्तु उन्हें यह अवश्य समझना चाहिए कि लोकतंत्र में सर्वोच्च सत्ता जनता जनार्दन है तथा लोक चेतना लोकतंत्र की आत्मा है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता ने योगी आदित्य नाथ जी को इस प्रदेश की बागडोर सौंपी है। उन्होंने कहा कि मुगलसंराय, इलाहाबाद तथा फैजाबाद का नाम बदलकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर, प्रयागराज तथा अयोध्या किया जाना लोकतंत्र का सम्मान ही नहीं अपितु जनभावना का आदर भी है। मुगलसराय का नाम बदल कर महामनीषी पं0 दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किया गया जहां एक महापुरूष का सम्मान है, वहीं योगी आदित्यनाथ जी द्वारा तीर्थराज प्रयाग तथा सप्तपुरियों में एक अयोध्या के गौरव की पुनस्र्थापना कर अभिनन्दनीय निर्णय किया है, जिसका जनता जनार्दन ने देश में ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में व्यापक प्रशंसा की है। जनता जनार्दन की भावना का सम्मान लोकतंत्र की मर्यादा तथा परम्परा है। लोकतंत्र में लोक ही महत्वपूर्ण होता है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उ0प्र0 सरकार जनभावना और उसकी मांग को पूर्ण कर रही है।
हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उ0प्र0 में सुशासन स्थापित हुआ तथा तीव्र गति के साथ विकास योजनाए साकार हुई एवम् प्रदेश की गरिमा-महिमा को प्रदेश में 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव तथा उनकी तीव्रता के साथ क्रियान्वयन की तरफ ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी ने बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के अपमानजनक कुंठाग्रस्त बयानों का करारा जबाव प्रदेश की सम्मानित जनता देगी।

Comments (0)

बूथ समिति अभिनंदन

Posted on 14 November 2018 by admin

लखनऊ 14 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए आयोजित किये जा रहे बूथ समिति अभिनंदन समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में बूथ समिति अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए जबकि पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने आज भी पूरे प्रदेश में अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर बूथ समिति के सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली में सैय्यदराजा विधानसभा के सुंडेहरा बूथ और पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर के गोराइ सहित कई अन्य स्थानों पर बूथ समिति अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए। बूथ समिति के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए डा. पाण्डेय ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताआंें के बदौलत ही हम पहले लोकसभा चुनाव में फिर विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल रहे। डा. पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र देते हुए कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का रास्ता बूथों से होकर ही जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर पार्टी की विजय माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे अभी से लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटकर अपने बूथ पर पार्टी की विजय को सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा मोदी जी युग पुरूष है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने गांव-गरीब किसान और नौजवान के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किये है। देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज की फाफमऊ विधानसभा अन्तर्गत मलाका बूथ तथा पश्चिमी विधानसभा के अन्तर्गत खुल्दाबाद मण्डल के हिम्मतगंज में बूथ समिति के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री मौर्य ने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम है कि आज हम केन्द्र की सत्ता में तो हैं ही साथ ही देश के उन्नीस से भी अधिक राज्यों में हमारी सरकार है। श्री मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार दोनों में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के लोकसभा चुनाव और फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचण्ड जीत के सूत्रधार बूथ स्तर पर कार्य करने वाले पार्टी कार्यकर्ता है इसलिए उनका जितना अभिनंदन व स्वागत किया जाय कम है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में पार्टी की विजय की बड़ी जिम्मेदारी उनके ऊपर है इसलिए वे अभी से संगठन की योजनानुसार चुनावी तैयारियों में जुट जाय। श्री मौर्य ने कहा मेरे सामाजिक जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है जो पार्टी के अभियान के तहत मुझे कार्यकर्ताओं के सम्मान का अवसर मिल रहा है।
पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बूथ समिति अभिनंदन समारोह के तहत आज प्रदेश के कबीना मंत्री सत्यदेव पचैरी कानपुर के गोबिन्द नगर मण्डल, केन्द्रीयमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर के खागा मण्डल और धनसौली सेक्टर में, मंत्री रणवेन्द्र सिंह उर्फ धुन्नी सिंह फतेहपुर के हथगांव में तथा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक बागपत में, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले महराजपुर व अशोक नगर तथा सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा बबेरू विधानसभा के लालपुर बूथ पर बूथ समिति सदस्यों के अभिनंदन एवं स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पार्टी के अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग बूथों पर बूथ समिति अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in