Archive | लखनऊ.

शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की

Posted on 04 December 2018 by admin

लखनऊ 04 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा कार्यकर्ता प्रत्यूष मणि त्रिपाठी की हत्या को दुखःद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रकरण में दोषी बख्शे नहीं जायेंगे। उन्होंने कहा कि दुखः के इन क्षणों में पूरा भाजपा संगठन परिवार स्वर्गीय प्रत्यूष मणि त्रिपाठी के परिवार के साथ है।

Comments (0)

‘विश्व दिव्यांग दिवस‘ पर राज्यपाल ने दिव्यांगजनों और संस्थाओं को सम्मानित किया

Posted on 03 December 2018 by admin

पहली बार उत्कृष्ट दिव्यांग छात्र/छात्राओं को भी सम्मानित किया गया

लखनऊः 03 दिसम्बर, 2018
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज यहाँ इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी, खिलाड़ी, प्रेरणास्रोत, सृजनशील दिव्यांग, व्यस्क एवं बालक/बालिका तथा संस्थाओं को प्रदेश के राज्यपाल ने प्रत्येक को 25 हज़ार रूपये, प्रशस्ति-पत्र, शाॅल तथा मेडल देकर सम्मानित किया।
सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी की श्रेणी में प्रयागराज ज़िले के आशीष जैन तथा कुशीनगर की अल्का भारती, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी की श्रेणी में लखनऊ के अमन रिज़वी तथा बिजनौर ज़िले की आकांक्षा चैधरी, दिव्यांगजन के लिए प्रेरणास्रोत श्रेणी में मेरठ ज़िले की रूपाली तथा बाराबंकी के कृत वर्मा, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क की श्रेणी में पीलीभीत ज़िले के जगन्नाथ प्रसाद चकवर्ती, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग बालक श्रेणी में बांदा ज़िले के सूर्यप्रकाश, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग बालिका श्रेणी में लखनऊ की शबीना सैफी, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस श्रेणी में लखनऊ के दृष्टिबाधितार्थ पुनर्वास संस्थान, दिव्यांगजन के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रेणी मंे कानपुर की प्रमिला कटियार तथा चित्रकूट के शंकर लाल गुप्ता, दिव्यांगजन के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ संस्था श्रेणी में कानपुर की पहल विकलांग पुनर्वास केन्द्र समिति तथा कानपुर की ही दिव्यांग डेवलपमेण्ट सोसायटी, दिव्यांगजन के लिए कार्यरत अधिकारी श्रेणी में मुरादाबाद की तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी एवं वर्तमान में विशेष सचिव पर्यटन सी. इन्दुमती तथा दिव्यांगजन के लिए कार्यरत कर्मचारी श्रेणी में मिर्ज़ापुर के आलोक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विशेष विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2017-18 में हाई-स्कूल में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पहली बार दिया गया है। हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जिन छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया उनमें स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इण्टर कालेज, मोहान रोड, लखनऊ की रति मिश्रा, निधि मिश्रा, कोमल जायसवाल, रूपवती, पूनम कश्यप, रूखसार एवं रेखा गौतम, स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर कालेज, लालडिग्गी, गोरखपुर के ज्ञानप्रकाश वर्मा, विकेश कुमार गौड़ एवं सौरभ तिवारी तथा स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर कालेज, मेरठ के कृष्ण कुमार शामिल हैं।
इसी तरह इण्टरमीडिएट परीक्षा के जिन छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया उनमें स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इण्टर कालेज, मोहान रोड, लखनऊ की रोशनी गुप्ता, स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर कालेज, लालडिग्गी, गोरखपुर के बृजलाल चैधरी तथा स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर कालेज, महोखर, बांदा के दिलीप कुमार एवं शिव प्रसाद शामिल हैं।
इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री, ओम प्रकाश राजभर, अपर मुख्य सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, श्री महेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा, श्री रजनीश दुबे, निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, डा0 बलकार सिंह तथा विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालय (वित्तविहीन) में कार्यरत शिक्षकों के लिए ‘मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार’ योजना

Posted on 03 December 2018 by admin

अध्यापकों के चयन के लिए मण्डल एवं राज्य स्तर पर समिति का गठन
पुरस्कार राशि 25000 रुपये प्रति शिक्षक
लखनऊ: 03 दिसम्बर, 2018
प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त लगभग 19275 अशासकीय माध्यमिक विद्यालय (वित्तविहीन) संचालित हंै, जिनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 75 प्रतिशत योगदान किया जाता है। प्रदेश के ग्रामीण तथा दूर दराज क्षेत्रों तक माध्यमिक शिक्षा को पहुंचाने में वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकगण का महत्वपूर्ण योगदान है। इन विद्यालयों के शिक्षकगण को अंशकालिक अध्यापक कहा जाता है।
प्रदेश सरकार ने वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के विशिष्ट योगदान को देखते हुए ऐसे अंशकालिक शिक्षक, जिनका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समाज में विशेष योगदान रहा हो, को ‘मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार’ से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया है।
यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर अथवा मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्धारित तिथि को दिया जायेगा। वित्तविहीन विद्यालयों की संख्या अत्यधिक होने के दृष्टिगत इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकगण की संख्या भी अत्यधिक है। इस आधार पर प्रति मण्डल (कुल मण्डल 18) एक शिक्षक अर्थात 18 शिक्षकों को इस पुरस्कार में सम्मिलित किया जायेगा।
वित्तविहीन शिक्षकगण को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने हेतु मण्डल स्तर तथा राज्य स्तर पर समिति गठित की जाएगी, जिसमें मण्डल स्तर पर, मण्डलायुक्त, अध्यक्ष, मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक सदस्य सचिव तथा संबंधित मण्डलीय जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य होंगे।
वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकगण जिला विद्यालय निरीक्षक को आवेदन प्रस्तुत करेंगे। जिसे सदस्य सचिव संस्तुति सहित प्रतिहस्ताक्षरित कर मण्डलीय समिति में प्रस्तुत करेंगे। मण्डलीय समिति 03 शिक्षकों के संबंध में अपनी संस्तुति राज्य स्तरीय समिति के विचारार्थ माध्यमिक शिक्षा निदेशक को प्रेषित करेगी।
राज्य स्तर पर गठित समिति में प्रमुख सचिव/सचिव, माध्यमिक शिक्षा अध्यक्ष, विशेष सचिव/संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा, सदस्य तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक सदस्य सचिव होंगे।
सदस्य सचिव मण्डलीय समिति की संस्तुतियों के आधार पर राज्य स्तरीय समिति के समक्ष संबंधित शिक्षकगण के पूर्ण अभिलेख/विवरण प्रस्तुत करेंगे। इसके आधार पर राज्य चयन समिति द्वारा मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार हेतु अन्तिम रूप से संस्तुति प्रदान की जायेगी।
मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित प्रति शिक्षक को सम्मान स्वरूप 25,000 रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
वित्तविहीन शिक्षकगण के लिए 15 वर्ष के नियमित शिक्षण का अनुभव तथा प्रधानाध्यापकों/प्रधानाचार्यों के लिए 20 वर्ष के नियमित शिक्षण का अनुभव आवश्यक होगा।
शिक्षकों का मूल्यांकन एक मूल्यांकन सारणी के आधार पर किया जायेगा, जिसमें चयन के लिए 100 अंक निर्धारित किए गये हैं। इसमें वस्तुपरक मापदण्ड के लिए 20 अंक तथा प्रदर्शन आधारित मापदण्ड के लिए 80 अंक रखा गया है।

Comments (0)

आवास एवं विकास परिषद की निविदाओं की शिकायतों एवं विवाद के निस्तारण हेतु समिति गठित

Posted on 03 December 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 03 दिसम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवास एवं विकास परिषद द्वारा आमंत्रित निविदाओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों और विवादों के निस्तारण के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष आवास बंधु के अधिशासी निदेशक होंगे। यह समिति संबंधित अधिकारी एवं शिकायतकर्ता से लिखित व मौखिक साक्ष्य प्राप्त करेगी।
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अध्यक्ष के अतिरिक्त इस समिति के सदस्य मुख्य अभियंता (लखनऊ क्षेत्र), लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद लखनऊ के मुख्य अभियंता सदस्य सचिव तथा वित्त नियंत्रक, उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद सदस्य होंगे। सदस्य सचिव द्वारा प्रकरण संबंधी सभी अभिलेख अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। यह समिति प्रकरण की रिपोर्ट आवास आयुक्त को प्रस्तुत करेगी।

Comments (0)

शोक संवेदना व्यक्त की

Posted on 03 December 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बुलंदशहर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये स्याना थाने के मृतक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भय और दहशत का वातावरण बन गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में थाने भी सुरक्षित नहीं रह गये है। पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज आ गया है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं से लोग डरे हुए है। प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
श्री यादव ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में आयी है, पुलिस व्यवस्था भी बदहाल हो गयी है। कानून का राज स्थापित करने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। आये दिन बढ़ रही अराजकता की घटनाओं से प्रदेश की छवि खराब हो रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति फैला रही है। जिसके कारण प्रदेश का सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है। भाजपा का एजेण्डा समाज का बंटवारा करने का है। बीस महीने के भाजपा कार्यकाल में जान-माल की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। प्रदेश में आम आदमी के जान का कोई मूल्य नहीं है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की दुर्दशा कर दी।

Comments (0)

मुस्लिम वर्ग ने व्यक्त किया भाजपा पर विश्वास

Posted on 02 December 2018 by admin

लखनऊ 02 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज चित्रकूट जनपद के तहसील कर्वी में 149 मुस्लिम सदस्यों को भाजपा परिवार में शामिल किया। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पाट्टिका पहिनाकर भाजपा परिवार में किया शामिल। photo-1
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मुस्लिम समुदाय से आये लोंगो को भाजपा परिवार में शामिल करते हुए कहा कि मोदी जी की नीतियां और नेतृत्व तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह जी की संगठनात्क योजनाओं पर पूरे देश का प्रबल विश्वास है। उत्तर प्रदेश में योगी जी की गतिशील सरकार काम कर रही है। नीति और नेतृत्व में विश्वास कर जो भी अच्छे लोग भाजपा के माध्यम से समाज की सच्ची सेवा करना चाहते है उन्हें ससम्मान पार्टी स्थान दे रही है। photo-2
ग्राम गोंडा श्री रामपुर मण्डल तहसील कर्वी जिला चित्रकूट 149 मुस्लिम सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

Comments (0)

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में अग्रणी होगा - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 02 December 2018 by admin

लखनऊ 02 दिसम्बर 2018। महत्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर पद यात्राएं कर रही है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जिला चित्रकूट के अन्तर्गत कर्वी विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किये जा रहे गरीब कल्याण और जनकल्याण कार्यो को क्षेत्र की जनता को अवगत कराया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि 2014 में केन्द्र की सत्ता में आते ही माननीय मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान नौजवान, शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सभी का आवाह्न करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में विपक्षी गठबन्धन के खिलाफ जनता और हमारा गठबन्धन विजयी होगा। 1
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि जब तक नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति भवन में पुनः प्रधानमंत्री पद की शपथ न ले लें तब तक आप को चैन से नहीं बैठना है। उन्होंने कहा गांव-गांव, गली-गली, कस्बा-कस्बा हर घर में सम्पर्क करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए। जनता-कमल-भाजपा-कार्यकर्ता ऐसा सम्पर्क बनाइए की विपक्ष को पैर रखने की जगह भी न मिले। इसी राज्य में जन्में व्यक्ति आज नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की वजह से दलित और गरीब समाज का बेटा आज देश के राष्ट्रपति के पद पर बैठा है। आज पूरे देश को नरेन्द्र मोदी की नीति और नेतृत्व में अटूट विश्वास है की हमारा देश विश्व में अग्रणी देशों की पंक्ति में सबसे आगे होगा। 2
डाॅ. पाण्डेय ने कहा भारतीय जनता पार्टी वास्तविकता में सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए बिना किसी भेदभाव के केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचा रही है। कांग्रेस के श्रीमान राहुल गांधी को उनकी अपनी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नेता नहीं मानते हैं परंतु कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी पुत्र मोह के कारण और कांग्रेस की परिवार वादी परंपरा के कारण राहुल गांधी को नेता बनाने में लगी हुई है। अभी तक कांग्रेस समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी यह सभी पार्टियां मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में प्रयोग करती रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी जाति अथवा संप्रदाय के आधार पर ना तो राजनीति की है और ना उसका लाभ उठाया है। भारतीय जनता पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को देने में विश्वास करती है तथा उसकी सरकारें ऐसा कर भी रही हैं।
बुंदेलखंड क्षेत्र नें भारतीय जनता पार्टी को भरपूर वोट और प्यार दिया है तथा अपना विश्वास जताया है। पार्टी भी बुंदेलखंड के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। बुंदेलखंड की एक बड़ी समस्या अन्ना पशु की है जिस को सुलझाने के लिए सरकार प्रयासरत है तथा बाड़ बनाकर जानवरों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है इस दिशा में प्रदेश सरकार और तेजी से काम करेगी ऐसा हमारा विश्वास है। बुंदेलखंड में जो खाद और बीज की समस्या है उस दिशा में सरकार प्रयासरत है और शीघ्र ही समस्या सुलझ जाएगी।
कार्यक्रम में सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, विधायक एवं जिलाध्यक्ष चंन्द्रिका उपाध्याय, विधायक मनिकपुर आर के सिंह पटेल जी, क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव, रामहित निषाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणवीर सिंह चैहान, आनन्द शुक्ला, कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ भोले सिंह, देव त्रिपाठी, पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी, काॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

डेढ़ साल में यूपी बन गया निवेशकों की पहली पसंद - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 02 December 2018 by admin

प्रदेश की साकार होती औद्योगिक विकास योजनाएं प्रशंसनीय व सराहनीय प्रयास
लखनऊ 02 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास ने दिशा में अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के मार्ग दर्शन में उद्योग में निवेश को साकार होना प्रदेश की समृद्धि तथा रोजगार के अवसर की दृष्टि से अत्यन्त शुभ लक्षण है। जो प्रदेश में सुशासन व विकास दोनों की प्रामाणिकता को स्वतः प्रमाणित करता है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान सरकार से पहले उद्यमियों और सरकार के बीच न संवाद था और न ही सेतु। ऊपर से सपा व बसपा की सरकारों ने प्रदेश को बिजली, पानी, सड़क का बुरा हाल और प्रदेश को अराजक बना डाला था, जिससे उद्यमी यहां निवेश के बारे में सोचते ही नही थे योगी जी की सरकार आने के बाद से कानून व्यवस्था-मजबूत की गयी और बिजली व बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई। इसका परिणाम यह है कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से निवेशक उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने आ रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के निवेशक सम्मेलन में 5 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए थे। इसमें से 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू के उद्योग लगाने के लिए शिलान्यास भी कर दिया गया। अब पुनः इसी माह योगी सरकार 50 हजार करोड़ रुपए के एमओयू के उद्योगों का शिलान्यास कराने जा रही है। यह प्रदेश में औद्योगिक विकास के रफ्तार पकड़ने का प्रमाण है। योगी जी की सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना लांच कर स्थानीय उद्योग-धंधों को वैश्विक बाजार दिलाने की पहल की है। प्रदेश में निवेश का माहौल और विश्वास बढ़ा है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा प्रदेश में विकास की बयार चल पड़ी है, लेकिन विपक्ष अभी भी अपने समय के पिछड़े उत्तर प्रदेश के भ्रम से बाहर नहीं निकल पा रहा है। पिछली सरकारों के दौरान जिस प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बिजली संकट और कुशासन के कारण उद्यमी सपने में भी आने को नहीं सोचते थे। उसी प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार आने के बाद देश-दुनिया के उद्यमी निवेश करने में अवसर देख रहे हैं। उद्योग और रोजगार एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए औद्योगिक विकास की इन पहलों से प्रदेश में भारी मात्रा में रोजगार सृजन भी हो रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि रेल पार्क, खाद्य प्रंसस्करण, वस्तुउद्योग, जैव ईधन, पर्यटन, इलेक्ट्रानिक्स विर्निमाण, नवीनकरणीय ऊर्जा, डेयरी, लैमिनेट्स आदि औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश से आने वाले समय में लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें, वहीं खाद्य प्रंसस्करण तथा डेयरी जैसे उद्योग के विकास से कृषि क्षेत्र खासा लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि जिन औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश होने जा रहा है। उससे सामान्य से लेकर कुशल कामगारों, इंजीनियरों तथा प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगें।

Comments (0)

किसान सरकार के कार्यों से दुःखी

Posted on 02 December 2018 by admin

उत्तर प्रदेश के किसान सरकार के कार्यों से इतना दुःखी हो चुके हैं कि अब वह जिलों में नये आलू को भी फेंक रहे हैं। एक तरफ क्रय केन्द्र न खुलने से खुले बाजार में सस्ती दरों पर धान बेंचने के लिए किसान बाध्य है और दूसरी तरफ आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित न करने के कारण उसका कोई भी भाव किसान को नहीं मिल पा रहा है इसलिए उनके पास आलू को फेंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। सरकार कान में तेल डालकर सो रही है उसे किसानों की कोई चिन्ता नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि पूर्वांचल की कई गन्ना मिलें भी अभी चालू नहीं हो पायी हैं इस कारण गेहूं की बुआई में भी देरी हो रही है। किसान बेहाल और परेशान है इसी कारण आये दिन किसानों की आत्महत्या का दुःखद समाचार सुनने को मिलता है।
प्रवक्ता ने कहा कि किसानों के पास कोई स्टोरेज की व्यवस्था नहीं होती है इसलिए फसलों को काटने के बाद वह तुरन्त उसे बाजार में बेंचने का प्रयास करता है। जिससे परिवार की जीविका एवं भरण-पोषण कर सके और दूसरी फसल की बुआई के लिए धन की व्यवस्था कर सके। परन्तु सरकार के हाथ खड़े कर देने के लिए किसान असहाय और लाचार है इसलिए उसके पास अपनी खून-पसीने की कमाई को फेंकने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता। इसीलिए आज जनपद हरदोई एवं बाराबंकी के किसानों ने आलू की नई फसल को फेंककर सरकार से विरोध जताया है। अभी दो दिन पूर्व देश भर के किसानों ने दिल्ली में केन्द्र सरकार से अपनी समस्याओं का पूरा ब्यौरा बताया परन्तु लगता है कि सरकार केवल उद्योगपतियों की मदद के लिए ही बनी हुई है किसानों की समस्या का समाधान उनके एजेण्डे में नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को किसानों की इस समस्या का समाधान करने के लिए अविलम्ब त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए जिससे किसान अपनी उपज को फेंकने के लिए मजबूर न हो और उसे अपनी उपज का सही मूल्य मिल सके।

Comments (0)

अपराधों पर नियंत्रण खो चुकी सरकार, मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करें: बहुजन विजय पार्टी

Posted on 02 December 2018 by admin

लखनऊ। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, पुलिस निरंकुशता व महिला उत्पीड़न पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए विपक्षी दल मोर्चा संयोजक व बहुजन विजय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र ने आज कहा कि अपराधों पर सरकार का नियंत्रण समाप्त हो चुका है तथा निरंकुश पुलिस प्रदेश में रामराज्य के बजाय रावणराज्य स्थापित करने में लगी हुई है।
केशव चन्द्र ने गत दिवस फिरोजाबाद में आगरा की उत्तर थाना पुलिस द्वारा 35 वर्षीय उमाशंकर की पिटाई के दौरान उसकी वृद्धा माता पुष्पा देवी को जमीन पर पटक कर मार डालने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अभी 3 दिनों पहले शामली में पुलिस के सामने ही एक युवक की डायल 100 की गाड़ी से खींचकर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी, जिसके आंसू अभी सूखे भी नहीं थे कि यह दूसरी घटना हो गई। इन दोनो घटनाआंे ने प्रदेश सरकार की कलई खोलकर रख दी है। प्रदेश की पुलिस अपराधों पर नियंत्रण के बजाय स्वयं अपराधों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। रक्षक पुलिस अब भक्षक बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि ये दोनो घटनायें पुलिस की तानाशाही व निरंकुशता की मिसाल है। ये संवेदनहीनता की परिकाष्ठा है। प्रशासनिक उदासीनता से एक ओर अपराधी तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस स्वयं ऐसे हृदय-विदारक कांडों को अंजाम दे रही है।
बहुजन विजय पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ऐसे मसलों पर चुप नहीं बैठेगी, मुख्यमंत्री ऐसे मामलों में तत्काल हस्तक्षेप करें तथा ऐसे मामलों में सम्बन्धित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की सीधी जवाबदेही तय की जाये। उन्होंने इन घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि अब तय होना चाहिए कि इन लोमहर्षक कांडों की जिम्मेदारी किसकी है? सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती और अब यह साफ हो गया है कि रामराज्य का ढ़ोल पीटने वाली भाजपा सरकार पूरी तरह से इन कांडों की जिम्मेदार है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in