Categorized | लखनऊ.

आवास एवं विकास परिषद की निविदाओं की शिकायतों एवं विवाद के निस्तारण हेतु समिति गठित

Posted on 03 December 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 03 दिसम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवास एवं विकास परिषद द्वारा आमंत्रित निविदाओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों और विवादों के निस्तारण के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष आवास बंधु के अधिशासी निदेशक होंगे। यह समिति संबंधित अधिकारी एवं शिकायतकर्ता से लिखित व मौखिक साक्ष्य प्राप्त करेगी।
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अध्यक्ष के अतिरिक्त इस समिति के सदस्य मुख्य अभियंता (लखनऊ क्षेत्र), लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद लखनऊ के मुख्य अभियंता सदस्य सचिव तथा वित्त नियंत्रक, उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद सदस्य होंगे। सदस्य सचिव द्वारा प्रकरण संबंधी सभी अभिलेख अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। यह समिति प्रकरण की रिपोर्ट आवास आयुक्त को प्रस्तुत करेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in