नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में अग्रणी होगा - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 02 December 2018 by admin

लखनऊ 02 दिसम्बर 2018। महत्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर पद यात्राएं कर रही है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जिला चित्रकूट के अन्तर्गत कर्वी विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किये जा रहे गरीब कल्याण और जनकल्याण कार्यो को क्षेत्र की जनता को अवगत कराया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि 2014 में केन्द्र की सत्ता में आते ही माननीय मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान नौजवान, शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सभी का आवाह्न करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में विपक्षी गठबन्धन के खिलाफ जनता और हमारा गठबन्धन विजयी होगा। 1
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि जब तक नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति भवन में पुनः प्रधानमंत्री पद की शपथ न ले लें तब तक आप को चैन से नहीं बैठना है। उन्होंने कहा गांव-गांव, गली-गली, कस्बा-कस्बा हर घर में सम्पर्क करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए। जनता-कमल-भाजपा-कार्यकर्ता ऐसा सम्पर्क बनाइए की विपक्ष को पैर रखने की जगह भी न मिले। इसी राज्य में जन्में व्यक्ति आज नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की वजह से दलित और गरीब समाज का बेटा आज देश के राष्ट्रपति के पद पर बैठा है। आज पूरे देश को नरेन्द्र मोदी की नीति और नेतृत्व में अटूट विश्वास है की हमारा देश विश्व में अग्रणी देशों की पंक्ति में सबसे आगे होगा। 2
डाॅ. पाण्डेय ने कहा भारतीय जनता पार्टी वास्तविकता में सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए बिना किसी भेदभाव के केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचा रही है। कांग्रेस के श्रीमान राहुल गांधी को उनकी अपनी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नेता नहीं मानते हैं परंतु कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी पुत्र मोह के कारण और कांग्रेस की परिवार वादी परंपरा के कारण राहुल गांधी को नेता बनाने में लगी हुई है। अभी तक कांग्रेस समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी यह सभी पार्टियां मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में प्रयोग करती रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी जाति अथवा संप्रदाय के आधार पर ना तो राजनीति की है और ना उसका लाभ उठाया है। भारतीय जनता पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को देने में विश्वास करती है तथा उसकी सरकारें ऐसा कर भी रही हैं।
बुंदेलखंड क्षेत्र नें भारतीय जनता पार्टी को भरपूर वोट और प्यार दिया है तथा अपना विश्वास जताया है। पार्टी भी बुंदेलखंड के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। बुंदेलखंड की एक बड़ी समस्या अन्ना पशु की है जिस को सुलझाने के लिए सरकार प्रयासरत है तथा बाड़ बनाकर जानवरों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है इस दिशा में प्रदेश सरकार और तेजी से काम करेगी ऐसा हमारा विश्वास है। बुंदेलखंड में जो खाद और बीज की समस्या है उस दिशा में सरकार प्रयासरत है और शीघ्र ही समस्या सुलझ जाएगी।
कार्यक्रम में सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, विधायक एवं जिलाध्यक्ष चंन्द्रिका उपाध्याय, विधायक मनिकपुर आर के सिंह पटेल जी, क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव, रामहित निषाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणवीर सिंह चैहान, आनन्द शुक्ला, कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ भोले सिंह, देव त्रिपाठी, पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी, काॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in