Archive | लखनऊ.

वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्द्धन योजना हेतु 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 03 January 2019 by admin

लखनऊः 02 जनवरी, 2019
उत्तर प्रदेश सरकार ने लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग की वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में दस करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस योजना के तहत स्वीकृत धनराशि का व्यय भूजल के गिरते स्तर से समस्याग्रस्त दोहित एवं अतिदोहित विकास खण्डों में किया जायेगा।
लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग द्वारा योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Comments (0)

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु कर्मचारी उपलब्ध कराने की अधिसूचना जारी

Posted on 03 January 2019 by admin

लखनऊ: 02 जनवरी, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी/प्रमुख सचिव निर्वाचन श्री एल0 वेंकटेश्वर लू ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के लिए रिटर्निग आफिसर की मांग पर आवश्यक संख्या में कर्मचारियों को उपलब्ध कराने की अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रमुख सचिव/मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एल. वेंकटेश्वर लू ने सभी स्थानीय प्राधिकारी, केन्द्रीय, प्रान्तीय या राज्य अधिनियम द्वारा स्थापित या स्थापित या विश्वविद्यालय, कम्पनी अधिनियम 1956 की धारा 617 में परिभाषित कोई सरकारी कम्पनी तथा ऐसी कोई अन्य संस्था, समुत्थान या उपक्रम, जो केन्द्रीय, प्रान्तीय या राज्य अधिनियम द्वारा या उसके अधीन स्थापित किया गया है या जो केन्द्रीय सरकार या किसी राज्य सरकार द्वारा प्रत्यक्षतः या अप्रत्यक्षतः उपलब्ध करायी गयी निधियों द्वारा पूर्णतः या सारतः नियंत्रित या वित्त पोषित है लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग आफिसर की मांग पर कर्मचारियों को उपलब्ध करायेंगे। प्रमुख सचिव निर्वाचन ने इस सम्बन्ध में समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव उत्तर प्रदेश शासन, समस्त विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, समस्त मण्डलायुक्त, उ0प्र0, समस्त जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 तथा समस्त उप/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र भी प्रेषित कर दिया है।

Comments (0)

किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई

Posted on 03 January 2019 by admin

02 जनवरी 2019। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी राजा वर्मा ने की। बैठक में किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। किसान मोर्चा किसान महाकुंभ का आयोजन करेगा जो 10 जनवरी से 10 फरवरी तक 9 हजार ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा। प्रदेश के सभी जिलों में किसान महाकुंभ के आयोजन के साथ ही प्रत्येक जिले में 5,6,7 जनवरी को किसान मोर्चा कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण का काम करेगी। जिसमें प्रदेश एवं क्षेत्र के पदाधिकारी, जिले के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगें एवं केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के विषय में भी चर्चा होगी।
किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर जिले में 21 व 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारत वर्ष से किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होगें। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित हुए। बैठक का संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह सिद्धू ने किया।

Comments (0)

जनसम्पर्क, चैपालों, रात्रिप्रवास से 55 हजार से ज्यादा गावों-वार्डो तक पहुंची भाजपा की पदयात्रा

Posted on 13 December 2018 by admin

प्रत्येक घर में पहुंच रहा है मोदी सरकार एवं योगी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक

सबका साथ-सबका विकास का मंत्र लेकर आगे बढ़ रही है पदयात्रा
लखनऊ 13 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा जन-जन तक ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ का मूलमंत्र पहुंचा रही है। महात्मा गांधी जयन्ती के 150वें वर्ष में घर-घर, दर-दर पर भाजपा कार्यकर्ता विकास का मंत्र पहंुचा रहे है। कुहासे और ठिठुरन को चीरते हुए फौलादी इरादों के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र, जिला, मण्डल व बूथ पदाधिकारियों के साथ एक-एक कार्यकर्ता पदयात्रा पर निकला हुआ है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने एक पखवाडे तक हर विधानसभा में 6 टोलियों और हर टोली में कम से कम 25 कार्यकर्ताओं के पदयात्रा पर निकलने की कार्ययेाजना बनाई तो सर्दी का मौसम के बारे में भी चिंता की गई थी लेकिन प्रदेश नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता पर आश्वस्त था। प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं से कही आगे निकलकर अब तक 15 लाख से अधिक कार्यकर्ता 55300 से अधिक वार्ड तथा गांवों तक सम्पर्क कर चुके है। इसके साथ ही 6 हजार से अधिक चैपाल एवं रात्रि प्रवास के कार्यक्रमों से जनता से सीधा संवाद स्थापित हुआ। एक दिसम्बर से प्रारम्भ हुई पदयात्रा नए कीर्तिमान सृजित करती हुई मोदी जी एवं योगी जी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन की दहलीज पर पहुंचा रही है।
प्रदेश महामंत्री एवं अभियान संयोजक गोबिन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल एक-एक अभियान पर बारीकी से नजर रखते थे तथा प्रतिदिन समीक्षा करके आगे की कार्ययोजना के लिए आवश्यक मार्गदर्शन करते है। इसका ही परिणाम है कि सभी अभियान धरातल पर मूर्तरूप ले रहे है। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पदयात्रा में नया कीर्तिमान गढ रहे है। भाजपा के झण्डे़ लेकर गले में भाजपा पट्टिकाएं डाले भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक प्रत्येक घर तक पहुंचा रहे हैं।
श्री शुक्ल ने बताया कि पदयात्रा के आज प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही पत्थरदेवा, मुकुट बिहारी वर्मा बहराइच, राजा जय प्रताप सिंह बांसी, श्रीमती अनुपमा जायसवाल बहराइच, चैधरी भूपेन्द्र सिंह बेलारी, उपेन्द्र तिवारी फेंफना, गिरीश यादव जौनपुर, नीलकंठ तिवारी वाराणसी, श्रीमती गुलाबों देवी चन्दौसी, प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चैधरी, उपेन्द्र शुक्ल बस्ती, दया शंकर सिंह बलिया, लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला बदायूं, श्रीमती नीलिमा कटियार कल्याणपुर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता गोण्डा, अमर पाल मौर्य गंगापार, सुब्रत पाठक कन्नौज, वाईपी सिंह बागपत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी मेरठ, धर्मेन्द्र सिंह वाराणसी, सांसद हेमामालिनी मथुरा, विधायक महेश त्रिवेदी किदवई नगर, गौरीशंकर उरई, चन्द्रिका उपाध्याय चित्रकूट, रामरतन कुशवाहा ललितपुर में पदयात्रा में शामिल हुए।

Comments (0)

नियमित टीकाकरण के साथ ही माह में एक बार मलिन बस्तियों में चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा

Posted on 13 December 2018 by admin

लखनऊ, 13 दिसम्बर। आई.आई.एम. रोड स्थित संत रविदास नगर निकट डूडा कालोनी के
आसपास जुडे लगभग 60,000 आबादी को चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य
से निर्मित संत रविदास नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का गुरुवार को सूबे
के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लोकापर्ण किया। इस अवसर पर
क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा उपस्थित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में
ओपीडी, गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच, आधारभूत जांच, रेफरल सेवाएं,
आई.डी.एस.पी. का संग्रह एवं रिपोर्टिंग तथा गैर संचारी रोगों के लिए सुविधाएं
उपलब्ध रहेंगी। नियमित टीकाकरण के साथ ही माह में एक बार मलिन बस्तियों में
चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। स्वास्थ्य केन्द्र हेतु
भवन डूडा द्वारा उपलब्ध कराया गया है।img-20181213-wa0061
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आखिरी पायदान
पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवायें पहुंचाने का कार्य मुख्यमंत्री योगी जी
के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य
केन्द्र स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं, इसलिए इन अस्पतालों पर ध्यान
देना बेहद जरूरी है। वहीं प्रदेश के चिकित्सालयों में चिकित्सकों की कमी व
अन्य सुविधाओं के अभाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने
चिकित्सकों का सेवा काल 62 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष किये जाने की बात कही। इसके
साथ ही प्रदेश के चिकित्सालयों के भवन का रंग परिवर्तित किये जाने की भी चर्चा
की।img-20181213-wa0068
वहीं मौके में मौजूद क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने चिकित्सा मंत्री
सिद्धार्थ नाथ सिंह से अलीगंज स्थित नगरीय मैटरनिटी हास्पिटल को वृहद अस्पताल
एवं जानकीपुरम में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रामा सेन्टर बनाये जाने हेतु
चिकित्सा विभाग को सौंपी जमीन पर चिकित्सालय का शीघ्र निर्माण कराये जाने का
अनुरोध किया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से महानिदेशक, परिवार कल्याण, उ.प्र. डा. नीना गुप्ता,
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेन्द्र अग्रवाल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डा. विवेक
सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष राम शरण सिंह, पार्षद प्रदीप कुमार शुक्ला, पार्षद
राघव राम तिवारी, पार्षद अमित मौर्या, राम किशोर लोधी, कुशाग्र वर्मा, अवधेश
कुमार, लवकुश त्रिवेदी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments (0)

आयुष्मान भारत योजना गरीबों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने का माध्यम- मनीष शुक्ला

Posted on 13 December 2018 by admin

लखनऊ 13 दिसम्बर 2018। उत्तर प्रदेश में 1400 अस्पताल एवं 17 मेडिकल काॅलेज प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जुड़ चुके है। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना लागू होने के बाद कुल 11290 व्यक्ति इलाज के लिए भर्ती हुए, जिसमें 2605 व्यक्ति सामान्य इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर वापस हुए। 8685 व्यक्तियों का गम्भीर रोगों का इलाज हुआ। जिस पर 11 करोड़ 43 हजार 380 रूपये योजना के अन्तर्गत खर्च हो चुके है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी उत्तम स्वास्थ्य सुविधायें मिले इसके लिए मोदी सरकार लगातार प्रत्यनशील है। कल तक जो स्वास्थ्य सुविधाएं अमीरों को ही उपलब्ध थी, जैसे सम्पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण, सम्पूर्ण घुटना प्रत्यारोपण, लीवर, किडनी का महंगा इलाज गरीब परिवार के लिए दिवास्वप्न थी, आज प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अन्तर्गत सुलभ हो रही है।
श्री शुक्ल ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पुर्नर्वियोग के माध्यम से कुल प्रावविधानित धनराशि 440 करोड़ रूपये के सापेक्ष राज्यांश मद हेतु रूपये 176 करोड़ धनराशि की स्वीकृति राज्य सरकार के स्तर से जारी की जा चुकी है।
श्री शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अन्तर्गत प्रदेश में औसतन 300 से अधिक व्यक्ति प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे है।

Comments (0)

जनता की तरफ से जीत का तोहफा है

Posted on 12 December 2018 by admin

तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी को मिली विजय जहां एक वर्ष कार्यकाल पूरा
होने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ
से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान की जनता की तरफ से जीत का तोहफा है
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद जिन्होने लगातार तीनों राज्यों में 88 जनसभाएं करके जिनमें से 74
सीटों पर कांग्रेस पार्टी को विजयश्री प्राप्त हुई है, इससे पूरे देश में
विशेषकर उत्तर प्रदेश के कांग्रेसजनों में नये उत्साह का संचार हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि जिस
प्रकार लगातार पिछले साढ़े चार वर्षों से केन्द्र की सरकार युवाओं, किसानेां,
महिलाओं, व्यापारियों, छात्रों, कामगार वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के हितों
के विरूद्ध कार्य कर रही है उससे पूरे देश में आम जनता का आक्रोश भारतीय जनता
पार्टी की केन्द्र सरकार और भाजपा की राज्य सरकारों के प्रति पनप चुका है, उसी
आक्रोश का नतीजा है कि तीन राज्यों की महान जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सबक
सिखाने का काम किया है। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के सच भारत के
विरूद्ध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जुमला और झूठ का करारा जवाब देने के
लिए जनता ने कमर कस ली है। इन तीन राज्यों के चुनाव परिणाम ने निश्चित तौर पर
यह स्पष्ट कर दिया है कि राहुल जी को देश का नेतृत्वकर्ता के रूप में अपना घोर
समर्थन करने और स्वीकार करने का मन जनता बना चुकी है।
प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता इन राज्यों में
कांगे्रस की व्यापक जीत से ऊर्जा प्राप्त करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में
उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक सीटें जीतने के लिए संकल्पबद्ध होकर पूरी ताकत के
साथ आम जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को
प्रचारित-प्रसारित करने में अभी से जुटेंगे और कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल
गांधी जी के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंककर केन्द्र में
कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

Comments (0)

प्रदेश की सभी मंडियों में 31 दिसम्बर, 2018 तक चलेगा ‘विशेष सफाई अभियान‘-रमाकान्त पाण्डेय

Posted on 12 December 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 12 दिसम्बर, 2018
प्रदेश की सभी मंडियों में माह दिसम्बर, 2018 में ‘विशेष सफाई अभियान‘ लागू किया गया है। यह अभियान 31 दिसम्बर, 2018 तक लागू रहेगा। यह जानकारी देते हुए राज्य कृषि उत्पादन मंण्डी परिषद, उ0प्र0 के निदेशक श्री रमाकान्त पाण्डेय ने अवगत कराया है कि देश के प्रधानमंत्री की प्रेरणा से भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के दृष्टिगत ये विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया है कि मंडी स्थलों की साफ-सफाई के लिए बिन्दुवार निर्देश जारी कर दिये गए हैं। जारी निर्देशों में मंडी स्थल के प्रवेश एवं निकासी द्वारों की विशेष साफ-सफाई, मंडी परिसर में लगे दिशा संकेतकों और निचले तनों की पुताई, दैनिक कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था, नालियों, चबूतरों, भवन और दुकानों से जालों का हटवाना, नमी वाली जगहों,में गैमक्सीन या चूने का छिड़काव, शौचालयों की विशेष सफाई, मंडी स्थल में निर्मित भवनों एवं किसान विश्राम गृहों की सफाई एवं आवश्यक साज-सज्जा, प्रकाश बिन्दुओं की सफाई एवं विद्युत खम्भों के निचले हिस्सों की पुताई, किसानों की लाभकारी योजनाओं को व आवश्यक सूचनाओं को प्रदर्शित कराने, मंडी की सभी सुविधाओं के दिशा-सूचक लगवाने और वाल-पेंटिंग कराने के विशेष आदेश दिए गए हैं।
निदेशक मंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी स्थलों पर जारी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने हेतु संबंधित उप निदेशक निर्देश दिया गया है। निर्देशों की साप्ताहिक समीक्षा उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है। कार्यों के भौतिक सत्यापन हेतु मुख्यालय स्तर से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंडियों में तत्परता से ‘विशेष सफाई अभियन‘ को चलाया जा रहा है।

Comments (0)

महिला मोर्चा

Posted on 12 December 2018 by admin

लखनऊ 12 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा दर्शना सिंह ने श्रीमती कल्पना तिवारी (लखनऊ) को महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया है।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की श्रीमती रीता जायसवाल वाराणसी महानगर, श्रीमती अनुपम गर्ग जिला गाजियाबाद, श्रीमती मोनिका यादव बिजनौर, श्रीमती ममता पाण्डेय बस्ती, श्रीमती प्रीति करन झांसी, श्रीमती नीलम तिवारी लखनऊ महानगर, श्रीमती इन्दु जौहरी गाजियाबाद महानगर, श्रीमती गीता नामदेव जिला गाजियाबाद, श्रीमती अंजू रघुवंशी लखनऊ, श्रीमती सरोज शर्मा सहारनपुर, श्रीमती शिल्पी गुप्ता शाहजहांपुर, श्रीमती रनिता सिंह गाजियाबाद महानगर, श्रीमती संगीता जायसवाल उन्नाव तथा श्रीमती माया यादव कानपुर दक्षिण को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया।

Comments (0)

पदयात्रा

Posted on 12 December 2018 by admin

लखनऊ 12 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संासद डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम केा सिर्फ बेचने का काम किया है। वहीं हमारी केन्द्र की सरकार ने स्वच्छता अभियान में गांधी जी के चश्में को भी प्रतीक के रूप में लिया।प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांधी जी की 150वीं जंयती के अवसर पर पदयात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता के द्वार पर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और योगी आदित्य नाथ द्वारा किये जा रहे जनहित के कामों को लेकर जनता से संवाद व सम्पर्क करने पहुंच रहे है। डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज चदौली में सकलडीहा विधानसभा के हुडहुही, भलेहटा, सैयदराजा के वर्दी साडा, गुरेहु में पार्टी द्वारा आयोजित पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं व जनता को सम्बोधित करते हुए कही।mahendra-nath-pandey-bjp-up
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव के गरीबों-किसानों व वंचितों की सरकार है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ने जिस दिन से सरकार बनाई है उसकी नीतियों, योजनाओं में सिर्फ गांव की समृद्धि, किसानों की खुशहाली, गरीबों को सुविधाएं, उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में रही है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि जहां अन्य दल सत्ता पाने के बाद अपनी झोली भरने का काम करती है। बसपा कहने को तो खुद को गरीबों-वंचितों की पार्टी बताती है लेकिन टिकट दौलत वालों से पैसे लेकर देती है। वहीं समाजवादी पार्टी लोहिया जी के विचारों को सिर्फ गरीबों के वोट हथियाने भर तक उपयोग करती है और सत्ता में आने के बाद जमकर लूटपाट करने व प्रदेश में अराजकता व भय का माहौल बनाने में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि एक संासद के रूप में जो विकास कार्य 2014 के बाद से ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के सांसद शुरू करना चाहते थे उसे पिछली राज्य सरकार ने तीन वर्ष तक बाधित रखा। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद सभी विकास कार्यो में तेजी आई है और जनता से किये वादों को भाजपा पूरा करने में निरन्तर लगी हुई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष व पदयात्रा प्रमुख जसवन्त सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर आज पदयात्रा के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया में, आशुतोष टण्डन लखनऊ महानगर में, चैधरी भूपेन्द्र सिंह मुरादाबाद में, अर्चना पाण्डेय कन्नौज में, सुरेश पासी अमेठी में, मन्नू कोरी ललितपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला बस्ती में, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर लखनऊ में, गोबिन्द नारायण शुक्ला बरेली में, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह अमरोहा में, वाईपी सिंह बागपत में, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला जौनपुर में, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह महराजगंज में , रत्नाकर जी मिर्जापुर में, सांसद लल्लू सिंह अयोध्या में, साक्षी महराज उन्नाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in