Archive | लखनऊ.

गोमती मइया को भी भ्रष्टाचार से नहीं बख्शा अखिलेश जी ने, रिवर फ्रंट घोटाले में हुई छापेमारी से हुआ साबित कि सपा सरकार में हुए सिर्फ और सिर्फ कारनामे - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 24 January 2019 by admin

लखनऊ 24 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि खनन घोटालों के बाद अब रिवर फ्रंट घोटालों में हुई छापेमारी से भ्रष्टाचारियों में चौतरफा हड़कंप मचा हुआ है। इन कार्रवाइयों से साबित हो रहा है कि अखिलेश यादव जी की सरकार में काम नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ कारनामे ही हुए और सपाइयों ने मां गोमती तक को भ्रष्टाचार से नहीं बख्शा। अब जबकि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की अगुवाई में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई हो रही है तब भ्रष्टाचारियों को पनाह देने वाले दलों में बौखलाहट मची हुई है और यही वजह है कि ये दल गठबंधन और महागठबंधन का राग अलाप रहे हैं।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि खनन घोटाले की जांच पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी तक पहुंचने लगी है। इस बात के पुख्ता प्रमाण मिलने लगे हैं कि खनन घोटाले में गायत्री प्रजापति ही नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की भी सहभागिता थी और तमाम आईएएस अफसरों की मिलीभगत से प्रदेश में एक बड़ा घोटाला किया गया। इस घोटाले से देश भर में उत्तर प्रदेश का नाम तो कलंकित हुआ ही, पर्यावरण के साथ भी बड़ा खिलवाड़ किया गया। सपा सरकार में अवैध खनन को लेकर अदालतों और एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गईं। और तो और अखिलेश जी ने मां गोमती तक को नहीं बख्शा।
गोमती नदी की सफाई और सुंदरीकरण के नाम पर भी सपा सरकार ने खुलेआम भ्रष्टाचार किया और अब इम घोटालों की परतें खुलने लगी हैं। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्नाथ जी ने सरकार में आते ही रिवर फ्रंट घोटाले की जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद तमाम भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए थे। आज लखनऊ समेत देश भर में हुई छापेमारी ने ये साबित कर दिया है कि अखिलेश यादव जी की सरकार में किस कदर भ्रष्टाचार हुआ और काम नहीं बल्कि कारनामे हुए। यही वजह है कि अब जबकि सरकार भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने में जुटी हुई है तब भ्रष्टाचार करने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले दलों में खलबली मची हुई है।

Comments (0)

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती मनायी गयी

Posted on 23 January 2019 by admin

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी। इस मौके पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मौके पर एक विचार गोष्ठी आयेाजित कर भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में नेताजी के अमूल्य येागदान की चर्चा करते हुए उन्हें देश का महान सपूत बताया गया। वरिष्ठ कंाग्रेस नेताओं ने कहा कि नेताजी के योगदान को कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, उपाध्यक्ष डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्री नईम सिद्दीकी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री राजीव बख्शी, श्री प्रमोद सिंह, सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय, श्री अभिमन्यु सिंह, श्री शिव पाण्डेय, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री रमेश मिश्रा, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री जीशान हैदर, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री अरशी रजा, श्री पीयूष मिश्रा, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री अंशू अवस्थी, श्री प्रदीप सिंह, श्रीमती रफत फातिमा, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्री अभिषेक राज, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री सचिन रावत, श्री विजय बहादुर, श्री नरेन्द्र गौतम, श्री प्रदीप कनौजिया, श्री कोणार्क दीक्षित, श्रीमती सुनीता रावत, श्री अनूप गुप्ता, सुश्री वन्दना सिंह, श्री नितिन शर्मा, श्री सुरजीत सिंह बरनाला, श्री राजेश सिंह काली, श्रीमती अनन्ता तिवारी, श्री चन्द्रशेखर मिश्रा, श्री बलदेव सिंह लाठी, श्री मेंहदी हसन, सुश्री आस्था तिवारी, श्री राहुल अवस्थी, श्रीमती सुमन प्रजापति, श्री सलमान कादिर सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।

Comments (0)

कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया

Posted on 23 January 2019 by admin

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के आज चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट (अमौसी) लखनऊ आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद सहित पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी, सांसद डाॅ0 संजय सिंह, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू, विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह, विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री श्री ओ0पी0 सिंह, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, उपाध्यक्ष डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्री नईम सिद्दीकी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री राजीव बख्शी, श्री प्रमोद सिंह, सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय, श्री अभिमन्यु सिंह, श्री शिव पाण्डेय, श्री विनोद मिश्रा, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री रमेश मिश्रा, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री जीशान हैदर, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री अरशी रजा, श्री पीयूष मिश्रा, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री अंशू अवस्थी, श्री प्रदीप सिंह, श्रीमती रफत फातिमा, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्री अभिषेक राज, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री सचिन रावत, श्री विजय बहादुर, श्री नरेन्द्र गौतम, श्री प्रदीप कनौजिया, श्री कोणार्क दीक्षित, श्रीमती सुनीता रावत, श्री संजय सिंह, श्री अनूप गुप्ता, सुश्री वन्दना सिंह, श्री नितिन शर्मा, श्री सुरजीत सिंह बरनाला, श्री राजेश सिंह काली, श्रीमती अनन्ता तिवारी, श्री चन्द्रशेखर मिश्रा, श्री बलदेव सिंह लाठी, श्री मेंहदी हसन, सुश्री आस्था तिवारी, श्री राहुल अवस्थी, श्रीमती सुमन प्रजापति, श्री सलमान कादिर सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।
प्रवक्ता ने बताया कि इसके उपरान्त श्री गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए रवाना हुए जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे एवं कल दिनांक 24 जनवरी को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments (0)

कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं ऊर्जा का संचार हुआ है

Posted on 23 January 2019 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उ0प्र0 का प्रभारी तथा श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद को राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उ0प्र0 का प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बुलन्दियों तक बढ़ा दिया है, आने वाले दिनों में उ0प्र0 कांग्रेस हमारे आदरणीय प्रभारी महासचिव के नेतृत्व में नम्बर एक की ताकत बनकर उ0प्र0 में खड़ी होगी और 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सांसद जीतकर भारत की संसद में कांगे्रस पार्टी को बहुमत दिलाने एवं आदरणीय राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने में अग्रणी भूमिका निभायेेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में यह घोषणा करने के बाद कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव एवं उ0प्र0 प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी पार्टी का चेहरा होंगीं निश्चित तौर पर यह हमारे प्रदेशवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी खुशी का क्षण है। इस घोषणा से कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं ऊर्जा का संचार हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी ने बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उक्त घोषणा के बाद से ही कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने उत्साह में खुशी का प्रदर्शन करते हुए मिठाइयां बांटी एवं आतिशबाजी कर गगनभेदी नारे लगाये।
श्री बख्शी ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी एवं श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री फजले मसूद एवं श्री विनोद चैधरी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रशासन डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्री नईम सिद्दीकी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री प्रमोद सिंह, श्री अभिमन्यु सिंह, श्री शिव पाण्डेय, सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रमोद पाण्डेय, श्री सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, श्री अरूण प्रकाश सिंह, श्री अशोक सिंह, श्री जीशान हैदर, श्री पंकज तिवारी, श्री ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, डा0 मंजू दीक्षित, श्री अंशू अवस्थी, श्री उमाशंकर पाण्डेय, श्री पीयूष मिश्रा, श्री प्रदीप सिंह, श्रीमती प्रीति एम शाह, श्रीमती सिद्धि श्री, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, डा0 अनूप पटेल, श्री विशाल राजपूत, श्री सचिन रावत, श्री अभिषेक राज, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, श्री राजेश सिंह, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, श्री गौरव चैधरी, श्री के0के0 पाण्डेय, डा0 जियाराम वर्मा, श्री अरशी रजा, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री शैलेन्द्र दीक्षित, श्री संजय सिंह, श्री सुशील दुबे, श्री मेंहदी हसन, श्री रामचन्द्र उपाध्याय, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री बी0डी0 सिंह, श्री रंजीत मिश्रा, श्री नीरज तिवारी, श्री चन्द्रशेखर मिश्रा, डा0 पी0के0 त्यागी, श्री शशिकान्त चैबे, श्री आर0एस0 तिवारी, श्री अंजनी शुक्ला पिण्टू, मो0 इरफान, श्री मनेाज तिवारी, श्री सुरजीत सिंह बरनाला, श्री अशीष दीक्षित, श्री कोणार्क दीक्षित‘के0डी0’, श्री राहुल अवस्थी, श्री आर्यन मिश्रा, श्री अजय सिंह आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे

Comments (0)

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 23 January 2019 by admin

लखनऊ 23 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उ0प्र0 की योगी सरकार गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्हांेने कहा भारत का गौरव विश्व में बढ़ाते हुए गरीब कल्याण के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार की पारदर्शिता पूर्ण नीतियां आमजन को प्रभावित कर रही है। देश में मा0 नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए हो रहे गठबंधन-ठगबंधन के खिलाफ भाजपा का जनता से गठबंधन हो चुका है। आमजन ही नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ गठबंधन करने वाले दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के प्रति लगातार आकर्षण बढ़ रहा है इसीलिए बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने केे लिए तैयार बैठे है।01
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज भाजपा मुख्यालय पर बसपा-कांग्रेस व राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं सहित प्रशासनिक सेवा से सेवा निवृत्त हुए लोगों को उनके समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने के बाद आप सब अपने-अपने क्षेत्रों व समाज में भाजपा को मजबूत करते हुए माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए योजनापूर्वक कार्य में जुट जाये।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व लोकसभा चुनाव सह प्रभारी गोवर्धन झपड़िया के समक्ष आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता व तीन बार विधायक रह चुके छोटेलाल वर्मा (आगरा), पूर्व पुलिस महानिदेशक डा0 सूर्य कुमार शुक्ला (रायबरेली), राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव डा0 यतेन्द्र कुमार सैनी (बुलन्दशहर), बद्रीविशाल त्रिपाठी चेयरमैंन रामनगर (बाराबंकी), हरेन्द्र जायसवाल वैश्य समाज उपाध्यक्ष (देवरिया), जय श्री पाण्डेय चेयरमैंन नगर पंचायत रेवती (बलिया), श्रीमती पूनम बोरा सामाजिक कार्यकर्ता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतना सेवा समिति (लखनऊ), कामता प्रसाद सेवा निवृत्त उप सचिव उ0प्र0 सचिवालय (लखनऊ), राम सेवक पूर्व पुलिस उपाधीक्षक (लखनऊ), रामेश्वर दयाल सेवा निवृत्त अपर परिवाहन कमिश्नर (सिद्धार्थनगर), कुन्दन चैधरी अवकाश प्राप्त चीफ एडमिनिस्ट्रटिव इण्डियन रेलवे (प्रयागराज), आ.जी सुमन अवकाश प्राप्त ऐडिशनल डायरेक्टर एग्रीकल्चर (लखनऊ) व हरपाल शर्मा (मेरठ) सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल थे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश सरकार मंत्री अनुपमा जायसवाल, एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष ब्रजलाल, लालजी निर्मल, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया संपर्क विभाग के सह संयोजक अभय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments (0)

नव गठित संसदीय अनुश्रवण समिति मा0 विधायकों के प्रोटोकाल उल्लंघन पर विचार करेगी -हृदय नारायण दीक्षित

Posted on 22 January 2019 by admin

उत्तर प्रदेश विधान सभा की नव गठित संसदीय अनुश्रवण समिति का आज मा0
अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित द्वारा उद्घाटन किया गया। विधान सभा
में यह एक नई समिति गठित हुई है। इस समिति का गठन 29 अगस्त, 2018 को किया
गया था इसी का उद्घाटन आज सम्पन्न हुआ।
श्री दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि विधान सभा के सदस्यों की यह बराबर
शिकायत रहती रही है कि विधान सभा में विभिन्न सूचनाओं से उत्तर संतोषजनक
प्राप्त नहीं होते रहे है। इस समस्या के निराकरण हेतु नियम समिति द्वारा
विचार किया गया थाा। नियम समिति ने विचारोपरान्त संसदीय अनुश्रवण समिति
के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। सदन द्वारा सर्वसम्मति स्वीकृति दी
गयी।
उन्होंने कहा कि विधान सभा की प्रक्रिया का कार्य संचालन की नियमावली
1958 के अन्तर्गत नियम-301, 51 एवं अन्य सदस्य सूचनाएँ सदन में प्रस्तुत
की जाती है। इनके विषय में यदि मा0 सदस्य विधान सभा शासन द्वारा सदन में
प्रस्तुत किए गए उत्तर से संतुष्ट न हो या शासन द्वारा उत्तर संतोषजनक
प्रस्तुत न हो। ऐसे प्रकरण संसदीय अनुश्रवण समिति को सन्दर्भित किए जा
सकेंगे।
श्री दीक्षित ने यह भी बताया कि मा0 विधायकों के प्रोटोकाल के उल्लंघन
से सम्बन्धित प्रकरण भी संसदीय अनुश्रवण समिति के विचारार्थ लिए जायेंगे।
श्री दीक्षित ने कहा की संसदीय समितियाँ नौकरशाही पर नियंत्रण में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नई परिस्थितियों में लोकतांत्रिक व्यवस्था
के अन्तर्गत नई चुनौतियाँ आई है। सदन में बहुत जिज्ञासु, प्रबुद्व एवं
संसदीय व्यवस्था में अपना योगदान देने के लिए सदैव आतुर सदस्य चुनकर आए
है। नव गठित समिति में मिल बैठकर मा0 विधायकों के उठाए गए प्रश्नों का
सुन्दर समाधान खोजने का प्रयास यह समिति करेगी। उन्होंने कहा देश के सबसे
बड़ी विधान सभा में विधायकों की विधायी समस्याओं का हल खोजने का अभिनव
प्रयोग है। इस समिति से सरकार को भी फायदा होगा।
उन्होंने सदस्यों से कहा कि संसदीय समितियों में अधिकारीगण
विचार-विमर्श के लिए आते है। संसदीय लोकतंत्र में मा0 विधायकों और
अधिकारियों का लक्ष्यएक ही होता है कि जन समस्याओं का निराकरण हो।
समितियों में प्रश्न प्रति प्रश्न अवश्य हो। विधायकों की शंकाओं का
समाधान हो। किन्तु समितियों में अधिकारियों के प्रोटोकाल को भी बनाए रखा
जाए।
इस अवसर पर समिति की बैठक में सर्व श्री लाल जी वर्मा, श्री नितिन
अग्रवाल, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री
सुरेश तिवारी, श्रीमती संगीता यादव आदि विधायकों ने विचार-विमर्श में
हिस्सा लिया। मा0 सदस्यों ने यह विश्वास दिलाया की मा0 अध्यक्ष के
मार्गदर्शन में समिति के कार्य संचालन में अपना योगदान देंगे। उनका यह
प्रयास होगा कि यह समिति अन्य विधायिकाओं के लिए अनुकरणीय बन सकें। बैठक
में उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव, श्री प्रदीप कुमार दुबे एवं
अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Comments (0)

देश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की विभागीय समीक्षा बैठक

Posted on 22 January 2019 by admin

कॉम्प्रेहेंसिव हॉस्पिटल रिवैम्पिंग परियोजना ने बदली जिला चिकित्सालयों की तस्वीर
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा फरवरी माह में 20 जिला
चिकित्सालयों का किया जाएगा लोकार्पण
लखनऊ: दिनांक: 21 जनवरी, 2019
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने
निर्देश दिये हैं कि कॉम्प्रेहेंसिव हॉस्पिटल रिवैम्पिंग परियोजना के
कार्यों को तेज गति से किया जाय ताकि जनमानस को गुणवत्तापरक चिकित्सा
सेवा जल्द से जल्द प्रदान की जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आगामी
फरवरी माह में पुनरुद्धार (रिवैम्प) हो चुके 20 जिला चिकित्सालयों का
लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया जायेगा।
स्वास्थ्य मंत्री आज जनपथ स्थित विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में
कॉम्प्रेहेंसिव हॉस्पिटल रिवैम्पिंग परियोजना के कार्यों में और अधिक
तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि
‘कॉम्प्रेहेंसिव हॉस्पिटल रिवैम्पिंग परियोजना’ का मुख्य उद्देश्य
चिकित्सालयों में प्रदान की जा रही सुविधाओं में गुणात्मक सुधार, मरीजों
की संतुष्टि एवं सुरक्षा तथा मानकीकरण है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना
के अंतर्गत चिकित्सालयों के पुनरुद्धार के लिए अति आवश्यक संसाधनों,
गुणवत्ता आश्वासन एवं पर्यावरण प्रबंधन को द्रष्टिगत रखते हुए कार्य को
मूर्त रूप प्रदान करने हेतु कुल 109 व्यावहारिक बिन्दुओं पर ध्यान
केन्द्रित किया गया है जिनमें मुख्यतः सिविल, उपार्जन, कार्यप्रणाली
सुधार, रोगी एवं कर्मचारियों की सुरक्षा, रोगी की संतुष्टि एवं
चिकित्सालय के परिवेश में अभ्युथान इत्यादि सम्मिलित हैं।
श्री सिंह ने कहा कि सरंचनात्मक सुधार हेतु यूपीएचएसएसपी द्वारा
आधारभूत सरंचनाओं एवं कार्यप्रणाली में रिक्तता का आंकलन करवाते हुए
सिविल एवं आवश्यक उपार्जन का कार्य संपादित करवाया जा रहा है। इसमें
विभिन्न विभागों का सुदृढ़ीकरण, बाह्य आवरण का रंग-रोगन, शौचालयों का
निर्माण, प्रतीक्षा स्थलों की मरम्मत, ओपीडी, वार्डों की मरम्मत आदि
सम्मिलित है ताकि चिकित्सालयों में जन सामान्य को स्वच्छ, सुदृढ़ एवं एक
अच्छा वातावरण प्रदान किया जा सके। इस परियोजना के अंतर्गत जिला
चिकित्सालय स्तर पर दैनिक रूप से समन्वय स्थापित किया जाता है। इसके
अतिरिक्त परियोजना स्तर से सघन रूप से चिकित्सालयों का भ्रमण किया जा रहा
है ताकि वस्तु-स्थिति का सन्दर्भ लिया जा सके। अभिमुखीकरण एवं कार्य में
प्रगति लाने के लिए राज्य स्तर पर कई कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका
है एवं मंडलीय स्तर पर भी परियोजना के सलाहकार सम्बंधित लोगो को
प्रशिक्षण देते रहते हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री
प्रशांत त्रिवेदी, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वी. हेकाली
झिमोमी, मिशन निदेशक (एन.एच.एम) श्री पंकज कुमार, निदेशक (प्रशासन)
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती पूजा पाण्डेय एवं विशेष सचिव चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य श्री नीरज शुक्ला उपस्थित थे।

Comments (0)

लोक कल्याण मित्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू प्रथम चरण में 4 जिलों के 54 कल्याण मित्र प्रशिक्षित होंगे

Posted on 22 January 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक 21 जनवरी, 2019
उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न
सामाजिक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं के
सम्बन्ध में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सूचना विभाग के अधीन नवनियुक्त
54 लोक कल्याण मित्रों के 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का
शुभारम्भ आज यहां गिरि विकास अध्ययन संस्थान में किया गया। यह प्रशिक्षण
कार्यक्रम 25 जनवरी तक चलेगा।
प्रथम चरण में लखनऊ, हरदोई, सुल्तानपुर तथा रायबरेली जनपदों के 54 कल्याण
मित्रों के प्रशिक्षण का कार्य आज प्रारम्भ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम
कई चरणों में चलेगा, जिसमें सभी जनपदों के लोक कल्याण मित्रों को
प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में मूलभूत जानकारी दी जायेगी।
लोक कल्याण मित्र सभी जनपदों के ग्राम पंचायतों में चैपाल के माध्यम से
सुनियोजित तरीके से जागरूकता अभियान का संचालन करेंगे ताकि केन्द्र व
प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे जनता को मिले और वे
उससे लाभान्वित हो सकें। ये सरकार एवं आम जनता के बीच एक कड़ी का कार्य
करेंगे और योजनाओं के सम्बन्ध में फीड बैक भी सरकार तक पहुंचायेंगे।
उल्लेखनीय है कि लोक कल्याण मित्र की संकल्पना राज्य सरकार और
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उस संकल्प का मूर्तरूप है, जिसमें समाज
के वंचित, पिछड़े एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों के जीवन
स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास
है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में गिरि विकास अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो0
बी0के0 बाजपेयी, संस्थान के एसोसिएट प्रो0 डा0 के एस रावए उप सूचना
निदेशक श्री राजेन्द्र पाण्डेय, सहायक निदेशक श्री दिनेश गर्ग, श्री ललित
मोहन जोशी आदि ने राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में
विस्तार से जानकारी दी।

Comments (0)

राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा ने कुम्भ मेें साधु-सन्तों सेे लिया आशीर्वाद

Posted on 22 January 2019 by admin

लखनऊः 21 जनवरी 2019
प्रदेश के मुस्लिम वक्फ़ हज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स
एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री मोहसिन रज़ा आज कुम्भ मेला
प्रयागराज में शामिल हुए। उन्होंने कुम्भ में आये साधु-सन्तों से भेंट की
एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद श्री रज़ा ने स्वतंत्रता संग्राम
सेनानी स्वर्गीय फिरोज़ जहाँगीर गाँधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर
श्रद्धांजलि दी।

Comments (0)

शिक्षा मित्र प्रतिनिधि मंडल ने बेसिक शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उनके समक्ष रखी अपनी समस्याएं

Posted on 21 January 2019 by admin

मंत्री ने समस्याओं के यथाशीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन
लखनऊ: दिनांक 21 जनवरी, 2019

anupama-jaiswalउत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती
अनुपमा जायसवाल से शिक्षा मित्रों के प्रतिनिधि मण्डल ने आज यहां उनके
आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल ने बेसिक शिक्षा मंत्री को
शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन दिया
तथा उनका शीघ्र निदान किए जाने का अनुरोध किया। श्रीमती जायसवाल ने
विभागीय अधिकारियों को शिक्षामित्रों की समस्याओं का परीक्षण कर रिपोर्ट
प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल को
आश्वस्त करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का नियमानुसार
यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर सचिव बेसिक शिक्षा श्रीमती मनीषा त्रिघाटिया, विशेष सचिव श्री
डी0पी0 सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ सहित शिक्षा मित्र प्रतिनिधि
मण्डल के श्रीमती उमा देवी, श्री रवीन्द्र सिंह, श्री सुनील सिंह, सुश्री
मीरा सिंह एवं श्री दिनेश चन्द्र ओझा उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in