Categorized | लखनऊ.

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 23 January 2019 by admin

लखनऊ 23 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उ0प्र0 की योगी सरकार गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्हांेने कहा भारत का गौरव विश्व में बढ़ाते हुए गरीब कल्याण के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार की पारदर्शिता पूर्ण नीतियां आमजन को प्रभावित कर रही है। देश में मा0 नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए हो रहे गठबंधन-ठगबंधन के खिलाफ भाजपा का जनता से गठबंधन हो चुका है। आमजन ही नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ गठबंधन करने वाले दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के प्रति लगातार आकर्षण बढ़ रहा है इसीलिए बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने केे लिए तैयार बैठे है।01
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज भाजपा मुख्यालय पर बसपा-कांग्रेस व राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं सहित प्रशासनिक सेवा से सेवा निवृत्त हुए लोगों को उनके समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने के बाद आप सब अपने-अपने क्षेत्रों व समाज में भाजपा को मजबूत करते हुए माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए योजनापूर्वक कार्य में जुट जाये।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व लोकसभा चुनाव सह प्रभारी गोवर्धन झपड़िया के समक्ष आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता व तीन बार विधायक रह चुके छोटेलाल वर्मा (आगरा), पूर्व पुलिस महानिदेशक डा0 सूर्य कुमार शुक्ला (रायबरेली), राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव डा0 यतेन्द्र कुमार सैनी (बुलन्दशहर), बद्रीविशाल त्रिपाठी चेयरमैंन रामनगर (बाराबंकी), हरेन्द्र जायसवाल वैश्य समाज उपाध्यक्ष (देवरिया), जय श्री पाण्डेय चेयरमैंन नगर पंचायत रेवती (बलिया), श्रीमती पूनम बोरा सामाजिक कार्यकर्ता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतना सेवा समिति (लखनऊ), कामता प्रसाद सेवा निवृत्त उप सचिव उ0प्र0 सचिवालय (लखनऊ), राम सेवक पूर्व पुलिस उपाधीक्षक (लखनऊ), रामेश्वर दयाल सेवा निवृत्त अपर परिवाहन कमिश्नर (सिद्धार्थनगर), कुन्दन चैधरी अवकाश प्राप्त चीफ एडमिनिस्ट्रटिव इण्डियन रेलवे (प्रयागराज), आ.जी सुमन अवकाश प्राप्त ऐडिशनल डायरेक्टर एग्रीकल्चर (लखनऊ) व हरपाल शर्मा (मेरठ) सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल थे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश सरकार मंत्री अनुपमा जायसवाल, एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष ब्रजलाल, लालजी निर्मल, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया संपर्क विभाग के सह संयोजक अभय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in