Archive | लखनऊ.

‘‘गंगा एक्सप्रेस-वे‘‘ का स्वागत-डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उत्तर प्रदेश की समृद्धि के नए द्वार खोलने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है

Posted on 29 January 2019 by admin

लखनऊ 29 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में मेरठ व प्रयागराज के बीच ‘‘गंगा एक्सप्रेस-वे‘‘ का निर्माण कराने के फैसलें का स्वागत किया है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि ‘गंगा एक्सप्रेस-वे‘ के निर्माण  से जहां प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी  भाग के बीच यातायात सुगम होगा, वहीं लाखों करोड़ों लोग अपने धार्मिक सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज तक सुगमता  से पहुंच सकेगें। उन्होंने कहा कि सड़क, नदियां तथा तीर्थ व सार्वजनिक स्थल  किसी भी देश के विकास का प्रतीक होती है। इसलिए जहां माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा सरकार द्वारा गंगा की अविरलता-निर्मलता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।  वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा विश्व स्तरीय सड़को के निर्माण के फैसले से उत्तर प्रदेश की समृद्धि के नए द्वार खोलने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण का फैसला उत्तर प्रदेश के विकास के लिए नीव का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा होते ही एक बड़ा  इलाका विकास के पथ पर अग्रसर होगा और मुख्यधारा से जुड़ जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे निर्माण से लोगों का अपने धार्मिक-सांस्कृतिक केन्द्र जुड़ाव तो होगा ही, साथ ही स्थानीय युवकों को बडे पैमाने पर रोजगार भी उपलब्ध होगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्य मत्रिपरिषद द्वारा भारद्वाज ऋषि के आश्रम के सौन्दर्यीकरण, श्रृग्वेरपुर धाम का विकास कार्य रामायण पर शोध संस्थान एवं महार्षि बाल्मिकी की भव्य प्रतिमा की स्थापना के फैसले पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रयागराज में आज हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों से साबित हो गया है कि हम अपनी सनातन संस्कृति और धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के विकास को लेकर सजग है, जिनकी उपेक्षा पूर्ववर्ती सपा-बसपा की सरकारों में होती रही है। इन स्थलों के निर्माण व विकास से हमारी सांस्कृतिक-धार्मिक धरोहर विश्व में अपनी पहचान को बरकरार  रखेगी और साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश की जनता को जाति, धर्म, मजहब के नाम पर बांटकर झूठे प्रलोभन दिये और उन्हें हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। अब केन्द्र व प्रदेश में चल रही भाजपा सरकारें राज्य की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाकर उन्हें तेजी से लागू करने का काम कर रही है।

Comments (0)

जनकल्याणकारी नीतियां भाजपा के विजय का वाहक बनेगी - श्री जे.पी. नड्डा

Posted on 28 January 2019 by admin

लखनऊ 28 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में 74$ सीटों पर विजय के संकल्प के साथ चुनाव के मैदान जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित, अगड़े, पिछड़े हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी की नेतृत्व में विश्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आई हैै। श्री नड्डा ने आज चंदौली में लोकसभा संच की बैठक में उपस्थित सेक्टर संयोजकों को संबोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किये। बैठक में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर व मछली शहर लोकसभा क्षेत्र के सेक्टर संयोजक सम्मलित हुए।
श्री नड्डा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमजन मानस के बीच बेहतर छवि और केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यो और जनकल्याणकारी नीतियां भाजपा के विजय का वाहक बनेगी। उन्होंने कहा कि जहां 2014 में उत्तर प्रदेश में हमारी ताकत 36 लाख कार्यकर्ताओं की थी वहीं अब उ0प्र0 में हमारी एक करोड़ 80 लाख कार्यकर्ता मा0 नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और केन्द्र में भाजपा की सरकार फिर से भारी बहुमत से बनाने के संकल्प के साथ चुनाव के मैदान में उतरेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवाहन किया कि विपक्षी दलो की परवाह किये बिना लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाये।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी दलों के लिए चुनौती है इसलिए सभी लोग गठजोड़ कर रहे हैं आज मोदी जी की लोकप्रियता और भाजपा के प्रति जनता में बढ़ते आकर्षण के कारण जो लोग आपस में कभी मिल नहीं सकते थे आज वह गठजोड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गठजोड़ में मायावती अखिलेश को पूरी तरह से बबुआ बनाकर छोड़ेंगे। इस बार का चुनाव भारत के पानीपत की लड़ाई के समान है इस बार हम जीते तो कोई सामने खड़ा होने वाला नहीं रहेगा हमें अपना पूरा समय पार्टी के चुनाव अभियान पर लगाना चाहिए। पार्टी संगठन के द्वारा तय सारे अभियानों व कार्यक्रमों को जोरदार ढंग से सफल करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आहवाहन किया कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र को अपनाते हुए अपने-अपने बूथों पर पार्टी के विजय अभियान में जुट जाये।
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो काम हुआ है अब तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ। मोदी जी के नेतृत्व में छोटे-छोटे जगहों को भी एयरपोर्ट से जोड़ने का काम किया गया छोटी छोटी जगहों को रेल लाइनों से जोड़ने का काम किया गया रेल लाइनों में विद्युत वितरण विद्युतीकरण का काम हुआ। आज नक्सलवाद समाप्ति की ओर है आतंकवाद भी समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आमजन मानस के कल्याण के लिए किये गये कार्यो के बल पर भाजपा को 2014 से ज्यादा 2019 में बहुमत मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व विधायक उपस्थित रहे।

Comments (0)

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 27 January 2019 by admin

लखनऊ 27 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी गोवर्धन झडा़पिया ने ध्वजारोहण किया। प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद श्री झड़ापिया ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हम 70वें गणतंत्र की खुशियां मना रहे हैं इस अवधि में देश ने न जाने कितनी उपलब्धियां अर्जित की हैं। इसके बाद भी बहुत सी ऐसी चीजें बाकी हैं जो समाज के वंचित और कमजोर तबकों को आज भी नसीब नहीं हुई हैं। पिछले 4.5 साल में केंद्र की मोदी सरकार इन्हीं कमियों को दूर करने में लगी हुई है। इसका सार्थक परिणाम आज धरातल पर दिखाई पड़ रहा है। आज देश के विकास का पहिया मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से घूम रहा है। 3
ध्वजारोहण समारोह में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, राजकुमार, मीडिया पैनलिस्ट अनीता अग्रवाल, संजीव मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी ब्रज बहादुर जी, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)

कुंभ आयोजन की भव्यता पर नसीहत देने के बजाय श्री अखिलेश यादव नसीहत लेना सीखें - हरिश्चन्द श्रीवास्तव

Posted on 27 January 2019 by admin

लखनऊ 27 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जिनके शासन के दौरान सरकारी धन की लूट-खसोट और किसान प्रदेश से पलायन के लिए मजबूर हुआ, वे आज नसीहत दे रहे है। जिनकी सरकार के हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हुए हैं वो कुंभ में अपने पाप धोने गए थे। लेकिन पवित्र कुंभ में जाकर भी राजनीति फितरत और झूठ व फरेब का आचरण नहीं छोड़ पा रहे, घड़ियाली आंसू बहाकर प्रदेश की जनता को बरगलाने का प्रयास हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकारी बंगले पर कब्जा जमाए रहे और जब छोड़ना पड़ा तो बंगले का क्या हाल हुआ जग जाहिर है, भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भूमाफियाओं को सरकारी संरक्षण देकर प्रदेश भर में जमीनों पर कब्जा व सरंक्षण देने वाले आज उपदेश दे रहे है, यह हास्यास्पद लगता है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनता का हक छीनने वाली सरकार के मुखिया के रूप में अखिलेश यादव की असलियत सब जानते हैं। इसलिए जनता पर अब उनके घड़ियाली आंसू और नाटक का कोई असर नहीं होना है। उन्होंने ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया एक ऐसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को नसीहत दे रहे हैं जो जन धन का पाई-पाई हिसाब रखते हुए जनहित व प्रदेश के विकास को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति के दिखावे के लिए ही सही, कम से कम अखिलेश यादव कुंभ में पहुंचे। सपा शासन काल में कुंभ में करोड़ों रुपए का गोलमाल करने का साधन बना था।
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया की सरकार में अराजकता तथा जगंलराज और भ्रष्टाचार का ही सम्मान था। किसानो, नौजवानों और साधु-संतों के लिए कहीं स्थान नहीं था। अखिलेश जी की सरकार ने नौकरियों में भ्रष्टाचार कर युवाओं के रोजगार पर डाका डाला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों को समृद्ध व कृषि को सुरक्षित बनाने के लिए शुरू की गयी योजनाओं को लागू नहीं करके किसानों को बर्बाद किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इसलिए प्रदेश में ठीक से लागू नहीं होने दी गई क्योंकि उससे किसान का फायदा होता। गन्ना किसानों के पैसे को चीनी मिल मालिकों के साथ सांठगांठ कर भुगतान नहीं होने दिया गया। अब जब केंद्र की नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश की योगी जी की सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने, उनकी फसल को बाजार मूल्य दिलाने, लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य घोषित किया और किसानों की आय 2022 तक दो गुना करने की ओर सफलतापूर्वक बढ़ रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने शासन काल में मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए किले में स्थित हिंदुओं की आस्था के अक्षय वट के दर्शन पर प्रतिबंध जारी रखा था। उन्हें उस वक्त हिंदुओं की आस्था का ख्याल क्यों नहीं आया ? जब योगी जी की सरकार ने कुंभ को विश्व के आकर्षण का केंद्र बना दिया और ऐतिहासिक रूप से दिव्य व भव्य कुंभ का आयोजन करने के साथ ही न केवल अक्षय वट के दर्शन के लिए किले को आम हिंदुओं के लिए खोल दिया, बल्कि मुगल आक्रमणकारी अकबर द्वारा हटाई गयी मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई। इसके बाद भी मुद्दा विहीन अखिलेश जी का नसीहत देना हास्यास्प्रद लगता है।
श्रीवास्तव ने कहा कि अखिलेश जी, बुआ जी तथा राहुल गांधी की संगत में रहकर नाटक के कलाकार बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब जनता समझदार और जागरूक हो चुकी है, इसलिए इन सबके नाटक का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है और जनता 2019 में केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी को और अधिक ताकत देगी।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ: 25 जनवरी, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के हित तथा राज्य के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लागू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमन्द लोगों तक पहुंचा रही है। हर गांव और क्षेत्र में विकास योजनाएं जमीन पर दिख रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि गणतंत्र दिवस पर नागरिकगण भारत को नई उपलब्धियां हासिल कराने के लिए संकल्पबद्ध होंगे।

Comments (0)

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई - हृदय नारायण दीक्षित

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक 25 जनवरी, 2019
उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।
विधान सभा अध्यक्ष श्री दीक्षित ने अपने संदेश में कहा कि भारत में 26 जनवरी बड़े ही धूम धाम से मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व है। गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें भारतीय स्वतंत्रता से जुड़े हर-एक संघर्ष की याद दिलाता है। इस पर्व के दिन हम सभी को राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर देश के चहुँमुखी विकास में जुट जाना चाहिए।

Comments (0)

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को 70वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई दी

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक 25 जनवरी, 2019
उप मुख्यमंत्री ने डॉ दिनेश शर्मा ने 70वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है जिसे हम भारतीय प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ सन 1950 से मनाते आ रहे है। अपने संदेश में डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि यह उन लाखों स्वतन्त्रता सेनानियों के महान प्रयासों एवं बलिदान को आभार के साथ याद करने का दिन हैए उन्होंने कहा कि ये दिन राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को नमन करने का दिन है।

Comments (0)

कार्यकर्ताओं को नमो एप के माध्यम से संबोधित करेंगे

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ 25 जनवरी 2019, आगामी 22 फरवरी को भारत के मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को नमो एप के माध्यम से संबोधित करेंगे, इस संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा आईटी विभाग ने पूरे प्रदेश में कैम्पेन चलाने का निर्णय लिया है। यह नमो एप अभियान 29, 30, 31 जनवरी को एक साथ पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा,जिसके अंतर्गत आईटी विभाग के कार्यकर्ता कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में जाकर संपर्क करेंगे तथा उनके मोबाइल में नमो एप डाउनलोड करवाएंगे।bjp-up-it-cell
उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री संजय राय जी ने ब्रज क्षेत्र की आईटी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में कहा “इस कार्यशाला में ब्रज क्षेत्र के 17 जिलों के जिला संयोजक एवं सह-संयोजक व 13 लोकसभाओं के संयोजक एवं सह- संयोजक आये थे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 9-20 फरवरी के मध्य पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सोशल मीडिया वालेंंिटयर का सम्मेलन आईटी विभाग के द्वारा आयोजित किया जाएगा, इन सम्मेलनों में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री भाग लेंगें तथा मुख्य वक्ता स्थानीय सांसद एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष करेंगे।
मुख्य वक्ता स्थानीय सांसद जिला वालेंंिटयर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आईटी विभाग ने 1-8 फरवरी के मध्य वोलइंटीयर पंजीकरण अभियान चालाने का निर्णय लिया है, यह पंजीकरण अभियान ऑनलाइन चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत युवाओं एवं क्षेत्रों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा इन सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिले में व्यवस्था सम्बंधित कई समितियां बनायी जायेगी जिससे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश आईटी संयोजक श्री संजय राय जी ने बताया कि आईटी विभाग उत्तर प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों में क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगा, जिन सम्मेलनों में आईटी विभाग की प्रदेश टीम क्षेत्रीय टीम,जिला टीम, लोकसभा टीम, विधानसभा टीम,मंडल टीम,एवं सेक्टर व्हाट्सएप प्रमुख भाग लेंगें, यह सभी क्षेत्रीय सम्मेलन 21 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित किये जायेंगे, उ०प्र० के सभी 6 क्षेत्रों में आयोजित होने वाले आईटी कार्यकर्ता सम्मेलनो में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी रहने वाले हैं, आज की इस कार्यशाला में ब्रज क्षेत्र के आईटी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विधिवत योजना बनाई गई है, 27 जनवरी को सभी जिलों के आईटी पदाधिकारियों की बैठक तय की गई है, जिससे इन क्षेत्रीय सम्मेलनों को सफल बनाया जा सके।
कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री संगठन श्री भवानी सिंह जी नें ब्रज क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी से बखूबी परिचित हैं और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में लगे हुए हैं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होती है कि स्व-स्फूर्त पार्टी के कार्य करें। मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी एवं मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के परिश्रम को देखते हुए कार्यकर्ता और भी परिश्रम की प्रेरणा पाते हैं, परिणाम सवरूप आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी ब्रज क्षेत्र के सभी 13 लोकसभाओं में विजयी होगी।
कार्यशाला में प्रदेश आईटी विभाग के प्रदेश सह-संयोजक हिमांशु राय जी क्षेत्रीय सह-संयोजक गौरव राजावत, विष्णु ठाकुर, जितेन्द्र सविता, राकेश संतानी, सतीश शर्मा, गौरव चैधरी आदि और कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय आईटी संयोजक गौरव वाषर्णेय जी ने किया।

Comments (0)

गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें -डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ 25 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को सुख, समृद्धि और शांति के लिए अपने शुभकामनायें प्रेषित की है।
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आलोक अवस्थी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर झण्डा रोहण होगा। जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झड़पिया होंगे।

Comments (0)

योगी के राज में उत्तर प्रदेश विकास के लिए अग्रसर - डाॅ. समीर सिंह

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ 25 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. समीर सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश निरन्तर माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में विकास कर रहा है। आज नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मैट्रो की शुरूआत कर विकास की एक और लाइन योगी जी ने खीचीं है। उत्तर प्रदेश नित नए विकास के सोपान पर आगे बढ रहा है। जहां योगी जी ने नोएडा जाने के अंधविश्वास और पिछले मुख्यमंत्रियों द्वारा नोएडा न जाना को नकार कर पुनः नोएडा गए और विकास की रफ्तार को आगे बढाया। अंधविश्वास को खत्म किया है।
श्री सिंह ने कहा कि जहां सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में 2 वर्ष में 8 किमी का निर्माण लखनऊ में करने का कार्य किया। जबकि वहीं भाजपा की सरकार ने 2 वर्ष में 15 किमी. मेट्रो का निर्माण किया। आज (ओ.डी.ओ.पी.) में जनपदों के उद्योग तेजी से आगे बढ रहे है। और स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार भी मिल रहे है।
श्री समीर ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री योगी जी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान दिया वहीं 800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास कर उत्तर प्रदेश के विकास को आगे बढाया तथा वास्तविक पत्र खिलाडियों एवं कलाकारों, उद्यमियों को पुरस्कृत कर उनके हौसले एवं परिश्रम को सम्मानित किया है। जो उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
श्री सिंह ने कहा कि आज देश मोदी जी एवं प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा हैं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने से युवा उत्साहित हैं योगी जी के सरकार में पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
श्री सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का बयान लोकतंत्र को बचना और भारत गम्भीर दौर से गुजर रही है का बयान हास्यास्पद है और गैर जिम्मेदाराना बयान है। श्री अखिलेश यादव अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए और छुपाने के लिए गठबंधन कर रहे है। जिसको उत्तर प्रदेश की जनता समझ रही है। उनके चेहरे बेनकाब हुए है। जो स्वयं खनन में दोषी हो वह भाजपा पर आरोप लगाए यह अत्यंत्र दुखद एवं निन्दनीय है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in