Categorized | लखनऊ.

जनकल्याणकारी नीतियां भाजपा के विजय का वाहक बनेगी - श्री जे.पी. नड्डा

Posted on 28 January 2019 by admin

लखनऊ 28 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में 74$ सीटों पर विजय के संकल्प के साथ चुनाव के मैदान जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित, अगड़े, पिछड़े हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी की नेतृत्व में विश्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आई हैै। श्री नड्डा ने आज चंदौली में लोकसभा संच की बैठक में उपस्थित सेक्टर संयोजकों को संबोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किये। बैठक में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर व मछली शहर लोकसभा क्षेत्र के सेक्टर संयोजक सम्मलित हुए।
श्री नड्डा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमजन मानस के बीच बेहतर छवि और केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यो और जनकल्याणकारी नीतियां भाजपा के विजय का वाहक बनेगी। उन्होंने कहा कि जहां 2014 में उत्तर प्रदेश में हमारी ताकत 36 लाख कार्यकर्ताओं की थी वहीं अब उ0प्र0 में हमारी एक करोड़ 80 लाख कार्यकर्ता मा0 नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और केन्द्र में भाजपा की सरकार फिर से भारी बहुमत से बनाने के संकल्प के साथ चुनाव के मैदान में उतरेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवाहन किया कि विपक्षी दलो की परवाह किये बिना लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाये।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी दलों के लिए चुनौती है इसलिए सभी लोग गठजोड़ कर रहे हैं आज मोदी जी की लोकप्रियता और भाजपा के प्रति जनता में बढ़ते आकर्षण के कारण जो लोग आपस में कभी मिल नहीं सकते थे आज वह गठजोड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गठजोड़ में मायावती अखिलेश को पूरी तरह से बबुआ बनाकर छोड़ेंगे। इस बार का चुनाव भारत के पानीपत की लड़ाई के समान है इस बार हम जीते तो कोई सामने खड़ा होने वाला नहीं रहेगा हमें अपना पूरा समय पार्टी के चुनाव अभियान पर लगाना चाहिए। पार्टी संगठन के द्वारा तय सारे अभियानों व कार्यक्रमों को जोरदार ढंग से सफल करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आहवाहन किया कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र को अपनाते हुए अपने-अपने बूथों पर पार्टी के विजय अभियान में जुट जाये।
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो काम हुआ है अब तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ। मोदी जी के नेतृत्व में छोटे-छोटे जगहों को भी एयरपोर्ट से जोड़ने का काम किया गया छोटी छोटी जगहों को रेल लाइनों से जोड़ने का काम किया गया रेल लाइनों में विद्युत वितरण विद्युतीकरण का काम हुआ। आज नक्सलवाद समाप्ति की ओर है आतंकवाद भी समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आमजन मानस के कल्याण के लिए किये गये कार्यो के बल पर भाजपा को 2014 से ज्यादा 2019 में बहुमत मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व विधायक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in