Archive | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज कुम्भ-2019 के प्रमुख स्नान पर्व बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं कुभ में स्नान हेतु देश-विदेश से पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं

Posted on 09 February 2019 by admin

बसन्त पंचमी विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला, और संगीत की
देवी माँ सरस्वती के प्राकट्य का दिन: मुख्यमंत्री

बसन्तोत्सव प्रकृति के उल्लास का पर्व

प्रयागराज कुम्भ में बसन्त पंचमी के शाही स्नान को
समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए
मेला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं उनके प्रवास
आदि की सभी व्यवस्थाएं की गयीं

लखनऊ: 09 फरवरी, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रयागराज कुंभ-2019 के प्रमुख स्नान पर्व बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं कुम्भ में स्नान हेतु देश-विदेश से पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि बसन्त पंचमी विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला, और संगीत की देवी माँ सरस्वती के प्राकट्य का दिन है। इसलिए इस पर्व पर देवी सरस्वती का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है। धर्म-आध्यात्म, सभ्यता-संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, कला-साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में चिन्तन और साधना से मानव ने जो स्थान हासिल किया है, उसके लिए ईश्वर को आभार जताने का आयोजन है सरस्वती पूजा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी परम्परा में पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीयता को मजबूती प्रदान करने की प्रेरणास्पद क्षण है। बसन्त पंचमी का पर्व हमारी संस्कृति के गौरव एवं समृद्धि का प्रतीक है। बसन्तोत्सव प्रकृति के उल्लास का पर्व है। पूरे देश में बसन्त पचंमी और सरस्वती पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री जी ने अखाड़ों और उनसे संबंधित सभी आचार्य महामंडलेश्वरों, महामंडलेश्वरों, महंतों और संतों को बसन्त पंचमी के अवसर पर प्रयागराज कुम्भ में सम्पन्न होने वाले शाही स्नान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सही दिशा प्रदान करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। संत अपना जीवन लोक कल्याण के कार्यों में समर्पित करते हैं। संत समाज की तपस्या, त्याग और सेवा से राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है और समाज का कल्याण होता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बसन्त पंचमी स्नान पर्व को सुचारु ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी आवश्यक प्रबन्ध किये हैं। शाही स्नान समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो, इसके लिए मेला प्रशासन सहित सभी सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं उनके प्रवास आदि की सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं।

Comments (0)

राज्यपाल से मिलकर विधायक सुभाष पासी ने आभार प्रकट किया

Posted on 09 February 2019 by admin

लखनऊः 9 फरवरी, 2019
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज सैदपुर, गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुभाष पासी ने स्वस्थ होने के बाद अपनी पत्नी श्रीमती रीना पासी सहित राजभवन में शिष्टाचारिक भेंट की और राज्यपाल का आभार प्रकट किया। श्री सुभाष पासी की पत्नी श्रीमती रीना पासी ने राज्यपाल का विशेष आभार प्रकट करते हुये कहा कि ‘राज्यपाल के पहुंचने से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के चिकित्सकों ने उनकी विशेष देखभाल की।’ श्री सुभाष पासी ने राज्यपाल से कहा कि वे अपनी ओर से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को एक एम्बुलेंस भेंट करेंगे। राज्यपाल ने श्री सुभाष पासी को अपनी पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ की हिन्दी प्रति तथा उनकी पत्नी जो मराठी भाषिक है को मराठी प्रति भेंट की।aks_3102
उल्लेखनीय है कि 5 फरवरी 2019 को राज्यपाल जब विधान मण्डल के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे, तो विधायक श्री सुभाष पासी सदन में मूर्छित होकर गिर गये थे। श्री सुभाष को उपचार के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। राज्यपाल ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय जाकर श्री सुभाष पासी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी तथा कुलपति एवं चिकित्सकों को उनकी उचित देखभाल के निर्देश भी दिये थे।

Comments (0)

शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के पूर्व पार्टी कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

Posted on 08 February 2019 by admin

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का ६४वां जन्म दिवस १० फरवरी २०१९,बसंत पंचमी को पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया जाएगा।
शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पूर्व शनिवार ९ फरवरी को प्रसपा लोहिया के पार्टी मुख्यालय में,कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
साथ ही एडवोकेट विनोद पांडेय द्वारा लखनऊ के शनि मंदिर, होटल क्लार्क अवध के पीछे दोपहर २ बजे से शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों द्वारा यथार्थ गीता पाठ एंव विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा.!इस अवसर पर
शिवपाल सिंह यादव के स्वास्थ्य, दीर्घजीवन के साथ उनके भावी जीवन में सफलता के लिए कार्यकर्ता प्रार्थना करेंगे।
शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के आयोजन को लेकर पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं व नौजवानों में भारी उत्साह है। नौजवानों का मानना है कि शिवपाल सिंह यादव उनके प्रेरणास्रोत हैं।
साथ ही 10 फरवरी को शिवपाल सिंह यादव के जन्म दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में सुबह १० बजे समारोह पूर्वक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही ६५ किलो का केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी जाएगी। पार्टी के सभी प्रमुख नेता व कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

Comments (0)

राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रसपा लोहिया का प्रदर्शन

Posted on 08 February 2019 by admin

लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिहं यादव के आह्वान पर 6 फरवरी दिन बुधवार को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर प्रसपा लोहिया द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.!
प्रसपा लोहिया ने अपनी स्थापना के तीन महीनों के अन्दर ही जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष किया है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला मुख्यालय मे ६ फरवरी दिन बुधवार समय प्रातः ११बजे विरोध प्रदर्शन किया जायेगा!
यह प्रदर्शन प्रदेश में किसान अयोग का गठन हो,पिछड़ों की जाति आधारित जनगणना कराना, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता, अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार व पक्षपात पर, शिक्षामित्रों के लिए भारत सरकार कानून बनाकर उनका समायोजन,जर्जर कानून व्यवस्था यानि जंगल राज खत्म हो, भ्रष्टाचार पर सख्ती से रोक लगे,गरीब हटाओ रोजगार दिलाओ,दैनिक मजदूरी बढ़ाने के लिए, आर्थिक समानता,तेल नीति में संशोधन,आवारा पशुओं का उचित प्रबंध,पुरानी पेंशन नीति को लागू करने जैसे मुद्दों के साथ प्रदेश के सभी जिलों में जिनमें अरौया में आदित्य यादव राष्ट्रीय महासचिव,लखनऊ में भगवती सिंह पूर्व मंत्री,आगरा में सुंदर लाल लोधी प्रदेश अध्यक्ष, फर्रूखाबाद में रघुराज शाक्य पूर्व मंत्री, कानपुर में रामनरेश यादव पूर्व एम एलसी, कासगंज में आशीष यादव आशू पूर्व विधायक,कनौजिया में रामबाबू यादव पूर्व मंत्री, चन्दौली में बहादुर सिंह यादव पूर्व मंत्री, गाजीपुर में सैय्याद शादाब फातिमा पूर्व मंत्री, मऊ में हाफिज इरशाद पूर्व विधायक, गोरखपुर में जय प्रकाश यादव पूर्व मंत्री,उन्नाव में शारदा प्रताप शुक्ला पूर्व मंत्री, मथुरा में विजय यादव प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा,पीलीभीत में फरहत खां उर्फ फरत मिंया प्रदेश उपाध्यक्ष, शाहजहांपुर में जर्रार हुसैन प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक, मुरादाबाद में शराफ़तयार खां पूर्व विधायक के नेत्रत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिलों में प्रदर्शन करेंगे..!
इसी कड़ी में कल लखनऊ में प्रातः ११ बजे परिर्वतन चौक से पूर्व मंत्री भगवती सिंह, प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.सी.पी राय,मंडल प्रभारी रामसिंह यादव जी के नेत्रत्व में अपने पदाधिकारीयों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच करेंगे और डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे..!
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रंजीत यादव,प्रवक्ता/नगर अध्यक्ष अजय त्रिपाठी “मुन्ना”,जिला अध्यक्ष युवजन सभा उपेंद्र सिंह,नगर अध्यक्ष युवजन सभा प्रियांक यादव “रजत”, महिला नगर अध्यक्ष नीतू कनौजिया, प्रदेश महासचिव विनीत शुक्ल “बीनू” सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता लोग मौजूद रहें..!

Comments (0)

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद मायावती सहित सभी भ्रष्टाचारी व परिवारवादी पार्टियां चुप - हीरो बाजपेयी

Posted on 08 February 2019 by admin

लखनऊ 08 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि भाजपा का भारत के सर्वोच्च न्यायालय व न्याय व्यवस्था में पूर्ण विश्वास है। आज के सर्वोच्च न्यायालय के अभूतपूर्व निर्णय का हम स्वागत करते है जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने मायावती द्वारा अपनी व अपनी पार्टी के चुनाव निशान हाथी की मूर्तियां लगाना जनता के पैसों का दुरूपयोग बताया और कहा कि यह पैसा बसपा प्रमुख मायावती को सरकारी खजाने में वापस करना होगा। भारतीय जनता पार्टी पहले से ही बसपा प्रमुख मायावती द्वारा जनता के पैसों के दुरूपयोग की बात उठाती रही है। भाजपा का आरोप न्यायालय के निर्णय से सही प्रतीत हो रही है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि उ0प्र0 में पिछले 15 वर्षो से सपा व बसपा सरकारों ने जनता के धन का दुरूपयोग किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा जो मूर्तियां लगाई गई थी उनका विरोध उस समय समाजवादी पार्टी ने भी किया था। परन्तु दोनो पार्टियों के नेताओं का आचरण रहा है कि जनता की गाढ़ी कमाई जो टैक्स के रूप में प्राप्त होती है वह अपनी पार्टी व अपने निजी हितों को में ही व्यय किया जाए। बसपा का मूर्ति घोटाला हो या सपा का टोटी घोटाला सब जनता की गाढ़ी कमाई का दुरूपयोग ही था।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय आने के बाद देश में भ्रष्टाचारी व एक परिवार द्वारा चलाई जाने वाली पार्टियां चुप है। सबके सब 2019 का चुनाव मिलकर लड़ने की कोशिश में है, लेकिन जनता इन भ्रष्टाचारी पार्टियों व उनके प्रमुखों के आचरण को भली-भांति देख रही है। एक तरफ देश मंे नरेन्द्र मोदी सरकार व दूसरी तरफ प्रदेश में योगी सरकार है जो देश व प्रदेश के मान-सम्मान को बढ़ा रही है और विकास जिनका एजेण्डा है और दूसरी तरफ जनता की गाढ़ी कमाई ठगने वाले परिवारवादी, महाभ्रष्ट, अवसरवादी व हमेशा एक दूसरे का विरोधी रहने वाले सिर्फ व सिर्फ मोदी विरोधी महाभयबन्धन में है। बसपा, सपा व कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं के व उनके परिवारों के भ्रष्टाचार के नित नये-नये कारनामें सामने आ रहे है।

Comments (0)

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन महराजगंज तथा जौनपुर

Posted on 08 February 2019 by admin

जौनपुर/लखनऊ 08 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर एवं काशी क्षेत्र में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह ने बूथ प्रबंधन का मूलमंत्र दिया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
जौनपुर स्थित तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमानाथ सिंह स्टेडियम में भाजपा के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह ने कहा कि अन्य पार्टियां भले ही अपने नेताओं के आधार पर चुनाव जीतती होंगी, पर भारतीय जनता पार्टी की जीत का आधार हर बूथ पर खड़ा पार्टी का कार्यकर्ता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुश्किल चुनावों को भी प्रचंड विजय में परिवर्तित करने का काम किया है। श्री शाह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में कम से कम 74 सीट जीतेगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। विकास की योजनाओं का लाभ सभी जाति व धर्म के लोगों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत होता है, बूथ जीतता है तो देश जीतता है। उन्होने कहा कि प्रयाग राज कुंभ में 15 जनवरी से अब तक 15 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके है और प्रधानमंत्री की प्रेरणा से साढ़े चार सौ वर्षो के बाद प्रयाग राज किले में बन्द अक्षय बट को दर्शन के लिए खोला गया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में अक्षय बट का दर्शन कर रहे है। उन्होने दावा किया कि 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 73 प्लस सीटे जीतेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण करने को प्रतिबद्ध हैं। गठबंधन को लेकर कहा कि देश में कांग्रेस 55 साल तक सत्तासीन रही और चार पीढ़ियों को प्रधानमंत्री बनाने वाली कांग्रेस ने जो कार्य किए वह जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के गर्त में समाये बुआ-भतीजा के गठबंधन का सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना लागू कर हर साल होने वाले एक लाख करोड़ रुपये को देश के बुजुर्गों, विधवाओं, किसानों को पेंशन और गैस सब्सिडी सीधे देकर फर्जी तथा घोटाले करने वालों को बेनकाब कर दिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह जी आवाहन पर इतनी बड़ी संख्या में बूथ की सेना तैयार है,आपने कार्यकर्ताओ को 73 प्लस का संकल्प दिलाया है मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि बूथों के सेनापतियों ने यह तय कर लिया कि 73 प्लस का संकल्प पूरा होगा और 73 प्लस में अमेठी की सीट भी आपको जीत कर देंगे। डॉ पांडेय ने कहा कि तराजू में एक तरफ देश की भ्रष्टाचारी पार्टियां है तो दूसरी तरफ लोकमंगल का काम और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाले मोदी जी। मैं आप लोगो को बता देना चाहता हूं कि पलड़ा हमेशा लोकमंगल का काम करने वाले का ही भारी होता है।
डॉ पांडेय ने सपा बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि स्वार्थ का यह भयबन्धन चलने वाला नही है उन्होंने कहा कि बुआ को तो उनके कारनामों के लिए माननीय न्यायालय ने करारा जबाब दिया है वह दिन दूर नही जब यह मायावती जी अखिलेश को पूरा बबुआ बनाकर छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी बूथ की सेना इतनी मजबूत है कि भारतीय जनता पार्टी बूथ को केंद्र मानकर चुनाव लड़ती है। हमने बूथ जीत लिया तो हमे चुनाव जीतने से कोई रोक नही सकता। 2019 के चुनाव में पुनः भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और देश मोदी जी और अमित शाह जी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
जौनपुर में आयोजित काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, स्टैम्प मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव, जौनपुर के सांसद डॉ0 के पी सिंह, मछलीशहर के सांसद राम चरित्र निषाद, कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर, भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सांसद, विधायक व पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने किया।
————————————————–
महराजगंज/लखनऊ 08 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में महराजगंज में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आमित भाई शाह ने बूथ प्रबंधंन का मंत्र दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने 2019 के लोकसभा चुनावों में विजय के लिए बूथ अध्यक्षों का आहवान किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए महराजगंज में कहा कि जब चुनाव की दृष्टि से सेनाएं कसी जा रही है तो संगठन के सेनापति के रूप मंे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक रूप से देश और दुनिया में सबसे बड़े राजनीतिक दल के साथ ही भाजपा मूल्यों, सिद्धान्तों और आर्दशों पर चलने वाली कैडर बेस पार्टी है। मेरा बूथ सबसे मजबूत के भाव के साथ एक-एक बूथ अध्यक्ष को संगठन की रणनीति के साथ काम में लगना है। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं के दम पर कोई भी राजनैतिक दल व गठबंधन भाजपा के सामने नहीं टिक पायेगा। एक-एक कार्यकर्ता को अपने बूथ को संभालने के लिए तैयार होना होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान, महिलाएं एवं नौजवान सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया है। आज उसी का परिणाम है कि जातिवाद की दीवारे टूट गई, आज विकास और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर लोगों का विश्वास स्थाई हुआ है। विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। योगी जी ने मुसहर व बनटागियां जैसी आदिवासी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के अन्त्योदय पथ पर बढ़ते हुए कहा कि महराजगंज और कुशीनगर जिलों में चार लाख से अधिक मुसहर जाति के लोग थे। जिनके पास मूलभूत आवश्यकताओं की कमी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने गरीब, वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान की बात कही और भाजपा सरकार ने सभी को राशन कार्ड, आवास, पेंशन, निःशुल्क बिजली कनेक्शन, स्वास्थ्य कार्ड, उज्जवला योजना के अन्र्तगत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।
श्री योगी जी ने कहा कि महराजगंज जिले के 18 गांवों सहित पूर्वी उ0प्र0 के 54 गांव ऐसे थे जिनमें अभी तक सड़क, बिजली, पानी सहित कोई भी सुविधा नहीं थी। ऐसे सभी 54 वन्य गांवों वनटागिया गांवों को भाजपा सरकार ने राजस्व गांव का दर्जा देकर बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, आवास, गैस, राशनकार्ड सहित सभी सरकारी सुविधाएं पहुंचाई। प0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय पथ पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक सरकार स्वयं पहुंचने का कार्य कर रही है। योगी जी ने कहा कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश और दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ जाति के नाम पर देश को बांटने वाली सपा-बसपा-कांग्रेस जैसी पार्टियां है, जिन्होंने वैमनस्यता व वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा की है। सपा, बसपा व कांग्रेस को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग की उपेक्षा पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को महराजगंज में संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में सपा-बसपा ने जंगलराज बना दिया था। भाजपा सरकार आने के बाद उ0प्र0 में कानून का राज स्थापित हुआ। मोदी जी ने गोरखपुर क्षेत्र के विकास के लिए फर्टीलाइजर फैक्ट्री का काम शुरू किया, एम्स से पूर्वांचल के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त किया और पूर्वांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्होंने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि प्रदेश में चोरों का ठगबंधन हुआ है जिसका जबाव देने के लिए आप यहां उपस्थित हुए है। भारतीय राजनीति में 2019 का चुनाव मील का पत्थर साबित होगा। आज मोदी जी और योगी जी द्वारा जनकल्याणकारी कदमों के साथ आगे बढ़ते हुए आप जनता के बीच जाइए। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए बूथ के एक-एक कार्यकर्ता को जुटना है।

Comments (0)

सेक्टर संयोजक सम्मेलन

Posted on 08 February 2019 by admin

लखनऊ 08 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के झांसी व जालौन संसदीय सीट की दस विधानसभा सीटों के बूथ एवं सेक्टर संयोजक पदाधिकारियों की कार्यशाला उरई स्थित महारानी गार्डेन में सम्पन्न हुई। narottam-mishra-bjp
कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी म0प्र0 शासन के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु कहा कि 12 फरवरी से मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान के तहत घर-घर जाकर स्टीकर लगाने है और घर की छतो पर भाजपा का झण्डा फहराने का काम करना है। साथ ही अपने घर पर लोगों को बुलाकर चाय पर चर्चा करनी है। 13 से 22 फरवरी आयुष्मान भारत पर चर्चा और नये व्यक्तियों को जोड़ने का कार्यक्रम है। 23 व 24 फरवरी को सेक्टर बैठक जिसमें कमल विकास ज्योति अभियान को गति दी जायेगी। 26 फरवरी को कमल ज्योति सेक्टर अभियान कार्य को सम्पादित कराना है।
कार्यशाला की अध्यक्षता पूर्व विधान परिषद सभापति एवं संच प्रमुख कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने की। यूपी शासन के राज्यमंत्री मनोहरलाल (मन्नूकोरी), लोकसभा प्रभारी रमाकांत त्रिपाठी तथा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन जालौन जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी ने किया।

Comments (0)

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए

Posted on 07 February 2019 by admin

लखनऊ 07 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के अलीनगर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। कृषि विज्ञान केन्द्र चंदौली में 63 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया तथा मथुरापुरा में सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित किया।img-20190207-wa0058
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-सबका विकास करने वाली पार्टी है और जबसे केंद्र में और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार हर समाज व हर वर्ग का विकास हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी का सपना है कि हर गरीब के पास पक्का मकान हो, शौचालय हो, उस क्रम में बहुत तेजी से काम चल रहा है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखकर अन्य विपक्षी पार्टियां घबराहट में है इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का बेमेल गठजोड़ हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता इनके कार्यकाल के लूटपाट और भ्रष्टाचार को जानती है अब इनके बहकावे में कभी नहीं आने वाली है। इस बार चुनाव में जनता इनको फिर से सबक सिखाएगी और एक बार फिर से माननीय मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
डॉ पांडेय ने सपा और बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि एक दूसरे को सांपनाथ-नागनाथ और गुंडा कहने वाले स्वयं के कल्याण व स्वार्थ के लिए एक हुए है, देश की जनता इस बात को बखूबी जानती है।

Comments (0)

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित भाई शाह कल महाराजगंज व जौनपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को करेगें सम्बोधित

Posted on 07 February 2019 by admin

लखनऊ 07 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह कल 8 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। श्री शाह कल प्रातः 11ः30 बजे महराजगंज में पार्टी संगठन के गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी कल ही जौनपुर के टी.डी. कालेज मैदान में पार्टी के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री शाह के साथ लोकसभा चुनाव के प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी भी उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी से शुरू हुए बूथ अध्यक्षों के सम्मेलनों में पार्टी अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी ने बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद स्थापित कर उनका मार्ग दर्शन किया और 2019 के लोकसभा चुनाव में विजय का मंत्र दिया। अभी तक पार्टी के अवध, कानपुर, पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन सम्पन्न हो चुका है। इसी क्रम में कल गोरखपुर व काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया है।

Comments (0)

बजट पर प्रतिक्रिया - प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 07 February 2019 by admin

लखनऊ 07 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने लोकमंगल की कामना से पारित किये गये लोककल्याणकारी बजट के लिए योगी सरकार को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के लगभग 4 लाख 80 हजार करोड़ के बजट की एक-एक पाई का प्रावधान गरीब, किसान, बुर्जुग, महिलाओं, युवाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए किया गया है। डा0 पाण्डेय ने अब तक का सबसे बड़ा बजट बताते हुए कहा कि बजट में किसानों के लिए सबसे अधिक प्रावधान है तथा कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए थानो व फायर स्टेशनों के नवनिर्माण और नये संसाधनों के लिए प्रावधान किये गये है। किसानों के लिए उत्पादन और भण्डारण की व्यवस्थाओं के साथ किसान लाभकारी बजट है। रोजगार सृजन व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में सकारात्मक प्रावधान है। बंद चीनी मिलों के पुनः संचालन से देश चीनी उत्पादन में अग्रणी होने के रास्ते पर बढ़ेगा और गन्ना किसान भी खुशहाल होगा। इस बजट ने श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चिकित्सा विश्वविद्यालय व अटल सुशासन पीठ की स्थापना सहित अटल जी के नाम पर कई योजनाओं का प्रावधान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की बजट में प्रतिबद्धता है। प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक दशा सुधारने के साथ आध्यात्म, आस्था तथा सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ाने का पुनीत कार्य योगी सरकार के एजेण्डे में सबसे ऊपर है। अयोध्या, मथुरा व काशी में हुए सांस्कृतिक आयोजन और तीर्थो के लिए बजट में व्यवस्था अभूतपूर्व है। धार्मिक पर्यटन के लिए बजट से जहां एक ओर प्रदेश की छवि निखरेगी वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे। दिव्य और भव्य कुम्भ के आयोजन से पूरे विश्व में योगी सरकार की मुक्तकण्ठ से प्रशंसा हो रही है।
डा0 पाण्डेय ने बजट को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी व सर्व समावेषी बताते हुए सबके साथ-सबके विकास की अवधारणा को मजबूत करने वाला बताया। उन्होेंने कहा कि बजट मेें गोरखपुर, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से प्रदेश की रफ्तार की सोच है तो गायों के सरंक्षण से छुट्टा पशुओं से किसानों को राहत के साथ धर्मिक प्रतिबद्धता भी है। मोदी सरकार के जनकल्याणकारी बजट के बाद योगी सरकार के लोकमंगलकारी बजट से पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय पथ पर आगे बढ़ते हुए उ0प्र0 के चहुंमुखी विकास के साथ प्रत्येक व्यक्ति के आर्थिक और सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in