Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल से मिलकर विधायक सुभाष पासी ने आभार प्रकट किया

Posted on 09 February 2019 by admin

लखनऊः 9 फरवरी, 2019
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज सैदपुर, गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुभाष पासी ने स्वस्थ होने के बाद अपनी पत्नी श्रीमती रीना पासी सहित राजभवन में शिष्टाचारिक भेंट की और राज्यपाल का आभार प्रकट किया। श्री सुभाष पासी की पत्नी श्रीमती रीना पासी ने राज्यपाल का विशेष आभार प्रकट करते हुये कहा कि ‘राज्यपाल के पहुंचने से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के चिकित्सकों ने उनकी विशेष देखभाल की।’ श्री सुभाष पासी ने राज्यपाल से कहा कि वे अपनी ओर से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को एक एम्बुलेंस भेंट करेंगे। राज्यपाल ने श्री सुभाष पासी को अपनी पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ की हिन्दी प्रति तथा उनकी पत्नी जो मराठी भाषिक है को मराठी प्रति भेंट की।aks_3102
उल्लेखनीय है कि 5 फरवरी 2019 को राज्यपाल जब विधान मण्डल के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे, तो विधायक श्री सुभाष पासी सदन में मूर्छित होकर गिर गये थे। श्री सुभाष को उपचार के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। राज्यपाल ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय जाकर श्री सुभाष पासी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी तथा कुलपति एवं चिकित्सकों को उनकी उचित देखभाल के निर्देश भी दिये थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in