Archive | लखनऊ.

शोक सभा

Posted on 18 March 2019 by admin

लखनऊ 18 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित शोक सभा में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद विद्यासागर सोनकर ने मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी सहजता, सरलता और स्वीकार्यता की प्रशंसा उनके राजनैतिक विरोधी भी करते थे। स्वर्गीय पर्रिकर की पहचान एक निर्भीक, निडर, ईमानदार और कुशलतापूर्वक प्रशासनिक निर्णय लेने वाले मुख्यमंत्री के रूप में थी। स्वर्गीय पर्रिकर जी सादगी, सरलता, कर्मठता और वैचारिक प्रतिबद्धता के प्रतीक थे। उनका प्रयाण देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। हम सब ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते है और परिवार को दुख के इन क्षणों में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते है।29
इसके पूर्व प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने मनोहर पर्रिकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक सरल और सौम्य व्यक्त्तिव के धनी राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस तक जनता की सेवा की। उन्होंने समर्पण व सादगी की जो मिशाल पेश की वह वर्तमान राजनीति में दुर्लभ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।26
शोक सभा में पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, रंजना उपाध्याय, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, प्रकाश पाल, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, शलभ मणि त्रिपाठी, संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्याल प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, सत्यप्रकाश जी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नरेन्द्र सिंह राणा, अनीता अग्रवाल, विनोद भारती, श्यामनन्दन सिंह, अशोक तिवारी, राजकुमार, अरूणकांत त्रिपाठी, शिवभूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर मनोहर पर्रिकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments (0)

भाजपा ने कार्यशाला में अपने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव आयोग के नियमों का प्रशिक्षण

Posted on 17 March 2019 by admin

लखनऊ 17 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिला प्रशासनिक कार्य प्रमुखों एवं लोकसभा विधिक कार्यप्रमुखों की कार्यशाला में चुनाव आयोग के नियमों और उनके अनुपालन का बारीकी से प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में चुनाव आयोग द्वारा बनायें गए नए नियमों की जानकारी दी गई तथा चुनाव के दौरान आयोग से ली जाने वाली कार्यक्रमों की अनुमति, मतदान के समय पोलिंग ऐजेन्ट व मतगणना के समय काउटिंग एजेन्टों के कार्यों का भी विस्तार से कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यशाला में cVIGIL के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। 05
भाजपा प्रदेश लोकसभा चुनाव सहप्रभारी गोरधन झड़फिया ने कार्यशाला में कहा कि मतदाता पर्ची बांटते समय बीएलओ के साथ हमारी पार्टी का बीएलए भी साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने नियमों में बदलाव करते हुए मतदान के लिए मतदान पर्ची के साथ ही निर्धारित 11 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र प्रस्तुत करने की अनिवार्यता निश्चित की है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता यह जानकारी लेकर हर एक घर की चैखट तक पहुंचे ताकि मतदान के दिन कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। इस जानकारी को लेकर जागरूकता अभियान के तहत पार्टी का कार्यकर्ता निकले। उन्होंने कहा कि लोकसभा स्तर पर पोलिंग एजेन्ट और काउटिंग एजेन्ट की प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की जाय ताकि चुनाव आयोग की मंशा और नियमों के अनुरूप पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो सके।
प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कार्यशाला में कहा कि चुनाव आयोग ने नियमों को बदलते हुए प्रत्याशी को स्वयं का व पार्टी को अपने प्रत्याशियों का अपराधिक इतिहास तीन बार प्रिन्ट मीडिया व तीन बार इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से प्रसारित कराना निर्धारित किया है। इसके साथ ही प्रत्येक प्रत्याशी को अपने तथा अपने आश्रितों की चल अचल सम्पत्ति के साथ पिछले पांच वर्षो का दाखिल आयकर का हिसाब भी देना होगा। सोशल मीडिया में दिये गए विज्ञापन के लिए आयोग से अनुमति भी लेनी होगी और उसका खर्चा भी प्रत्याशी के खर्च में जुडे़गा। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता अपनी छत पर पार्टी का 1×1.5 फीट का झण्ड़ा बिना किसी अनुमति के फहरा सकता है।
भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव आयोग संपर्क प्रभारी ओम पाठक ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा cVIGIL एप लांच किया गया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने निर्वाचन क्षेत्र की चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत लिखित, विडियों या पिक्चर के माध्यम से दर्ज करा सकतें है। शिकायत दर्ज कराने के 100 मिनट के अन्दर शिकायतकर्ता के पास सम्बन्धित शिकायत के निस्तारण का मैसेज आएगा। यह एप प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में इलेक्शन नोटिफिकेशन से मतदान के दिन तक सम्बधित लोकसभा में ही एक्टिव रहेगा। किसी भी घटना की वीडियो बनाने व फोटो खींचने के 5 मिनट के अन्दर एप पर लोड करना अनिवार्य होगा। इस एप का उपयोग पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की पूर्णता के लिए करे। श्री पाठक ने कहा कि मोदी सरकार ने पहली बार दिव्यांगजनों के हितों में कानूनी प्रावधान किया है। दिव्यांगों की युनीवर्सल आईडी भी बनाई जा रही है। सरकारी क्षेत्र के साथ ही निजी क्षेत्र में भी दिव्यांगों को आरक्षण का प्रावधान किया गया है। ऐसे में आज देश के दिव्यांगजन मोदी जी के साथ है। इस बार चुनाव आयोग ने दिव्यांगों को मतदान के लिए घर से ले जाने व मतदान के बाद घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। ऐसे में हमारे एक-एक कार्यकर्ता को दिव्यांगों तक मतदान जागरूकता के लिए पहुंचना है। 24
पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव आयोग संपर्क समिति के सदस्य व प्रदेश चुनाव आयोग संपर्क समिति के प्रभारी केशो मेहरा ने कहा कि इस बार पोस्टल वैलेट समय से मतगणना के समय पहुंच जाएगें। जिससे मतगणना के समय उनका समय से उपयोग हो जाएगा। इस बार प्रत्याशी के नाम के साथ ईवीएम में प्रत्याशी की फोटो भी रहेगी ताकि एक ही नाम के कई डमी प्रत्याशी होने पर मतदाता उन्हें पहचान सके। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर हमें चुनाव आयोग के एक-एक नियमों के पालन का ध्यान रखना है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षियों के नियम विरूद्ध कार्यो को भी चुनाव आयोग के संज्ञान में लाने का काम करना है।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय तथा प्रदेश चुनाव आयोग संपर्क समिति के सदस्य के रूप में प्रशान्त सिंह अटल, नितिन माथुर, प्रखर मिश्रा, ज्ञान प्रकाश ओझा व निखिल मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन अखिलेश अवस्थी ने किया।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 17 March 2019 by admin

लखनऊ 17 मार्च 2019, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री गोवा श्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु पूरे देश के मन को शोक संतप्त करके महाप्रयाण पर चले गये। श्री पार्रिकर के प्रयाण से राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति हुई है। माँ भारती ने आज अपने प्रिय पुत्र को खोया है। कैंसर जैसी भयानक बिमारी से जुझते हुए भी अपने दायित्वों के प्रति कत्र्तत्य निष्ठा का निर्वहन करने वाला जुझारू जीवट व्यक्तित्व हम सभी को दुखी करके चला गया। उत्तर प्रदेश को उन्हें सांसद के रूप में चुनने का गर्व है। उनका सम्पूर्ण जीवन राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में, आदर्श नेता के रूप में, ईमानदार और निष्ठावान व्यक्त्तिव के रूप में सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। प्रदेश भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की ओर से श्री पर्रिकर को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूॅ।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, डॉ. समीर सिंह, डॉ0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी एवं सत्य प्रकाश जी, अशोक तिवारी ने भी दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Comments (0)

पार्टी के साथ कदम से कदम मिला कर चलने का संकल्प लिया

Posted on 16 March 2019 by admin

लखनऊ 16 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ आज पांच क्षेत्रीय दलों ने अपना समर्थन पत्र प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा और भारतीय जनता पार्टी के साथ कदम से कदम मिला कर चलने का संकल्प लिया। ऐक्शन पार्टी के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार मिश्रा, अहिंसा दल के अध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष नारायण राजभर, एकलब्य समाज पार्टी के अध्यक्ष जे.आर. निषाद तथा नवीन समाजवादी दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव ने 2019 के आम चुनाव में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना समर्थन दिया।17
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने देश की सबसे बड़ी आवश्यकता भारत के आम आदमी के कल्याण के लिए भारत में विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलेबमेंट के लए सुशासन के लिए भारत का गौरव देश दुनिया में बढ़ाने के लिए सीमाओं की रक्षा आतंरिक सुरक्षा के लिए मोदी से बड़ा व्यक्तित्व दुनिया में नहीं है। मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपने-अपने दलों के माध्यम से भाजपा को सहयोग करना चाहते है। भाजपा इस सभी का स्वागत करती है हम इन सभी दलों के पदाधिकारियों और नेताओं का स्वागत करते है। भाजपा के सहयोगी दल के रूप में जोड़ने पर सभी का हृदय से स्वागत करता हूॅ। मैं भरोसा व्यक्त कर रहा हूॅ जिस तरह देश में वातावरण बने है और उस वातावरण में इन साथियों ने भी भाजपा को मजबूती दी।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ‘‘देखन में छोटन लगे घाव करे गम्भीर’’ हमारे क्षेत्रीय दलों का समाज में एक बड़ा स्थान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक गरीब के घर में पैदा हुए, पिछड़े समाज से आने वाले जिन्होंने जनता के सुख के लिए अपना सब कुछ अर्पण कर दिया। मोदी सरकार की देश भर में विकास की पंच धारा है। बच्चों की पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजुर्गो को दवाई, किसान को सिंचाई, जन-जन की सुनवाई को सुनिश्चित करने में जुटी है। सिर्फ 5 वर्षो में हर गांव, घर मंे बिजली, हर घर शौचालय, हर गरीब को मकान, गरीब के घर सिलेन्डर, छोटे किसान को 6000 का मानदान, कर्मयोगी को 3000 की पेंशन, हर स्वरोजगारी को मुद्रा लोन और हर भ्रष्टचारी पर कानून का शिंकजा और यह सब मोदी है तो मुमकिन है। समर्थन देने वाले सभी दलों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, प्रदेश संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, सह संपर्क प्रमुख राकेश त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने किया।

Comments (0)

पिछड़ा वर्ग मोर्चा बैठक

Posted on 15 March 2019 by admin

लखनऊ 15 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आज पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मोर्चे के कार्यकर्ता प्रदेश में 74 प्लस सीटों पर विजय के संकल्प के साथ हर घर की चैखट पर दस्तक देकर माननीय नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट की अपील करेंगे। बैठक में प्रदेश की सभी लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित किये जाने वाले सम्मेलनों के संदर्भ में विस्तारपूवर्क चर्चा करके योजना बनाई गई।25
केन्द्रीय मंत्री उमा श्रीभारती ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा का चुनावी समर के लिए आह्वाहन करते हुए कहा कि मोदी जी गरीबों के नेता है, मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बने इसके लिए हम सभी को कड़ी तपस्या के लिए जुटना है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपनी शक्ति से भाजपा की शक्ति बढाएगा और फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा करेगा। मोदी जी के नेतृत्व में पिछडे वर्ग का सामाजिक सम्मान, आर्थिक उत्थान और बराबर की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। पिछडी जातियों को एक करके भाजपा मजबूत हुई है। सुश्री भारती ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा की विजय से आगामी 20 वर्षो तक भाजपा सरकार का मार्ग प्रशस्त होगा।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज पूरे देश की जनता एक स्वर में माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प के साथ कह रही है कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के मंसूबो पर जनता पानी फेर देगी। श्री मौर्य ने कहा कि 100 में 60 हमारा है बाकी में बंटवारा है के नारे के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता गांव, गली, चैबारो तक जाकर माननीय नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए किये गये कार्यो और पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिये जाने जैसे ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र करते हुए उन्हें बताये कि मोदी सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो और योजनाओं में पूर्ववर्ती सपा सरकार बैरियर लगाने का काम करती थी। आज मोदी-योगी की सरकार ने प्रदेश में गांव, गरीब, किसान, नौजवान, अगड़ा-पिछड़ा, दलित समाज सभी वर्गो के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनको लागू करने का काम किया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भारत को विश्व में एक सशक्त व मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ हम सब को लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अबकी बार 74 पार के संकल्प के साथ विजय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करना होगा।
प्रदेश सह प्रभारी गोरधन झड़फिया ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में कहा कि भाजपा का पिछड़ा वर्ग मोर्चा 2019 की विजय की रीढ़ होगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता टोलियां बनाकर समाज के सभी वर्गो में जाकर मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को पहुंचाने का काम करे।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़़ा वर्ग मोर्चा राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, जसवंत सैनी, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, कौशलेन्द्र पटेल, अमर पाल मौर्य, धर्मवीर प्रजापति, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्दुम्न जी, मोर्चा सह प्रभारी ब्रज बहादुर जी, प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, अनुपमा जायसवाल, जय प्रकाश निषाद, अनिल राजभर, गिरीश यादव, सांसद हरनाथ सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम अध्यक्ष बाबूराम निषाद, धर्मेन्द्र कश्यप, नरेन्द्र कश्यप, लोकेन्द्र प्रजापति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

गठबंधन के नेता बताये क्या मुलायम सिंह जी बसपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 15 March 2019 by admin

लखनऊ 15 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से घबराकर सपा और बसपा ने अविश्वास का गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता बताये पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बसपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कब और कहाॅ-कहाॅ करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन यह भी बताये कि वह अपने चुनाव प्रचार का आरम्भ देवबंद से ही क्यों करने जा रहे है। जबकि उनकों पता होना चाहिए, सहारनपुर जनपद में ही माँ शाकुम्भरी पीठ है वहां से प्रचार अभियान प्रारम्भ क्यों नहीं किया जा रहा है ? यह भी बताना चाहिए आखिर माँ शाकुम्भरी के दरबार से यह द्वेष क्यों ?
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बसपा सुप्रीमो मायावती जी से सवाल करते हुए पूछा कि सहारनपुर में ही मा0 काशीराम जी के नाम से बनाये गये मेडिकल कालेज का नाम बदलने वालों के साथ अविश्विसनीय और अवसरवादी गठजोड़ करके उनकी सभा में जाकर क्या वह काशीराम जी का अपमान नहीं कर रही है ?

Comments (0)

भाजपा के मोर्चे चुनाव में हर मोर्चा लेने के लिए तैयार

Posted on 14 March 2019 by admin

लखनऊ 14 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के मोर्चे चुनावी मोर्चा सम्भालने के लिए कमर कस चुके है। प्रदेश की हर एक लोकसभा में सम्मेलनों के दौरान अपनी तरकस में से मोदी सरकार और योगी सरकार की उपलब्धियों के अचूक तीरों से विपक्षियों को परास्त करेगें। मोर्चे विरोधियों के हर चक्रव्यूह को भेदने के लिए तैयार है। भाजपा किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने लोकसभा क्षेत्रों में सम्मेलनों की रूपरेखा तय कर ली है। सम्मेलनों के माध्यम से अन्त्योदय का मूलमंत्र और सबका साथ-सबका विकास की नीति हर वर्ग तक पहुंचाएगें। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय बुलन्दशहर में स्टार्टअप, स्टैण्डअप, कौशल विकास, मुद्रा योजना सहित मोदी सरकार एवं योगी सरकार की युवाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं को लेकर युवा सम्मेलन में युवाओं के बीच होंगे, तो वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था व पिछड़े वर्ग की आर्थिक समृद्धि की योजनाएं लेकर पिछड़ा वर्ग के बीच होंगे। उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा गाजियाबाद के साहिबाबाद में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम सहारनपुर मनिहारन में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन तथा केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में 17 मार्च को युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री व भाजपा के पदाधिकारी मोदी सरकार एवं योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर सम्मेलनों में पहुंचेंगे।
भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं सम्मेलन प्रभारी प्रकाश पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ सभी मोर्चे सम्मेलनों के माध्यम से अपने-अपने वर्ग में मोदी सरकार व योगी सरकार की उपलब्धियां लेकर पहुुंचेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में भारत आर्थिक और सामरिक महाशक्ति बन रहा है और यह गति अवाध हो, इसके लिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा के मोर्चे विपक्ष के हर चक्रव्यूह को भेदने के लिए तैयार है और हर मोर्चा लोकसभा क्षेत्रों में सम्मेलन करके विजय का शंखनाद करेगा। श्री पाल ने कहा कि प्रदेश में 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों की ऋणमाफी, 32 लाख से अधिक किसानों को कृषि अनुदान का सीधा भुगतान हुआ तो वहीं किसान सम्मान निधि योजना से लाभांवित किसानों की खुशहाली को लेकर किसान मोर्चा किसानों के बीच सम्मेलन करेगा। महिला मोर्चा प्रदेश में 1 करोड़ 9 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन, वन स्टाप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी योजनाओं की जानकारी लेकर मातृशक्ति के मध्य अपनी बात रखेगी। इसके साथ ही गांव, गरीब, दलित, शोषित, वंचितों के आर्थिक समृद्धि और सामाजिक उत्थान की योजनाओं को लेकर अनुसूचित मोर्चा अनुसूचित वर्ग के बीच पहुंचेगा।
प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल ने बताया कि डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 19 मार्च को बुलन्दशहर में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 16 मार्च को सहारनपुर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा गाजियाबाद के साहिबाबाद में 17 मार्च को युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 15 मार्च को प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना उपाध्याय अलीगढ़ में महिला सम्मेलन, बीएल वर्मा अलीगढ़ के अतरौली में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह रामपुर में किसान सम्मेलन, श्रीमती अर्चना पाण्डेय हाथरस के सिकन्दरामऊ में युवा सम्मेलन, राज्यमंत्री सुरेश पासी आगरा में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 16 मार्च को विधायक संगीत सोम अलीगढ़ के कोल में युवा सम्मेलन, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी कैराना के गंगोह में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा बिजनौर में संबोधित करेंगे। 17 मार्च को प्रदेश उपाध्यक्ष नबाव सिंह नागर मेरठ के किठौर में किसान सम्मेलन, रंजना उपाध्याय बागपत के मोदीनगर, कांता कर्दम अमरोहा के नवगांव सादात में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह बिजनौर के चांदपुर में युवा सम्मेलन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी बागपत के बड़ौत में युवा सम्मेलन, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के चेयरमैन लाल जी निर्मल हाथरस के छर्रा में अनुसूचित सम्मेलन, एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष ब्रजलाल आगरा कैण्ट में अनुसूचित सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष किसान राजा वर्मा आगरा के एत्मादपुर में किसान सम्मेलन, मेयर नूतन राठौर फतेहपुर सीकरी के फतेहाबाद में महिला सम्मेलन, विधायक संगीत सोम कैराना के शामली में युवा सम्मेलन, महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम व रश्मि रावल मुजफ्फरनगर में महिला सम्मेलन, पैक्सफेड के चेयरमैंन सूर्य प्रकाश पाल मुजफ्फरनगर के वरथावल में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, सांसद विजय पाल तोमर गाजियाबाद के धौलाना में, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वाति सिंह गौतमबुद्ध नगर के दादरी मेें महिला सम्मेलन, धर्म सिंह सैनी अमरोहा के हसनपुर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, अनूप बाल्मीकि बुलन्दशहर के शिकारपुर में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

विकास व सुशासन के पथ पर बढ़ रहे देश व प्रदेश का मार्ग प्रशस्त करेगी

Posted on 14 March 2019 by admin

लखनऊ 14 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के परिवर्तन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कब्जा करके अपनी पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन तो कर लिया क्योंकि पार्टी उनके पिता जी की थी, लेकिन देश नहीं है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि सपाई संस्कृति के मूल में कब्जा करके परिवर्तन करना है अभी रामपुर में उनकी सरकार में सबसे रसूखदार मंत्री रहे आजम खान यूनानी अस्पताल में कब्जा जमाए बैठे थे अब जब कानून का डण्डा चला तो पूरी सपा अवैध कब्जे के पक्ष में सड़क पर आ गई है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि लूट, फिरौती, सत्ता संरक्षित अपराध, अबैध कब्जे और अवैध खनन ही सपा का इतिहास रहा है। रामपुर में आजम खा के संरक्षण में यूनानी दवाखाने की इमारत पर जबरिया कब्जा किया गया और अब जब इमारत को कब्जे से मुक्त कराया गया तो सपाईयों ने सड़को पर उतरकर प्रशासन का विरोध तक कर दिया। अखिलेश यादव को अपने खासमखास आजम खां तथा सपाइयों के कारनामों पर भी बोलना चाहिए।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश जी को समझना चाहिए कि अस्पताल लोंगों की बीमारियों के इलाज के लिए होते हैं। लोग वहां जाकर तमाम रोगों से निजात पाते है। आपके कार्यकर्ताओं को कब्जे की इतनी भूंख लगी थी कि उन्होंने अस्पताल तक की जमीन को नहीं छोड़ा। अवैध कब्जे, लूट और गुण्डई के साथ ही अखिलेश सरकार में नौकरियों के नाम पर मचे भ्रष्टाचार, भाई-भतीजाबाद और जातिवाद की घृणित राजनीति अभी भी युवाओं के अंतस में तरोताजा है। उन्होने कहा कि 2014, 2017 की भांति 2019 में भी उत्तर प्रदेश की देवतुल्य जनता सपा-बसपा कांग्रेस को नकारेगी और विकास व सुशासन के पथ पर बढ़ रहे देश व प्रदेश का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Comments (0)

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की प्रेसवार्ता के मुख्य बिन्दु

Posted on 13 March 2019 by admin

प्रकाशनार्थ

लखनऊ 13 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की प्रेसवार्ता के मुख्य बिन्दु:-

श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति में श्रीमती प्रियंका वाड्रा ने कहा कि देशभक्ति का मतलब ’जागरुकता’ और ’सही निर्णय’ यानि ’सही वोट’ ही जनता की सबसे बड़ी देश भक्ति है। आज अनेक दैनिक समाचार पत्रों ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रवाद पर श्रीमती प्रियंका वाड्रा ने चलाया देशभक्ति का दांव। इस संबंध में श्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रियंका वाड्रा से पूछे 6 सवाल: -
siddarath-nath-singh-up
 क्या आतंकी को ’जी’ लगाकर सम्बोधित करना देश भक्ति की श्रेणी में है या नही ?
 क्या सन् 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा भारतीय सेना से सबूत मांगना देशभक्ति है या नहीं ?
 क्या पुलवामा के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान की सीमाओं में घुसकर आतंकियों के बड़े ठिकानों को ध्वस्त करना और फिर कांग्रेस द्वारा सबूत मांगना देश भक्ति है या नहीं ?
 क्या 26/11/2008 के आतंकी हमले के बाद मनमोहन सिंह की सरकार ने भारतीय सेना को पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई करने की इजाजत न देना देशभक्ति की नीति के तहत आता है या नही ?
 भारत तेरे टुकड़े होंगे…..इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह..’कहने वालों के साथ उनके समर्थन में खड़े होना,क्या देशभक्ति की श्रेणी में है या नही?
 उच्च राजनीतिक पदों पर बैठे लोगों के परिवार द्वारा आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूटना क्या देशभक्ति की श्रेणी में आता है या नही ?

श्री सिंह ने कहा कि हम उम्मीद करेंगे कि श्रीमती प्रियंका वाड्रा ने जो देश भक्ति को परिभाषित करने का प्रयास किया है- ’सही वोट’ से। उसका ’सही निर्णय’ लेने के लिए ऊपर पूछे गये प्रश्नों का जवाब देश की जनता को जल्द से जल्द दंेगी।

पत्रकार वार्ता में प्रियंका वाड्रा बोलने पर पूछे गए सवाल का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इन्दिरा गांधी है उन्हें इन्दिरा नेहरू गांधी नहीं है कहा जाता और जिस तरह सोनिया जी राजीव जी से विवाह करके सोनिया गांधी है ठीक वैसे ही प्रियंका वाड्रा है।
एयर स्ट्राइक पर विपक्ष द्वारा सबूत मांगे जाने पर कहा कि 1971 के युद्ध के बाद अटल जी ने संसद में इन्दिरा जी को बधाई दी थी इस तरह का शिष्टाचार होना चाहिए। मनमोहन सिंह सरकार में 26/11 के बाद सेना तैयार थी लेकिन किस कारण आपने अनुमति नही दी थी? जबकि एलओसी पार करने के लिए सरकार की अनुमति की आवश्यकता होती है।
राहुल गांधी को भाजपा द्वारा सीरियस न लिए जाने पर पूछे प्रश्न के जबाब में कहा कि उन्हें तो कांग्रेस ही सीरियस नहीं ले रही है। क्योंकि सोनिया जी और राहुल के होने के बाद भी प्रियंका को मैदान में उतारना पड़ा ?

Comments (0)

बहादुर सेना का अपमान और आतंकियों का सम्मान करने वाले को देश की जनता करेगी बेनकाब - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 13 March 2019 by admin

लखनऊ 13 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि विपक्षी दल पहले सेना, शहीदों व उनके परिजनों का अपमान करते हैं, तथा कुछ नेता अपने बयानों से आतंकवादी ताकतो को बल देते है फिर आतंकवादियों के प्रति सम्मान सूचक संबोधन कर शहीदों का अपमान करते है।
भाजपा प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार भी नहीं सोचा कि उनके द्वारा भारतीय सेना से सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने और सीआरपीएफ के 44 बहादुर जवानों को शहादत के लिए जिम्मेदार अपराधी दुर्दांत आतंकवादी अजहर मसूद को सम्मानजनक संबोधन कर शहीदों के परिजनों की घाव पर नमक छिड़कने का कार्य करते है। सपा के नेता भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वायुसैनिकों द्वारा आतंकवाद के संरक्षक पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के शिविरों पर किये गये एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं। अब ये लोग किस मुंह से शहीदों की बात करते हैं?
उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान विजय कुमार मौर्य की पत्नी ने विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा आतंकवादियों को सम्मानजनक संबोधन से हुई अपनी पीड़ा उजागर की है। विपक्ष के नेताओं में देश पर जान लुटा देने वाले इन जवानों के परिजनों के प्रति न तो कोई संवेदना है और न ही हमारी सेना व अद्धसैन्य बलों के प्रति सम्मान। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व है, जो आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाते हुये सीमा पार आतंकियों को नष्ट करने का साहस रखते हैं। दूसरी ओर विपक्ष के नेता हैं, जो ओछी राजनीति करते हुये विभाजनकारी व अलगवावादी ताकतों को शह दे रहे हैं और आतंकवादियों के लिए सम्मानजनक संबोधन कर आतंकवादियों को मजबूती प्रदान करते है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी और समाज व देश की एकता व अखंडता के लिये इनकी कारस्तानियों को उजागर करेगी। जनता बतायेगी कि किस तरह कांग्रेस व कुछ दलों आतंकवादियों के प्रति लचर रूख रखते है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जनता यह भी जानना है कि बाटला हाउस मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी की मौत पर आंसू बहाकर शहीद इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की शहादत का अपमान करने वाली कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के नेताओं की भूमिका क्या थी ? और कांग्रेस राज में किस तरह धड़ल्ले से आतंकवादियों को छोड़ा गया था। सपा व बसपा गठबंधन को भी बेनकाब करते हुए जनता को इस सच से रूबरू कराया जाएगा कि अखिलेश यादव की सरकार ने आतंकवादियों को जेल से छोड़ने का आदेश जारी किया था, जिस पर उच्च न्यायालय ने फटकार लगाते हुये ये आदेश रद्द कर दिया था।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in