Categorized | लखनऊ.

पार्टी के साथ कदम से कदम मिला कर चलने का संकल्प लिया

Posted on 16 March 2019 by admin

लखनऊ 16 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ आज पांच क्षेत्रीय दलों ने अपना समर्थन पत्र प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा और भारतीय जनता पार्टी के साथ कदम से कदम मिला कर चलने का संकल्प लिया। ऐक्शन पार्टी के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार मिश्रा, अहिंसा दल के अध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष नारायण राजभर, एकलब्य समाज पार्टी के अध्यक्ष जे.आर. निषाद तथा नवीन समाजवादी दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव ने 2019 के आम चुनाव में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना समर्थन दिया।17
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने देश की सबसे बड़ी आवश्यकता भारत के आम आदमी के कल्याण के लिए भारत में विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलेबमेंट के लए सुशासन के लिए भारत का गौरव देश दुनिया में बढ़ाने के लिए सीमाओं की रक्षा आतंरिक सुरक्षा के लिए मोदी से बड़ा व्यक्तित्व दुनिया में नहीं है। मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपने-अपने दलों के माध्यम से भाजपा को सहयोग करना चाहते है। भाजपा इस सभी का स्वागत करती है हम इन सभी दलों के पदाधिकारियों और नेताओं का स्वागत करते है। भाजपा के सहयोगी दल के रूप में जोड़ने पर सभी का हृदय से स्वागत करता हूॅ। मैं भरोसा व्यक्त कर रहा हूॅ जिस तरह देश में वातावरण बने है और उस वातावरण में इन साथियों ने भी भाजपा को मजबूती दी।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ‘‘देखन में छोटन लगे घाव करे गम्भीर’’ हमारे क्षेत्रीय दलों का समाज में एक बड़ा स्थान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक गरीब के घर में पैदा हुए, पिछड़े समाज से आने वाले जिन्होंने जनता के सुख के लिए अपना सब कुछ अर्पण कर दिया। मोदी सरकार की देश भर में विकास की पंच धारा है। बच्चों की पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजुर्गो को दवाई, किसान को सिंचाई, जन-जन की सुनवाई को सुनिश्चित करने में जुटी है। सिर्फ 5 वर्षो में हर गांव, घर मंे बिजली, हर घर शौचालय, हर गरीब को मकान, गरीब के घर सिलेन्डर, छोटे किसान को 6000 का मानदान, कर्मयोगी को 3000 की पेंशन, हर स्वरोजगारी को मुद्रा लोन और हर भ्रष्टचारी पर कानून का शिंकजा और यह सब मोदी है तो मुमकिन है। समर्थन देने वाले सभी दलों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, प्रदेश संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, सह संपर्क प्रमुख राकेश त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in