Categorized | लखनऊ.

गठबंधन के नेता बताये क्या मुलायम सिंह जी बसपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 15 March 2019 by admin

लखनऊ 15 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से घबराकर सपा और बसपा ने अविश्वास का गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता बताये पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बसपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कब और कहाॅ-कहाॅ करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन यह भी बताये कि वह अपने चुनाव प्रचार का आरम्भ देवबंद से ही क्यों करने जा रहे है। जबकि उनकों पता होना चाहिए, सहारनपुर जनपद में ही माँ शाकुम्भरी पीठ है वहां से प्रचार अभियान प्रारम्भ क्यों नहीं किया जा रहा है ? यह भी बताना चाहिए आखिर माँ शाकुम्भरी के दरबार से यह द्वेष क्यों ?
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बसपा सुप्रीमो मायावती जी से सवाल करते हुए पूछा कि सहारनपुर में ही मा0 काशीराम जी के नाम से बनाये गये मेडिकल कालेज का नाम बदलने वालों के साथ अविश्विसनीय और अवसरवादी गठजोड़ करके उनकी सभा में जाकर क्या वह काशीराम जी का अपमान नहीं कर रही है ?

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in