Archive | लखनऊ.

निवेश की अड़चनों को दूरकर यूपी के स्वर्णिम भविष्य की नींव रख रही भाजपा सरकार - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 08 February 2018 by admin

लखनऊ 08 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार यूपी में निवेश संबंधी दिक्कतों को दूरकर विकास का महौल तैयार कर रही है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि औद्योगिक निवेश के लिए जमीन आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिए राजस्व संहिता में संशोधन किया जा रहा है। इसके बाद निवेशकों को 50 एकड़ तक जमीन खरीदने की अनुमति संबंधित जिले के डीएम से ही मिल जाया करेगी। अभी तक यह सीमा 12.5 एकड़ ही थी। प्रदेश में व्यापार आसान हो इसके लिए पहली बार भाजपा सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए ही भुगतान, क्लीरेंस, एनओसी और नक्शा पास करने की व्यवस्था की गई है।
प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभिन्न विभाग 372 बिंदुओं के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। इसके तहत कामर्शियल कोर्ट भी शुरू किए गए हैं। केंद्र में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन से देश विदेश के उद्योगपतियों में विश्वास जगा है और वे यूपी में निवेश के लिए आतुर हैं।
प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि लखनऊ में २१ व २२ फरवरी को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में टाटा, अंबानी जैसे बड़े औद्योगिक घराने शिरकत करेंगे और यूपी में अभूतपूर्व निवेश शुरुआत करेंगे। इस समिट में शामिल होने के लिए देश विदेश से अबतक 3000 से अधिक निवेशक पंजीकरण करा चुके है। जबकि 200 से अधिक निवेश प्रस्ताव सरकार के पास आ चुके हैं। पिछली विपक्षी सरकारों ने निवेश के नाम पर केवल एमओयू ही किए जिनमें से कोई भी मूर्त रूप नहीं ले सका है। पिछली सपा और बसपा की सरकारों में करीब 70 हजार करोड़ के एमओयू हुए थे जिनमें २० फीसदी पर भी काम शुरू नहीं हुआ है।
डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार यूपी की प्रगति के लिए पिछली सरकारों में एमओयू करके चुप बैठ जाने वाले निवेशकों को भी ‘ईज ऑफ डूइंग् बिजनेस’ के तहत वर्तमान की सभी सहूलियतें देने जा रही है। मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन से निवेश के लिए बना माहौल यूपी के स्वर्णिम भविष्य की ओर इशारा कर रहा है।

Comments (0)

यूपी विधानसभा के बजट सत्र हंगामी होने के आसार

Posted on 07 February 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री लखनऊ । यूपी विधानसभा के बजट सत्र हंगामी होने के आसार दिख रहे है ।बीते दिनो नोएडा में एक व्यक्ति पर पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड में गोली मार कर हत्या के मामले मे भले ही प्रशासन द्वारा गोली चलाने वाले को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया हो लेकिन ताबड़तोड़ मुठभेड में अपराधीयो का मामला बडा होता दिख रहा है ।प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी का बयान, सरकार विफल है, वर्तमान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, अपराधियों के नाम पर पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही है, आलू किसान परेशान और उन्हें कोई सहूलियत नहीं है।काग्रेस के नेता भी विधान सभा के अन्दर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है ।press-2-1
उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने 08 फरवरी, 2018 से प्रारम्भ हो रहे विधान सभा सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। आज यहां विधान भवन में आहूत एक सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा कि तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा नेता सदन योगी आदित्यनाथ जी ने सत्र के सुचारू संचालन में सत्ता पक्ष के पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही बाधित करने से नहीं बल्कि सदन में प्रभावी और तर्कसंगत चर्चा से समाधान निकलता है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान अधिकाधिक सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह सदन चलाने में सकारात्मक सहयोग करे। सरकार का प्रयास है कि सदन की बैठकें नियमित और अधिक से अधिक दिन तक हों। राज्य सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार रहेगी। सदन को सुचारु ढंग से संचालित करने में सभी दल सहयोग करेंगे तो जनता में बहुत अच्छा संदेश जाएगा।
संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है।
बैठक में नेता विपक्ष श्री रामगोविन्द चैधरी, बहुजन समाज पार्टी के श्री लालजी वर्मा, तथा कांग्रेस पार्टी के श्री अजय कुमार ‘लल्लू’ ने अपने-अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
समाजवादी पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनहित के मुद्दों को विधानसभा और विधान परिषद में जोरदार ढंग से उठाने का निर्णय किया गया। बैठक में विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्दचौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित पूर्व मंत्री बलराम यादव तथा राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।
विधायकों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी विधानमंडल दल के नेता एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार द्वारा बजट सत्र में दूसरा बजट पेश किए जाने पर कहा कि भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि पहला बजट कहां गया? जनता को कोई सुविधा मिली नहीं और भाजपा सरकार दूसरा बजट ले आई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की कर्जमाफी का ब्यौरा देना चाहिए। भाजपा सरकार बताए उसने अब तक जो वादे किए उनकी पूर्ति की दिशा में क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था का गंभीर संकट है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विद्युत आपूर्ति में कटौती चल रही है। एन्काउण्टर के नाम पर निर्दोषों की हत्या हो रही है।

Comments (0)

धूमधाम के साथ शुरू हुआ एमिटी का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘एमिफोरिया-2018’

Posted on 07 February 2018 by admin

लखनऊ 07 फरवरी 2018। एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ परिसर के तीन दिवसीय वार्षिक समारोह एमिफोरिया-2018 का आज विश्वविद्यालय परिसर में शुभारम्भ किया गया। रंगबिरंगे परिधानों में सजे छात्र और छात्राओं द्वारा पर्यावरण सुरक्षा, भारतीय संस्कृति, लोकरंग आदि विषयों पर विश्वविद्यालय परिसर में कार्निवाल जुलूस निकालने और भारतीय संस्कृति में रची बसी रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मुख्य अतिथि खेल मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री चेतन चैहान ने समारोह का आगाज किया।
pvc-amity-uni-kk-ohri-presenting-memento-to-sports-min-chetan-chauhan
एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर के प्रति कुलपति सेवानिवृत्त मेजर जनरल के.के. ओहरी (एवीएसएम) ने अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। संयोजिका एमिफोरिया-2018 व निदेशिका एमिटी इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मेसी डा. सुनीला धनेश्वर ने मुख्य अतिथि महोदय को एमिफोरिया-2018 के विषय में जानकारी दी।

इस अवसर पर श्री चेतन चैहान ने विश्वविद्यालय परिवार और छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों से कहा कि, एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे अमूल्य योगदान से वे बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होने कहा कि आज का युवा आत्मविश्वास से भरा हुआ और बेहतर करने के की दिशा में खतरे उठाने को तैयार है। आज के भारत की जिम्मेदारी इन्हीं युवा हाथों में है। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि, जीवन का यह समय और मौका बार-बार नहीं आने वाला, यही वह समय है जब युवा अपनी लगन और पूर्ण सर्मपण के साथ अपना भविष्य निर्माण कर सकते हैं इसलिए इस मौके को बिलकुल न चूकें। उन्होंने कहा कि अपने कार्य में इतनी लगन, ईमानदारी और परिश्रम का समावेश करें कि भविष्य में पछताना न पड़े।

श्री चैहान ने कहा कि, उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि भारत में महज दस प्रतिशत लोग ही किसी हुनर से जुडे हुए है जबकि जापान में यह आंकड़ा 65 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है अगर यहां भी लोगों के हाथों में हुनर आ जाए तो इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। श्री चैहान ने बताया कि, बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए वर्तमान सरकार गम्भीरता से प्रयास कर रही है। इस संदर्भ में सरकार कक्षा 8 से ही छात्रों को कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में विचार कर रही है जिससे कि हर युवा के हाथों मंे कोई न कोई हुनर आ जाए।

छात्रों को देश के लिए जीने हेतु प्रेरित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि राजनीति में आने से पूर्व वह भारतीय क्रिकेेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रहे है। उन्होंने कहा कि, जब वह पिच पर उतरते थे तों उनके मन में धर्म, जाति और क्षेत्र आदि के बजाय अपना देश होता था और करोडों देशवासियों की भावनाएं साथ होती थी। उन्होनें कहा इसी तरह देश के हर नागरिक को देश सर्वोपरि मानकर कार्य करना चाहिए।

इसके पूर्व मुख्यअतिथि ने एमिटी परिसर में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का जायजा लिया और प्रतिभागियों की हौसलाफजाई की।

एमीफोरिया-2018 के पहले दिन विद्यार्थियों को एमिटी विश्वविद्यालय की ओर से छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। विभिन्न विभागों के प्रतिभावान 611 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण समारोह के मुख्य अतिथि लखनऊ मेट्रो के मैनेजिंग डाइरेक्टर कुमार केशव के हाथों छात्रवृत्ति वितरित की गई। एमिटी के 53 छात्र-छात्राओं को अशोक कुमार चैहान छात्रवृत्ति दी गई जिसमें कक्षा बारह में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी को फीस में सौ प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती है। सन् 2004 से अब तक एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर 7000 हजार विद्यार्थियों को 30 करोड़ से अधिक राशि की छात्रवृत्ति प्रदान कर चुका है।

इस दौरान एमिटी विवि लखनऊ परिसर के निदेशक प्रोजेक्टस् नरेश चंद्र, सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और प्रवक्तागण भी उपस्थित रहे।

प्रथम दिन का मुख्य आकर्षण सांयकाल आयोजित एक्टासी-मिस एण्ड मिस्टर एमिटी प्रतियोगिता रही। इस प्रतियोगिता का सभी छात्रों को साल भर बेसब्री से इंतजार रहता है। शाम को आयोजित इस प्रतियोगिता में धमाकेदार नृत्य प्रस्तुति के साथ सभी प्रतिभागियों का परिचय राउंड हुआ जिसमें उनसे रैम्प वाक भी कराया गया। प्रतियोगिता के कई दौर के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन कार्यक्रम का एक आकर्षण रहा।

इन तीन दिनों के दौरान विवि. के लगभग 5500 छात्रों के लिए विभिन्न विभागों की ओर से पचास से भी ज्यादा कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कल एमिफोरिया के दूसरे दिन अन्य सभी आयोजनों के साथ ही एमिटी स्कूल आफ फैशन टैक्नालाजी की ओर से एमिटी डिजाइनरस् अवार्ड-फैशन शों का आयोजन किया जाएगा।

Comments (0)

कांट्रैक्ट फार्मिंग’ से प्रदेश के विकास में बढ़ेगी किसानों की भागीदारी- डाॅ. चन्द्रमोहन

Posted on 07 February 2018 by admin

लखनऊ 07 फरवरी 2018, मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में खेती की जमीन को कृषि अधारित उद्योगों की स्थापना के लिए लंबी अवधि के लिए लीज पट्टे पर देने का निर्णय लिया जाना स्वागतयोग्य है। प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले से खाली पड़ी कृषि योग्य भूमि को पट्टे पर दिया जा सकेगा। इससे कांट्रैक्ट फार्मिंग का रास्ता साफ होगा. अभी तक केवल निशक्त व्यक्ति और कुछ खास श्रेणी के लोगों को ही विशेष परिस्थितियों में एक बार में अधिकतम तीन वर्ष के लिए जमीन लीज पर देने की छूट दी गई है। लीज में प्रतिबन्ध के कारण भूमिधर किसान चाहते हुए भी अपनी जमीन को लीज पर नहीं दे पा रहे थे। दूसरी ओर उद्योगों की स्थापना के लिए भी जमीन की अनुपलब्धता आड़े आ रही थी।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि सरकार के निर्णय के बाद कोई भी भूमिधर किसान कांट्रैक्ट पर अपनी जमीन दे सकेगा। इस निर्णय से एक ओर नए उद्योगों की स्थापना में तेजी आएगी जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही किसानों की आय में भी काफी इजाफा होगा।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन कहा कि ‘कांट्रैक्ट फार्मिंग’ का सबसे ज्यादा फायदा विपक्षी सरकारों के कार्यकाल में लगातार पिछड़ते गए बुंदेलखंड क्षेत्र को होगा। यहां खेती के उपयोग में नहीं आ रही जमीन का उपयोग सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया जा सकेगा। इससे न केवल बिजली का अभाव दूर होगा बल्कि बुंदेलखंड को एक नई पहचान भी मिलेगी। भाजपा सरकार के इस निर्णय के दूरगामी परिणाम दिखाई देंगे। प्रदेश को ‘वाइब्रेंट यूपी’ बनाने की दिशा में कांट्रैक्ट फार्मिंग के जरिए किसान अपना अमूल्य योगदान देंगे।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश सरकार एवं टाटा मेमोरियल कैंसर हाॅस्पिटल, मुम्बई के मध्य एम0ओ0यू0 निष्पादित किया जाएगा

Posted on 06 February 2018 by admin

लखनऊ: 06 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से सी0जी0 सिटी सुल्तानपुर रोड पर स्थापित किए जा रहे उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान को क्रियाशील करने के सम्बन्ध में टाटा मेमोरियल कैंसर हाॅस्पिटल, मुम्बई के निदेशक प्रो0 आर0ए0 बड़वे की अध्यक्षता में एक त्रिसदस्यी दल ने सोमवार को यहां शास्त्री भवन में भेंट कर रोड मैप प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री जी से मुलाकात से पूर्व इस दल ने मौके पर जाकर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय कैंसर संस्थान का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दल द्वारा प्रस्तुत योजना के अनुसार प्रथम चरण में संस्थान के सभी विभागों को जनवरी, 2019 तक क्रियाशील करने तथा सर्जिकल विभाग एवं मेडिकल आॅन्कोलाजी विभाग को अक्टूबर, 2018 तक क्रियाशील करने का लक्ष्य है।
इस संस्थान को क्रियाशील करने के लिए सिविल निर्माण, पद सृजन तथा उपकरण मंे कन्वर्जेन्स स्थापित करते हुए उत्कृष्ट फैकल्टी के साथ अन्य व्यवस्थाएं आगामी ग्यारह माह में सुनिश्चित की जानी हंै। संस्थान में पूर्णकालिक निदेशक की तैनाती शीघ्र करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त टाटा मेमोरियल कैंसर हाॅस्पिटल के विशेषज्ञों का एक दल प्रतिमाह तीन से चार दिन लखनऊ भ्रमण कर मौके पर अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगा। टाटा मेमोरियल कैंसर हाॅस्पिटल द्वारा उक्त परियोजना की डी0पी0आर0 भी तीन माह में बनाकर प्रस्तुत की जाएगी तथा इस परियोजना के क्रियान्वयन में मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इस निमित्त उत्तर प्रदेश सरकार एवं टाटा मेमोरियल कैंसर हाॅस्पिटल, मुम्बई के मध्य एम0ओ0यू0 निष्पादित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि यह संस्थान दिल्ली और कोलकाता के मध्य कैंसर से सम्बन्धित सभी 26 सुपर स्पेशियलिटी विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सबसे बड़ा संस्थान होगा तथा यह प्रदेश के एपेक्स कैंसर सेन्टर के रूप मंे कार्य करेगा।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल एवं कुलपति के0जी0एम0यू0 प्रो0 एम0एल0बी0 भट्ट के अतिरिक्त टाटा मेमोरियल कैंसर हाॅस्पिटल के प्रो0 के0एस0 शर्मा, प्रो0 पंकज चतुर्वेदी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

पार्टी वरिष्ठ नेता सांसद हुकुम सिंह के निधन पर शोक सभा

Posted on 05 February 2018 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद (कैराना) श्री हुकुम सिंह जी के निधन पर शोक सभा की गई। स्व. हुकुम सिंह जी का निधन जे.पी. हास्पिटल, नोएडा में 3 फरवरी की रात हुआ। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हुकुम सिंह प्रदेश के कद्दावर किसान नेता व कुशल प्रशासक के रूप में जाते रहे हैं। 7 बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे और कई वर्षों तक कैबिनेट मंत्री रहे। वे सन् 1984 में विधानसभा उपाध्यक्ष रहे। वह भाजपा नेता विधान मण्डल दल भी रहे। सन् 2014 में कैराना से सांसद बने। इसके अतिरिक्त वह संसद की जनसंसाधन समिति के चेयरमैन थे।
भाजपा कार्यालय में दिवंगत आत्मा की शान्ति व शोक संतप्त परिवार को इस आसामयिक रिक्तता को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना हुई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, श्रीप्रकाश शर्मा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश सहसम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सहसम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, पैनलिस्ट दिलीप श्रीवास्तव, डाॅ. वीके गोस्वामी, आईटी प्रमुख संजय राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज शंकर सक्सेना, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह व अतुल अवस्थी उपस्थित रहे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकार कालीचरण को 2 लाख रूपये का प्रोत्साहन राशि स्ववीकृत कर कलाकार को उत्साहवर्धन तथा कला को समृद्ध किया है

Posted on 05 February 2018 by admin

-कलाकार कालीचरण द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी का पोट्रेट प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को भेंट photo
लखनऊ 05 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि प्रदेश सरकार नेतृत्व द्वारा कलाकारों को प्रोत्साहित करना सराहनीय कदम है। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बलिया जनपद के सहतवार निवासी विजय कुमार गुप्ता के पुत्र कालीचरण सर्वोदय इण्टर कालेज 10वीं कक्षा का छात्र है तथा सुन्दर चित्र बनाने का सिद्धहस्त कलाकार है। कालीचरण ने 14 जनवरी को मुख्यमंत्री जी को गोरखपुर में उनके आवास पर मिलकर प्रोट्रेट भेंट किय। कालीचरण के सुन्दर चित्रकारी के लिए मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने 2 लाख की प्रोत्साहन राशि स्ववीकृत किया है। जो अत्यन्त सहराहनीय कदम हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह प्रोत्साहन प्रदेश की कला क्षेत्र की प्रतिभाओं में और निखार पैदा करेगा तथा प्रदेश में कला को समृद्ध करेगा।
उन्होने बताया कि कालीचरण ने अबतक मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर का सुन्दर सजीव पोट्रेट बनाकर भेंट कर चुका है।
श्रीवास्तव ने बताया कि कालीचरण ने देश के लोक प्रिय प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी का सजीव पोट्रेट प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को आज भेंट की तथा प्रधानमंत्री जी को पोटेªट भेंट करने के लिए समय हेतु श्री राठौर से आग्रह किया।

Comments (0)

सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों के केन्द्र में गरीब व आमआदमी का उत्थान। मोदी जी के कार्यकाल में देश का आत्मविश्वास बढा- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 05 February 2018 by admin

आज भारत दुनियां की छठी अर्थव्यवस्था बना

सरकार की प्राथमिकता गरीबों व आमआदमी का सशक्तीकरण
लखनऊ 05 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह द्वारा आज राज्यसभा में राष्ट्रपति जी के बजट अभिभाण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दिया गया वकतव्य विपक्षी दलों को आईना दिखाने वाला है तथा देश की 125 करोड़ जनता के समक्ष सबका साथ सबका विकास के संकल्प को साकार करने के लिए मोदी सरकार के द्वारा अबतक के पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त, नवोन्मेशी, गतिशील, विकासोन्मुख नीतियों का क्रियान्वन्यन हैं। डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा नेतृत्व अन्त्योदय लक्ष्य को साकार करने के प्रति कृत संकल्प है। यह पूरी तरह प्रामणिकता के साथ सिद्ध किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वास्तविकता है कि जनधन खाते की सुविधा, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, मुद्राबैंक योजना स्टैन्डअप स्टार्टअप ने जहां जनतंत्र को मजबूत करेन का कार्य किया है वहीं गरीब परिवारों के आत्मविश्वास को मजबूत करने का कार्य किया है। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में जिस तरह से भारत के लोंगो का आत्मविश्वास मजबूत हुआ और भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा भारतीय सेना विजय के परचम फहराये ठीक उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में देश में ही नहीं आपितु विश्वपटल पर भारत के लोंगो के आत्मविश्वास ने आज भारत को दुनिया की छठी सबसे तेज रफ्तार की अर्थव्यवस्था बनाया तथा भारतीय सेना ने अपनी बहादुरी और संयम को पूरी दुनिया के सामने प्रमाणित किया। उन्होंने कहा कि डोकलाम इसका प्रमाण है उन्होंने कहा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर आशियान देशों के राष्ट्रध्यक्षों की गणतंत्र दिवस समारोह मे सम्मलित होना श्रेष्ठ भारत का प्रमाण है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन जिस तरह आन्दोलन का रूप लिया तथा योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में तथा व पूरी दुनियां में मिली मान्यता विश्वपटल पर भारत की सांस्कृतिक पताका की जय है व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की विश्व स्वीकार्यकता वह पार्टी और सरकार की नीतियों का प्रतिफल है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के केन्द्र में गरीब व आम आदमी का उत्थान हैं वह अत्यन्त सराहनीय है। चाहे वह गरीबों को स्वास्थ सुरक्षा देना हो या फिर गरीबों को आवास, मुफ्त बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन या बिना गारन्टी के मुद्रा वैंक ऋण हो सरकार की प्राथमिकता गरीब व आम आदमी का सशक्तीकरण है।

Comments (0)

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के मार्ग दर्शन में 90 जनपदों के मिलेनियम वोटर की कार्यशाला सम्पन्न हुई

Posted on 05 February 2018 by admin

युवा सबके साथ सबके विकास को सकार कर विश्व पटल पर भारत के गौरव का परचम फहराएगें- सुब्रत पाठक
युवा करेगा 21वीं सदी का नेतृत्व - राम नरेश रावत
लखनऊ 05 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) माननीय सुनील बंसल के नेतृत्व में मिलेनियम वोटर महाभियान चलाया जा रहा है। जिसकी कार्ययोजना देखरेख भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश जी है। इसी क्रम में 90 जिलों की कार्यशालाएं सम्पन्न हो चुकी है। 5 फरवरी 2018 से मिलेनियम वोटर सदस्यता अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसीक्रम में लखनऊ जिले की कार्यशाला रविवार को सम्पन्न हुई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत ने बताया कि युवा इस देश में सदैव परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता रहा है। 2014 में मोदी जी की सरकार बनाने मे युवाओं का बडा योगदान रहा है एवं 21वीं सदी का नेतृत्व युवा ही करेगा। जिले के भाजपा अध्यक्ष राम निवास यादव ने युवाओं को अभियान में लगने एवं अभियान को सफल बनाने का मंत्र दिया। कार्यशाला में अभियान के जिला प्रभारी हर्ष वर्धन सिंह ने उपस्थित सेक्टर संयोजकों को वोटर बनाने एवं सही तरीके से फार्म भरने का तरीका बताया। इस अवसर पर जिले के युवा मोर्चा के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, धन्यजय शुक्ला, संदीप सिंह, हिमांशु पाल, अमरेन्द्र शुक्ला, सुमित राजभर विकास तिवारी, चन्द्रमोहन चैबे सहित सभी सेक्टर संयोजक उपस्थित रहे।
इसीक्रम में भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सबका साथ सबका विकास के जरिए मिलेनियन वोटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे भारत वर्ष का गौरव व विकास कराने का विचार व्यक्त किया।

Comments (0)

केन्द्रीय बजट किसान हितैषी तथा पारदर्शी व्यवस्था का पोषक - मनीष शुक्ला

Posted on 05 February 2018 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2018, आम बजट में मोदी सरकार द्वारा पेश सरकारी खरीद की व्यवस्था को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। बजट में किये गए प्रावधानों से पहली बार यह सुनिश्चित होगा कि किसानों के हितो पर लचर मार्केेटिंग व्यवस्था और विचैलियों का असर खत्म हो। उक्त उद्गार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बजट पर चर्चा करते हुए व्यक्त किये।
श्री शुक्ल ने बताया कि केन्द्र में किसान संवेदी सरकार के आने से कृषि उत्पादन रिकार्ड स्तर पर हो रहा है। 275 मिलियन टन खाद्यान्न और 300 मिलियन टन फालों का उत्पादन हुआ है। न्यूनतम समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से डेढ गुना करने से किसानों की आर्थिक स्थिति में क्रान्तिकारी सुधार आयेगा। सरकार ने 22 हजार ग्रामीण हाट को सुदृढ करने के लिए 2 हजार करोड़ रूपये आंवटित किये है। आर्गेनिक खेती के लिए 200 करोड़ रूपये दिये। फूट प्रोसेसिंग के लिए 1400 करोड रूपये आंवटित किये। 42 स्टेट आॅफ आर्ट मेगा फूड पार्क बनाये जाएंगे। आलू प्याज और टमाटर की खेती के लिए 500 करोड़ रूपये दिये है। भण्डारण की व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाया जायेगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने केन्द्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में संस्थागत कर्ज का दायरा बढाने से किसान बेचारे की स्थिति से बाहर आयेगा। पशुपालन और मछली पालन को कृषि से जोडा है जिसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लेने की व्यवस्था के साथ 10 हजार करोड़ के 2 फण्ड मछली पालन के लिए अलग से बनाया गया है। कृषि उत्पादन से जुड़ी कम्पनियों टैक्स में राहत देने से सुदूरवर्ती गांवों में भी फूड प्रोसेसिंग यूनिट लग पायेगीं जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढेगा।
श्री शुक्ल ने बताया कि किसानों को उनकी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए 500 करोड़ रूपये से बाजार गारन्टी योजना (एमएएस) शुरू करने जा रही है। जिससे फसल का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे जाने पर राज्य सरकार ने इस कोष की मदद से समर्थन मूल्य पर खरीददारी कर सकेगी। अब तक राज्यो के पास खरीद के लिए सीमित वित्तीय संसाधन होते थे। जिसे ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने 500 करोड़ रूपये के इस फण्ड को ब्याज मुक्त रखा है। फिर भी खरीद प्रक्रिया में अगर राज्यों को नुकसान होता है तो उसकी 40 प्रतिशत तक की भरपाई केन्द्र सरकार करेगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया योगी सरकार ने पिछले 10 माह में किसानों के आय में 1 लाख करोड़ रूपये खर्च किये। 80 हजार करोड़ रूपये सीधे बैंक खाते में भेजा गया। उन्होंने कहा कि पहली बार गेंहू-धान और गन्ने की तर्ज पर आलू के समर्थन मूल्य दिया है।
श्री शुक्ल ने बताया कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने से विकास की रफ्तार बढ गई है। हम अपने संकल्प पत्र के प्रत्येक वादा को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है। हमने अपने प्रत्येक बजट में किसानों की भावनाओं को ध्यान में रखा है। हम आने वाले दिनों में किसान को उत्पादक और निर्माता की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे। गाॅवों से पलायन रूकेगा और स्थानीय स्तर पर अर्थव्यवस्था को सुदृढ बनाने में मदद मिलेगी। हम 2019 के चुनाव में अपने जनहितकारी कामों को लेकर जनता के बीच जाएगंे एवं पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in