Archive | लखनऊ.

प्रदेश का भविष्य संवारेगी यूपी बोर्ड परीक्षा- डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 15 February 2018 by admin

लखनऊ 15 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाकर भारतीय जनता पार्टी - भाजपा सरकार ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिया है। प्रदेश में सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी और उपमुख्यमंत्री माननीय डा0 दिनेश शर्मा जी ने शिक्षा में छात्रोपयोगी सुधार की कोशिशें शुरू कर दी थीं। एक वक्त था जब यूपी बोर्ड की शिक्षा प्रणाली देश में सबसे प्रतिस्पर्धी थी और इस वजह से यहां पढ़ने वाले छात्रों को बड़े सम्मान की नजर से देखा जाता।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा और बसपा की पिछली सरकारों ने नकल और शिक्षा माफियों के साथ मिलकर यूपी बोर्ड की गरिमा को धूमिल कर दिया। यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकल की वजह से बदनाम होने लगीं। इस बार की बोर्ड परीक्षाओं को जिस तरह से नकल विहीन बनाया गया है वह एक स्वागतयोग्य कदम है। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, परीक्षा केंद्र निर्धारण की आनलाइन व्यवस्था से माफियाओं को बाहर करना, कोडिंग सिस्टम जैसे अभूतपूर्व कदम उठाकर भाजपा सरकार ने विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का वाजिब फल देने की पृष्ठभूमि तैयार की है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा जी जिस तरह से बोर्ड परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं उससे सरकार की विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चिंता उजागर होती है। बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता में बढ़ावा होने से यहां से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी कहीं ज्यादा काबिल और सक्षम साबित होंगे। इससे प्रदेश का भविष्य संवरेगा। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के साथ ही भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन कर रही है।
डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करवाने से अब यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना काफी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही सरकार विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को प्राथमिकता के तौर पर भरने की पूरी कोशिश में लगी है। अब विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने की छूट किसी को भी नहीं दी जाएगी।

Comments (0)

गरीब परिवार बेघर होकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है

Posted on 15 February 2018 by admin

प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक किस प्रकार जनपदों में गरीबों की जमीनों और मकानों पर कब्जा करने पर अमादा है इसका ताजा उदाहरण जनपद ललितपुर के ग्राम बालाबेहट थाना बालावेहट का है जहां पीडि़त पक्ष ने बताया कि कुन्दन पुत्र पन्ना आदि कई परिवारों के मकानों पर जबरिया बुल्डोजर चलवाकर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मन्नु कोरी एवं उनके पुत्र चंदू द्वारा गिरा दिया गया। गरीब परिवार बेघर होकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज बताया कि पीडि़तों ने बताया कि ग्राम बालाबेहट के कुन्दन पुत्र पन्ना, मोहन पुत्र कुन्दन एव0ं मुरारी पुत्र कुन्दन के मकानों को दिनांक 20जनवरी 2018 को सरकार के राज्य मंत्री मन्नु कोरी के पुत्र चंदू द्वारा बुल्डोजर चलवाकर जबरिया न सिर्फ ध्वस्त करा दिया गया बल्कि घरों मंे मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया और तीन मकानों को पूरी तरह ढहा दिया गया जिसमें उन परिवारों के रोज मर्रा उपयोग की वस्तुएं, कपड़े, जेवरात आदि सब उसी में ध्वस्त हो गये। इन गरीब परिवारों द्वारा 22जनवरी को घण्टाघर पर आमरण अनशन किया गया लेकिन इनकी कोई सुनी नहीं गयी बल्कि इन्हें धमकाया गया कि यहां से भाग जाओ वरना फर्जी केस में जेल भिजवा दिया जायेगा। कई दिनों से यह गरीब परिवार छोटे-छोटे बच्चों एवं महिलाओं के साथ इस ठण्ड में लखनऊ में मुख्यमंत्री जी से न्याय पाने हेतु भटक रहे हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अविलम्ब ललितपुर की इस घटना का संज्ञान लेते हुए न्यायोचित कार्यवाही के निर्देश देते हुए पीडि़त परिवारों को न्याय दिलायें।

Comments (0)

भारत में उभरते कॉर्पोरेट फासीवादी राज्य में यातना, स्व व्यथा चिकित्सा और न्याय पर पहुँच

Posted on 15 February 2018 by admin

15 फरवरी, 2018, वाराणसी | मानवाधिकार जननिगरानी समिति (PVCHR), इण्टरनेशनल रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑन टार्चर विक्टिम (IRCT), यूनाईटेड नेशन ट्रस्ट फण्ड फॉर टार्चर विक्टिम (UN Trust Fund For Torture Victim) और ओक फाउंडेशन (Oak Foundation) के संयुक्त तत्वाधान में एक सम्मलेन का आयोजन लहुरावीर स्थित होटल कामेश हट में किया गया | यह सम्मलेन मुख्य रूप से “भारत में उभरते कॉर्पोरेट फासीवादी राज्य में यातना, स्व व्यथा चिकित्सा और न्याय पर पहुँच” विषयक पर आधारित था |

सम्मलेन की शुरुआत करते हुए मानवाधिकार जननिगरानी समिति के सीईओ डा0 लेनिन रघुवंशी ने बताया कि कैसे हम आज इस सम्मलेन को रखने का मकसद यह है कि जो भी पीड़ित किसी भी प्रकार के हिंसा या यातना से गुजरता है उसे शारीरिक यातना के साथ ही साथ सबसे ज्यादा मानसिक यातना झेलना पड़ता है | जिसके बाद उसका व्यवहार पूरी तरह से परिवर्तित हो जाता है और वो पीड़ित व्यक्ति समाज की मुख्यधारा से कट कर अपनी अलग ही भय व दुःख की दुनिया में जीने को मजबूर हो जाता है और फिर वह न्याय पाने की आस छोड़ देता है उसमे हमारी व्यवस्था का भी बड़ा योगदान होता है | लेकिन यदि सही समय पर उसकी पीड़ा को संयमित तरीके से सुना जाय तो इससे उसे बहुत सम्ब्बल मिलता है और वह न्याय पाने की प्रक्रिया में समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ जाता है | आज इस सम्मलेन के माध्यम से हम ऐसे ही पीडितो को एक मंच पर लाकर उनकी स्व व्यथा कथा सुनने का प्रयास किया गया और उनके न्याय पाने हेतु पहल किया गया |

इस सम्मलेन में डा0 जेरमी रिंकर के पेपर “Narrative Reconciliation as Rights Based Peace”. पर चर्चा की गयी | इसके साथ ही इस सम्मलेन में उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मिर्ज़ापुर जिले से और झारखण्ड के कोडरमा से पीड़ित एकत्रित हुए, इस सम्मलेन में सभी पीडिती ने अपनी स्व व्यथा कथा को सभी के साथ साँझा किया |

इस सम्मलेन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डा0 राजेश मिश्रा ने कहा कि यातना विरोधी बिल को लॉ कमीशन की संतुति पर राज्य सभा में अविलम्ब पारित करना चाहिए | यातना पर संयुक्त राष्ट्र संघ कन्वेंशन (UN Convention against Torture) का अनुमोदन होना चाहिए | आगे उन्होंने कहा कि राज्य सभा की सलेक्ट कमेटी की शिफारिश, माननीय सर्वोच्च न्यायलय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की संतुतियो के बाद भी हीला हवाली कर रही है | इसका सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश से आप समझ सकते है कि कानून के राज की जगह इनकाउंटर का का राज स्थापित हो रहा है |

इसी कड़ी में अन्य इलाको से आये पुलिस यातना और अन्य यातनाओ से पीडितो का सम्मान समारोह किया गया जिससे उन्हें गरिमामय जिन्दगी जीने में मदद मिल सके | वाराणसी के साहिल नट, छेदी बनवासी, शबिहा, शिराजुद्दीन, मेहताब आलम, सावित्री, अंजनी, शंकर यादव, एटा जिले के गजाधर और झारखण्ड के कोडरमा जिले की रीना को इस सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया | एटा जिले के गजाधर ऐसे पीड़ित है कि उन्हें बिना किसी जुर्म के 20 वर्षो तक बांग्लादेश की जेल में रहकर सजा काटनी पडी | कामन वेल्थ ह्युमन राईट्स इनिशिएटिव और मानवाधिकार जननिगरानी समिति ने पैरवी करने के बाद उसे बांग्लादेश की जेल से छुड़ाया और भारत में पुनः उसके पुनर्वासन के लिए पैरवी की |

इस सम्मलेन के दौरान ही लखनऊ के मानवाधिकार कार्यकर्ता श्री आशीष अवस्थी को मानवाधिकार जननिगरानी द्वारा प्रतिष्ठित “जनमित्र सम्मान” देकर उन्हें सम्मानित किया गया |

आगे इस सम्मलेन में किसानो के बीच जाति आधारित अंतर्विरोधों को न्याय के आधार पर काम करने एवं ‘जातिगत सामन्तवादी’ व ‘नव उदारवाद’ द्वारा किसानी पर किये जा रहे हमले व नुकसान के प्रतिरोध में प्रतीक के रूप में वाराणसी के श्री राज कुमार गुप्ता, श्री विनोद कुमार, श्री बबलू कुमार पटेल उर्फ़ बाबू, श्री सत्य नारायण पटेल, श्रीमती सुमन देवी और आजमगढ़ के श्री अमित निगम और कुमारी सविता को “नव दलित सम्मान” से सम्मानित किया गया |

इसके साथ ही ऐसे पीड़ित जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है उन्हें सब्बल देने के लिए कम्बल वितरित किया गया | वाराणसी के साधू, बादाम, अरविन्द, शिराजुद्दीन, शंकर यादव, पंचम यादव, पप्पू, राजकुमार, कैलाश, रेखा, सुखई, मिला, राम चन्दर, गुलाब, छेदी बनवासी, शबिहा, मेहताब, अंजनी, मिर्ज़ापुर जिले के त्रिभुवन, मुरहू, राजू, सीता, ब्रिजेश, पूजा, परदेशी, विदेशी और झारखण्ड के कोडरमा जिले की रीना को कम्बल वितरित किया गया |

इस सम्मलेन में विशेष रूप से सीओ दशास्वमेध स्नेहा तिवारी भी उपस्थित थी |

डा0 लेनिन रघुवंशी की दादी और शिरिन शबाना खान के भाई की मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखकर सम्मलेन का समापन किया गया |

Comments (0)

विश्व कल्याण व भारत उन्नति के लिए की गई विशेष सूर्य महादेव महाआरती:- मनकामेश्वर मठ-मंदिर

Posted on 15 February 2018 by admin

–ब्रह्म महूर्त मे गोमती जल से हुआ शिवलिंग स्नान।

–ग्रहण व सूतक काल से भारत प्रभावित नहीं होंगे।

भारत मे न दिखने वाले, वर्ष 2018 के प्रथम व हिंदी पंचांग वर्ष अंतिम के सूर्य ग्रहण पर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ-मंदिर मे ब्रह्म मुहर्त में प्रातः 5 बजे विश्वकल्याण एवं देश उन्नति के लिए विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मठ-मंदिर के महंत देव्या गिरि ने कहा की भारत मे न दिखाई देने वाले इस आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के कुछ भू-भागों व प्रशांत एवं अटलांटिक महासागर की कुछ हिस्सों मे देखा जा सकेगा। भारत मे कही पर भी न तो ये दिखाई देगा न ही कोई भी सूतक काल हमारे यहां लगेगा, इस सूर्य ग्रहण का समय 15 की मध्य रात्रि व अंग्रज़ी कैलेंडर 16 फ़रवरी को 12:25 से प्रातः 4 :17 है, जिसका मध्य काल 2:21 पर होगा। उन्होने ने बताया की महादेव सम्पूर्ण सृस्टि के ईस्वर हैं, इसलिए इस तत्य से कोई फरक नहीं पड़ता सूर्य ग्रहण भारत मे दिख रहा है की नहीं समस्त विश्व के कल्याण के लिए हम ये विशेष आरती आयोजित कर रहे हैं। ब्रह्म मूर्त मे सबसे पहले शिवलिंग का स्नान गोमती जल से करवाया गया तत पश्च्यात भव्य श्रृंगार के साथ डमरू, शंख, ताशा व नागफनी की धुन में भक्तगणों एवं सेवादारों ने झूम कर आरती की। तत्पश्च्यात आरती के बाद मंदिर के कपाट भक्तगणों के लिए खोल दिए गए। फाल्गुनी अमावश्या होने के कारण महादेव के दर्शन करने श्रद्धालुओं को ताता लगा रहा।

Comments (0)

अराजक तत्व दलितों के प्रति दुर्भावना रखते हुए इस प्रकार के उत्पीड़न लगातार कर रहे हैं

Posted on 15 February 2018 by admin

उ0प्र0 अनुसूचित जाति विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चौधरी पूर्व विधायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें अनु0जाति विभाग के सभी प्रदेश उपाध्यक्ष-मंडल प्रभारी मौजूद रहे। बैठक को एआईसीसी के अनु0जाति विभाग के प्रभारी श्री शशांक शुक्ला ने सम्बोधित किया।
प्रदेश कंाग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती सिद्धिश्री ने बताया कि बैठक में आगामी तिथियों 26 फरवरी से शुरू होकर 18 अप्रैल तक होने वाले मण्डलीय सम्मेलन पर विचार किया गया एवं सभी मण्डल पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में सम्मेलन को सफल बनाने हेतु किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में विभाग के चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बन्द नहीं हो रहा है। कुछ अराजक तत्व दलितों के प्रति दुर्भावना रखते हुए इस प्रकार के उत्पीड़न लगातार कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें रसूखदारों का संरक्षण प्राप्त है और वह पूरी तरह बेखौफ होकर दलितों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
बैठक में इलाहाबाद में एलएल.बी. के दलित छात्र की निर्मम हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी।
श्रीमती सिद्विश्री ने बताया कि ‘‘दलित सुरक्षा एवं संविधान बचाओ’’ सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व लेाकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार शिन्दे, अनु0जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री के0 राजू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जे0डी0 शीलम, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री मुकुल वासनिक, श्री पी0एल0 पुनिया सांसद, श्री अशोक तंवर, श्री बी0एल0 खाबरी आदि वरिष्ठ राष्ट्रीय नेतागण शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से डा0 ओम प्रकाश पूर्व आईएएस, श्री के0के0 आनन्द, श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती सरलेस रावत, श्री हनुमान प्रसाद, श्री योगी जाटव, श्री दयानन्द दुसाद, डा0 जगत, श्री विजय बहादुर, श्री संतराम नीलांचल, श्री विकास सोनकर, श्रीमती मंजू संत, श्री जितेन्द्र गौड़, श्री अशोक कुमार, श्री सुशील बाल्मीकि, श्री सचिन रावत, श्री विशम सिंह, डा0 सुभाष गौतम, डा0 अवघेश भारती, श्री0पी0 पी0 वर्मा, श्री राजेन्द्र कुमार, श्री ओम प्रकाश सोनकर, श्री होरी लाल, श्री जितेन्द्र गौड़, श्रीमती नीलम अम्बेडकर, श्री हीरालाल शास्त्री, डा0 अनिल प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
श्रीमती सिद्धि श्री ने बताया कि अनु0जाति विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चौधरी ने निष्क्रियता एवं अनुशासनहीनता के चलते श्री राकेश सागर प्रदेश उपाध्यक्ष अनु0जाति विभाग को पदमुक्त कर दिया है।
श्रीमती सिद्धिश्री ने बताया कि आज श्री शशंाक शुक्ला द्वारा अनु0जाति विभाग के सोशल मीडिया का गठन किया गया। जिसमंे श्री सुशील कुमार बाल्मीकि को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

Comments (0)

राष्ट्रपति का हवाई अड्डे पर राज्यपाल ने स्वागत किया

Posted on 14 February 2018 by admin

लखनऊ 14 फरवरी, 2018
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद का आज लखनऊ के चैधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर राज्यपाल श्री राम नाईक ने स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री श्री आशुतोष टण्डन सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित थे।aks_1013
राष्ट्रपति ने चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में कृषि पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया तथा वी0एस0एस0डी0 कालेज, कानपुर के विधि भवन का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल श्री राम नाईक भी राष्ट्रपति के साथ कानपुर में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित थे।
कानपुर में आयोजित कार्यक्रमों के पश्चात् नई दिल्ली वापसी पर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद को राज्यपाल श्री राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ हवाई अड्डे से विदाई भी दी।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 14 February 2018 by admin

लखनऊ 14 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 15 फरवरी को विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में मार्गदर्शन करेंगे।
डा0 पाण्डेय सुबह 11.30 बजे झांसी में राॅयल गार्डन ओरछा में विस्तारक वर्ग में उद्बोधन देंगे। सायंकाल 06 बजे दतिया पहुंचेंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी विस्तारक वर्ग में मार्गदर्शन करेंगे।

Comments (0)

मुठभेड़ो से अपराधी और सपाई घबराए - राकेश त्रिपाठी

Posted on 14 February 2018 by admin

लखनऊ 14 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने एनकाउण्टर में खंूखार अपराधियों के मारे जाने पर सपा नेताओं की पीड़ा को वाजिब बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि सपा शासनकाल में गुण्डों अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था। पुलिस पर गोली चलाने में भी अपराधी घबराने नहीं थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की कठोर इच्छाशक्ति के चलते आज परिस्थितियां बदली है। अपराधियों पर पुलिस का कठोर शिकंजा कस रहा है। ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है और जो अपराधी पुलिस पर गोली चलाने का दुस्साहस कर रहे है आज पुलिस उसी भाषा में उन्हें जवाब दे रही है। जिन अपराधियों का खौफ जन-मन में था आज उन गुण्डों के मन में पुलिस का खौफ दिख रहा है। अपराधी आत्मसमर्पण कर रहे है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि पिछली अखिलेश सरकार में उत्तर प्रदेश में अवैध असलहों की फैक्ट्रियां कुकुरमुत्ते की तरह उग गई थी। योगी सरकार आने के बाद 156 अवैध असलहा फैक्ट्रियां बंद कर हजारों अवैध असलहा-बमों की बरामदगी हुई है। समाजवादी पार्टी के नेता अपराध और अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाई से घबरा गए है। घबराहट छुपाने के लिए सपा नेता सदन में हल्ला बोल रहे हैं। सीबीआई के दुरूपयोग के तमाम आरोप लगाने वाले सपाई नेता मुठभेंड़ो की सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। सपा अपने समय में पले-बढ़े उद्योग पर हो रही कार्यवाही से हताश-निराश है। सपा को अपराधियों पर हो रही कार्यवाही से पीड़ा हो रही है। भाजपा सरकार जनता की पीड़ा को दूर करने के लिए संकल्पित है।

Comments (0)

विश्वकर्मा समाज ने भाजपा नेतृत्व का जताया आभार

Posted on 14 February 2018 by admin

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा विश्वकर्मा समाज के तीन लोगों को प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाये जाने पर समाजजनों ने भाजपा नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। विश्वकर्मा पांचाल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अखिलेश मोहन की अध्यक्षता में विराट विश्वकर्मा मन्दिर पर सम्पन्न हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय व संगठन मन्त्री सुनील बंसल को धन्यवाद दिया गया।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश इकाई ने आजमगढ़ निवासी डा0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा (पूर्वमन्त्री), मुजफ्फरनगर निवासी जगदीश पांचाल व गाजियाबाद निवासी डा0 परमेन्द्र विश्वकर्मा को प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया है। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने नामित सदस्यगणों को बधाई देने के साथ ही भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।
इस मौके पर संजय विश्वकर्मा, अरूण विश्वकर्मा, हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, लाल बहादुर विश्वकर्मा, शंकर दयाल विश्वकर्मा, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, कृष्ण गोपाल विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

शहीदो को श्रद्धांजलि के साथ मनाई गई महाशिवरात्रि

Posted on 14 February 2018 by admin

img_20180214_092323_4–151 लीटर गोमती जल से हुआ महादेव का जलाभिषेक। 20180214_024315

–पुष्पांजलि के साथ हुआ शहीद स्मृति दिवस का आयोजन।

–सांध्यकालीन महाआरती के साथ समाप्त हुआ 4 दिवसीय “मनकामेश्वर महाशिवरात्रि पर्व।

आदि गंगा गोमती के 151 लीटर से किया गया महादेव का जलाभिषेक ।

हर हर महादेव, बम बम भोले के जय गोष, लाखों भक्तजनों के भीड़, सेवादारों की सेवा, आदिदेव भस्म महाआरती व अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुख देव को स्मरण कर डालीगंज स्थित त्रेताकालीन महादेव धाम मनकामेश्वर मठ-मंदिर मे मनाई गई महाशिवरात्रि। 11 फ़रवरी से शुरू हुए मनकामेश्वर पर्व का समापन बुधवार को मंदिर प्रांगण मे सांध्यकालीन महाआरती के साथ हुआ। पूरे मंदिर परिसर को सुंदर बिजली की झालरों से सजाया गया व 51 किलो फूलो के साथ मंदिर परिसर की सुंदरता अपने चरम पर थी। 151 लीटर आदि गंगा के जल से 14 फरवरी को शिवरात्रि को महाभिषेक किया गया। 11 फ़रवरी को दिन दोपहर 12 बजे से बच्चों के लिए “हम शिव के शिव हमारे” विषय पर होगी महाशिवरात्रि मनकामेश्वर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई । यही नहीं महिलाओं के लिए खासतौर से पार्थिव शिवलिंग तैयार करने की दिलचस्प प्रतिस्पर्धा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। चूंकि इस बार 13 की रात से ही चतुदर्शी लगी थी, इसलिए 13 फरवरी की रात दो बजे से ही मंदिर के कपाट खोल दिये गए । इस अवसर पर खासतौर से मां चंद्रिका देवी मंदिर के पास से लाए गए आदि गंगा मां गोमती का जल वितरित किया गया । 151 लीटर गोमती जल से भोलेनाथ का महा अभिषेक किया गया, तत्पश्च्यात भस्म आरती व मुख्यआरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं दर्शन हेतु खोल दिए गए।

भस्म आरती के जय गोष से गूंजा उठा मठ-मंदिर।

img_20180214_042547मंदिर प्रमुख महंत दिया गिरि महाराज ने मंदिर परिसर मे मुख्य महाआरती की। आचार्य शिव राम अवस्थी के आचार्यत्व व 11 पंडितो के सानिध्य में सभी महादेव रुद्राभिषेक पश्च्यात सभी सेवादार ने एक ही वेश भूषा में मंत्रों उच्चार के साथ व ढोल, डमरू, ताशे, नागफनी की धुन में माँ गोमती की आरती और पूजा अर्चना की। महाआरती से पहले रात्रि 2 बजे विहंगम भस्म आरती का आयोजन हुआ। मुख्य महाआरती में जगदीश गुप्त “अग्रहरि”, अमित गुप्ता, गजेंद्र प्रताप सिंह, मन्नी युवेंद्र, यश अग्रवाल, अंकुर पांडेय, मोहित कश्यप, राजकुमार, मुकेश, विजय मिश्रा, अमन शुक्ला, कार्तिक तोमर, चरित्र,दीपू ठाकुर, कमल जायसवाल, नीतू, नीरज, पूनम, शुभतिवारी, सोनू शर्मा, तरुण, आदित्य मिश्र, मुकेश, संजीत, संजय सोनकर, हिमांशु गुप्ता ,कृष्णा सिंह की अहम भूमिका रही।

रघुवीर शरण श्रीवास्तव “रघु”, संगीता श्रीवास्तव व केवल कुमार के भजनों से मंत्र मुग्द हुए श्रद्धालु।

प्रख्यत भजन गायक रघुवीर शरण श्रीवास्तव “रघु” के भजन के साथ प्रातः कालीन भजनांजलि आरम्भ हुई, निरंतर 8 घंटे भजन गा रघुवीर ने सबको आस्चर्यचकित कर दिया, शिव तांडव श्रोत, शिव चालीसा, शिव शंकर स्तुति व अन्य भजन सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए, साथ ही साथ झंकार संस्था की भजन गायिका संगीता श्रीवास्तव ने भजनो की प्रसत्तुति की। गायक संगीतकार यश भारती सम्मानित केवल कुमार जी ने शिव जी के भजनो की प्रस्तुति की। अमिताभ श्रीवास्तव ने माँ के भजन गाये।कीबोर्ड पर विजय सैनी जी ढोलक पर राजेश तिवारी और डीप पेड पर सोनी त्रिपाठी ने संगत दी।

पुष्पांजलि के साथ हुआ शहीद स्मृति दिवस का आयोजन।

20180214_031357मठ-मंदिर परिसर मे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की याद मे शहीदों स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। महंत देव्यागिरि ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के विसि प्रोफेसर एम.एल. भट्ट व ट्रामा सेण्टर के प्रमुख डॉक्टर संदीप तिवारी मौजूद रहे । देव्यागिरि ने कहा आज के परिवेश मे हमे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु व समस्त देश भक्तो के जीवन के मूल्यों को अपने अंदर संगृहीत करना बहुत जरुरी है। 14 फरवरी का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा की अगर ऐतिहासिक तथ्यों की बात करें तो भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लाहौर षढ़यंत्र मामले में ट्रिब्यूनल कोर्ट ने 7 अक्टूबर 1930 को 300 पेज के जजमेंट पर आधारित तीनों को फांसी की सजा सुनायी थी। तीन शहीदों के अलावा उनके 12 साथ‍ियों को उम्रकैद की सजा दी गई थी। उसके बाद 24 मार्च 1931 को फांसी दी जानी थी, लेकिन विशेष आदेश के अंतर्गत उन्हें 23 मार्च 1931 को शाम 7:30 बजे फांसी दे दी गई लेकिन 14 फ़रवरी वो दिन है जब पूरा देश एक चमत्कार की आस लगा कर बैठा था की उनके क्रांतिकारियों को अंग्रेज़ हुक्मरान शायद बरी कर दे किन्तु प्रिविसी काउंसिल द्वारा अपील खारिज किये जाने के बाद कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष मदन मोहन मालवीय ने 14 फरवरी 1931 को लॉर्ड इरविन के समक्ष दया याचिका दाख‍िल की थी, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया और सम्पूर्ण देश शोक की लहर मे डूब गया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in