Archive | लखनऊ.

स्मार्ट सिटी योजना में 1040 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त

Posted on 20 February 2018 by admin

लखनऊ 20 फरवरी, 2018

शहरी नागरिकों को गुणवत्तापरक जीवन स्तर के साथ स्वच्छ और सुस्थिर वातावारण प्रदान करने के लिए स्मार्ट सिटी योजना शुरू की गयी है। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा अवमुक्त केन्द्राश की धनराशि 533 करोड़ रुपये के सापेक्ष 507 करोड़ रुपये राज्यांश को शामिल करते हुए नगर विकास विभाग द्वारा 1040 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं। यह धनराशि स्मार्ट शहरों को अन्तरित की जा चुकी है।
नगर विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी योजना की अवधि 2015-16 से वर्ष 2019-20 अर्थात 5 वर्ष तक के लिए है। वर्तमान में उ0प्र0 के 10 शहर स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयनित किये गये हैं। इस योजना में अधिक से अधिक शहरों को चयनित कराने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।

Comments (0)

देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर एवं समुद्र पार से आयातित मदिरा के थोक अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन हेतु आवेदन 28 फरवरी तक

Posted on 20 February 2018 by admin

लखनऊ: 20 फरवरी, 2018
राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर एवं समुद्रपार से आयातित मदिरा के थोक अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन हेतु समय सारिणी निर्धारित कर दी है। इसके साथ ही आम जन मानस को सूचित करने के साथ-साथ इन थोक अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन करने हेतु आवेदन आनलाइन प्राप्त किये जायेंगे। इसके लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से प्रारम्भ कर दी गयी है।
प्रमुख सचिव आबकारी श्रीमती कल्पना अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में आवेदन करने की अन्तिम तिथि 28 फरवरी, 2018 को 19ः00 बजे तक रहेगी। ई-लाटरी में आवेदन करने के लिए निर्धारित वेबसाइट ीजजचध्ध्नचमगबपेममसवजजमतलण्हवअण्पद पर लाॅगइन कर रजिस्ट्रेशन कराकर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में आवश्यकता पड़ने पर मो0 नं0-9454466043 व ई-मेल नचमगबपेम100/हउंपसण्बवउ से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Comments (0)

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने अमेज़न इंडिया के साथ खादी उत्पादों के विक्रय हेतु किया एम0ओ0यू0

Posted on 20 February 2018 by admin

खादी के उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए
सरकार पूरी तरह कृत संकल्पित
-श्री सत्यदेव पचैरी

सुरेन्द्रअग्निहोत्री, : 20 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी की मौजूदगी में आज यहां होटल ताज में खादी के उत्पादों के आॅनलाइन बिक्री के लिए मशहूर अमेज़न इण्डिया के निदेशक श्री गोपाल पिल्लई तथा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अविनाश कृष्ण सिंह के मध्य एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किया गया।
इस एम0ओ0यू0 के अंतर्गत अमेज़न इण्डिया अपने उत्पाद देश भर के ग्राहकों को सीधे बेचने के लिए ग्रामीण खादी कारीगरों को शिक्षित, प्रशिक्षित व सक्षम बनायेगा। आॅनलाइन पोर्टफोलियों में खादी शर्ट, कुर्ता, धोती, तौलिया तथा स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ जैसे उत्पाद शामिल होंगे, जिसकी शहरी क्षेत्रों में भारी मांग तथा संभावनायें हैं।
इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए श्री पचैरी ने कहा कि खादी के उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार पूरी तरह कृत संकल्प है। सरकार का प्रयास है कि खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र के समग्र विकास में बेरोजगारों को बड़ी संख्या में जोड़ा जाय और वे इसके माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। उन्होंने खादी के इतिहास में आज के दिन को स्मरणीय बताते हुए कहा कि समिट के ठीक पहले खादी बोर्ड के साथ एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित होने से स्पष्ट है कि अब बड़ी कम्पनियां उत्तर प्रदेश में अपना व्यापार शुरू करने के लिए काफी उत्सुक हैं।
खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने कहा कि अभी तक देश-दुनियां में खादी की पहचान खादी इण्डिया के नाम से थी, अब लोग उत्तर प्रदेश के खादी उत्पाद को यू0पी0खादी के ब्रांड के नाम से जानेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश के हैण्डलूम और पावरलूम की मांग दुनिया के अनेक देशों है, उसी प्रकार अब खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों को भी विश्व में ख्याति हासिल होगी। अमेज़न के माध्यम से विदेशों में बैठे लोग आसानी से खादी के उत्पाद खरीद सकेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रमुख सचिव आई0ए0एस0 श्री नवनीत सहगल ने कहा कि यह साझेदारी खादी उत्पादों को बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंचने को बढ़ावा देने में सहायक होगी, जिसके फलस्वरूप बिक्री बढ़ेगी जिससे ग्रामीण कारीगर प्रेरित होंगे। अपने बेहतर अनुभव तथा ग्राहकों की गहरी समझ के चलते अमेजन इण्डिया इन प्रतिभाशाली कारीगरों व शिल्पकारों के लिए विकसित हो रही डिजिटल अर्थव्यवस्था के लाभ उठाने में एक समर्थ भूमिका निभा सकता है।
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सी0ई0ओ0 श्री अवनीश कृष्ण सिंह ने इस साझेदारी के बारे में कहा कि नये ग्राहकों में खादी अधिक लोकप्रिय होने के कारण उनकी बदलती पसंद व वरीयता को जानना बहुत आवश्यक है। इसके फलस्वरूप हमारे उत्पादों के प्रस्तुतिकरण में और सुधार लाने के लिए ई-काॅमर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा। अमेज़न इण्डिया के साथ इस साझेदारी के माध्यम से हम खादी सोसाइटीज व ग्रामोद्योगों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना चाहते हैं तथा उनके विकास में समर्थन करना चाहते हैं।
अमेज़न इण्डिया के निदेशक श्री गोपाल पिल्लई ने कहा कि अमेज़न इण्डिया ने विगत एक साल के दौरान अनेक सरकारी संस्थाओं जैसे डी0सी0 हैण्डलूम, वस्त्र मंत्रालय, द ट्राइबल को-आपरेटिव मारकेटिंग डेवलपमेंट आॅफ इण्डिया तेलांगना सरकार, नागालैण्ड सरकार, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम तथा गुजरात ट्राइबल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के साथ भागीदारी कर देशभर के कारीगरों व लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के उत्थान के लिए सरकार के प्रयासों को पूरा करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कम्पनी ने स्पेशलाइज्ड टेªनिंग माॅड्यूल तैयार किये है, आॅन-ग्राउंड स्टाफ के साथ कार्यशालाएं आयोजित की हैं तथा सीखने के संसाधनों को साझा किया है ताकि उन्हें अपने व्यवस्साय को आॅनलाइन शुरू करने और बढ़ने में सहायता मिल सके।

Comments (0)

अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछडे वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Posted on 20 February 2018 by admin

लखनऊ -20फरवरी-2018, सहायक निदेशक (सेवा0) लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग, लखनऊ के अन्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछडे वर्गो के अभ्यथियों हेतु एक अप्रैल 2018 से प्रारम्भ होने वाले एक वर्षीय निःशुल्क प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर 23 मार्च 2018 तक (अवकाश के दिनों को छोडकर) क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ के कमरा नं0-8 में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।
उन्होने बताया कि अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टर पास (हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ) तथा आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होने बताया कि उक्त केन्द्र में तृतीय श्रेणी वर्ग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जाती है। अनुसूचित जाति/ जनजाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 26 मार्च 2018 को प्रातः 11 बजे तथा पिछडे वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 मार्च 2018 को प्रातः 11 बजे से होगा। उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का सेवायोजन कार्यालय में आनलाअन पंजीयन अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उन्होने बताया कि सेवायोजन कार्यालय में पंजीयन ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर आनलाइन कराया जा सकता है। अथ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन प्रपत्र एक्स-10, शैक्षिक योग्याताओं, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि की स्वप्रमाणित फोटो प्रतियाॅं तथा एक अपनी फोटो अवश्य लगाये। इस कार्यहेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय न होगा।

Comments (0)

790 रिक्तियों हेतु आन लाइन रोजगार मेले का आयोजन, आवेदन करने की अन्तिम तिथि 24 फरवरी

Posted on 20 February 2018 by admin

लखनऊ -20 फरवरी-2018, सहायक निदेशक (सेवा0) लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया कि 27 फरवरी 2018 को प्रातः 10.30 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग एल0डी0ए0 परिसर लखनऊ मण्डल लखनऊ में आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होने बताया कि रोजगार मेले में इण्टर स्तर की 650 रिक्तियाॅं, स्नातक स्तर की 100 रिक्तियाॅं एवं एम0बी0ए0 स्तर की 40 रिक्तियाॅं विभिन्न प्राइवेट कम्पनियों के माध्यम से अधिसूचित हुई है। जिसमें आवेदन करने की न्यूनतम् आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य है। उन्होने बताया कि सेवायोजन वेबसाइट विभाग के पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर आनलाइन आवेदन करने हेतु मेला आई0डी0संख्या- 728 पर दिनांक 24 फरवरी 2018 की सायं 03.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि अभ्यर्थियों का सेवायोजन के पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है । इस कार्यहेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय न होगा।

Comments (0)

जनपद में 412 प्रकरणों मे से 11 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया

Posted on 20 February 2018 by admin

आम जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें-
लखनऊ-20 फरवरी 2018, जिलाधिकारी श्री कौषल राज शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी आम जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है और जन समस्याओं का निस्तारण सकारात्मक होना चाहिए। आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये। शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी पांच तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये तथा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कुल 412 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमे से 11 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिया गये हैं कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में 25 प्रकरण प्राप्त हुए, तहसील बी0के0टी में 137 प्रकरण प्राप्त हुए, तहसील सरोजनीनगर में 43 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमे से किसी भी प्रकरण का निस्तारण नही हुआ। तहसील मलिहाबाद में 57 मे से 04 प्रकरण का निस्तारण, मोहनलालगंज तहसील दिवस में 150 मे से 07 का निस्तारण हुआ, शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये, जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की पांच सम्पूर्ण समाधान दिवसों में पुलिस 79, राजस्व 176, विकास 49, शिक्षा 02, समाज कल्याण 10, चिकित्सा 00 तथा अन्य 96 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 19 February 2018 by admin

लखनऊ 19 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 21 व 22 फरवरी को यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दौरान लखनऊ में उपस्थित रहेंगे।

——————————————————

लखनऊ 19 फरवरी 2018, केन्द्रीय गृहमंत्री माननीय राजनाथ सिंह 21 फरवरी को यूपी इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन में उपस्थित रहेंगे।

——————————————————

लखनऊ 19 फरवरी 2018, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सांसद कलराज मिश्र 20 फरवरी को सायं 07.30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। 21 व 22 फरवरी को लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट में सहभागिता करेंगे।

——————————————————

लखनऊ 19 फरवरी 2018, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा 20 फरवरी को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला के नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

जनादेश सत्ता के आंनद के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश बदलने के लिए- सुनील बंसल

Posted on 19 February 2018 by admin

वाराणसी/लखनऊ 19 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी आगामी समय में कार्यकर्ताओं के लिए कई तरह के रचनात्मक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार कर रही है। 25 फरवरी को मंडल स्तर व जिला स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं के लिए एकलव्य खेल प्रतियोगिता होगी। जिसमें पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को अपने खेल से संबंधित गतिविधियों को समाज के बीच लाकर सभी लोगों को खेल भावना से जोड़कर एक संगठित और मजबूत संगठन रचना को अंजाम देना है।
श्री बंसल ने कहा कि आगामी समय में 4 लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर और आगामी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए एक रचना और सभी कार्यकर्ताओं के लिए उनकी भूमिका निर्धारित की जाएगी। विधानसभाओं की समन्वय बैठक भी आयोजित होंगी। प्रदेश की जनता ने प्रदेश बदलने के लिए हमें जंनादेश दिया है न कि हम सत्ता का मजा लूटने आए हैं। हमें लगातार रचनात्मक और समाज की सेवा के काम करते रहना चाहिए, यही हमारा मूल विचार है, इसी पर भाजपा काम करती है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा सुनील बंसल जी के अंदर अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने का अद्भुत क्षमता और विश्वास है। इस कारण से हम सभी को इनसे प्रेरणा मिलती है आज उत्तर प्रदेश में इतना बड़ा वटवृक्ष, जो संगठन का दिखाई दे रहा है उसके पीछे सुनील बंसल जी जैसा ही शिल्पी मुख्य भूमिका में है। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने भी बैठक को संबोधित किया।
बैठक में भाजपा काशी क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं सभी जिलों के अध्यक्ष मौजूद थे, क्षेत्रीय स्तर पर कार्यक्रमों का वृत्त संगठन महामंत्री रत्नाकर ने लिया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्रा ने किया एवं आभार महामंत्री अशोक चैरसिया ने दिया।

Comments (0)

लखनऊ इनवेस्टर समिट के लिए तैयार - मनीष शुक्ला

Posted on 19 February 2018 by admin

लखनऊ 19 फरवरी 2018, देश भर की आंखे 21 और 22 फरवरी को लखनऊ में होने वाली इनवेस्टर समिट की ओर लगी हुई हैं। सपा-बसपा सरकारों के कुशासन से बीमारू राज्य का दाग झेलते आ रहे उत्तर प्रदेश को मुक्ती मिलने वाली है। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने इनवेस्टर समिट की तैयारियों पर आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
निवेश वास्तविक रूप से उत्तर प्रदेश में हो इसके लिए योगी सरकार पहले दिन से काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने औद्योगिक नीति के अन्र्तगत विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित होने वाले उद्योगों को को वित्तीय एवं गैर वित्तीय प्रोत्साहन देने के लिए नीतियों बनाई गई है। जिनमें उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017, उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2017, उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी नीति एवं स्टार्टअप नीति-2017, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण निति-2017, उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2017, उत्तर प्रदेश नागर विमानन प्रोत्साहन नीति-2017, उत्तर प्रदेश एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2017, वस्त्रोंद्योग नीति-2017, फेरी नियमावली-2017 और उत्तर प्रदेश खनन नीति-2017 प्रमुख है। ईज आॅफ डूइंग बिजनेस के अन्तर्गत रिफार्फ ऐक्शन प्लान 20 विभागों द्वारा लागू कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। सिंगल विण्डो क्लीयरेन्स की स्थापना सीधे माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यलय में की जा रही है।
श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने से कानून का राज आया है। अपराधियों के हौसले पस्त हैं। प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भर होने की राह पर है। एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे एवं सुदूरवर्ती गांवों में चैड़ी सडके आने से परिवहन के क्षेत्र में क्रान्ति आ गई है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन से लोंगो में जागरूकता बढी़ है। पेयजल की गुणवत्ता में आशातीत सुधार आया है। लोगों का नजरिया उत्तर प्रदेश के प्रति सकारात्मक हुआ है। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने से यह काम दूनी गति से हो रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हालिया बजट में प्रदेश के 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। साथ ही स्वरोजगार को भी प्रोतसाहित किया जा रहा है। सरकार की ऐसी कल्याणकारी मंशा से प्रदेश में निवेश का सकारात्मक महौल बन रहा है जिसे आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ में इनवेस्टर समिट हो रही है। उत्तर प्रदेश के हर कोने में अलग-अलग विधा के कारीगर भरें हुए है साथ ही अकुशल श्रमिकों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। इन सभी को क्षेत्रीय स्तर पर और हुनर के स्तर पर काम उपलब्ध कराना सरकार की मंशा में है।
श्री शुक्ला ने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर पूरे लखनऊ को सजाया गया है। तमाम दीवालों और खम्भों पर विभिन्न प्रकार की चित्रकारी की गई है। प्रकाश की व्यवस्था के लिए एलईडी लाईटें लगाई गई है। मंत्रियों एवं विभागियों अधिकारियों के साथ स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरन्तर तैयारियों का जायजा ले रहें है। सरकार के इन्ही सब भागीरथ प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश की विकास यात्रा के लिए टर्निग प्वाइंट बनने के लिए तैयार है।

Comments (0)

अटकाने और भटकाने वाले भ्रष्ट लोगों को देश की जनता सजा देगी - डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

Posted on 19 February 2018 by admin

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाने के काम से भ्रष्टाचार की संरक्षक कांग्रेस व विपक्षी दलों में खलबली

- खुद के पाप को दूसरे पर मढकर जनता को गुमराह करने की कोशिश राष्ट्र की जनता को मंजूर नहीं

लखनऊ 19 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि देश के विकास को अटकाकर और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए तंत्र में मामलों को लटकाकर जनता को गुमराह करने वाली भ्रष्टाचार की आरोपी कांग्रेस व विपक्षी दल अपने पापों को छिपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। जिन लोगों ने दशकों से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और शासनतंत्र को भ्रष्टाचारियों के हाथों गिरवी रखने का काम किया है, उन्हें अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा एक-एक कर देश लूटने वालों को जेल पहुंचाने के काम से बड़ी तकलीफ हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी देश लूटने वालों को सजा दिलाकर रहेंगे। साथ ही जनता का पाई-पाई पैसा वापस लाएंगे।
डॉ. पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार पहले दिन से ही भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त रही है। सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काले धन पर जांच के लिए एसआईटी गठन, नोटबंदी और बेनामी संपत्ति कानून बनाकर भ्रष्टाचारियों को कानून के शिकंजे में लाने का प्रयास कामयाब हुआ है। इसलिए भ्रष्टाचार के संरक्षक कांग्रेस व विपक्षी दलों के नेता खुद के बेनकाब होने के डर में अपने पाप को दूसरों पर मढकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा की गई नोट बंदी के बाद दो लाख से अधिक मुखौटा कंपनियां बंद हुईं। सरकार ने भ्रष्टाचार करने वाले लोगों और अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने अपने शासन काल में चहेते उद्योगपतियों को भारी भरकम लोन, एलओयू और एलओसी दिलाकर बैंकों के 82 प्रतिशत पूंजी एनपीए बना दिया। कांग्रेस ने इससे भी बड़ा पाप करते हुए बैंकों के एनपीए को बताने में भी भ्रष्ट तरीका अपनाया और वास्तविक एनपीए के परिमाण को छिपाकर रखा। मोदी सरकार ने कांग्रेस के इस पाप के कारण देश को हुई हानि से उबारने के लिए दिनरात काम कर रही है। भाजपा के शासन में किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचारी बख्शे नहीं जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पीएनबी घोटाले में तत्कालीन कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की संलिप्तता जाहिर होती जा रही है। नियम-कानून ताक पर रखकर जनता के पैसे को भ्रष्टाचारियों को दिलाने और इसके एवज में बड़ा लाभ लेने में कांग्रेस के नेता व तत्कालीन वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम सहित कांग्रेस के अनेक नेताओं की भूमिका जबावदेह है। दस साल तक जनता को लूटने वाली कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर लाखों-करोड़ों के घोटाले कराने का आरोप है। मुखौटा कंपनियों के जरिए कांग्रेस के नेताओं ने घोटालों के धन को ठिकाने लगाने में न केवल मदद की, बल्कि स्वयं भी इन घोटालों में शामिल रहे। मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में पी. चिदम्बरम व उनके बेटे कार्तिक चिदम्बरम की भूमिका पहले ही दागी के रूप में सामने आ रही है। अब पीएनबी घोटाले सहित इस तरह के अन्य घोटालों में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। डॉ. पांडे ने कहा कि विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे कितने लोगों कोे उस समय सरकार में शामिल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने हजारों करोड़ के लोन दिलवाए और इन डिफाल्टरों को कानून के शिकंजे से बचाते हुए देश से भागने में मदद की। मोदी राज में अब इस तरह के डिफाल्टर बच नहीं पायेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in