Archive | लखनऊ.

सर्वप्रिय थे बहुगुणा जी

Posted on 27 April 2018 by admin

स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत सरकार सहित पूरे देश में उनके योगदान पर हो रही चर्चा
सुरेंद्र अग्निहोत्री, लखनऊः 27 अप्रैल, 2018
123 स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर दिनांक 25 अप्रैल, 2018 को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी एक ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जो हमेशा प्रजातांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहे। स्व0 बहुगुणा जी का जीवन महात्मा गांधी, आचार्य विनोबा भावे, आचार्य नरेन्द्र देव, राम मनोहर लोहिया एवं चन्द्रशेखर आजाद से प्रभावित था।
प्रधानमंत्री ने स्व0 बहुगुणा जी के शिक्षा क्षेत्र एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये गये कार्यों एवं प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी ने सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, समाजसेवा एवं राजनैतिक शुचिता को हमेशा तरजीह दी। 12
उन्होंने कहा कि स्व0 बहुगुणा जी पर्वतीय क्षेत्र से सम्बन्ध रखते थे, इसलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुये, उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के ढांचागत विकास एवं पर्वतीय क्षेत्र के वासियों के लिये रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया। स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी एक समाजसेवी होने के साथ ही जुझारू व्यक्तित्व के स्वामी थे। युवा पीढ़ी को उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिये समर्पित होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर विधान सभा स्थित तिलक हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि भारतीय राजनीति में स्व0 बहुगुणा जी का एक महत्वपूर्ण स्थान है। छात्र जीवन की राजनीति से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर सफलतापूर्वक पूरा करते हुये उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में भी अपनी अद्भुत राजनैतिक क्षमता का परिचय दिया और केन्द्र सरकार में विभिन्न पदों को कुशलतापूर्वक संभाला
उन्होंने कहा कि स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी का जीवन एवं व्यक्तित्व बहुआयामी था, वह जमीन से जुड़े हुये राजनीतिज्ञ थे और हमेशा जनता की भलाई के लिये कार्य करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जन्मशताब्दी वर्ष पर साल भर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं आम जनता को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा, जिससे आज की युवा पीढ़ी स्व0 बहुगुणा जी के जीवन को करीब से जान सके।
स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी की स्मृति में गोमती नगर के 1090 चैराहे से एकता एवं शांति दौड़ का आयोजन किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, डाॅ0 दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर एकता एवं शांति दौड़ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में स्व0 बहुगुणा जी द्वारा सम्पादित कार्यों को लोग आज भी स्मरण करते हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह सहित तमाम शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों ने भाग लिया। इस दौड़ में स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा के जीवन से प्रेरित हजारों लोग शामिल हुये।

Comments (0)

सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय -प्रमुख सचिव, सूचना

Posted on 27 April 2018 by admin

सुरेंद्र अग्निहोत्री, लखनऊः 27 अप्रैल, 2018
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाय, जिससे आम जनता उन योजनाओं से लाभान्वित हो सके। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। प्रचार साहित्य के वितरण का कार्य समय से कराया जाये। जनपदों से मांगी गयी सूचनायें ई-मेल पर तत्काल भेजना सुनिश्चित करें। infoup
प्रमुख सचिव सूचना, श्री अवनीश अवस्थी ने आज यहां सूचना भवन में आयोजित जनपदों के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक मे यह निर्देश दिए। लोक कल्याण मेला एवं लाभार्थी मेला के आयोजन की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि जिन जनपदों में लोक कल्याण मेला का आयोजन नहीं हुआ है, उन जनपदों के अधिकारी शीघ्र आयोजन कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनपदों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी विभागीय कार्यों को गम्भीरता से सम्पादित कराना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक एक सप्ताह में अवश्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फेसबुक एवं ट्वीटर चलाना सीख लें, जिससे राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार फेसबुक व ट्वीटर के माध्यम से भी कराया जा सके।
श्री अवस्थी ने कहा कि जनपदीय अधिकारी पत्रकार बन्धुओं से समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सही ढंग से सम्पादित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना ई-मेल समय-समय पर अवलोकित करते रहें और यदि मुख्यालय से कोई सूचना मांगी जाती है, तो उसको गम्भीरता से लेते हुए निर्धारित समय में ही भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर यदि किसी प्रकार के विभागीय प्रकरण लम्बित हैं, तो उनका निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करें।

सूचना निदेशक, डा0 उज्ज्वल कुमार ने कहा कि आज की इस बैठक में प्रमुख सचिव सूचना द्वारा जो भी निर्देश दिये गये हैं, उनका अक्षरशः पालन सभी अधिकारी करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मुख्यालय पर आयोजित बैठक में भविष्य में निर्धारित समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जनपदों में जो एल.ई.डी. वैन प्रचार-प्रसार के लिए भेजी जाती है, उससे सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार सही ढंग से कराना सुनिश्चित किया जाय। इसके अलावा जनपदों में जो होर्डिंग लगी हैं, उनका सत्यापन करते रहें। यदि कहीं कोई होर्डिंग फटी है, तो उसको शीघ्र बदलवाना सुनिश्चित करायें।
इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना, डा0 ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, उप निदेशक त्रिलोकी राम, उप निदेशक नवल कान्त तिवारी, हरिशंकर त्रिपाठी, के0एल0 चैधरी, राजेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित जनपदों से आये उप निदेशक, सहायक निदेशक, जिला सूचना अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

कर्नाटक चुनावों में ‘राजनैतिक पर्यटन’ करेंगे माया और अखिलेश- राकेश त्रिपाठी

Posted on 27 April 2018 by admin

लखनऊ 27 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती के कर्नाटक चुनावों में दौरे को राजनैतिक पर्यटन बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का मुख्य आधार व उत्पत्ति उत्तर प्रदेश रहा है और उत्तर प्रदेश में इनकी दशा खस्ताहाल है। सपा-बसपा अपनी स्थापना काल के बाद से अब तक के सर्वाधिक दुर्दिन झेल रहे हैं। बसपा के संस्थापक सदस्य बसपा छोड़ चुके है। बसपा अपना राष्ट्रीय दल का दर्जा बचाए रखने की चुनौती से जूझ रही है। उत्तर प्रदेश में बसपा का जनाधार संकुचित हो गया है। ऐसे में कर्नाटक दौरा मन बहलाने जैसा है। सपा, बसपा का कर्नाटक मंे न कोई जनाधार है और न ही पार्टी का संगठन। जातीय राजनीति करने वाले सपा-बसपा के लिए कर्नाटक मेें कोई आधार नहीं है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि जब से अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर कमान अपने हाथों में ली है तबसे समाजवादी पार्टी लगातार कमजोर हुई है। समाजवादी पार्टी क्षेत्रीय दल है और कर्नाटक में समाजवादी पार्टी का ना ही सांगठनिक आधार है और न ही जातीय राजनीति की गणित का समीकरण है, ऐसे में अखिलेश यादव का कर्नाटक दौरा गुजरात दौरे की तरह ही फ्लाफ शो साबित होगा। उत्तर प्रदेश में ‘हाथ’ का साथ पसन्द कर ‘हाथी’ की सवारी कर चुके अखिलेश यादव पालिटिकल ट्यूरिज्म करने कर्नाटक जा रहे है। अखिलेश यादव कर्नाटक में हाथ और हाथी से कोई समझौता नहीं कर पा रहे है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कर्नाटक की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को देखने और सुनने का आकर्षण है। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी जी की कार्यशैली से देशभर की जनता प्रभावित हुई है, यही कारण है कि अलग-अलग राज्यों के चुनाव प्रचार में योगी जी की डिमांड बढ़ी है और संगठन के निर्देश पर योगी आदित्यनाथ जी स्टार प्रचारक के रूप में जगह-जगह दौरा भी कर रहे है जिसका लाभ पार्टी को मिल रहा है।

Comments (0)

यूपीपीसीएल स्मार्ट मेटर्सिन उत्तर प्रदेश के साथ 40 लाख बिजली मीटर बदलने के लिए ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी ईईएसएलिन के साथ समझौता

Posted on 26 April 2018 by admin

img-20180426-wa0013

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर की रेल-स्कूल बस दुर्घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की

Posted on 26 April 2018 by admin

बेसिक शिक्षा अधिकारी, कुशीनगर तथा दुदही के खण्ड शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश

कुशीनगर के ए0आर0टी0ओ0 इन्फोर्समेण्ट तथा परिवहन विभाग
के यात्री कर अधिकारी को भी निलम्बित करने के निर्देश

बिना अनुमति/पंजीकरण के विद्यालय का संचालन करने के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य के
विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जाए

सेठ बंशीधर विद्यालय की जांच कराने के भी निर्देश

लखनऊ: 26 अप्रैल, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कुशीनगर में आज सुबह हुई रेल-स्कूल बस दुर्घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने शिथिल पर्यवेक्षण के लिए जनपद कुशीनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री हेमन्त राव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दुर्घटना के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी दुदही के खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री शेष बहादुर को भी निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने प्रवर्तन कार्य में शिथिलता बरतने वाले कुशीनगर के ए0आर0टी0ओ0 इन्फोर्समेण्ट श्री राजकिशोर त्रिवेदी को भी निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी श्री रणवीर सिंह चैहान को दुर्घटना के उत्तरदायी पाए जाने पर निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने बिना अनुमति/पंजीकरण के विद्यालय का संचालन करने के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य श्री करीम जहान खान के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए विधिक धाराओं में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सेठ बंशीधर विद्यालय की जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं, जहां से डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए टी0सी0 की व्यवस्था की जाती थी।

Comments (0)

बाबू राम निषाद उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लि0 के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त

Posted on 26 April 2018 by admin

लखनऊ , एक भी व्यक्ति भाजपा के अलावा इसके इतर भी कुछ सोचता। संस्था भाजपा के परफार्मेन्स से अपने आप को जोड़े हमारा सिर ऊचां तभी रह सकता है, हम ऊची आवाज में तभी बात कर सकते है जब हम संस्था की परफार्मेन्स पर अटल रहेगें। अपनी निजी सोच के कारण अपनी अलग पहचान रख कर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रहे बुन्देलखंड के हमीरपुर जनपद के निवासी बाबू राम निषाद को प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लि0, लखनऊ को अध्यक्ष के पद पर तात्कालिक प्रभाव से नियुक्त कर दिया है। यह जानकारी प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मनोज सिंह ने दी है।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लि0 का कार्यालय 32- स्टेशन रोड, पी0सी0एफ0 भवन के चतुर्थ तल पर है। कार्यालय का टेलीफोन नम्बर-0522-2635327 है।

Comments (0)

जल उपभोक्ता समितियों का शीघ्र गठन कराना सिंचाई मंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता

Posted on 26 April 2018 by admin

किसानों को एफ0डब्ल्यू0एस0 द्वारा केला, गन्ना में ड्रिप, स्प्रिंकलर सिंचाई हेतु करें प्रेरित
गुणवत्तायुक्त, समयबद्व, पारदर्शी कार्य पद्वति को अपनायें
राजमणि यादव
सचिव, सिंचाई एवं अध्यक्ष, पैक्ट

लखनऊः 26 अप्रैल, 2018
सहभागी सिंचाई प्रबंधन कार्यक्रम के अन्तर्गत जल उपभोक्ता समितियों को निर्वाचन प्रणाली के माध्यम से जल उपभोक्ता समितियों का गठन कर नहरों की सत्ता किसानों का सौंपना सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसका समय से अनुपालन करना सिंचाई विभाग का नैतिक दायित्व है। यह बात सचिव, सिंचाई एवं अध्यक्ष, पैक्ट श्री राजमणि यादव ने आज उ0प्र0 वाॅटर सैक्टर रीस्ट्रक्चरिंग परियोजना के मुख्यालय वाल्मी भवन, उतरेठिया, लखनऊ के सभागार में यू0पी0डब्ल्यू0एस0आर0पी0 के द्वितीय चरण की समीक्षा बैठक में कही।
श्री यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग ने सरकार की प्राथमिकताओं को दृष्टिगत रखते हुए हर खेत तक पानी पहॅुंचाया है। फलतः किसानांे में खुशहाली आ रही है। इसी क्रम में अभियन्ताओं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हर दशा में यह सुनिश्चित करें कि परियोजना क्षेत्र में नहरों की बढ़ी जल धारण क्षमता का लाभ किसानों को मिल सके और उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिये कि अधिकारी/अभियन्ता स्वयं अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करें तथा अपने अधीनस्थों को भी कड़ी हिदायत दे कि वे किसानों से सीधा संपर्क स्थापित करें और आ रही समस्याओं को तुरन्त मौके पर ही निस्तारित करें।
अध्यक्ष, पैक्ट ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एफ0ए0ओ0 के सहयोग से संचालित फार्मस वाॅटर स्कूल (एफ0डल्यू0एक0) के माध्यम से केला और गन्ना की फसलों ड्रिप और स्प्रिंकलर पद्वति पर प्रयोगात्मक अध्ययन कर इसके परिणाम स्वरूप लाभों को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को प्रेरित करें, जिससे की कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके।
मुख्य अभियन्ता, पैक्ट एस0सी0 शर्मा ने समीक्षा के दौरान बताया कि बंुदेलखण्ड के जनपद ललितपुर में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर जल उपभोक्ता समितियों का गठन किया जा चुका है। क्षमता वृद्वि प्रशिक्षण के उपरान्त इन उपभोक्ता समितियों को 4 नहरों का पूरा प्रबन्ध सौंप दिया गया है। शारदा सहायक संगठन के अन्तर्गत कुलाबा समितियों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अल्पिका व रजवहा समितियों का चरणबद्व निर्वाचन प्रक्रिया संचालित है। शीघ्र ही रामगंगा संगठन में भी निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। श्री शर्मा ने बताया पी0एल0जी0सी0 के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्वार के तहत नहर की क्षमता 4200 क्यूसेक से बढ़ाकर 6400 क्यूसेक कर दिया गया है। जिससे बढ़े हुए डिस्जार्च से पानी किसानों के खेतों में पहॅंुच रहा है। शारदा संगठन के अन्तर्गत हैदरगढ़ संगठन प्रणाली पुर्नस्थापना का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। नरोरा बैराज के आधुनिकीकरण एवं स्वचालित व्यवस्था की स्थापना का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। परियोजना क्षेत्र में अभी तक 1160 फार्मस वाॅटर स्कूल संचालित किये जा रहें है।
बैठक में तकनीकी सलाहकार, पैक्ट श्री संग्राम सिंह सहित विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

Comments (0)

प्रदेश सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है

Posted on 26 April 2018 by admin

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव मौर्या द्वारा किया गया ट्वीट कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, इस बात की स्वीकारोक्ति है कि प्रदेश सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज जारी बयान में कहा कि श्री केशव मौर्या को ये बातें कहने के पहले जान लेना चाहिए कि बिना सरकारी संरक्षण के अधिकारी बेलगाम नहीं हो सकते। इन काम न करने वाले अधिकारियों को किस स्तर पर संरक्षण प्राप्त है यह उपमुख्यमंत्री को भलीभांति मालूम होगा। दुर्भाग्यपूर्ण तो यह है कि प्रदेश की जनता का क्या हाल होगा जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री स्वयं इस तरह का रोना रो रहे हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। विकास चौपट हो चुका है। लेकिन झूठे आंकड़ों के सहारे सरकार जनता से झूठ बोल रही है। चाहे सड़कों के गड्ढा मुक्त करने का मुद्दा हो, गेहूं खरीद हो, गन्ना मूल्य बकाये के भुगतान का हो, गरीबों को आवास उपलब्ध कराये जाने का हो आदि तमाम जनहित के मुद्दों पर सरकार फेल है और लगातार झूठ बोल रही है। चौबीस घण्टे बिजली उपलब्ध कराने की बात तो दूर की कौड़ी है आठ से दस घण्टे निर्बाध बिजली किसानों को नहीं मिल पा रही है। पेयजल की समस्या से समूचे बुन्देलखण्ड में हाहाकार मचा है। नहरों में सिंचाई के लिए पानी नहीं है। मुख्यमंत्री आवास के सामने और विधानसभा के सामने पीडि़त आत्मदाह कर रहे हैं। रेप जैसे जघन्य अपराध में कार्यवाही नहीं हो रही है। समस्याओं का अम्बार लगा है और दलितों के घर भोजन करके और चौपाल लगाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री आम जनता को गुमराह कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के चार-चार सांसद उत्पीड़न और भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख रहे हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर विगत लगभग दो माह से लगातार भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के सहयोगी अपना दल(एस) की प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री सुश्री अनुप्रिया पटेल ने ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते उपवास पर बैठने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं चाहे बदायूं के विधायक द्वारा विकास न होने को लेकर पत्र लिखकर चेतावनी देने की बात हो, भ्रष्टाचार और घूसखोरी को लेकर तिन्दवारी के विधायक द्वारा एक अभियन्ता के गले में नोटों की माला डालने की बात हो, विधायक और सांसद आज अपनी ही सरकार में जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार को लेकर धरना दे रहे हैं। इससे साफ होता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और उनके सहयोगी दो-दो उपमुख्यमंत्रियों एवं सरकार में बैठे लेाग पूरी तरह सरकार चलाने में विफल साबित हो रहे हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि अच्छा तो यह होगा कि श्री मौर्या निरंकुश हो चुकी अफसरशाही पर अंकुश लगायें ताकि आम जनता को न्याय मिल सके और प्रदेश में ठप पड़ा विकास शुरू हो सके।

Comments (0)

सरकार इन दुःखद घटनाओं को रोकने हेतु तत्काल ठोस कदम उठाये ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके

Posted on 26 April 2018 by admin

जनपद कुशीनगर के थाना विशुनपुरा के दुदही बहपुरवा रेलवे क्रासिंग को पार करते समय स्कूली वैन के ट्रेन की चपेट में आ जाने से हुई दुर्घटना में लगभग 13 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत एवं आधा दर्जन से अधिक बच्चों के गंभीर रूप से घायल हो जाने की दुःखद घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है एवं दुर्घटना में घायल छात्र-छात्राओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजब्बर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक स्कूली बच्चों के परिजनों को समुचित आर्थिक मुआवजा एवं घायलों को बेहतर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा सरकार अविलम्ब उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि सरकार इन दुःखद घटनाओं को रोकने हेतु तत्काल ठोस कदम उठाये ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Comments (0)

रात्रि चौपाल, फैजाबाद——भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 26 April 2018 by admin

फैजाबाद /लखनऊ 26 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि प्रभु श्रीराम की यह धरती है जिन्होंने पूरे विश्व को सुशासन, समरसता और शरणागत वात्सलता का संदेश दिया। साथ ही अराजकता और पाप के खिलाफ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठित करके प्रभु श्रीराम ने सत्य की विजय का मार्ग प्रशस्त किया। डा0 पाण्डेय ने कहा केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश मंे योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकारों का उद्देश्य रामराज्य की स्थापना व सुशासन ही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर बाबा साहब भीमराम रामजी आम्बेडकर जयंती से प्रारम्भ हुए ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज फैजाबाद में परिक्रमा मार्ग स्थिति ग्राम सरेठी के प्राइमरी विद्यालय में आयोजित रात्रि चैपाल में उपस्थित रहकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया, और मोदी सरकार व योगी सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा की और ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के नेतृत्व ने लम्बे समय तक देश व प्रदेश में शासन किया। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी जैसे क्षेत्रीय दलों के शासन को भी आपने देखा है। सपा, बसपा और कांग्रेस की सत्ता के दौरान सरकारोें की ऐजेण्डे में गांव तो होते थे लेकिन इसलिए कि आप के नाम पर आये विकास का बजट लूट सके। परिवारवाद व जातिवाद की भठ्ठी में उन्होंने केवल आम आदमी के हितों को झुलसाया और अपनी तिजोरी भरते रहे।
उन्होंने कहा कि वहीं जब 2014 में संसद की सीढ़ियों पर कदम रखने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि यह सरकार गांव, गरीब, पिछड़ो, वंचितो, दलितो की सरकार है। प्रधानमंत्री के इसी संकल्प के अनुरूप केन्द्र सरकार व प्रदेश की योगी सरकार जनहित की तमाम योजनाएं लागू कर उनका योजनाओं का लाभ समाज के सभी जाति, वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव के मिले इसके लिए कार्य कर रही हैं। डा0 पाण्डेय उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों विद्युत कनेक्शन के लिए सौभाग्य योजना सहित तमाम अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में शुरू हुई तमाम योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले हर नागरिक को बिना भेदभाव के मिल रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चैपाल में उपस्थित प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, शौचालय योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनका अभिनंदन किया, साथ चैपाल में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को भी दिए। इस मौके पर ऊर्जा, ग्राम विकास, पंचायती राज, कृषि, जलनिगम सहित कई अन्य विभागों ने गांव में ही कैम्प लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने रात्रि का भोजन गांव के ही प्रदीप वर्मा के घर पर किया और रात्रि विश्राम भी उन्हीं के घर पर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर जी, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, स्थानीय सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता भी उपस्थित रही।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in