Archive | लखनऊ.

जिन्ना ने देश का विभाजन कराने के कोई कसर नहीं छोड़ी - इंद्रेश

Posted on 03 May 2018 by admin

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र के अधीश सभागार में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। indresh-ji
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भरतीय कार्यकारिणी के सदस्य माननीय इंद्रेश जी ने कहा कि सृष्टि संचालन में नारद जी की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसलिये उनको शत शत नमन। जो अज्ञानता मिटा दे व ज्ञान दिलाये उन्हें नारद कहते है। इंद्रेश जी ने कहा कि भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिये संघर्ष किया जबकि जिन्ना ने देश का विभाजन कराने के कोई कसर नहीं छोड़ी और देश का विभाजन करा दिया। उन्होंने स्वच्छता आंदोलन से लेकर बेटी बचाओ तक पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने नारद जी पर विचार रखते हुए कहा कि नारद जी समाज के हित में ही पूरे विश्व का भ्रमण किया करते थे।
नारद जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि के रूप में कुलपति राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. कामेश्वरनाथ सिंह जी ने कहा कि एक समय हम सब नारद जी के नाटक को देखकर हंसते थे। लोग उनको आपस में लड़ाने वाला समझते थे। उस जमाने में भी नारद जी एक जगह से दूसरी जगह तक पहुच जातेे थे यह जिज्ञासा का प्रष्न है।
इस अवसर पर आजतक के राज्य ब्यूरो कुमार अभिषेक, टाइम्स आॅफ इण्डिया की मुख्य संवाददाता ईषा जैन, नवभारत टाइम्स के एसोसिऐट एडिटर मनीश शर्मा व फोटो जर्नलिस्ट सूरज पाल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र भदौरिया जी ने की व प्रस्तावना डा.अशोक दुबे जी ने रखी। संचालन अशोक सिन्हा जी ने किया।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 02 मई, 2018 को शास्त्री भवन, लखनऊ में छावनी परिषदों के उपाध्यक्षों के एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ मुलाकात करते हुए

Posted on 02 May 2018 by admin

press-7

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 02 मई, 2018 को अपने सरकारी आवास 05 कालिदास मार्ग, लखनऊ में जनता की समस्याएं सुनते हुए।

Posted on 02 May 2018 by admin

press-32

Comments (0)

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने लगाई चौपाल किया रात्रि प्रवास

Posted on 02 May 2018 by admin

b21लखनऊ 2 मई 2018। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने
सीतापुर जनपद के महोली देहात ग्राम सभा के जलालपुर गांव में रात्रि चौपाल
लगाई और प्रवास किया। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि महानगर
अध्यक्ष मुकेश शर्मा और महोली के विधायक शशांंक त्रिवेदी के साथ महोली
देहात ग्रामसभा के जलालपुर में गांव वालों को इकट्ठा कर चौपाल लगाकर उनकी
समस्यायंे सुनी और केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तार रूप
से अवगत कराया साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी जिन्हे
उज्जवला गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास एवं विद्युत कनेक्शन आदि मिले
उनसे मुलाकात कर स्थिति जानी, ग्राम चौपाल के दौरान मण्डल अध्यक्ष अजय
कुमार शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक अवनीश बाजपेयी, महामंत्री पियुष मिश्रा
सहित तहसीलदार, एडीओ पंचातय कोतवाली प्रभारी, स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी,
विद्युत विभाग के एस.डी.ओ. सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Comments (0)

जनपद में 367 प्रकरणों मे से 07 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया

Posted on 02 May 2018 by admin

लखनऊ-02 मई 2018, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में आज सरोजनीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आम जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है और जन समस्याओं का निस्तारण सकारात्मक होना चाहिए। आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये। शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।img-20180502-wa0100
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी पांच तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये तथा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कुल 367 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमे से 07 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिया गये हैं कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में 24 मे से एक प्रकरण का निस्तारण किया गया, तहसील मलिहाबाद में 48 मे से 00 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी में 88 मे से 02 प्रकरण का निस्तारण हुआ। तहसील मोहनलालगंज में 119 मे से 04 का निस्तारण हुआ, तहसील सरोजनीनगर में 88 मेसे किसी भी प्रकरण का निस्तारण नही हुआ। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये, जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की पांच सम्पूर्ण समाधान दिवसों में पुलिस 56, राजस्व 163, विकास 36, शिक्षा 00, समाज कल्याण 10, चिकित्सा 01 तथा अन्य 101 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत मण्डी समिति बंथरा के क्षेत्र के किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना में 19 पात्र लाभार्थियोंको कुल 148905 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना में श्रीमती मिथिलेश कुमारी पत्नी स्व0 शिवशंकर ग्राम लक्ष्मणपुर पोस्ट आदमपुर जनूबी को दो लाख रूपये का चेक वितरित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री मनीष बंसल,डीएफओ श्री मनोज सोनकर, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री चन्द्र प्रकाश, उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर श्री चन्द्रन कुमार पटेल, तहसीलदार सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

मजदूर दिवस पर जीएसटी और टोल टैक्स ख़त्म कराने का सरकार का आश्वासन

Posted on 01 May 2018 by admin

# कन्फेडरेशन के कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष और दोनों उप मुख्यमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्री हुए शरीक.

#पत्रकारों की सुरक्षा, आवास और परिजनों की चिकित्सा के प्रति सरकार सचेत.

dsc_7093लखनऊ, 01 मई : उत्तर प्रदेश में पत्रकारों को जल्द ही राजमार्गों पर लिए जाने वाले टोल टैक्स में छूट मिल सकती है. योगी सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान बनाएगी और न्यूज़ प्रिंट पर जीएसटी में छूट के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करेगी. अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस, 1 मई को कन्फेडरेशन ऑफ़ न्यूज़ पेपर एंड न्यूज़ एजेंसी इम्पलाईज आर्गनाईजेशन के बैनर तले आयोजित भब्य समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा ने यह आश्वासन प्रदेश भर से आये पत्रकारों के समक्ष दिया.

गोमती नगर के सीएममएस आडिटोरियम में पत्रकारों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए केशव मौर्य और दिनेश शर्मा ने स्वीकार किया कि न्यूज़ प्रिंट पर जीएसटी से छोटे व मझोले अखबारों पर संकट आ खडा हुआ है. डॉ शर्मा ने कहा कि जीएसटी जैसे कराधान को अभी हाल ही में लागू किया गया है और यह नित नए परिवर्तनों से गुजर रहा है. आने वाले समय में इसमें ब्यापक हित मैं सकारात्मक परिवर्तन किये जायेंगे. वहीँ केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 4 मई को होने वाली जीएसटी कौंसिल की अगली बैठक में न्यूज़ प्रिंट पर जीएसटी के प्रकरण पर चर्चा होगी. प्रदेश सरकार भी इस सन्दर्भ में उचित कदम उठाने का अनुरोध करेगी. पत्रकारों के लिए आवास को बड़ी समस्या बताते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि इसके लिए नियमों में कुछ विसंगतियां है जिसे दूर करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाज के अन्य वर्गों जैसे विधायक सांसद व ब्यूरोक्रेट की तरह पत्रकारों को समुचित सुरक्षा कवर दिया जाना चाहिए, इसके लिए उनकी सरकार इस मामले में उचित कदम उठाएगी.
dsc_6966
कन्फेडरेशन के मई दिवस कार्यक्रम में इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे), नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट आफ इंडिया (एनयूजे आई), य़ूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू), यूपी जर्नलिस्ट यूनियन (उपजा), उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति, उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसियेशन, आल इंडिया न्यूज पेपर्स एसोसिएशन (आईना), उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसियेशन एवं मीडिया फोटोग्राफर क्लब के सैकड़ों प्रतिनिधियों की भागीदारी रही. इस समारोह में शामिल होने विशेष तौर पर आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय आये, समारोह का उदघाटन विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, ब्रजेश पाठक, रीता बहुगुणा जोशी, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शर्मा, दिलीप अवस्थी, प्रमोद गोस्वामी, बीरेंद्र सक्सेना, अजय कुमार, हरिओम शर्मा, मनोज मिश्र, हेमंत मैथिल और कार्यक्रम आयोजक हेमंत तिवारी ने किया.

पत्रकारों की इस बड़ी जुटान को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जीएसटी पर तंज कसते हुये कहा कि इससे व्यापारियों का व्यापार भी चौपट हुआ है और पत्रकार भी कराह रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों और उनकी हर लड़ाई में उनके साथ हैं. इस मौके पर क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पत्रकारों की तरह राजनीतिज्ञ भी श्रमजीवी हैं और उनकी समस्याएं भी कुछ अलग नहीं हैं. और उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों सहित आम नागरिक की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है. कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सिपाही हैं और उनकी सुरक्षा का दायित्व सरकार का है. उन्होंने कहा कि आज मजदूर दिवस के मौके पर पत्रकारों की यहाँ जमा भारी भीड़ को देखकर उन्हें इस बात की ख़ुशी हो रही है कि पत्रकारों की जमा बिरादरी अपने अधिकारों के लिए कितना जागरूक है.

उदघाटन भाषण में विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने अपने सारगर्भित भाषण में कहा कि हमारे धर्म शास्त्रों में श्रम की महत्ता पर बहुत जोर दिया गया है इसीलिए हम श्रम के देवता विश्वकर्मा की जयंती मनाते हैं. अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस तो अंतर्राष्ट्रीय श्रम ने तय किया है लेकिन भारतीय संस्कृति में इसकी महत्ता का ऋग्वेद से उल्लेख होता रहा है जोकि दुनिया का सबसे प्राचीन दस्तावेज है. विधानसभा अध्यक्ष ने आईएफडब्ल्यूजे के उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी के पत्रकारों के प्रक्षिक्षण की मांग पर कहा कि वो इसके लिए तैयार हैं. आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय ने पुराने हो चुके वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट में ब्यापक संशोधन की मांग की, जिससे इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों को भी उसमें शामिल किया जा सके. उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को लागू कराया जाय.

कार्यक्रम के आयोजक आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने न्यूज़ प्रिंट पर जीएसटी और पत्रकार सुरक्षा को सबसे अहम मुद्दा बताते हुए कहा कि मीडिया जगत के ब्यापक हित के लिए केंद्र व् राज्य सरकारें इसका जल्द से जल्द निराकरण करें. श्री तिवारी की मांग पर ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टोल टैक्स समाप्त करने की हामी भरी और कहा कि इसके लिए मान्यता प्राप्त संवाददाता समित उन्हें पत्रकारों की पूरी सूची उपलब्ध कराये ताकि इसपर सरकार जल्द से जल्द फैसला ले सके. इसके अलावा श्री तिवारी यूपी प्रेस क्लब की सदस्यता सभी पत्रकारों के लिए खोले जाने के लिए अभियान चलाने की बात कही.

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के संयोजक भाष्कर दूबे ने कहा कि अरसे से निष्क्रिय पड़ी यूनियन को पुनर्जीवित किया जा रहा है. उन्होंने इस मौके पर बलरामपुर, सोनभद्र और फैजाबाद श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के गठन का एलान करते हुए कार्यकारिणी घोषित की. इस कार्यक्रम का संचालन आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने किया.

Comments (0)

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश मंत्री श्री अमर पाल मौर्य ने विधायक सहित सभी लोगों की आनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई

Posted on 30 April 2018 by admin

भाजपा की रीति व नीति से प्रभावित होकर आये सभी नेताओं का स्वागत

लखनऊ 30 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने रालोद से वर्तमान विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला तथा पहलाद सिंह ब्लाक प्रमुख बिनौली एवं संजीव सिंह ब्लाक प्रमुख छपरौली तथा तमाम सहयोगियों जिसमें दर्जनों गांव के प्रधान तथा समाजवादी पार्टी को छोड़कर आये जवाहर लाल साहू (पूर्व प्रदेश महासचिव तथा पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य) के पद पर थे, सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने माला व पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की रीति व नीति से प्रभावित होकर आज पश्चिम उ0प्र0 की बड़ी शख्सियत छपरौली विधायक श्रीमान रमाला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का संकल्प किया है उनके इस फैसले का पार्टी स्वागत करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज धीरे-धीरे देश व प्रदेश की तस्वीर साफ होती जा रही है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जनता के लिए सरकारें चला रही है, तथा जनता की सेवा में अनेक जनहित योजनाएं निरंतर जनता के लिए लेकर आ रही है तथा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के प्रति प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्वत, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सह मीडिया संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव मौजूद रहे, तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य ने दूसरी पार्टी से आये विधायक सहेन्द्र रमाला व ब्लाक प्रमुख समेत दर्जनों ग्राम प्रधानों व क्षेत्र से आये सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों की भाजपा में आनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई।

Comments (0)

मई दिवस पर राज्यपाल की बधाई

Posted on 30 April 2018 by admin

लखनऊ: 30 अप्रैल, 2018

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने मई दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार एवं श्रमिक परिवारों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है।
राज्यपाल ने कहा कि मई दिवस श्रमिकों को मुख्य धारा से जोड़ने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का सतत्् सन्देश देता है।

Comments (0)

राजभवन में दो दिवसीय ‘महाराष्ट्र दिवस’ का आयोजन

Posted on 30 April 2018 by admin

राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री एवं मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय भी होंगे शामिल
—-
महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री श्री विनोद तावड़े भी समारोह में होंगे शामिल

लखनऊः 30 अप्रैल, 2018
महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘महाराष्ट्र दिवस’ का आयोजन 1 व 2 मई, 2018 को राजभवन में किया जा रहा है। इस वर्ष यह समारोह उत्तर प्रदेश शासन, महाराष्ट्र शासन, महाराष्ट्र समाज लखनऊ, मराठी समाज लखनऊ एवं भातखण्डे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। 01 मई को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल द्वारा की जायेगी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप बाबासाहेब भोसले, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा तथा महाराष्ट्र के संस्कृति, उच्च शिक्षा, युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास तथा वक्फ मंत्री श्री विनोद तावड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में महाराष्ट्र से आये सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
2 मई, 2018 के समापन कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य विशिष्ट अतिथि, दुग्ध विकास, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, पर्यटन, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर मराठी समाज, लखनऊ किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के लिये 51 स्ट्रेचर्स की भेंट चिकित्सा शिक्षा मंत्री को देगा।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने मई दिवस पर बधाई दी

Posted on 30 April 2018 by admin

लखनऊ: 30 अप्रैल, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मई दिवस पर पत्रकारों और श्रमिकों को हार्दिक बधाई दी है।
एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मई दिवस विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। प्रदेश के विकास एवं समृद्धि में श्रमिकों तथा पत्रकारों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि मई दिवस के दिन हम सभी को प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in