Archive | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की

Posted on 17 May 2018 by admin

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत बाणसागर, अर्जुन सहायक, मध्य गंगा नहर,
सरयू नहर आदि सिंचाई परियोजनाओं की भी समीक्षा

परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से और
पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश

press-2-2लखनऊ: 17 मई, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज शास्त्री भवन में बुन्देलखण्ड क्षेत्र की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी द्वारा इस दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत बाणसागर, अर्जुन सहायक, मध्य गंगा नहर, सरयू नहर आदि सिंचाई परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से और पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजनाओं के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की थर्ड पार्टी इंसपेक्शन के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करने के पश्चात् कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी इंसपेक्शन की व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि परियोजनाओं पर कार्य प्रारम्भ करने के पूर्व भूमि आदि के अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया जाना चाहिए। कार्य प्रारम्भ होने के पश्चात् भूमि की अनुपलब्धता की स्थिति में परियोजना लम्बित हो जाती है, जिससे परियोजना की लागत काफी बढ़ जाती है। इससे राजकीय धन का अपव्यय होता है और जनता को परियोजनाओं का लाभ भी समय से नहीं मिल पाता।
बैठक में सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह, प्रमुख सचिव वित्त श्री संजीव कुमार मित्तल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने डाॅ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की पुस्तक ‘केदारनाथ आपदा की सच्ची कहानियां’ के भोजपुरी अनुवाद का विमोचन किया

Posted on 17 May 2018 by admin

वर्ष 2013 में केदारनाथ धाम में आयी
आपदा की सच्ची घटनाओं पर आधारित है यह पुस्तक

केदारनाथ की त्रासदी से मानव को प्रकृति के
साथ तादात्म्य बना कर रखने की सीख लेनी चाहिएpress-2-11

मुख्यमंत्री ने डाॅ0 निशंक को ‘साहित्य गौरव’ सम्मान से विभूषित किया

लेखन व्यक्ति की रचनात्मकता को प्रदर्शित करता है: मुख्यमंत्री

लखनऊ: 17 मई, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज शास्त्री भवन में उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डाॅ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की पुस्तक ‘केदारनाथ आपदा की सच्ची कहानियां’ के भोजपुरी अनुवाद का विमोचन किया। यह पुस्तक वर्ष 2013 में उत्तराखण्ड के केदारनाथ धाम में आयी आपदा की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। पुस्तक का भोजपुरी अनुवाद प्रो0 ए0एन0 वर्मा द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा इस अवसर पर डाॅ0 निशंक को ‘साहित्य गौरव’ सम्मान से विभूषित किया गया। डाॅ0 निशंक को यह सम्मान मुक्ति मिशन, वाराणसी द्वारा प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केदारनाथ की त्रासदी ने यह दिखाया कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने पर उसका रौद्र रूप भी देखना पड़ सकता है। इस घटना से मानव को प्रकृति के साथ तादात्म्य बना कर रखने की सीख लेनी चाहिए। केदारनाथ की घटना पर आधारित सच्ची कहानियों की रचनात्मक प्रस्तुति के लिए डाॅ0 निशंक की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुस्तक केदारनाथ और भोजपुरी से सम्बन्धित है। केदारनाथ धाम मेरी जन्मभूमि से तथा भोजपुरी भाषा मेरी कर्मभूमि से जुड़ी हुई है। यह पुस्तक मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लेखन व्यक्ति की रचनात्मकता को प्रदर्शित करता है। लेखन से व्यक्ति की रचनाधर्मिता सामने आती है। इस मामले में डाॅ0 निशंक अत्यन्त समृद्ध हैं। अपनी व्यस्तता के बावजूद वे साहित्य साधना हेतु समय निकाल लेते हैं, जो उनकी रचनात्मक ऊर्जा को दिखाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि डाॅ0 निशंक की यह कृति भावी पीढ़ी को अपनी धरोहर को जानने-समझने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका साबित होगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डाॅ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि यह पुस्तक केदारनाथ में उनकी आंखांे-देखी ऐसी घटनाओं पर आधारित है, जिन्होंने उन्हें लम्बे समय तक विचलित रखा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों के अनेक रूप देखे। ऐसी अनेक घटनाएं देखी, जब अपनो को खो चुके लोग दूसरों को बचाने के लिए अपने प्राण दांव पर लगा रहे थे। पुस्तक में आपदा की स्थिति में मानव व्यवहार में होने वाले सकारात्मक बदलाव से सम्बन्धित प्रेरणादायी कहानियां हैं।
इस अवसर पर सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह, सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल, श्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comments (0)

दिमागी बुखार से जंग में जीत के बाद ही दम लेगी भाजपा सरकार - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 17 May 2018 by admin

लखनऊ 17 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि पूर्वांचल का कलंक कही जाने वाली बीमारी दिमागी बुखार के खिलाफ सरकार की जंग निर्णायक दौर में पहुंच गई है। केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों ने हर हाल में मासूमों का शिकार करने वाली इस भयावह बीमारी को काबू करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने दिमागी बुखार से प्रभावित पूर्वांचल के दस जिलों की मलिन बस्तियों की पेयजल व्यवस्था में बदलाव करने की तैयारी की है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि गोरखपुर समेत इन जिलों में अब इंडिया मार्का-2 हैंडपंप की जगह नलकूप से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इतना ही नहीं दिमागी बुखार पीड़ित जिलों में सभी संबंधित विभागों में आपस में सामंजस्य बिठाकर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। खास बात यह है कि इन कार्यवाहियों की मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी कर रहे हैं। भाजपा सरकार की शीर्ष प्राथमिकतओं में दिमागी बुखार पर अंकुश लगाना भी है। पिछले वर्ष प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से शुरू हुए उपाय अब असर दिखाने लगे हैं। दिमागी बुखार से जंग में जीत के बाद ही दम लेगी भाजपा सरकार - डा0 चन्द्रमोहन

प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि अब दिमागी बुखार पीड़ित बच्चों को लक्षण प्रकट होते ही नजदीक के सरकारी अस्पताल में इलाज उपलब्ध हो रहा है जिससे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रोगियों का दबाव घटा है। दिमागी बुखार पीड़ित इलाकों में बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आइसीयू का निर्माण किया जा रहा है। बरसात के महीनों में इस बीमारी का प्रकोप बढ़ता है। ऐसे में प्रदेश सरकार पूरी तैयारी से इस कुख्यात बीमारी से निबटने को दृढ़ संकल्प है। टीकाकरण और जागरूकता के जरिए भी इस बीमारी की घेरेबंदी की जा रही है। 13
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में दिमागी बुखार को प्रदेश से ही नहीं अपितु देश से भी भगा कर ही चैन लिया जाएगा। इसी संकल्प के साथ सरकार कार्रवाई कर रही है।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मोमबत्तियां जलाकर वाराणसी हादसे के मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

Posted on 17 May 2018 by admin

लखनऊ 17 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने संसदीय क्षेत्रांतर्गत वाराणसी जिले के ग्राम रौना खुर्द में वाराणसी हादसे के दिवंगतों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 9
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मोमबत्तियां जलाकर वाराणसी हादसे के मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वाराणसी हादसा हम सभी के लिए दुखद त्रासदी है, जिससे हम सभी मर्माहत हैं। प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हताहतों की हर संभव मदद के लिए काम कर रही है। इसके साथ ही घटना के लिए दोषियों पर कार्यवाही और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की संभावनाएं समाप्त करने के लिए जी जान से जुटी है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस अपार दुख की घड़ी में वाराणसी हादसे के हताहतों के परिजनों के साथ है।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।

Posted on 16 May 2018 by admin

news2वाराणसी/लखनऊ 16 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद दुर्घटना में घायल हुए लोगों को देखने बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। डा0 पाण्डेय ने घायलों का हाल-चाल पूंछा तथा डाक्टरों से भी घायलों के विषय में चर्चा की। डा0 पाण्डेय ने इस ह्नदयविदारक घटना में मृतकों को श्रद्धाजंलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। डा0 पाण्डेय ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से हताहतों के परिजनों की हर संभव मदद करने के लिए कहा है और साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा काशी की जनता द्वारा किए गये राहत कार्यो में उनके सेवा भाव की सराहना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य किया है और स्वयं मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का कुछ ही घंटों में दुर्घटना स्थल पर पहुंचना सरकार की संवेदनशीलता को व्यक्त करता है। जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे राहत एवं बचाव कार्य संतोषजनक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र चंदौली के जनपद वाराणसी के अन्तर्गत भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा 24 मई को कैथी में गंगा तट पर श्री मार्कण्डेय महोत्सव प्रस्तावित था, जिसमें फिल्म जगत के अन्य प्रख्यात कलाकारों के साथ ही फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी का सुप्रसिद्ध दुर्गा नृत्य नाटिका का आयोजन होना था। इस दुखद त्रासदी के कारण श्री मार्कण्डेय महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है।

Comments (0)

पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने नवाबगंज पक्षी विहार का किया औचक निरीक्षण

Posted on 16 May 2018 by admin

पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने नवाबगंज पक्षी विहार का किया औचक निरीक्षण
पक्षी विहार के प्रवेश और निकास गेट को चैड़ा किया जाये
परिवहन विभाग की लम्बी दूरी की बसों का नवाबगंज पक्षी विहार में ठहराव बिन्दु बनाने का होगा प्रयास e0a4aae0a4b0e0a58de0a4afe0a49fe0a4a8-e0a4aee0a482e0a4a4e0a58de0a4b0e0a580-e0a4aae0a58de0a4b0e0a58b2
-प्रो. रीता बहुगुणा जोशी
सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊः 16 मई, 2018
प्रदेश की पर्यटन मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री अखण्ड प्रताप सिंह के साथ नवाबगंज पक्षी विहार, उन्नाव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पक्षी विहार के प्रांगण, कमरे, रेस्टोरेन्ट एवं शौचालयों की साफ-सफाई का निरीक्षण कर संतोषजनक पाया। उन्होंने रेस्टोरेन्ट में तैयार व्यंजनों का स्वयं चख कर गुणवत्ता परीक्षण किया।]
प्रो. जोशी ने उ0प्र0 के पर्यटन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाये जाने की प्रदेश सरकार की मंशा का उल्लेख करते हुए पक्षी विहार को और सुन्दर एवं सुविधासम्पन्न बनाये जाने की चर्चा की। उन्होंने पक्षी विहार के क्रीड़ा स्थल को विकसित करने तथा प्रवेश और निकास गेट को चैड़ा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि लम्बी दूरी की बसों का ठहराव बिन्दु नवाबगंज पक्षी विहार बनाए जाने के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री से वार्ता की जायेगी तथा वैकल्पिक ऊर्जा विभाग द्वारा सोलर पैनल लगाने, वन विभाग के सहयोग से प्रांगण में फूलदार वृक्ष लगवाने का शीघ्र ही प्रयास किया जायेगा।
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री अखण्ड प्रताप सिंह ने पर्यटन मंत्री को विभाग द्वारा सड़क किनारे स्थापित किए गए रेस्टोरेन्ट की व्यवस्था से अवगत कराया। रेस्टोरेन्ट में ‘‘टेक-अवे-फूड’’ व्यवस्था के तहत यात्री 9415233453, 9415013039 तथा 9415532510 पर अपना आर्डर बुक कराकर अपनी यात्रा सुगम बना सकते हैं।

Comments (0)

मस्जिद के नाम पर बन रही अवैध दुकानें के निर्माण को रोकने की मांग

Posted on 16 May 2018 by admin

हिन्दू महासभा ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद क्षेत्र में स्थित जनाना पार्क में हरी मस्जिद के नाम पर बनायी जा रही अवैध दुकानों के मामले में अखिल भारत हिन्दू महासभा कूद गयी है। इस मामले में पार्टी ने आन्दोलन की चेतावनी देते हुये आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जनानापार्क में मस्जिद के नाम पर हो रहे अवैध निर्माण रूकवाने और ध्वस्तीकरण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शिशिर चतुर्वेदी, महादेव सिंह, रामनरेश श्रीवास्तव सहित कई लोग शामिल थे। दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि नियामत उल्ला रोड स्थित जनाना पार्क से सटी जमीन पर एक मस्जिद है, उसी की आड़ में नमाज पढ़ाने वाला हसन बहादुर उर्फ सन्ने पुत्र असद बहादुर उसी के बगल में जनानापार्क की जमीन पर हरी मस्जिद के नाम पर नयी मस्जिद की जगह बताकर अवैध दुकानें बना रहा है, जबकि यह पार्क महिलाओं और बच्चों के लिये है। जिसकी दीवाल भी तोड़कर अलग से गेट लगा दिया है। हिन्दू महासभा के नेताओं ने मांग की है कि पूरे पार्क की पैमायश कराकर अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ कड़ी काररवाई की मांग की है।

Comments (0)

उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी।

Posted on 15 May 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज आस्ट्रेलिया में हाल ही में सम्पन्न हुये 21वें राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता, उत्तर प्रदेश के वाराणसी की वेट लिफ्टर, यश भारती सम्मानित सुश्री पूनम यादव ने मुलाकात किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने के लिये सुश्री पूनम यादव को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी।15-05-f
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव आज मिर्जापुर के छात्र नौजवानों के समूह ने रोहित शुक्ला लल्लू के नेतृत्व में मुलाकात किया। बीते 24 अप्रैल को अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने पर पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने की घटना और गिरफ्तारी के विषय में पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव से अपनी व्यथा कहा। मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से अभय यादव, लक्ष्मण उमर, जयमंगल यादव, उपेन्द्र तिवारी, पीयूष यादव, अनुराग यादव, मो0 शमीम खां, विकास श्रीवास्तव, रवि यादव, और नितेश तिवारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

वाराणसी में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

Posted on 15 May 2018 by admin

लखनऊ 15 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने वाराणसी में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। डा0 पाण्डेय ने वाराणसी में फ्लाई ओवर के दुर्घटना ग्रस्त होने से हुई जनहानि पर दुःखद संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ है। इस ह्नदयविदारक घटना से हम सभी मर्माहत है और पीड़ित परिवारों के साथ है। फ्लाईओरवर निर्माण कार्य में साम्रगी या तकनीकी की कोई कमी यदि इस परिस्थिति के लिए जिम्मेदार हुई तो जांच कराकर तत्काल दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने कहा।
डा0 पाण्डेय ने वाराणसी के जिलाधिकारी एवं एसएसपी से बात कर शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य पहुंचाने तथा घायलों को शीघ्र उपचार मुहैया कराने के लिए कहा। डा0 पाण्डेय ने भाजपा जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं सहित राहत कार्याे में जुटने के लिए निर्देशित किया।

Comments (0)

आस्था सिंह को सुयष

Posted on 15 May 2018 by admin

लखनऊ 15 मई, 2018।आई.सी.एस.सी.ई बोर्ड परीक्षा के परिणाम में जहां राजधानी लखनऊ की बेटीयों ने देष में अपना नाम रोषन करने का गौरव प्राप्त किया है तो दसवीं कक्षा में सी.एम.एस. महानगर की छात्रा आस्था सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में 95 प्रतिषत अंक प्राप्त अपने वीरेन्द्र कुमार अपर निजी सचिव,उप मुख्यमंत्री का नाम रोषन किया हैं। छात्रा आस्था सिंह ने अपनी इस सफलता के लिए मम्मी.पापा के साथ विद्यालय परिवार के सभी षिक्षको का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सुयष प्राप्त करने में सभी का योग्यदान हैimg-20180515-wa0151

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in