Archive | लखनऊ.

राज्यपाल ने श्री सुशील कुमार को उत्तर प्रदेश जल प्रबंधन और नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करायी

Posted on 24 August 2018 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन के नीलकुसुम कक्ष में आयोजित सादे समारोह में श्री सुशील कुमार सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 अधिकारी को उत्तर प्रदेश जल प्रबंधन और नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करायी।033
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री हेमन्त राव एवं विशेष सचिव डाॅ0 अशोक चन्द्र सहित श्री राजीव कुमार अध्यक्ष भू सम्पदा विनिमायक प्राधिकरण उत्तर प्रदेश, श्री रोहित नन्दन उपाध्यक्ष लोक सेवा अधिकरण उत्तर प्रदेश, श्री अरूण कुमार सिन्हा सदस्य उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कपूर अध्यक्ष प्रदेशीय औद्योगिक एवं निवेश कार्पोरेशन उत्तर प्रदेश, श्री टी0 वेंकटेश प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन उत्तर प्रदेश, श्रीमती अनिता वर्मा सिंह विशेष सचिव सिंचाई एवं जल प्रबंधन उत्तर प्रदेश, इं0 अजय कुमार सिंह प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश, अध्यक्ष श्री सुनील कुमार की पत्नी श्रीमती पूनम कुमारी एवं अन्य विशिष्टगण उपस्थित थे।
श्री सुशील कुमार 1982 बैच के उत्तर प्रदेश संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं जो 30 अप्रैल 2018 को सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के पद से सेवानिवृत्त हुये हैं। श्री सुशील कुमार को उत्तर प्रदेश के साथ-साथ केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव है। जलवायु परिवर्तन पर पेरिस में 2015 में हुए समझौते में भारत सरकार का पक्ष रखने में श्री सुशील कुमार ने विशेष योगदान दिया था।
कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव सिंचाई श्री टी0 वेंकटेश ने किया।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई

Posted on 24 August 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र *चौधरी* ने बताया है कि
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव
की नीतियों से प्रभावित होकर राबर्टसगंज लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री डाॅ0
रमाधार जोसफ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री जितेन्द्र कुमार राव,
श्री यशवन्त मौर्य, श्री निखिल पटेल, श्री संजय यादव (चंदौली) के नेतृत्व में
सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने
समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह, प्रभुनरायन
सिंह यादव (विधायक), संतोष यादव, अशोक यादव और श्री सदाफल पटेल भी उपस्थित रहे।

Comments (0)

यूपी में कृषि क्रांति की दिशा में बढ़ रही भाजपा सरकार - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 24 August 2018 by admin

लखनऊ 24 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यूपी में माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्रित्व में भाजपा सरकार का पिछला 17 महीने का कार्यकाल खेती-किसानी का स्वर्णिम काल कहा जा सकता है। इससे पहले सपा और बसपा की विपक्षी सरकारों में कृषि और किसान भयंकर उपेक्षा और सरकारी भ्रष्टाचार का गवाह रहा वहीं प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से किसानोन्मुख नीतियों ने विकास का एक नया वातावरण तैयार किया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सत्ता संभालते ही भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट में ही कर्ज माफी का निर्णय लेकर किसानों और खेती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर दी थी। उसके बाद से लगातार मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी किसानों की आय दोगुनी करने के साथ कृषि के क्षेत्र में यूपी को विश्व में नई पहचान दिलाने के लिए पूरे संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। यही वजह है कि गेहूं, गन्ना, आलू और दुग्ध के उत्पादन में यूपी पूरे देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने न केवल कृषि उत्पादों की रिकार्ड खरीद की है बल्कि किसानों को समय से भुगतान भी सुनिश्चित कराया है। प्रदेश सरकार की इन नीतियों ने यूपी में कृषि क्रांति की भूमिका बना दी है। अब वह समय दूर नहीं जब कृषि के क्षेत्र में यूपी न केवल देश बल्कि विश्व का अगुआ बनकर सामने आएगा। इसी दिशा में एक नया प्रयास लखनऊ में अक्टूबर में कृषि कुंभ के रूप में होगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश भर के प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों के साथ औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि किसानों को खेती की उन्नत तकनीकी की जानकारी देंगे। इससे किसान दक्ष बनेंगे और वह कृषि के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकेंगे। किसानों की उन्नति से ही यूपी में विकास की गति और तेज होगी और यही “वाइब्रेंट यूपी” की संकल्पना भी है।

Comments (0)

अस्थि कलश - भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी

Posted on 24 August 2018 by admin

लखनऊ 24 अगस्त 2018, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन कल प्रदेश की प्रमुख पवित्र नदियों में किया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई अन्य केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश के मंत्रीगण सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ वाराणसी व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद कल अस्थि विसर्जन के अवसर पर उपस्थित रहकर श्रद्धेय अटल जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। जबकि झांसी में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती व काबीना मंत्री सतीश महाना, सोरों (कासगंज) में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र व राज्यमंत्री संदीप सिंह, बरेली में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व काबीना मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण, चित्रकूट में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री धर्मपाल सिंह, मिर्जापुर में केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला व राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, आजमगढ़ में केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा व काबीना मंत्री दारा सिंह चैहान, मुरादाबाद में केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री श्रीमती गुलाबो देवी, अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर में प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री श्रीकांत शर्मा व चेतन चैहान, सहारनपुर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, बस्ती में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

अस्थि कलश — भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी

Posted on 24 August 2018 by admin

लखनऊ 24 अगस्त 2018, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के अस्थि कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अस्थियों की विसर्जन हेतु कलश मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों को सौंपे। सभी मंत्री व पार्टी पदाधिकारी स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश लेकर प्रदेश के 16 अलग-अलग स्थानों पर जायेंगे और वहां स्थित पवित्र नदियों में विधिपूवर्क इन अस्थियों को विसर्जित करेंगे।
पार्टी के राज्य मुख्यालय के द्वार पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला ने अलग-अलग नदियों में विसर्जित करने के लिए जा रहे वाहनों पर रखे गये अस्थि कलश को श्रद्धापूवर्क नमन करते हुए उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा0 समीर सिंह, सह मीडिया संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता व आमजन अटल बिहारी अमर रहे के गगन भेदी नारे लगा रहे थे।
पार्टी के राज्य मुख्यालय के स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में स्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने अलग-अलग नदियों में अस्थियों विसर्जन हेतु मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों को कलश सौंपे। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द शुक्लाा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित भी उपस्थित रहे।
अयोध्या में सरयू नदी, कानपुर में बिठूर गंगा नदी व बलरामपुर में राप्ती नदी में अस्थियों का विसर्जन आज होगा। शेष अस्थियों का विसर्जन कल 25 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर 13 पवित्र नदियोें में किया जायेगा।
कलश लेकर जाने वाले मंत्री व पार्टी पदाधिकारियों का विवरण निम्नवत है:-
1 - गोरखपुर राप्ती नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह।
2 - वाराणसी गंगा नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री नीलकण्ठ तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य।
3 - इलाहाबाद संगम नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 महेन्द्र सिंह व प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य।
4 - अयोध्या सरयू नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़।
5 - झांसी बेतवा नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल।
6 - कानपुर बिठूर गंगा नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री मोहसिन रजा व प्रदेश मंत्री देवेश कोरी।
7 - चित्रकूट- मंदाकिनी नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह व प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक।
8 - गढ़मुक्तेश्वर-गंगा नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री अतुल गर्ग व प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी।
9 - मुरादाबाद रामगंगा नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चैधरी व प्रदेश उपाध्यक्ष नबाव सिंह नागर।
10 - सोरोकासगंज नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा व प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति।
11 - बरेली रामगंगा नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख व प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा।
12 - सहारनपुर यमुना नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी व प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी।
13 - आजमगढ़ तमसा नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी व प्रदेश मंत्री संजय राय।
14 - बस्ती कुआना नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री सुरेश पासी व प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी।
15 - मिर्जापुर गंगा नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर व प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटले।
16 - बलरामपुर राप्ती नदी में अस्थि विसर्जन हेतु - कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चैधरी।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 24 August 2018 by admin

लखनऊ 24 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल 25 अगस्त को वाराणसी में रहेंगे। डा0 पाण्डेय वाराणसी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।

Comments (0)

राज्यपाल ने नूर अमरोहवी के गज़ल संग्रह ‘दुआएं काम आती हैं’ का विमोचन किया

Posted on 23 August 2018 by admin

लोग दीवारे खड़ी करते हैं, पर भाषाएं सरहदों की सीमा को भी समाप्त
करती हैं-राज्यपाल
——-
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
——-
‘मौत उसकी है करे जिसका जमाना अफसोस, यूं तो जमाने में सभी आये हैं मरने के लिये’
———
aks_8955लखनऊः 23 अगस्त, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीय एवं सुप्रसिद्ध शायर श्री नूर अमरोहवी के द्विभाषीय गज़ल संग्रह ‘दुआएं काम आती हैं‘ का लोकार्पण किया। गज़ल संग्रह को श्री अमरोहवी ने अपने माता-पिता को समर्पित किया है। इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री सिराज मेंहदी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री हेमन्त राव, श्री अनीस अंसारी, श्री नासिर अमरोहवी, श्री असलम बकाई, श्री सर्वेश अस्थाना, श्रीमती निकहत नसीम, श्री चरन सिंह बशर, श्री हसन काजमी, सुश्री शबीना अदीब व अन्य शायर तथा साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। राज्यपाल ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को ‘भाषाप्रभु’ बताते हुए कहा कि आज उनका अस्थि क्लश लखनऊ आ रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी देश की राजनीति में अद्वितीय एवं अप्रतिम थे जिन्होंने देश के लिये स्वयं को समर्पित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री वासिफ फारूखी ने एक शेर ‘मौत उसकी है करे जिसका जमाना अफसोस, यूं तो जमाने में सभी आये हैं मरने के लिये’ के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि की।
राज्यपाल ने विमोचन के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोग दीवारे खड़ी करते हैं, पर भाषाएं सरहदों की सीमा को भी समाप्त करती हैं। संविधान में उदृत सभी भाषाओं को भारतीय भाषा का दर्जा प्राप्त है। संस्कृत सभी भाषाओं की माँ है। हिन्दी की अपनी बहुत बड़ी ताकत है। गत दिनों माॅरीशस में हुए हिन्दी सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दी भाषियों का उपस्थित होना इस बात का प्रमाण है। हिन्दी के बाद सबसे ज्यादा उर्दू बोली जाती है। हिन्दी और उर्दू भाषा में संग्रह वास्तव में हिन्दी उर्दू का मिलन और गंगा-जमुना के संगम जैसा भाव देता है। श्री नूर अमरोहवी ने अमेरिका में रहते हुए अपने संग्रह में दोनों भाषाओं को बराबर न्याय देने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाषाएं लोगों को एक-दूसरे से जोड़ती हैं।
श्री नाईक ने कहा कि गजल संग्रह का शीर्षक अत्यन्त दिलचस्प है क्योंकि ‘दुआएं’ वास्तव में काम आती हैं। संग्रह को माता-पिता को समर्पित करने का मतलब है कि यह पूरी दुनिया को समर्पित है। जीवन में माँ-बाप बहुत बड़ी नियामत है। पुस्तक का विमोचन आज यहां होने से माता-पिता का महत्व अमेरिका से लेकर उत्तर प्रदेश तक के लोगों को मालूम चलेगा। राज्यपाल ने बताया कि महाराष्ट्र में 80 वर्ष पुराने दैनिक ‘सकाल’ में प्रकाशित मराठी भाषा में उनके लेखों के संग्रह को पुस्तक का रूप देकर ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ का नाम दिया गया है। मूल पुस्तक का अब तक हिन्दी, उर्दू, गुजराती, अंग्रेजी और संस्कृत में अनुवाद किया जा चुका है। सिंधी, अरबी, फारसी का अनुवाद भी शीघ्र पूरा होगा। यह सुखद संयोग है कि श्री अमरोहवी की पुस्तक का विमोचन लखनऊ में हो रहा है और मेरी पुस्तक के जर्मन अनुवाद का विमोचन लंदन और बर्लिन में प्रस्तावित है।
राज्यपाल ने कार्यक्रम में आये अतिथियों को अपनी पुस्तक ‘चरैवेति!चरैवेति!!’ की उर्दू प्रति तथा अपने चैथे कार्यवृत्त ‘राजभवन में राम नाईक 2017-18’ की प्रति भेंट की। अमरोहा से आये नासिर अमरोहवी ने राज्यपाल को अपनी पुस्तक ‘तारीख-ए-अमरोहा’ भेंट की।

Comments (0)

श्रद्धांजलि सभा— भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी

Posted on 23 August 2018 by admin

53लखनऊ 23 अगस्त 2018, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज झूलेलाल पार्क गोमती तट पर सर्वदलीय सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न हुई। श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश के साथ उनके परिवार के सदस्यों सहित केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा0 दिनेश शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र सहित हजारों कार्यकर्ताओं और अटल जी के हजारों समर्थक रथ के साथ-साथ श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे।50
सर्वदलीय सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा में कई दलांे के प्रमुख नेताओं, धर्म गुरूओं और समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि सभा में समाज के विभिन्न संगठनों, प्रबुद्धजनों सहित हजारों की संख्या में आम नागरिकों ने जन-जन के प्रिय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।56
उ0प्र0 के राज्यपाल श्री रामनाईक जी ने अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक छोटी सी घटना बताता हूूॅ 1957 में जनसंघ एकदम बाल्यवस्था में था। उस समय जनसंघ को उम्मीदवार नहीं मिलते थे। अटल जी ने यूपी की 3 सीटों से चुनाव लड़ा, मथुरा में 10 प्रतिशत मत पाकर जमानत जब्त, लखनऊ में 33 प्रतिशत मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे, बलरामपुर में 51 प्रतिशत मत पाकर संसद में पहुंचे, वे देश के अकेले व्यक्ति थे जो 3 बार प्रधानमंत्री बने।08
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी की स्मृतियां हमारे मन मस्तिष्क में सदैव अटल रहेंगी। अटल जी कहते थे मैं कूच से क्यों डरूँ। अटल जी को लोकप्रियता हासिल हुई वह उन्हें प्रधानमंत्री होने के नाते नहीं बल्कि वह कहीं भी होते तो उनका उतना ही नाम होता। नेहरू जी ने उनकी युवावस्था में ही कह दिया था कि वह प्रधानमंत्री बनेंगे। तब से लगातार 40 बर्षों तक यह नारा लगता रहा अबकी बारी अटल बिहारी। निर्भीकता उनके रग-रग में समाई थी। चाहे वह पोखरण की बात हो या कारगिल की, हर बार उन्होंने अपने को पहले से मजबूत प्रदर्शित किया। नरसिम्हा राव जी और चंद्रशेखर जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें गुरुदेव कह कर सम्बोधित किया करते थे। नम्रता और श्रद्धा की पराकाष्ठा थे वे। वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके जीवन से हम प्रेरणा लेते रहेंगे।41
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आजादी के बाद उनका जाना एक युगावसान है। जब हम पिछले 70 बर्षों का मूल्यांकन करते हैं तो गांधी के ग्राम स्वराज की बात आएगी तो अटलजी की ग्राम सड़क योजना की बात जरूर होगी। स्वर्णिम चुर्तभुज की कल्पना करना और उसे साकार किया। जब भी आप मोबाइल उठाते है आज का सोशल मीडिया उन्हीं की देन हैं। जब भी विकास और भारत के नवनिर्माण की बात आती है तो श्रद्धेय अटल जी की बात जरूर होगी। मैं अपने नेता पूर्व प्रधानमंत्री को अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित करता हूँ।46
बिहार के राज्यपाल लालजी टण्डन जी ने अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटलजी के बारे में मैं कुछ बोल नहीं पा रहा हॅू मन बहुत भावुक है। 14 वर्ष की आयु से अब तक जिस सूर्य से प्रकाशित होता रहा आज वो सूर्य अस्त हो गया। लेकिन उनके कार्यों से हम उन्हें बराबर याद किया जायेगा। नदी की लहरों से देश के चारों कोनों से आज उन्हीं का नाम गूंज रहा है। आज सारा देश उनके नाम पर खड़ा हो गया है। उनके नाम से देश में एक आदर्श व्यवस्था फिर से जागृत हुई है। मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूँ और उनकी प्रेरणा से अपने शेष जीवन को बिताऊँगा।58
श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी ने अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज बहुत अफसोस है कि अटल जी हमारे बीच में नहीं रहें मेरा बहुत लंबा जीवन गुजरा है उनके साथ। हमेशा भोजन पर मुलाकात होती थी, बात होती थी हम सुझाव लेते देते थे। उनके मन में किसी के लिए क्षोभ नहीं था। वो केवल भाजपा या भारत के नेता नहीं बल्कि विश्व के नेता थे। सबको साथ लेकर चलना उनकी कला और देश के लिए जीना उनका पहला लक्ष्य था। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। पूरे विश्व ने उनके जाने का शोक मनाया। हमें गर्व है कि हमारे नेता अटलजी थे। उन्होंने एक आदर्श स्थापित किया। कोई ऊंच नीच नहीं किये कभी। हम यहाँ से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए कार्य करते रहेंगे।331
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि काल के कुचक्र ने हमसे अटल जी को छीन लिया है। वो एक ऐसी कसौटी खड़ी करके गए हैं कि न सिर्फ उनके दल के लोग बल्कि हम जैसे लोग भी उस पर चल रहे है। इस लखनऊ में उनके सामने मेरा नाम चुनाव लड़ने के लिए आया। मैं फ्लाइट में गया और देखा तो सामने अटल जी बैठे थे। मैं ठिठका लेकिन वे मुस्कुराते हुए दिखे मेरे हाथ अपने आप जुड़ गए। मैंने बचपन से आपको देखकर बोलना सीखा है आशीर्वाद दीजिए कि मेरे मुंह से कोई अप्रिय बात न निकले। उन्होनें मुझे आशीर्वाद दिया। वे बड़े मन के आदमी थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बढाया। उन्होंने राजनीति को कभी अपने जीवन पर हावी न होने दिया। नेहरू जी की मृत्यु के बाद 29 फरवरी 67 को सदन के अंदर कहा था कि बाल्मीकि ने रामायण में राम के संदर्भ में जो कहा है मैं उनको वही समर्पित कर रहा हूँ जो उन्होनें नेहरू जी के बारे में कहा था। मैं इसी को अपनी शब्दाजंलि और श्रंद्धाजलि अर्पित करता हूँ।39
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि तन समर्पित मन समर्पित चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और दूं। ऐसी भावना रखने वाले नेता के प्रति मेरी श्रद्धांजलि। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लखनऊ अपने नेता को और एक कवि को, एक पत्रकार को, श्रद्धांजति अर्पित कर रहा है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी कट्टर सिद्धांत और लोकतंत्र के पोषक पालक थे। वह मर्यादा में रह कर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। दोहरी सदस्यता के मामले पर उन्होंने कहा कि जहाँ से हम भारत निर्माण वंदन की बात सीखते हैं उसे नहीं छोड़ते। आज उनके जाने के बाद पता लग रहा है कि अटलजी के जाने के बाद उनकी प्रेरणा से आज सभी राजनीतिक दल के लोग काम कर रहे हैं। उनके चरणों में श्रदांजलि।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा में आये सभी दलों से नेताओं व गणमान्य नागरिकों का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि 20वीं शताब्दी के मध्य से 21वीं शताब्दी के प्रारम्भ तक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में स्वीकार्यता रही है। श्रद्धेय अटल जी विश्वस्तरीय अमर पुरूष है। मैं ऐसे महापुरूष को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूॅ।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, अनुप्रिया पटेल, कृष्णा राज, साघ्वी निरंजन ज्योति, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी व जतिन प्रसाद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रांत प्रचारक कौशल जी, ब्रह्मदेव शर्मा भाई जी, हृदयेश जी, हृदयनाथ सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामपति राम त्रिपाठी, अटल जी के अनन्य सहयोगी शिव कुमार जी। अटल जी के भांजे अनूप मिश्रा सांसद मुरैना, शिया धर्मगुरु कल्बे जब्बाद, फिरंगी महली सहित कई धर्म गुरूओं व प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, उत्तर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने कलश पर पुष्पाजंलि अर्पित कर अपने श्रद्धांसुमन अर्पित किये। सभा का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने किया।

Comments (0)

श्रद्धांजलि - भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी

Posted on 23 August 2018 by admin

लखनऊ 23 अगस्त 2018, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश के आज लखनऊ पहुचने पर बडी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गांे सामाजिक संगठनों सहित आम नागरिकों ने भारी वर्षा के बीच सड़को पर निकलकर स्व. श्रद्धेय अटल जी को अपने भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का लखनऊ से अटूट सम्बन्ध रहा है। इसीलिए आज एयरपोर्ट से लेकर झूलेलाल पार्क तक जगह-जगह पर बडी संख्या में एकत्र लोंगो ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्पवर्षा कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये और नम आंखों से अपने प्रिय नेता को श्रद्धाजंलि दी।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का अस्थि कलश जिस रथ पर आमजन के दर्शनार्थ रखा गया उस पर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के परिजनों के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
पार्टी के राज्यमुख्यालय पर बड़ीसंख्या में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं कर्मचारी व व्यापारी संगठनो के लोंगो के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग व नौजवानों सहित पार्टी पदाधिकारी व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भारी वारिश के वाजूद अपने प्रिय नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए सड़क पर इन्तजार करते रहे। राष्ट्र सहमहामंत्री संगठन शिव प्रकाश जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकत्र्ताओं के साथ-साथ आमजन ने भी अटल विहारी अमर रहे के गगन भेदी नारों के बीच भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि दी। प्रदेश कार्यालय से राज्य सरकार के कई मंत्री पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में अन्य लोग पदयात्रा करते हुए अटल जी के अस्थि कलश के साथ श्रद्धाजंलि सभा स्थल के लिए चल पडे।
इसके पूर्व एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) स्वाति सिंह जी केे साथ पुष्कर शुक्ला, कौशलेन्द्र द्विवेदी, सुधीर राजपाल, पूनम मिश्रा, रवि कुमार, अमोद कुमार, संतोष सिंह सहित बडी संख्या में उपस्थित आम नागरिकों ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कानपुर रोड पर मण्डल अध्यक्ष अनूप मिश्रा जी के साथ रमाशंकर त्रिपाठी, रामनरेश रावत, बीना रावत, राजेश गुप्ता, उमा यादव, संजय गुप्ता जी साथ के बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुरानी चुंगी पर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, पार्षद विमल तिवारी, विनोद मौर्या, रामनरेश रावत, संजय राठौर, सरदार सर्वजीत सिंह जी के साथ बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धेय अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अवध चैराहा पर कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी जी के साथ लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, राकेश श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, हरशरणलाल गुप्ता, अंकित मिश्रा जी के साथ बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आलमबाग चैराहा पर नानकचन्द्र लखमानी, आनन्द द्विवेदी, पवनेश सिंह, रेखा भटनागर, शिव कुमार जी के साथ बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किये। टेढी पुलिया पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी जी के साथ श्रवण नायक, सुधीर मिश्रा, अम्बेश मिश्रा, योगेन्द्र पटेल जी के साथ बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किये। मवैया पर विधायक सुरेश श्रीवास्तव जी के साथ पार्षद राजीव त्रिपाठी, डा. यू.एन. पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, सुशील निगम गज्जी जी के साथ बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किये।
चारबाग स्टेशन के बाहर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक जी के साथ राजधानी बैंक के चेयरमैंन मान सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, विष्णु गर्ग, रामगोपाल जायसवाल, गणेश कनौजिया के साथ बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मोहन होटल के पास ए.पी. सेन रोड किसान संघ कार्यालय के पास से निकलते ही राम गोपाल जी साथ के बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं व आमजन ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर अपने श्रद्धांसुमन अर्पित किये।
बांसमण्डी चैराहा से निकलते ही कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक जी के साथ अंजनी श्रीवास्तव, दीपक सोनकर, गिरीश गुप्ता, लखविन्दपाल सिंह जी साथ के बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि दी। लाल कुआं पर सुशील तिवारी पम्पी, विनायक पाण्डेय, हर्षिता दीक्षित जी साथ बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं व आमजन ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि करे उन्हें पुष्प अर्पित की।
महाराणा प्रताप चैराहा से निकलते ही सुनील यादव, विनोद सिंघल, जितेन्द्र राजपूत, राहुल सोनकर जी साथ बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं व आमजन ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। बर्लिंगटन चैराहा पर प्रदीप भार्गव, रजनीश गुप्ता, मुकेश रस्तोगी, मुकेश सिंह मोन्टी जी साथ के बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किये। नगरनिगम के सामने कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों व पार्षदों ने पुष्प वर्षा कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
नावेल्टी चैराहा पर कौशल किशोर, कैलाश गुप्ता, रामकृष्ण यादव जी के साथ बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुभाष चैराहा पर विधायक नीरज बोरा जी के साथ विवेक तोमर, घनश्याम अग्रवाल, रामसरन सिंह, अनूप सिंह, अतुल चन्द्र अग्रवाल जी के साथ बडी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments (0)

श्रद्धांजलि - भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी

Posted on 23 August 2018 by admin

लखनऊ 23 अगस्त 2018, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थिकलश आज दोपहर लभगभ 1 बजे लखनऊ पहुंचे। स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के परिजनों के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा अस्थि कलश लेकर लखनऊ पहुंचे। माननीय राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज, शिव प्रताप शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोबिन्द नारायण शुक्ला सहित कई अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर गार्ड आफ आॅनर भी दिया गया।
एयरपोर्ट पर राज्य सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, श्रीकान्त शर्मा, ब्रजेश पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चैहान, धर्मपाल सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, रमापति शास्त्री, एस.पी. सिंह बघेल, राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’, स्वामी प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह, डा0 महेन्द्र सिह, सुरेश राणा, अतुल गर्ग, श्रीमती स्वाति सिंह सहित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा0 समीर सिंह, संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राम निवास यादव, यूपीसीएलडीएफ के सभापति वीरेन्द्र तिवारी सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिाकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in