Categorized | लखनऊ.

अस्थि कलश - भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी

Posted on 24 August 2018 by admin

लखनऊ 24 अगस्त 2018, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन कल प्रदेश की प्रमुख पवित्र नदियों में किया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई अन्य केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश के मंत्रीगण सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ वाराणसी व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद कल अस्थि विसर्जन के अवसर पर उपस्थित रहकर श्रद्धेय अटल जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। जबकि झांसी में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती व काबीना मंत्री सतीश महाना, सोरों (कासगंज) में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र व राज्यमंत्री संदीप सिंह, बरेली में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व काबीना मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण, चित्रकूट में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री धर्मपाल सिंह, मिर्जापुर में केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला व राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, आजमगढ़ में केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा व काबीना मंत्री दारा सिंह चैहान, मुरादाबाद में केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री श्रीमती गुलाबो देवी, अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर में प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री श्रीकांत शर्मा व चेतन चैहान, सहारनपुर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, बस्ती में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in