Categorized | समाज

प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति ने 50 लाख पौधरोपण करन का संकल्प लिया

Posted on 01 July 2010 by admin

लखनऊ - प्रगति पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण स्वछता एवं पर्यावरण  सुरक्षा के उद्देश्य से प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान 2010 के तहत सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 50 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य रखते हुये पूर्ण करते हेतु संस्था ने संकल्प लिया। जिसको पूर्ण करने का शुभारम्भ 1 जुलाई दिन बृहस्पतिवार प्रात: 10 बजे पानी टंकी पार्क विवेक खण्ड-3, गोमती नगर से शुरूआत कर दी गई।dsc_0082

पौध रोपण के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री ऋतुराज सिंह प्रमुख सचिव (उप वन संरक्षक भारत सरकार उ0प्र0) वाई0के0 सिंह (वन संरक्षक) भारत सरकार, अनिता सैहगल,  श्री अरूण (समीक्षा अधिकारी), दिनेश सहगल, श्री कृष्णा नन्द राय (लेखाकार उ0प्र0 प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड), श्री अजय द्विवेदी, योगमोर्ती स्वामी, हरेन्द्र जी सहित सैकड़ों लोगों ने 50 लाख के वृक्षारोपण के लक्ष्य की पूर्ति हेतु दृढ़ संकल्प लिया और आसपास के कालोनियों मे घर-घर जाकर तुलसी के पौधों का वितरण करते हुये पर्यावरण जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया। प्रगति पर्यावरण संस्था समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि जिस तरह सुन्दीकरण और औद्योगिकरण के नाम पर वृक्ष कटाने में बढ़ोतरी हो रही है। वह अन्तत: विनाश का द्योतक है। यदि शीघ्र ही उतने वृक्ष न तैयार कर लिये जाये जितने की जनसंख्या के अनुसार होनी चाहिए तो विनाश सुनिश्चित है। आज जिस तरह भीषण गर्मी बदलते मौसम का सामना लोग कर रहे है उसके पीछे पौधों और वृक्षों का संरक्षण न हो पाना है।

मौके पर मौजूद संस्था के उपाध्यक्ष एन0बी0सिंह ने कहा कि यदि प्रकृति को सन्तुलित रखना है तो पौध रोपण करने के साथ-साथ जल संचयन, जल संरक्षण करना नितान्त आवश्यक है। संस्था का उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा एवं लोगों में जागरूकता लाना है। जिसके लिये संस्था अग्रसर है।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति विगत 10 वर्षो से ग्रामीण एवं शहरी इलाकों मे गैर सरकारी संगठनों एवं आम जनमानस के सहयोग स जन-जन के कल्याण हेतु कार्यक्रम संचालित करती आ रही है। संस्था ने विगत वर्षो में सामाजिक कल्याण हेतु यू0पी0महोत्सव और जौनपुर महोत्सव जेसे कई अन्य कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in