Categorized | Latest news, राज्य

केन्द्र में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार द्वारा पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस व मिट्टी तेल के दामों में लगातार वृद्धि से पूरे देश की जनता त्रस्त - सुश्री मायावती

Posted on 30 June 2010 by admin

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) ने केन्द्र में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार द्वारा दिनांक 25 जून सन् 2010 को पेट्रोल की क़ीमत को सरकारी नियन्त्रण से मुक्त करते हुये पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस व मिट्टी का तेल की क़ीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि को आम जनता के हितों के पूरी तरह से खिलाफ बताते हुये अखिल भारतीय स्तर पर इसका तीव्र विरोध करने का फैसला किया है, जिसके तहत दिनांक 6 जुलाई सन् 2010 को उत्तर प्रदेष के सभी 71 ज़िला मुख्यालयों पर तथा दिनांक 15 जुलाई सन् 2010 (दिन वृहस्पतिवार) को देश भर में सभी राज्यों के राज्य मुख्यालयों पर एक-दिवसीय विशाल धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

इस आशय की घोषणा बी.एस.पी. की राश्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेष की माननीया मुख्यमन्त्री बहन कुमारी मायावती जी ने आज यहां उत्तर प्रदेष को छोड़कर, देश भर से आये पार्टी के ज़िम्मेवार पदाधिकारियों की एक आवष्यक बैठक में की। उल्लेखनीय है कि बी.एस.पी. इसी मुद्दे को लेकर अर्थात् पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस व मिट्टी तेल तक के दामों में केन्द्र सरकार द्वारा दिनांक 25 जून सन् 2010 को फिर से वृद्धि किये जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के सभी ज़िला मुख्यालयों पर दिनांक 6 जुलाई सन् 2010, दिन मंगलवार को एक-दिवसीय विषाल धरना-प्रदर्शन पूरी तैयारी के साथ करने जा रही है।

बी.एस.पी. की राश्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने, उत्तर प्रदेश को छोड़कर, देश भर के विभिन्न राज्यों से आये पार्टी के ज़िम्मेवार पदाधिकारियों के साथ लगातार दो दिनों तक चली इस बैठक में संगठन की मज़बूती तथा पार्टी जनाधार को बढ़ाने के सम्बंध में राज्यवार समीक्षा करने तथा इस सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद आज उन लोगों की एक संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि महंगाई आज एक राश्ट्रीय समस्या का रूप धारण कर चुकी है और देष के ग़रीब व आम जन इसकी चक्की में लगातार पिस रहे हैं। इसके साथ ही, पेट्रोल, डीज़ल रसोई गैस व मिट्टी तेल के दामों में लगातार वृद्धि कर दिये जाने से महंगाई की समस्या और ज्यादा विकराल रूप धारण करती जा रही है। इस प्रकार कांग्रेस पार्टी का यह दावा कि आम आदमी का हाथ, कांग्रेस के साथ पूरी तरह से एक छलावा साबित हुआ है।

आज की बैठक को सम्बोधित करते हुये बहन कुमारी मायावती जी ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार देश में महंगाई के कारण ग़रीबों एवं आम जन का जीवन दूभर हो गया है और उनके लिये दोनों वक्त के लिये दाल-रोटी का इन्तज़ाम करना भी नामुमकिन होता जा रहा है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाली    यू.पी.ए. सरकार आम आदमी के हितों की लगातार अनदेखी करते हुये, पूंजीपतियों के हित में आर्थिक नीतियां बना रही है, जिस कारण ही पूरे देष में ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई लगातार और ज्यादा बढ़ती जा रही है।

पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस व मिट्टी तेल की क़ीमतों में फिर से वृद्धि करने सम्बंधी फैसले को घोर जन-विरोधी बताते हुये बहन कु. मायावती जी ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस प्रकार के फैसलों से पूरी तरह साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी को आम आदमी व ग़रीबों के दुख-दर्द से कुछ भी लेना-देना नहीं है तथा यह क़दम मुट्ठी भर पूंजीपतियों एवं धन्नासेठों को सीधा-सीधा लाभ पहुंचाने की ख़ास नीयत से लिया गया है, जिन्होंने चुनाव लड़ने के लिये उनको धन मुहैया कराया था अर्थात् कांग्रेस का हाथ पूरी तरीके से पूंजीपतियों व धन्नासेठों के साथ है, पूरे तौर पर साबित हो गया है।

साथ ही, पेट्रोल की क़ीमत को सरकारी नियन्त्रण से मुक्त करने के केन्द्र सरकार के फैसले के फलस्वरूप पेट्रोल की क़ीमतों में और भी जल्दी-जल्दी बढ़ोत्तरी का आम आदमी-विरोधी रास्ता खुल गया है तथा दुर्भाग्य की बात यह है कि केन्द्र सरकार डीज़ल के दाम को भी सरकारी नियन्त्रण से मुक्त करने की तैयारी कर रही, जिसका और भी ज्यादा बुरा परिणाम आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा।

इसी कारण, पेट्रोल की कीमत को दोबारा सरकारी नियन्त्रण में लाने तथा पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस व मिट्टी तेल की कीमतों में वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर   बी.एस.पी. ने अखिल भारतीय स्तर पर विरोध करने का फैसला किया है जिसके तहत उत्तर प्रदेश  के सभी 71 ज़िला मुख्यालयों पर दिनांक 6 जुलाई, 2010 को तथा देष के अन्य सभी राज्यों में राज्य मुख्यालयों पर दिनांक 15 जुलाई सन् 2010 को एक-दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम पूरी तैयारी के साथ आयोजित किया जायेगा, जिसे बड़े पैमाने पर सफल बनाने के लिये पार्टी के छोटे-बड़े सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in