Categorized | विचार

भूगर्भ विधेयक के प्रारूप पर सुझाव हेतु अपील

Posted on 30 June 2010 by admin

लखनऊ - प्रदेश में भूगर्भ जल संरक्षण हेतु विधेयक के प्रारूप को प्रकाशित कर प्रबुद्ध नागरिकों समाजसेवियों एवं जन सामान्य से 5 जुलाई 2010 तक सुझाव मांगे गये थे। इस सम्बंध में अब तक 30 सुझाव प्राप्त हुए हैं जिन्हें वैज्ञानिकों, प्रेस प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्वैच्छिक संगठनों तथा जनसामान्य ने भेजा है। यह जानकारी विशेष सचिव एवं निदेशक डॉ0 एस0के0पाण्डेय ने दी है। उन्होंने बताया कि सुझाव भेजने की अवधि को दो सप्ताह और आगे बढ़ाया जा रहा है।

डॉ0 पाण्डेय ने बताया कि ई-मेल के अलावा लोगों ने लिफाफे एवं पोस्टकार्ड पर भी अपने सुझाव दिये हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट http://gwd.up.nic.in पर विधेयक का प्रारूप अंग्रेजी तथा हिन्दी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि वह अपने सुझाव ई-मेल up.gwd@ rediffmail.com
या डाक द्वारा निदेशक भूगर्भजल नवम्तल इिन्दरा भवन, लखनऊ के पते पर भेंजे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in