आई0ए0एस0 प्रारिम्भक परीक्षा-2011 सत्र में प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई-2010 को

Posted on 28 June 2010 by admin

आई0ए0एस0 प्रारिम्भक परीक्षा-2011 सत्र में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 10 जुलाई तक जमा करें
प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई-2010 को

पी0सी0एस0 प्रारिम्भक परीक्षा प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई
पी0सी0एस0 प्रारिम्भक प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई को

लखनऊ - उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ी जाति के निर्धन वर्ग के मेधावी अह्र पुरूश अभ्यर्थियों हेतु प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं के पूर्व नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

यह जानकारी आज यहॉ उप निदेशक श्री महेन्द्र प्रताप सिंह छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रषिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन, गोमती नगर, लखनऊ ने दी है। उन्होंने बताया कि संस्थान में आगामी अगस्त 2010 से आई0ए0एस0 एवं पी0सी0एस0 प्रारिम्भक परीक्षा 2011 के पूर्व कोचिंग सत्र चलाया जाना प्रस्तावित है। जो छात्र आई0ए0एस0 प्रारिम्भक परीक्षा-2011 की कोचिंग सत्र में प्रवेष लेना चाहते हैं वह अपना आवेदन पत्र आगामी 10 जुलाई तक संस्थान में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोचिंग प्रवेष परीक्षा आगामी 20 जुलाई को होगी।

श्री सिंह ने बताया कि इसी प्रकार पी0सी0एस0 प्रारिम्भक परीक्षा-2011 की कोचिंग हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि आगामी 20 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि पी0सी0एस0 प्रारिम्भक परीक्षा-2011 के पूर्व प्रवेष परीक्षा आगामी 30 जुलाई को होगी। प्रवेष परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को नि:शुल्क- आवास, वातानुकूलित-व्याख्यान कक्ष, पुस्तकालय एवं मेस सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र विस्तृत जानकारी संस्थान के सूचना पट तथा वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in