उ0प्र0 से गुजरने वाली कामन वेल्थ गेम्स क्वीन्स बेटन रिले का भव्य व शानदार आयोजन सुनिश्चित किया जाये-मुख्य सचिव

Posted on 28 June 2010 by admin

रात्रि विश्राम से सम्बन्धित जनपदों में सांयकाल भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाय

लखनऊ - मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने दिल्ली में कामन वेल्थ गेम्स-2010 के आयोजन के पूर्व उ0प्र0 से होकर गुजरने वाली कॉमन वेल्थ गेम्स क्वीन्स बेटन रिले के भव्य व शानदार आयोजन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि क्वीन्स बेटन रिले 8 जुलाई से 13 जुलाई तथा 19 से 22 सितम्बर के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से गुजरेगी।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में क्वीन्स बेटन रिले कार्यक्रम के गुजरने के दौरान उत्तर प्रदेष में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लेते हुए बेटन रिले में ज्यादा से ज्यादा जनसहभागिता सुनिश्चित  करने के साथ स्कूली बच्चों की भी व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश व जनपद स्तर पर विभिन्न समितियां गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने कहा कि कामनवेल्थ गेम्स को ग्रीन गेम्स का दर्जा दिया गया है। अत: रिले से गुजरने वाले सम्बन्धित जनपदों में पर्यावरण जागरूकता तथा रूट आदि पर व्यापक वृक्षारोपण करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि क्वीन्स बेटन रिले हेतु निर्धारित रूट पर राश्ट्रीय/अन्तर्राश्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बेटन के साथ दौड़ लगायी जाये।

बैठक में बताया कि क्वीन्स बेटन रिले 8 जुलाई 2010 को उत्तराखण्ड से बरेली (बहेड़ी) में प्रवेश करेगी। इसके पष्चात् शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी (सुल्तानपुर), इलाहाबाद, वाराणसी होते हुए 13 जुलाई को (गया) बिहार में प्रवेश करेगी तथा पुन: 19 सितम्बर, 2010 को झांसी होते हुए आगरा से 22 सितम्बर, 2010 को राजस्थान में प्रवेश करेगी। लखनऊ में बेटन रिले 09 जुलाई को सायं 04:15 बजे इटौंजा से प्रवेश करेगी तथा पक्का पुल होते हुए बड़ा इमामबाड़ा होते हुए रेजीडेंसी, परिवर्तन चौक होते हुए सी0एम0एस0, कानपुर रोड के लिए प्रस्थान करेगी। जहां बेटन रिले के स्वागत में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा क्वीन्स बेटन रिले पर विषेश आवरण का विमोचन भी किया जायेगा। 10 जुलाई को क्वीन्स बेटन रिले बड़ा इमामबाड़ा से के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम होते हुए रायबरेली जनपद के लिए प्रस्थान करेगी।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने क्वीन्स बेटन रिले के प्रभावी आयोजन हेतु स्टेडियमों के साथ रात्रि विश्राम से सम्बन्धित जनपदों में सांयकाल भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के भी निर्देष दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव गृह कुंवर फतेह बहादुर, प्रमुख सचिव खेलकूद डा0 ललित वर्मा, सचिव पर्यटन श्री अवनीष अवस्थी, सचिव खेलकूद डॉ0 हरिओम व सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in