Categorized | लखनऊ.

अकादमी ऑफ कम्प्यूटर एण्ड टैली एजूकेशन का उद्घाटन

Posted on 28 June 2010 by admin

लखनऊ - अकादमी ऑफ कम्प्यूटर एण्ट टैली एजूकेशन का उद्घाटन उ0प्र0 जिला मान्यताप्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने फीता काटकर किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज जरूरत है इस तरह की कोचिंगों की जिससे विद्यार्थियों को सही दिशा निर्देश मिल सके।

कहानीकार इरशाद राही ने कोचिंग के एमडी अभय द्विवेदी को मुबारकबाद दी और कामयाबी की दुआएं दी। कोचिंग के एमडी अभय द्विवेदी ने मेहमानों का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि इस तरह की कोचिंग से बच्चों को सही कोर्स चुनने और अपना कैरियर बनाने में मदद मिलेगी। प्रोग्रेसिव लखनऊ के ब्यूरोचीफ अजहर हुसैन ने मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। उ0प्र0 जिला मान्यताप्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन अब्दुल अजीज सिद्दीकी ने कहा कि इस कोचिंग से अल्पसंख्यक बच्चों को लाभ मिलेगा तथा छात्राओं को सही दिशा तभी केआर टावर 21 स्टेशन रोड नियर चिन्टल हाउस हुसैनगंज लखनऊ स्थित यह कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट अपने मकसद में कामयाब होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in