Categorized | राज्य

दुकानदारों के विरूद्ध कापीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज

Posted on 28 June 2010 by admin

ललितपुर -,जनपद में बिक रहे नकली आटों पार्ट्स के सामान से परेशान कम्पनी के अधिकारी के साथ एसओजी टीम ने तालबेहट की ऑटों पार्ट्स दुकानों पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान चार दुकानों पर नकली प्लग जब्त किये गये। इन दुकानदारों के विरूद्ध कापीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। वही दुकानदारों ने उन्हें झूठा फंसाये जाने का आरोप लगाया।

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली देश की प्रसिद्ध कम्पनी माईक्रोबाच की कानपुर इकाई में तैनात जांच अधिकारी संग्राम सिंह गौर आज शाम जनपद की एसओजी टीम के प्रभारी रामबाबू के साथ नगर की ऑटो पार्ट्स की दुकानों पर छापे मारे और दुकानों से माइक्रोबास्व कम्पनी द्वारा निर्मित प्लग की बिक्री के बारे में पूछताछ की। दुकानों पर बिक्री हेतू मौजूद प्लग को देखा तो पाया कि वह प्लग डुप्लीकेट बनाकर बेचे जा रहे हैं।

जांच अधिकारी ने नगर की चार आटों पार्ट्स दुकानों जिसमें सम्भव आटों पार्ट्स, मेघा ऑटों पार्ट्स, त्रिपाठी आटो पार्ट्स व पप्पू ऑटों पार्ट्स से 72 प्लग डुप्लीकेट बरामद किए। जांच अधिकारी का कहना था कि कम्पनी द्वारा जो प्लग बनाए जाते है उनमें प्रत्येक माह कोड बदल बदल कर निर्धारित किए जाते हैं बरामद किए गए प्लग में जो कोड अंकित है वह कम्पनी के कोड से मेल नही खा रहे है। इधर दुकानदारों का कहना है कि वह लोग सारा सामान झांसी से खरीदते है उन्हें क्या पता कि यह सामान असली है या नकली। उनकी कोई गलती नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in