Categorized | झांसी

कुएं में डूबने से युवक की मौत

Posted on 26 June 2010 by admin

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मोहल्ला पठौरिया के समीप बने एक कुएं में युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को अपने अधिकार में लेकर विच्छेदन हेतु मेडिकल कालेज भेज दिया। मोहल्ला पठौरिया निवासी महेश कुमार श्रीवास ने बताया कि वह आयुवेüदिक भवन लिमिटेड में चपरासी के पद पर कार्यरत है। उसका 21 वर्षीय पुत्र कुशाल उर्फ गोलू विगत 1भ् दिनों से प्रतिदिन ईदगाह मैदान में बने एक कुएं में अपने दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए जाता था। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार को अपने पड़ोस में रहने वाले साथियों के साथ कुएं में स्नान करने के लिए गया हुआ था। आज प्रातज् लगभग 8.30 बजे नहाते वक्त वह अचानक कुएं में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से उसके साथी फरार हो गए। उसके साथियों ने काफी समय बाद उसके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद परिजनों कुएं पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खुशाल के कपड़े कुएं के बाहर रखे हुए हैं। उसका शव कुएं में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। कुशाल के दोनों पैरों में चप्पलें भी पड़ी हुई थी। यह देखकर परिजनों ने उसकी मौत पर सन्देह होते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद शहर कोतवाल व दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि कुशाल के साथियों ने उसको कुएं में धक्का देकर मार डाला। उनका कहना था कि कुशाल यदि स्नान के लिए कुएं में कून्दा होता तो वह चप्पल नहीं पहने होता। जबकि पुलिस ने इसे पानी में डूबने से मौत का कारण बताया है।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in