Categorized | झांसी

हाय महंगाई तुझे शर्म न आई

Posted on 26 June 2010 by admin

राजनैतिक संगठनों में आया उबाल, दिए ज्ञापन
पिछले पांच वषोZ में यूपीए सरकार एवं प्रदेश सरकार गलत नीतियों से देश व प्रदेश में भीषण महंगाई बढ़ गई है। सरकारें महंगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। डीजल, पेट्रोल, गैस, केरोसिन के दामों में लगातार वृçद्ध से किरायाभाड़ा आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृçद्ध हो रही है। गरीब जनमानस का मुंह का निवाला छीन लिया है। प्रदेश सरकार ने विद्युत रोडवेज, भाड़ा, वैटकर, पेट्रोल पर सेवाकर बढ़ा दिया है। उक्त समस्या को लेकर शिवसेना, भाकपा, इण्डियन जस्टिस पार्टी समेत अन्य राजनैतिक दलों ने आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता पं. रवि शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष धन्नूलाल गौतम, पूर्व शिक्षा मन्त्री रविन्द्र शुक्ल एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता ने महंगाई के विरोध में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पं. रवि शर्मा ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई ने अब आम जनमानस का जीना हराम कर दिया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियां के चलते अब लोगों को इस भीषण महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार पूंजीपतियों की है ज् शिवसेना शिवसेना के प्रदेश सचिव संजीव तिवारी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गैस, पेट्रोल आदि के दामों में बढ़ोत्तरी करके आम जनता को यह दिखा दिया है कि यह सरकार गरीबों की नहीं पूंजीपतियों की है।  इस महंगाई व मूल वृçद्ध के कारण देश की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। क्योंकि केन्द्र सरकार ने सत्ता में दोबारा आने के लिए यह वादा किया था कि गरीबों पर पड़ने वाली महंगाई पर रोक लगाई जाएगी। सन्तोष खटीक ने कहा कि यूपीए सरकार ने जनता के दुख ददü को भुला दिया।

महंगाई रोकने में सरकारें विफल ज् भाकपा भारतीय क युनिस्ट पार्टी के प्रान्तीय आह्वान पर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महंगाई रोकने में असफल साबित हो रही हैं। जो भीषण महंगाई के प्रतीक हैं गरीब आम जनता कराह रही है। उक्त चीजों पर बढ़ाए गए दाम को वापस लिया जाए। धरना को शिरोमणि सिंह राजपूत, रामस्वरूप गुप्ता, भगवानदास पहलवान, अरविन्द वादल, ग्यादीन प्रसाद, महेन्द्र सिंह, रामप्रकाश सोनी ने संबोधित किया।

महंगाई को लेकर हाय-हाय ज् इंजपा इण्डियन जस्टिस पार्टी के नेता हरिनारायण श्रीवास्तव ने देश में बढ़ती हुई महंगाई पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि अब आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। भीषण महंगाई से अब लोग मौत को गले लगाने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर मुन्नालाल कोष्टा, चि मन लाल सैन, बाबू खां, संजय गांधी, आरएस ब्रह्मचारी, रामकृष्ण अग्रवाल, अमित गोस्वामी, शमीम मास्टर आदि ने कहा कि जनता के हितों की परवाह किए बगैर आवश्यक वस्तुओं के दाम में जो वृçद्ध की गई है उससे अब जनता हाय-हाय कर उठी है।

बस किराए वृçद्ध से भड़के अभिभावक भेल शिक्षा निकेतन बीएचईएल में अंधाधुंध फीस बढ़ने से अभिभावकों में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर महंगाई बढ़ रही हैं वहीं बस का किराया 120 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए कर दिया गया है। वहीं फीस में भी वृçद्ध कर दी गई है। इस मामले में जिलाधिकारी को सौंपा गया।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in