Categorized | लखनऊ.

पिलखुवा नगर की पेयजल पुनर्गठन परियोजना हेतु 562.50 लाख रूपये स्वीकृत

Posted on 25 June 2010 by admin

उत्तर प्रदेश शासन ने गाजियाबाद जनपद के पिलखुवा नगर की पेयजल पुनर्गठन परियोजना के अन्तर्गत 562.50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि में केन्द्र सरकार द्वारा अवमुक्त किये गये पॉच करोड़ रूपये तथा इस केन्द्रांश के सापेक्ष 62.50 लाख रूपये का राज्यांश सम्मिलित है।

उल्लेखनीय है कि सेटेलाइट टाउन योजना के अन्तर्गत मेगा शहर नई दिल्ली के सेटेलाइट टाउन के रूप में चयनित पिलखुवा नगर की पेयजल पुनर्गठन परियोजना का वित्त पोषण केन्द्र सरकार, राज्य सरकार तथा स्थानीय निकाय के मध्य 80:10:10 के अनुपात में किया जाना है। इस परियोजना की अनुमोदित लागत 2167.55 लाख रूपये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in