Categorized | लखनऊ.

उत्तराखण्ड में पार्टी कार्यकर्ता यदि जुट जायें, तो आगामी चुनाव में बहुत अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद - सुश्री मायावती

Posted on 25 June 2010 by admin

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली एवं उत्तराखण्ड में पार्टी को मजबूत करने के लिए बी0एस0पी0 के जिम्मेदार लोगों के साथ गहन विचार विमर्श किया
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने आज अपने लखनऊ स्थित निवास स्थान पर दिल्ली एवं उत्तराखण्ड के बी0एस0पी0 के प्रमुख पदाधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के साथ इन राज्यों में नीचे से ऊपर तक हर स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए गहन विचार विमर्श किया। बी0एस0पी0 प्रमुख ने इस बैठक में मंहगाई एवं महिला आरक्षण के मुद्दे पर बी0एस0पी0 द्वारा गत कुछ दिनों में किये गये आन्दोलन की भी गहनता से समीक्षा की और इन आन्दोलनों को लेकर जनता की प्रतिक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।

सुश्री मायावती ने बैठक में उत्तराखण्ड राज्य, जो उत्तर प्रदेश से ही अलग होकर बना है, में पार्टी संगठन को हर स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में बी0एस0पी0 की स्थिति काफी सन्तोषजनक है। यदि इस राज्य में संगठन और अधिक मेहनत से कार्य करे, तो लगभग डेढ़ वर्ष बाद वहां होने वाले चुनाव में काफी अच्छी सफलता बी0एस0पी0 को मिल सकती है। इस दृष्टि से उन्होंने आगामी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया और इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

बी0एस0पी0 प्रमुख ने दिल्ली राज्य में बी0एस0पी0 के संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि दिल्ली में काफी संख्या में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोग रोजगार के सिलसिले में जाकर बस गये हैं, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की कई वषोZं तक सरकार रहने के बाद भी सर्वसमाज के असहाय एवं गरीब लोगों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया, जिससे दिल्ली में बसे उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोगों की आर्थिक स्थिति खराब बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ दिल्ली की सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे सौतेले एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार को खत्म करने और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए दिल्ली में बी0एस0पी0 की सरकार बनाना जरूरी है और इसके लिए सभी स्तरों पर पार्टी के संगठन को मजबूत किया जाना भी बहुत आवश्यक है।

सुश्री मायावती ने दिल्ली के पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के साथ पूरी स्थिति पर गम्भीरता से विचार करते हुए दिल्ली में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने इन दोनों राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जुट जाने का भी आवाहन किया।

ज्ञातव्य है कि गत 21 जून को बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने चार राज्यों-बिहार, उड़ीसा, झारखण्ड एवं पश्चिम बंगाल में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए इन राज्यों में बी0एस0पी0 के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया था। इससे पहले गत 10 जून को उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन के बारे में समीक्षा करके पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in