Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी की अम्बेडकरनगर में आयोजित रैली

Posted on 25 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी की अम्बेडकरनगर में आयोजित रैली में भाजपा नेताओं ने आतंकवाद के मुद्दे पर जिस प्रकार कांग्रेस पर आरोप लगाये हैं उससे यह साबित होता है कि आतंकवाद के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमन्त्री श्री नितीश कुमार द्वारा भाजपा के ऊपर की गई टिप्पणी से वह काफी आहत हैं और इस तरह की ओछी टिप्पणी करके वह अपनी गलतियों को दूसरों के ऊपर थोपकर अपने आपको बेगुनाह बताने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि पूर्ववर्ती एनडीए सरकार के शासनकाल में चाहे वह कंधार का मामला हो, संसद पर हमला हो, मालेगांव व कानपुर में बम विस्फोट हो, गुजरात में जिस तरह सरकारी संरक्षण में एक समुदाय विशेष के लेागों का कत्लेआम कराया गया, उससे न सिर्फ पूरा देश स्तब्ध था बल्कि तत्कालीन प्रधानमन्त्री द्वारा यह कहने पर विवश होना पड़ा कि यह देश के माथे पर सबसे बड़ा कलंक है। अच्छा होता कि भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस इस बात पर गम्भीरता से विचार करते कि इस देश में बेरोजगारी, आतंकवाद, सीमा सुरक्षा, मंहगाई, आन्तरिक सुरक्षा सहित तमाम बिन्दुओं पर अपनी बात रखते तथा उसके समाधान के लिए सार्थक सोच को जनता के बीच ले जाते। ऐसा न करके उन्होने पुन: इस बात को साबित किया है कि उपरोक्त चीजें उनके एजेंण्डे में नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि कंाग्रेस पार्टी को आतंकवाद तथा देश की सुरक्षा के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी से किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पूरा देश जानता है कि कंाग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस देश की एकता अखण्डता के लिए अपने प्राणों की बलि दी है। स्व0 इन्दिरा जी एवं राजीव जी ने अपनी कुबाZनी दे दी, किन्तु आतंकवादियों से समझौता कभी नहीं किया। किन्तु देश आज भी भाजपा से जवाब का इन्तजार कर रहा है कि भाजपा शासनकाल में उन्हीं के मन्त्री द्वारा आतंकवादी को दामाद की तरह विमान में बैठाकर कंधार छोड़ा गया उससे पूरे देश का मस्तक नत हो गया। अच्छा हेाता कि भाजपा इस बात को साफ करती कि मालेगांव, समझौता एक्सप्रेस, कानपुर बम ब्लास्ट सहित तमाम जगहों पर उनके पार्टी से सम्बद्ध संगठनों की संलिप्तता क्यों और कैसे हैर्षोर्षो

प्रवक्ता ने कहा कि देश तथा प्रदेश में बेहद कमजोर हो चुकी भाजपा ने कानून व्यवस्था, बिजली-पानी, राजनीति का अपराधीकरण, प्रदेश सरकार द्वारा पैसे की लूट खसोट तथा मंहगाई के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ एक शब्द न बोलकर यह साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी आज भी बैसाखी के इन्तजार में बसपा की तरफ टकटकी लगाये हुए है।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा नेताओं को कंाग्रेस पार्टी पर आरोप लगाने से पहले सच्चाई से मुह छिपाने से अच्छा होता कि इस बात की तारीफ करती कि कंाग्रेस सरकार ने चाहे पंजाब का मुद्दा हो, चाहे उल्फा आतंकवादियों द्वारा आसाम के जलने के बात हो अथवा जम्मू-कश्मीर सहित देश के प्रत्येक हिस्से से जिस तरह से आतंकवाद को खत्म करने का काम किया है उससे न सिर्फ इस देश की आन्तरिक स्थिति मजबूत हुई बल्कि उसी देश में रह रहे भाजपा के लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in