Categorized | लखनऊ.

श्री राजेन्द्र चौधरी का बयान

Posted on 25 June 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने एक बयान में दावा किया है कि आज (25 जून,2010) प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में समाजवादी पार्टी ने Þलोकतन्त्र सशक्तिकरण दिवसÞ पर कांग्रेस-बसपा की मिलीभगत से प्रदेश में आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न करने की साजिशों की निन्दा की और लोकतन्त्र विरोधी शक्तियों को परास्त करने का संकल्प लिया। विभिन्न जनपदों मेंराज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपकरउनसे संविधान बिरोधी सरकार पर अकुश लगाने की मांग की।

श्री चौधरी ने कहा कि सभी जनपदो में गोिष्ठयों का आयोजन कर प्रदेश में नागरिक स्वतन्त्रता पर हो  रहे प्रहारों के प्रति जनता को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की आजादी पर आपातकाल जैसा हमला वे दुबारा न होने देगें।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि 25 जून,1975 को देश में मौलिक अधिकारों पर कांग्रेस ने चोट की थी और आपातकाल लगाकर  विरोध की आवाज को कुचलने का काम किया था। जेपी के नेतृत्व में इसके खिलाफ जनता ने बगावत की थी। श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमन्त्रित्वकाल में आपातकाल में जेल यातना भोगने वाले लोकतन्त्र सेनानियों को पेंशन व अन्य सुविधाएं दी थी जिन्हें बसपा की मायावती सरकार ने आते ही छीन लिया।

श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश में फिर 75 जैसी स्थितियां बन रही है। मायावती सरकार ने जनता के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। समाचार पत्रों पर अंकुश लगाया जा रहा है। पत्रकारों की मान्यता, आवास छीनकर उन्हें आतंकित किया जा रहा है। निर्बल वर्ग की कहीं सुनवाई नहीं। प्रदेश का विकास रूका हुआ है। पंचमतल से लेकर निचले स्तर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मुख्यमन्त्री के नाम पर वसूली न देने वाले अभियन्ताओं की हत्या और धमकाने की घटनाएं थम नहीं रही। बसपा नेतृत्व अपराधों में संलिप्त है। जनता मंहगाई, बिजली पानी की किल्लत से बेहाल है। सरकार राहत देने के बजाए मिलावटखोरों, जमाखोरों को ही संरक्षण दे रही है। कानून का मनमाना दुरूपयोग हो रहा है। सत्ता के दुरूपयोग से चुनाव जीते जा रहे हैं। स्थानीय निकायों की स्वायत्तता पर डाका डाला जा रहा है। पहले भी आपातकाल के खिलाफ श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी गई थी, समाजवादी पार्टी संकल्प लेती है कि आज भी वह संविधान और लोकतन्त्र विरोधी तथा दमकनकारी नीतियों के खिलाफ जनता की लड़ाई पुरजोर ढंग से लड़ती रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in