Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेष मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना के तहत लाभार्थियों के चयन के सर्वे का कार्य प्रत्येक दषा में 30 जून तक पूरा करें -मुख्य सचिव

Posted on 24 June 2010 by admin

योजना के प्रत्येक चरण का कार्य निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाये
मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के निर्देषों के क्रम में मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने आज योजना भवन में वीडियों कांफ्रेिन्सग के जरिये उत्तर प्रदेष मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना के लाभार्थियों के चयन के लिए विभिन्न जनपदों में चल रहे सर्वे कार्य की प्रगति का जायजा लिया और इसे प्रत्येक दषा में 30 जून तक पूरा करने के निर्देष दिये।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देष्य प्रदेष में रहने वाले हर गरीब आदमी को जो अभी तक किसी भी पेन्षन योजना अथवा सस्ते दर पर खाद्यान्न योजना से वंचित है, उन सभी को इस आर्थिक मदद योजना का लाभ पहुंचा कर उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को प्रतिमाह 300 रूपये की धनराषि बैंक खाते के माध्यम से प्रदान की जायेगी।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने कहा कि यह योजना मा0 मुख्यमन्त्री जी की उच्च प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। अत: इसके प्रत्येक चरण का कार्य निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाये। उन्होंने कहा कि जिन गांवों व वाडोZं की डाटा इन्ट्री सूचियां बन गई है। उन्हें समयबद्ध तरीके से प्रकाषित कर आपत्तियां प्राप्त कर ली जायें।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने वीडियों कान्फ्रेिन्सग के जरिये लखनऊ, कानपुर, झांसी, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी मण्डलों के विभिन्न जनपदों से योजना की प्रगति के बारे में विस्तृत पूछतांछ कर आवष्यक निर्देष दिये। उन्होंने सर्वे कार्य में पिछड़े जनपदों से विषेश जानकारी लेते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में यह कार्य कराने के कड़े निर्देष देते हुए कहा कि वांछित प्रगति न होने पर दोशी अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाई की जायेगी।

वीडियो कान्फ्रेंसिग में समाज कल्याण आयुक्त श्री प्रेम नरायण, प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री बलविन्दर कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थिति थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in