Categorized | झांसी

योग के प्रति लोगों में रुझान बढ़ा ज् नीरजा

Posted on 19 June 2010 by admin

श्री गहोई वैश्य महिला सेवा संस्थान द्वारा श्री लक्ष्मणदास दमेले इंटर कालेज में योग शिविर के तृतीय दिन बड़ी संया में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर योग विशेषज्ञ श्रीमती मनोरमा नीखरा ने हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा एवं थाइराईड से सम्बंधित गम्भीर बीमारियों को योग व मनोयोग से समूल नष्ट करने की विधि बताई। श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव व सुषमा चौहान ने लोगों को योग प्रशिक्षण में सही प्रकार से क्रिया करने की सलाह दी। इन दिनों योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। सायंकालीन सत्र में असाध्य रोगियो को परामर्श दिया जाता है। डा. श्रीमती नीखरा ने कहा कि योग एक अन्तçर्वज्ञान है। जिसे अपनाकर शारीरिक, मानसिक, बौçद्धक एवं अध्याçत्मक विकास सम्भव किया जा सकता है। योग जीवन जीने की एक कला है। उन्होंने कहा कि इससे आहार, विहार, चिन्तन व चरित्र का शरीर के अन्दर विकास होता है। आसन द्वारा हमारी मांसपेशियां लचीली शरीर सुगठित सुन्दर होता है। हमारे 72 हजार नलियों का शुçद्धकरण होता है और इससे हमें आत्मबोध होता है। पेट एक अदभुत रासायनिक लैबोट्री है। मçष्तष्क अनन्त क्षमता वाला कप्यूटर है। हमारा दायित्व है कि हम इसे क्षत विक्षत न होने दें। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा की गई ईष्र्या द्वेष ही अनेक बीमारियों की जननी है। हमें जो दायित्व मिले हैं उनको पूर्ण मनोयोग से करना ही योग है। इससे हमारा सर्वागींण विकास होगा। 19 जून को दीप महायज्ञ का समापन होगा।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in