Categorized | लखनऊ.

विनय कटियार ने केन्द्र व राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया

Posted on 16 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने केन्द्र व राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनो सरकारें आम जनता के हितों को नज़रन्दाज करते हुए लगातार अल्पसंख्यकवाद, आतंकवाद, पुलिस अत्याचार, महंगाई और किसान उत्पीड़न को बढ़ावा दे रही हैं। भाजपा मुख्यालय से जारी एक बयान में श्री कटियार ने कहा कि राज्य सरकार ने तानाशाही की हदें तोड़ दी हैं। राज्य में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। सरकार और पुलिस के आचरण में 26 जून 1975 के दिन लगाई गई श्रीमती इन्दिरा गांधी की आपातकालीन घोषणा की यादें ताजा कर दी हैं। भाजपा दोनो सरकारों की जनविरोधी नीतियों से लगातार संघर्ष कर रही है। लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों का आचरण एक जैसा है।

श्री कटियार ने आज यहां लखनऊ में कहा कि वे इसीलिए अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर के हवाई अड्डे के निकट कटरियाबाग पर इसी 25 जून को ही विशाल Þजनता जागो रैलीß का आयोजन करने जा रहे हैं। इस रैली में भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाते वे स्वयं हिस्सा लेंगे। रैली में केन्द्र व राज्य सरकार की तुष्टीकरण नीति और आतंकवाद पर िढलाई जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषय उठाये जायेंगे। केन्द्र व राज्य सरकार के साझे संरक्षण में बढ़ रही जानलेवा महंगाई भी रैली का मुख्य बिन्दु होगा। राज्य सरकार द्वारा राजकोष की लूट, किसान हितों की अनदेखी, किसानों और व्यापारियों का उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाये जाने के मुद्दे भी रैली का विषय होंगे।

श्री कटियार ने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें आम जनता से जुड़े सभी मोर्चो पर विफल रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भोपाल गैस काण्ड के मुख्य आरोपी एण्डरसन के संरक्षण का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस क्वात्रोची से लेकर इस देश को किसी न किसी रूप में लूटने अथवा परेशान करने वाले अभियुक्तों को संरक्षण देती रही है। श्री कटियार ने अफजल गुरू की फांसी टरकाने का मामला भी उठाया और कहा कि भाजपा सारे सवाल लेकर आम जनता में जायेगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in