Categorized | लखनऊ.

बारिश आने के पूर्व ही गरीबों की पहली चिन्ता सिर के ऊपर छत की होती है

Posted on 15 June 2010 by admin

बारिश आने के पूर्व ही गरीबों की पहली चिन्ता सिर के ऊपर छत की होती है। गरीबों की चिन्ता से निजात दिलाने के लिये हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड ने एक सार्थक कदम बढ़ाया है। इसके तहत एचएएल के कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबलिटीज के उप साधन प्रभाग द्वारा क्रियान्वन विकास खण्ड स्थित ग्राम देवरिया में मकानों का उन्नयन कार्य शुरू किया गया । इस कार्य का उद्घाटन प्रभाग के महाप्रबधंक डा. एके वर्मा ने किया। इस उन्नयन कार्य में गांव मी झुग्गी झोपड़ियों में एस्बेस्टम की चादरें लगायी जा रही हैं इस कार्य की सामग्री व तकनीकी सहायता एचएएल द्वारा दी जा रही है। इस मौके पर उपमहाप्रबंधक एचके सिंह, उपमहाप्रबंधक एवं वेणु के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in