Categorized | लखनऊ.

प्रवीन कुमार बंसल, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, लखनऊ अंचल के नये महाप्रबंधक

Posted on 14 June 2010 by admin

प्रवीन कुमार बंसल ने आज यूनियन बैक ऑफ इण्डिया, लखनऊ अंचल के नये महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

इसके पूर्व वे केन्द्रीय कार्यालय में ट्रान्जेक्शन बैकिंग विभाग, तृतीय पक्ष उत्पाद विभाग के महाप्रबंधक थे। नये उत्पादों के सृजन, मार्केटिंग फोर्स को सुदृढ़ करने, उच्च तकनीक उत्पादों (एटीएम, डेबिट कार्ड, ई-बैंकिंग इत्यादि) को कार्यािन्वत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था परिदृश्य में विकासपरक एवं उच्च गुणवत्तापरक सूचनाओं को संकलित कर बैक के लिए आय सृजित करने एवं कारोबार के नये अवसरों को विकसित करने में उनका अप्रतिम योगदान रहा है।

बैंक में तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए पिछले 5 वषोZं के दौरान उन्होंने नव प्रवर्तन विभाग के प्रमुख पद पर कार्य किया एवं इंश्योरेंस तथा अन्य तृतीय पक्ष उत्पाद वितरण के लिए विभिन्न ख्याति प्राप्त कार्पोरेट संस्थानों से समन्वय कराने में प्रमुख भूमिका निभाई।

प्रवीन कुमार बंसल, भारतीय बैक संघ “पेमेंट एवं सेटेलमेंट्स“ कमेटी में भी हैं। वे कामर्स में स्नातक है तथा अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in