Categorized | लखनऊ.

राष्ट्र के समक्ष आन्तरिक और बाहरी चुनौतियां हैं

Posted on 14 June 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज भरथना के नगलाधना गांव मेें समाजवादी नेता श्री राजेन्द्र सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के समक्ष आन्तरिक और बाहरी चुनौतियां हैं। एक सशक्त और विकसित राष्ट्र ही उनसे निबट सकता है। देश की एक-एक इंच जमीन पर चीन कब्जा करता जा रहा है और देश के प्रधानमन्त्री उसके नेताओं से हाथ मिला रहे हैं।

etha-photoश्री यादव ने कहा कि जिस देश की 58 प्रतिशत महिलाएं निरक्षर हों, उस देश का भला कैसे हो सकता है। उत्तर  प्रदेश और बिहार शिक्षा के मामले में पिछड़े हुए हैं, केरल जैसे छोटे राज्य में जबकि 100 प्रतिशत साक्षरता है। हमें अपने बच्चों की पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान देना होगा।

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि प्रदेश के किसान को खुशहाल बनाकर ही देश-प्रदेश खुशहाल बन सकेगा। किसान कर्ज से परेशान है। कितने ही किसान भाई आत्महत्या कर चुके हैं। तमाम लोग भुखमरी के शिकार हुए हैं। उन्होने कहा किसान को उपज का उचित मूल्य एवं बिजली, पानी, खाद समय से मिलना चाहिए। प्रदेश को 58 प्रतिशत बिजली की जरूरत है। इसके बगैर विकास नहीं हो सकता है। सरकार इसकी ओर ध्यान नहीं दे रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in