Categorized | लखनऊ.

जाट समुदाय को राष्ट्रीय स्तर पर अन्य पिछड़े वर्ग में शामिल करने की मांग का मेरी पार्टी व सरकार का पुरजोर समर्थन-मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती

Posted on 14 June 2010 by admin

मुख्यमन्त्री जी द्वारा जाट समुदाय से अपना आन्दोलन शान्तिपूर्ण तरीके से संचालित करने की अपील, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो जाट समुदाय को अपनी मांग के सम्बन्ध में नई दिल्ली जाकर शान्तिमय एवं अनुशासित तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए.

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने कहा है कि उनकी पार्टी व सरकार जाट समुदाय को राष्ट्रीय स्तर पर अन्य पिछड़े वर्ग की श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग का पुरजोर समर्थन करती हैं, क्योंकि इस जाति की शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने जाट समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे अपने आन्दोलन को शान्तिपूर्ण तरीके से संचालित करें ताकि आम जनता को किसी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो। उन्होंने कहा है कि जाट समुदाय को अपनी मांग के सम्बन्ध में नई दिल्ली जाकर शान्तिमय एवं अनुशासित तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार की इस सम्बन्ध में कोई भूमिका नहीं है।

मुख्यमन्त्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय अन्य पिछड़े वर्ग की श्रेणी में शामिल हैं, किन्तु राष्ट्रीय स्तर पर इस श्रेणी में अभी शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी व सरकार का मानना है कि जाट समुदाय को राष्ट्रीय स्तर पर भी अन्य पिछड़े वर्ग की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अन्य पिछड़े वर्ग की श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग को लेकर जाट समुदाय द्वारा आन्दोलन के लिए अपनाया गया तरीका उचित नहीं है, क्योंकि इससे सर्वसमाज के लोगों, जिसमें जाट समुदाय के लोग भी शामिल हैं, को तकलीफों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान तो लोग प्याऊ स्थापित करते हैं, ऐसे में भीषण गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति को रोकना इन्सानियत के नाते ठीक नहीं है।

मुख्यमन्त्री जी ने जाट समुदाय के लोगों से किसी भी प्रकार का असंवैधानिक तरीका न अपनाने की पुन: अपील की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि अपनी मांग के समर्थन में आन्दोलनकारी कानून को अपने हाथ में नहीं लेंगे तथा भविष्य में ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिससे आम जनता को कोई नुकसान हो अथवा कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in