Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 में कानून व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ी बलात्कार की घटनायें

Posted on 14 June 2010 by admin

अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेष ने आज यहां राज्य में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर प्रदेष सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आज यहां पार्टी के प्रदेष मीडिया प्रभारी वी0के0 तिवारी ने सुल्तानपुर के ग्राम मंगापुर गॉव की हिन्दू युवती के साथ हुये सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर तल्ख षब्दों में कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इस घटना से कुछ माह पहले अम्बेडकरनगर के एक गॉव की दलित युवती के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। इसी तरह राज्य के अन्य जिलों में भी बलात्कार की घटनायें सामने आ रही है। राज्य में बढ़ती बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को लेकर श्री तिवारी ने कहा कि मौजूदा बसपा सरकार बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को रोकने में न सिर्फ विफल हो रही है बल्कि इन घटनाओं के आरोपियों को बचाने में अप्रत्यक्ष भूमिका भी निभा रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण कुछ माह पूर्व अम्बेडकरनगर के एक गॉव की दलित युवती के बलात्कारियों को बचाने में राज्य सरकार में षामिल एक मन्त्री की भूमिका रही है। जिसकी वजह भी स्पश्ट है कि अम्बेडकर नगर के जिस क्षेत्र की यह घटना है वह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है और मुस्लिम वोट बैंक के लिये बलात्कार के वास्तविक अपराधियों के खिलाफ काररवाई करने से न सिर्फ सत्ताधारी पार्टी बचती रही है बल्कि मुस्लिम वोट बैंक की कवायद में जुटी रहने वाली अन्य राजनैतिक दल के लोग भी इस मामले में अपनी ऑखों में पट्टी बॉधे रहे। श्री तिवारी ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि प्रदेष सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में हुये बलात्कार की घटनाओं के मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाये तो पार्टी प्रदेषभर में मौजूदा बसपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्षन करेगी और उसके क्रियाकलापों को उजागर करेगी। इसके अलावा प्रदेष मीडिया प्रभारी ने राज्य के लिये मौजूदा बसपा सरकार को दुर्भाग्यषाली करार देते हुये आरोप लगाया कि राज्य में हिन्दू समाज की घोर उपेक्षा की जा रही है, जिसका जीता-जागता उदाहरण इस समाज की लड़कियों के साथ बढ़ रही बलात्कार की घटनायें और हिन्दू धर्मों के खिलाफ खुलकर अषोभनीय टिप्पणी करने वाली पत्रिका से जुड़े राज्य सरकार में बैठे मन्त्री है, जिनके खिलाफ ठोस काररवाई के लिये कोई कदम आज तक नहीं उठाया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in