Categorized | राज्य

नये राज्य की मांग को लेकर धरना

Posted on 11 June 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय नव राज्य निर्माण महासंघ के बैनर तले शहीद स्मारक पर धरना देने आए नेताओं ने उ.प्र. के बंटवारे को लेकर  मुख्यमन्त्री मायावती की बात का समर्थन करते हुए कहा कि महासंघ चाहता है कि वर्तमान मुख्यमन्त्री उ.प्र. बंटवारे का प्रस्ताव विधानसभा से पास कराकर केन्द्र सरकार को भेजे क्योंकि केन्द्र सरकार तिलंगाना मुद्दे पर आन्ध्रप्रदेश से ऐसी ही उम्मीद कर रही है जो कानून स्म्यक वैसे तो नहीं है फिर भी केन्द्र चाहता है कि उ.प्र. की मुखिया को बंटावारे का प्रस्ताव पास कराने में कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। अगर मायावती सरकार उ.प्र. विधानसभा से बंटवारे का प्रस्ताव उनके दल की नीतियों का पूरे देश में समर्थन करेगा। धरना स्थल पर भारतीय नव राज्य निर्माण महासंघ के अध्यक्ष आर.के. तोमर, कोशाध्यक्ष रामऔतार सिंह, डा. आचार्य, भरत सोनकर, रमेश सोनकर, के.के. उपाध्याय, रोशनलाल और हरीराम चैरी ने सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in