Categorized | लखनऊ

बच्चों को नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

Posted on 10 June 2010 by admin

लखनऊ - राजकीय रेलवे पुलिस कर्मचारियों एवं उनके बच्चों को नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के लिये इण्डिया वीजन फाउडेशन की किरनबेदी  और वेदान्ता फाउन्डेशन संस्था के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों व उनके बच्चों को दो माह का कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिलाएगी।

लखनऊ राज्य की रेलवे पुलिस लाईन में कम्प्यूटर प्रिशक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ एडीजी रेलवे ए.के. जैन ने किया।  प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक पुलिस लाइन को पांच कम्प्यूटर स्टेशनरी और प्रशिक्षण किरन बेदी और संस्था की ओर से उपलब्ध कराये जाएंगे। प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक कम्प्यूटर मेधावियों को रोजगार दिलाया जाएगा। एसपी रेलवे डा. जीके गोस्वामी ने बताया कि जीआरपी के 77 अभ्यर्थियों को 10-10 के समूह मे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 45 पुलिकर्मी, उनके 32 बच्चे और बारह महिलाएं भी शामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in