Categorized | लखनऊ.

श्री मुलायम सिंह यादव ने श्रीमती पटेल से वार्ता करके सान्त्वना दी

Posted on 09 June 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रदेशप्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा जनपद जौनपुर के मण्डियाहू विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक  दूधनाथ पटेल के निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री पटेल, पूर्व विधायक से वार्ता करके उन्हें सान्त्वना दी है। श्री यादव ने कहा कि स्व0 दूधनाथ पटेल समाजवादी पार्टी के निष्ठावान साथी थे और उन पर हम सबका बहुत भरोसा था। उनके शोक सन्तप्त परिवार के साथ मेरी हार्दिक संवेदना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवगन्त आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

स्व0 पटेल इन दिनों फैजाबाद जेल में निरूद्ध थे। रात 2 बजे उनका निधन हुआ। वे 65 वर्ष के थे। उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री पटेल दो बार विधान सभा की सदस्य रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in