Categorized | लखनऊ.

डुमरियागंज विधानसभा उपचुनाव में बसपा की जीत का पैगाम

Posted on 07 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने डुमरियागंज विधानसभा उपचुनाव में बसपा की जीत को पुलिस, प्रशासन, धनबल, बाहुबल और सरकारी तन्त्र की जीत बताया है। श्री शाही ने बसपा की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि कांग्रेस का सफाया हो रहा है। राज्य की जनता पर राहुल गांधी का जादू नहीं चल रहा है। राज्य में कांग्रेस के बढ़त की चर्चा करने वाले लोगों को चुनाव नतीजों से सबक लेना चाहिए। भाजपा को बढ़त मिली है।

श्री शाही ने कहा कि बसपा ने सरकारी तन्त्र का जमकर दुरूपयोग किया है। सरकार के मन्त्रियों ने धनबल और बाहुबल का खुल्लम खुल्ला इस्तेमाल किया है। बसपा के एक दर्जन मन्त्री क्षेत्र में डेरा डाले रहे। मतदाताओं को प्रलोभित करते रहे। एक मन्त्री पर बहुत मोटी रकम लेकर चुनाव के एक दिन पहले निर्वाचन क्षेत्र में ही मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगा था। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन पुलिस ने पार्टी नेताओं को घटनास्थल पर ही जाने से रोका। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष चुनाव होता और मतदाता स्वतन्त्रतापूर्वक वोट डाल पाते तो भाजपा का उम्मीदवार ही विजयी घोषित होता।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव के हर स्तर पर धांधली बेईमानी हुई है। बावजूद इसके मतदाताओं ने भाजपा को रिकार्ड वोट दिये हैं। नतीजों से साफ हो गया है कि राज्य में बसपा और भाजपा का सीधा संघर्ष है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in